15 जुलाई का इतिहास

15 जुलाई ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 196वॉ (लीप ईयर में 197वॉ) दिन है, साल में अभी 169 दिन बाकी है।
15 जुलाई 1469 को सिख धर्म के संस्थापक गुरू नानक का जन्म हुआ।

16 जुलाई का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

15 जुलाई 1538 को रोमन साम्राज्य के शासक चार्ल्स पांच और फ्रांस के राजा फ्रांसीस प्रथम के बीच शांति वार्ता हुई।

15 जुलाई 1662 को किंग चार्ल्स द्वितीय ने लंदन में रॉयल सोसायटी काे अधिनियमित किया।

15 जुलाई 1689 को फ्रांस ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

15 जुलाई 1788 को जबिता खान के पुत्र गुलाम कादिर ने दिल्ली पर कब्जा किया।

15 जुलाई 1795 को ‘मार्सिलेस’ को फ्रांस का राष्ट्रीय गान घोषित किया गया।

15 जुलाई 1817 को अमेरिका में पहला स्कूल बधिर बच्चों के लिए खोला गया।

15 जुलाई 1840 को परिष्कृत शिक्षाविद, ग्रन्थकार और सांख्यिकीविज्ञ अंग्रेज़ अधिकारी विलियम विलसन हन्टर का जन्म  हुआ।

15 जुलाई 1864 को अमेरिका में कैदियों से भरी हुई। एक यात्री ट्रेन एक कोयला ट्रेन से टकरा गयी जिससे उसमें सवार 955 में से 65 लोग मारे गये और 109 घायल हो गए।

15 जुलाई 1883 को प्रसिद्ध भारतीय जो व्यवसाय से अत्यंत धनी और दानवीर जमशेद जी जीजाभाई का जन्म हुआ।

15 जुलाई 1885 को आधुनिक केरल प्रदेश के प्रमुख नेता पत्तम थानु पिल्लई का जन्म हुआ।

जुलाई में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

15 जुलाई 1986 को महिला क्रिकेट टेस्ट मैच में खिलाडी संध्या अग्रवाल ने 190 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। 

15 जुलाई 1895 को बाल गंगाधर तिलक ने रायगढ़ किले में शिवाजी उत्सव का उद्घाटन किया।

15 जुलाई 1903 को भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, के कामराज का जन्म हुआ।

15 जुलाई 1904 को अमेरिका के लॉस एंजिल्स में पहला बौद्ध मंदिर बना।

15 जुलाई 1909 को आंध्र प्रदेश की प्रथम महिला नेता दुर्गाबाई देशमुख का जन्म हुआ।

15 जुलाई 1909 को महाराष्ट्र काँग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्य तथा बम्बई विधानसभा के सदस्य गनपतराव देवजी तापसे का जन्म हुआ।

15 जुलाई 1910 को एमिल क्रेपलिन ने एलॉइस अल्जाइमर के नाम पर अल्जाइमर बीमारी का नाम दिया।

15 जुलाई 1912 को भारतीय सेना के उच्च अधिकारी, जो भारत और पाकिस्तान के प्रथम युद्ध (1947-48) में शहीद हुए मोहम्मद उस्मान का जन्म हुआ।

15 जुलाई 1916 को दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग आज ही के दिन शुरू हुई।

15 जुलाई 1923 को डाईबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए इंन्सुलिन बाजार में उपलब्ध हुआ।

14 जुलाई का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

15 जुलाई 1923 को इटली की संसद ने नया संविधान स्वीकार किया।

15 जुलाई 1925 को प्रसिद्ध अभिनेता, नाटककार, निर्देशक और इन सबके अतिरिक्त रंगमंच के सिद्धांतकार बादल सरकार का जन्म हुआ।

15 जुलाई 1926 को बॉम्बे (अब मुम्बई) में पहली मोटरबस सेवा की शुरुआत हुई।

15 जुलाई 1927 को वियना नरसंहार: ऑस्ट्रियाई पुलिस ने 89 प्रदर्शनकारियों की हत्या की।

15 जुलाई 1932 को अमेरिका के 31वें राष्ट्रपति हूवर ने अपने वेतन में 15 प्रतिशत कटौती की।

15 जुलाई 1937 को हिंदी के जाने-माने पत्रकार प्रभाष जोशी का जन्म हुआ।

15 जुलाई 1944 को दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अमरीकी सेना ने जापान पर वयापक स्तर पर बमबारी आरम्भ की। यह बमबारी हज़ारों युद्धक विमानों द्वारा की गई और जापान की पराजय तक जारी रही।

