21 जुलाई का इतिहास

21 जुलाई ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 202वॉ (लीप ईयर में 203वॉ) दिन है, साल में अभी 163 दिन बाकी है।

21 जुलाई 1658 औरंगजेब ने अपने अनौपचारिक राज्याभिषेक का जश्न मनाया।

22 जुलाई का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

21 जुलाई 1816 को अंगरेजी समाचार एजेंसी राइटर के संस्थापक जूलियस राइटर का जन्म हुआ।

21 जुलाई 1831 को बेल्जियम ने नीदरलैंड से स्वतंत्रता हासिल की।

21 जुलाई 1883 को देश का पहला थिएटर हॉल ‘स्टार थियेटर’ कलकत्ता में खुला।

21 जुलाई 1884 को पहला क्रिकेट टेस्ट मैच इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर खेला गया।

21  जुलाई 1888 को ब्रिटेनके आविष्कारक डनलप ने टायर और ट्यूब तैयार किया जिससे परिवहन साधनों की गति बढ़ी।

21 जुलाई 1904 को 13 साल तक चले निर्माण कार्य के बाद रूस ने 4607 किलोमीटर लम्बी ट्रांस साइबेरियन रेल लाइन का काम पूरा किया।

21 जुलाई 1906 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष व्योमेश चन्द्र बनर्जी का निधन हुआ।

21 जुलाई 1911 को ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित और प्रसिद्ध गुजराती साहित्यकार उमाशंकर जोशी का जन्म हुआ।

21 जुलाई 1920 श्री रामकृष्ण परमहंस की धर्मपत्नी शारदा मां का निधन हुआ।

21 जुलाई 1922 को ब्रिटिश अभिनेत्री मॉली सगडेन का जन्म हुआ।

21 जुलाई 1930 को मशहूर फ़िल्म गीतकार आनंद बख्शी का जन्म हुआ।

21 जुलाई 1940 को सोवियत संघ ने एस्टोनिया लातविया और लिथुआनिया पर कब्जा किया। 

21 जुलाई 1947 को इंडोनेशिया में पहला राजनीतिक चुनाव शुरू हुआ।

21 जुलाई 1947 को भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी चेतन चौहान का जन्म हुआ।

21 जुलाई 1947 को भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी दी।

21 जुलाई 1951 को अमेरिकी हास्य अभिनेता रॉबिन विलियम्स का जन्म हुआ।

21 जुलाई 1960 को श्रीलंका (तब सीलोन) में सीरीमावो भंडारनायके विश्व की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी।

21 जुलाई 1963 काशी विद्यापीठ को विश्वविद्यालय का दर्जा मिला।

21 जुलाई 1972 को भूटान के तीसरे राजा जिग्मे दोरजी वांग्चुक का निधन हुआ।

21 जुलाई 1977 को नीलम संजीव रेड्डी देश के राष्ट्रपति बने।


21 जुलाई 1988 को भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह (इनसैट-1सी) का प्रक्षेपण किया गया।

21 जुलाई 2001 को प्रसिद्ध तमिल अभिनेता शिवाजी गणेशन का निधन हुआ।

21 जुलाई 2004 को संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने भारी बहुमत से पश्चिमी किनारे के फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों से इस्रायल को बाढ़ हटाने का प्रस्ताव पारित किया।

21 जुलाई 2007 को हैरी पॉटर सीरिज की आखिरी किताब 'हैरी पॉटर एंड द डेवली हैलोज' जारी की गई।

21 जुलाई 2007 को वांशिगटन में चार दिनों तक चले विचार-विमर्श के बाद भारत-अमेरिका परमाणु समझौते का प्रारूप तैयार किया गया।

21 जुलाई 2007 को प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।

21 जुलाई 2008 को नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारतीय मूल के रामबरन यादव को नेपाल का पहला राष्ट्रपति चुना गया।

21 जुलाई 2009 को भारतीय शास्त्रीय संगीत' की प्रसिद्ध गायिका गंगूबाई हंगल का निधन हुआ।

21 जुलाई 2013 को बेल्जियम के महाराज अल्बर्ट द्वितीय ने बेटे फिलिप की ताजपोशी के लिए राजगद्दी छोड़ी।

21 जुलाई 2018 को जी.एस.टी. परिषद की 28वीं बैठक में वस्‍तु और सेवाकर परिषद ने 80 से अधिक वस्‍तुओं पर जी.एस.टी. दरों में कमी की है। 


21 जुलाई 2018 को हरियाणा के गुरुग्राम में छात्र पुलिस कैडेट- एस पी सी के राष्‍ट्रव्‍यापी कार्यक्रम की शुरूआत की गई।