08 अक्टूबर का इतिहास

नमस्ते !

08 अक्टूबर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार 2017 वर्ष का 282 वॉ दिन है,साल मे अभी 83 दिन बाकी है।

08 अक्टूबर को हर साल भारत में वायुसेना दिवस मनाया जाता है।

08 अक्टूबर विश्व वयोवृद्ध दिवस मनाया जाता है ।

08 अक्टूबर को क्रोएशिया में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

08 अक्टूबर 1256 को पेरिस में विश्व के प्राचीनतम विश्वविद्यालयों में गिने जाने वाले सोरबन विश्वविद्यालय का उदघाटन हुआ।

08 अक्टूबर 1534 को ब्रिटेन की संसद ने ब्रिटेन के नरेश हेनरी अष्टम के प्रभाव में आकर एक ऐसा क़ानून पारित किया जिसके कारण ब्रिटेन के गिरिजाघर का रोम के कैथोलिक गिरजाघर से संबंध-विच्छेद हो गया।

08 अक्टूबर 1735 को पृथ्वी की आकृति की पहचान के लिए गणितज्ञों और भूगोल शास्त्रियों का प्रयास आरंभ हुआ।

08 अक्टूबर 1844 को भारत के प्रसिद्ध वकील, न्यायाधीश और नेता बदरुद्दीन तैयब जी का जन्म हुआ।

08 अक्टूबर 1860 को अमेरिका के लॉस एंजिल्स और सैनफ्रांसिस्को के बीच टेलीग्राफ लाइन स्थापित हुई थी।

08 अक्टूबर 1871 को अमेरिका के शिकागो शहर में भयंकर आग लगी थी, कहा जाता है कि शिकागो के एक परिवार पैट्रिक और कैथरीन ओलियरी की गाय से बाड़े में उसके पास रखी लालटेन को ठोकर लगी और उससे आग लग गई।

08 अक्टूबर 1881 को वियतनाम में विनाशकारी तूफ़ान आया, इसमें 3 लाख लोगों की मौत हो गयी।

08 अक्टूबर 1885 को फ़्रांस ने वियतनाम पर अपना वर्चस्व स्थापित किया

08 अक्टूबर 1932 को भारतीय वायुसेना का गठन किया गया ।उस समय यह ब्रिटिश राज की सहायक वायु सेना के तौर पर बनाई गई थी।

08 अक्टूबर 1936 को  प्रसिद्ध हिंदी कहानिकार और उपन्यासकार प्रेमचंद का निधन हुआ ।

08 अक्टूबर 1965 को लंदन की 481 फुट ऊँची डाकघर मीनार को खोला गया। यह इंग्लैंड की उस समय की सबसे ऊँची इमारत थी।

08 अक्टूबर 1967 को बोलिविया में चो गुवारा और उनके दल के लोग पकड़े गए।

08 अक्टूबर 1970 को सोवियत संघ के लेखक एलैकजेंडर सोल्जनित्सन को नोबेल पुरस्कार मिला।

08 अक्टूबर 1979 को जयप्रकाश नारायण, संपूर्ण क्रांति के प्रणेता जयप्रकाश नारायण का निधन हुआ ।

08 अक्टूबर 1990 को ज़ायोनी शासन के अत्याचारी सैनिकों ने मस्जिदुल अक़सा में नमाजियों पर आक्रमण किया।

08 अक्टूबर 1996 को ओटावा में आयोजित सम्मेलन में लगभग 50 देश बारूदी सुरंगों पर विश्वव्यापी प्रतिबंध लगाने पर सहमत हुए ।

08 अक्टूबर 1998 को भारत फ्लाइट सेफ्टी फाउंडेशन का सदस्य बना।

08 अक्टूबर 2000 को वोजोस्लाव कोस्तुनिका यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति बने।

08 अक्टूबर 2000 को इस्रायल, फिलिस्तीन व संयुक्त राष्ट्र अमेरिका गाजा पट्टी समस्या हल के लिए त्रिपक्षीय संकट प्रबंधन दल के गठन पर सहमत हुए ।

08 अक्टूबर 2001 को इटली के मिलान हवाई अड्डे पर दो विमानों के आपस में टकरा जाने के बाद एक में आग लग गयी, जिससे 114 लोगों की मौत हो गई।

08 अक्टूबर 2002 को पाकिस्तान ने शाहीन मिसाइल का पुन: परीक्षण किया।

08 अक्टूबर 2003 को टोक्यो में आयोजित मिस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में मिस वेनेजुएला गोजेदोर एजुआ ने खिताब पर कब्जा जमाया।

08 अक्टूबर 2003 को हॉलीवुड के नामचीन अदाकारों में से एक टर्मिनेटर जैसी हिट फिल्मों के नायक अर्नोल्ड श्वाजनेगर ने कैलिफोर्निया के गवर्नर को उनका कार्यकाल पूरा होने के तीन साल पहले हुए एक चुनाव में हरा दिया।

08 अक्टूबर 2003 को 2003 का नोबेल शांति पुरस्कार ईरान की शिरीन इबादी को देने की घोषणा की गई।

08 अक्टूबर 2004 को भारतीय गेहूं पर मौनसेंटो का पेटेन्ट रद्द हआ।

08 अक्टूबर 2004 को शांति का नोबेल पुरस्कार केन्याई पर्यावरणविद वांगरी मथाई को मिला ।

08 अक्टूबर 2005 को पाकिस्तान में 7.5 की तीव्रतावाला भूकंप आया, इसमें लगभग 70 हजार लोगों की मृत्यु हुइ।

08 अक्टूबर 2007 को बांग्लादेश के पूर्व गृहमंत्री मोहम्मद नसीम को 13 साल क़ैद की सज़ा हुई।

08 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

08 जनवरी का इतिहास     08 फरवरी का इतिहास

08 मार्च का इतिहास         08 अप्रैल का इतिहास

08 मई का इतिहास          08 जून का इतिहास

08 जुलाई का इतिहास      08 अगस्त का इतिहास

08 सितम्बर का इतिहास   08 अक्टूबर का इतिहास

08 नवम्बर का इतिहास    08 दिसम्बर का इतिहास