15 जुलाई 1948 को अमेरिका के राष्ट्रपति हैरी एस ट्रूमैन दूसरे कार्यकाल के लिए निर्वाचित हुए।

15 जुलाई 1955 को अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

15 जुलाई 1955 को प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा की।

15 जुलाई 1961 को स्पेन ने पुरुषों और महिलाओं के लिए समान अधिकारों को स्वीकार किया।

15 जुलाई 1962 को अल्जीरिया अरब लीग का हिस्सा बना।

15 जुलाई 1967 को मराठी रंगमंच के महान् नायक और प्रसिद्ध गायक बाल गन्धर्व का निधन हुआ।

15 जुलाई 1968 को अमेरिका और तत्कालिन सोवियत संघ के बीच वाणिज्यिक विमान सेवा की शुरुआत हुई।

15 जुलाई 1970 को डेनमार्क ने इटली को 2-0 से हरा कर पहला महिला विश्व कप फुटबॉल जीता।

15 जुलाई 1979 को भारत के प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

15 जुलाई 1983 को अर्मेनियाई चरमपंथियों ने फ्रांस के ओरली में बमबारी की, जिससे आठ लोग मारे गए और 54 घायल हो गए।

15 जुलाई 1984 को पंजाब में सिख समुदाय के अशांत होने के बाद पंजाब को आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया।

15 जुलाई 1991 को अमेरिकी सैनिकों ने उत्तरी इराक छोड़ा।

15 जुलाई 1994 को इजरायल और जार्डन वॉशिंगटन में आपसी बातचीत करने के लिए तैयार हुए।

15 जुलाई 1994 को वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन की स्थापना के बाद 123 देशों ने इसके एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए।

15 जुलाई 1996 को दुनिया की मशहूर दंपत्ति प्रिंस चार्ल्स और डायना ने अपने तलाक के लिए आवेदन किया।

15 जुलाई 1997 को इटली के मशहूर फैशन डिजाइनर गिएनी वरसाचे की गोली मार कर हत्या कर दी गई।

15 जुलाई 1999 को चीन द्वारा न्यूट्रान बम की क्षमता हासिल करने की स्वीकारोक्ति की गई।

15 जुलाई 2000 को सिएरा लियोन में सैन्य कार्यवाही द्वारा सभी भारतीय सैनिक बंधक मुक्त कर दिये गए।

15 जुलाई 2002 को दक्षिण कोरिया के बुसान के निकट एक पहाड़ी इलाके में भारी बारिश और कोहरे के बीच एयर चाइना का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 128 लोगों की मौत हुई।

15 जुलाई 2002 को अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे उमर शेख़ को पाकिस्तानी अदालत द्वारा मौत की सज़ा सुनाई गई।

15 जुलाई 2004 को भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ बानो जहाँगीर कोयाजी का निधन  हुआ।

15 जुलाई 2004 को माओवादियों से वार्ता में नेपाल के प्रधानमंत्री ने विदेशी मध्यस्थता मंजूर की।

15 जुलाई 2005 को श्रीलंका के सुप्रीम कोर्ट ने सुनामी राहत सामग्री बंटवारे विषयक सरकार-लिट्टे समझौते को निलम्बित किया।

15 जुलाई 2008 को नेपाल में दोनों प्रमुख वामपंथी दलों के बीच देश के प्रथम राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद पर नियुक्तियाँ तथा नई सरकार के गठन पर सहमति बनी।

15 जुलाई 2012 को पाकिस्तान की एक जेल पर हमले के बाद 400 आतंकवादी फरार हुए।

15 जुलाई 2012 को नेपाल के पारसी में बस दुर्घटना में 39 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई।

15 जुलाई 2014 को मास्को में एक ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण उसमें सवार 20 लोग मारे गए और 100 अन्य घायल हो गए।

15 जुलाई 2015 को विश्व युवा कौशल के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना" की शुरुआत की।

15 जुलाई 2018 को प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने एशिया की सबसे बड़ी नहर परियोजना बाणसागर नहर परियोजना राष्ट्र को समर्पित किया।


15 जुलाई 2018 को प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी मिर्ज़ापुर और वाराणसी के बीच बालूघाट, चुनार में गंगा नदी पर बने पुल को यातायात के लिए खोल दिया।

15 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

15 जनवरी का इतिहास    15 फरवरी का इतिहास

15 मार्च का इतिहास        15 अप्रैल का इतिहास

15 मई का इतिहास          15 जून का इतिहास

15 जुलाई का इतिहास      15 अगस्त का इतिहास

15 सितम्बर का इतिहास  15 अक्टूबर का इतिहास

15 नवम्बर का इतिहास   15 दिसम्बर का इतिहास