08 जुलाई का इतिहास

08 जुलाई ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 189वॉ (लीप ईयर में 190वॉ) दिन है, वर्ष में अभी 176 दिन बाकी है।

08 जुलाई 1497 को 170 सदस्यीय दल के साथ समुद्र के रास्ते भारत पहुंचने के लिए वास्को डी गामा यूरोप से रवाना हुए।

09 जुलाई का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें।

08 जुलाई 1693 को न्यूयॉर्क पुलिस की वर्दी को मंजूरी दी गई।

08 जुलाई 1833 को रूस और तुर्की ने सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए।

08 जुलाई 1880 को फ़्रांसीसी दार्शनिक व फ़्रिनॉलजी अर्थात खोपड़ी के ज्ञान की आधार रखने वाले वैज्ञानिक पियर पॉल ब्रोका का निधन हुआ।

08 जुलाई 1889 को अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल का प्रकाशन शुरू हुआ।

08 जुलाई 1912 को भारतीय राजनीतिज्ञ बनारसी दास का जन्म हुआ।

08 जुलाई 1914 को पश्चिम बंगाल में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री और वामपंथी राजनीति के आधार रहे ज्योति बसु का जन्म हुआ।

08 जुलाई 1932 को भारतीय गायक गुलाम हसन सोफी का जन्म हुआ।

08 जुलाई 1932 को अमेरिकी शेयर सूचकांक डाऊ जोंस ग्रेट डिप्रेशन के निचले स्तर 41 अंक पर पहुंच गया।

08 जुलाई 1946 को भारतीय अभिनेता बिपलब चटर्जी का जन्म हुआ।

08 जुलाई 1948 को अमेरिकी वायुसेना में महिलाओं की भर्ती शुरू हुई।

जुलाई में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

08 जुलाई 1949 को भारत राजनीतिज्ञ डॉ. वाई. एस. राजशेखर रेड्डी का जन्म हुआ।

08 जुलाई 1949 को भारतीय राजनीतिज्ञ गेगोंग अपांग का जन्म हुआ।

08 जुलाई 1954 को प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने विश्व की सबसे बड़ी नहर पंजाब की भाखड़ा-नंगल पर जलविद्युत परियोजना की शुरुआत की।

08 जुलाई 1956 को इतालवी विचारक व लेखक ज्योवानी पापिनी का निधन हुआ।

08 जुलाई 1972 को क्रिकेटर सौरव गांगुली का जन्म हुआ।

08 जुलाई 1992 को थॉमस क्लेस्टिल आस्ट्रिया के राष्ट्रपति बने।

08 जुलाई 1994 को उत्तरी कोरिया के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष और कम्युनिष्ट पार्टी के महासचिव किम ईल सुंग का निधन हुआ।

08 जुलाई 1997 को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने पोलैंड, हंगरी और चेक गणराज्य को संगठन में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

08 जुलाई 2001 को बांग्लादेश के बल्लेबाज मोहम्मद अशरफुल ने 17 साल की उम्र में श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ा।

08 जुलाई 2003 को सूडान एयरवेज का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें सवार सभी 116 यात्रियों की मौत हुई।

07 जुलाई का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

08 जुलाई 2003 को ईरान में सिर से जुड़ी दो बहनें लालेह और लादन बिजानी को अलग करने के लिए किया गया ऑपरेशन असफल हो जाने की वजह से मौत हुई।

08 जुलाई 2007 को देश के 9वें प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का निधन हुआ।

08 जुलाई 2011 को संयुक्त राज्य अमेरिका राजनीतिज्ञ बेट्टी फोर्ड का निधन हुआ।

08 जुलाई 2012 को अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में कार बम धमाके से 14 नागरिकों की मौत हुई।

08 जुलाई 2013 को मिस्त्र की राजधानी काहिरा में धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों पर सेना की गोलीबारी में 42 लोगों मरे।

08 जुलाई 2014 को जर्मनी फुटबाल टीम के मिरोस्लाव क्लोस ने विश्वकप में सर्वाधिक 16 गोलों का विश्व रिकार्ड बनाया।

08 जुलाई 2018 को मेघालय के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एम. एम. जैकब का निधन हो गया।