24 जुलाई का इतिहास

24 जुलाई ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 205वॉ (लीप ईयर में 206वॉ) दिन है, साल में अभी 160 दिन बाकी है।
24 जुलाई को आयकर दिवस मनाया जाता है।

25 जुलाई का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

24 जुलाई 1758 को अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन उत्तरी अमेरिका की पहली एसेंबली वर्जीनिया हाउस बर्जेसिज में शामिल हुए।

24 जुलाई 1793 को फ्रांस ने कॉपीराइट कानून बनाया।

24 जुलाई 1823 को चिली में दास प्रथा की समाप्त हुई।

24 जुलाई 1870 को अमेरिका में पहली रेल सेवा की शुरुआत हुई।

24 जुलाई 1890 को सोवा बाजार क्लब ने इंलैंड की फुटबाल टीम को ईस्ट सरे में हराया। ऐसा करने वाली यह पहली भारतीय टीम बनी।

24 जुलाई 1911 को हैरम बेहन द्वारा माया सभ्यता के लुप्त शहर माचुपिच्चु को खोज निकाला गया।

24 जुलाई 1911 को भारत के प्रसिद्ध बाँसुरी वादक पन्नालाल घोष का जन्म हुआ।

24 जुलाई 1923 को स्विट्जरलैंड में ग्रीस, बुल्गारिया और प्रथम विश्व युद्ध में शामिल अन्य देशों के बीच लौसन की संधि हुई इस संधि के द्वारा आधुनिक तुर्की की सीमाओं को व्यवस्थित किया गया।

24 जुलाई 1924 को उर्दू के सुप्रसिद्द शायर व कवि नाजिश प्रतापगढ़ी का जन्म हुआ।

24 जुलाई 1928 को गुजरात" के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का जन्म हुआ।

जुलाई में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

24 जुलाई 1932 को रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान की स्थापना हुई।

24 जुलाई 1935 को बारहवीं लोकसभा के सदस्य रामपाल उपाध्याय का जन्म हुआ।

24 जुलाई 1937 को प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता मनोज कुमार का जन्म हुआ।

24 जुलाई 1938 को इंस्टेट काफी की खोज हुई।

24 जुलाई 1939 को असम के सामाजिक कार्यकर्ता तरुण राम फुकन का निधन हुआ।

24 जुलाई 1941 को उत्तर यूरोपिय देश लिथुनिया में सम्पूर्ण यहूदी आबादी की नाजियों ने हत्या कर दी।

24 जुलाई 1945 को बंगलोर स्थित 'विप्रो कॉर्पोरेशन' के अध्यक्ष अज़ीम प्रेमजी का जन्म हुआ।

24 जुलाई 1969 को अपोलो 11 अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर लौटा।

24 जुलाई 1980 को भारतीय सिनेमा में हिन्दी और बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता उत्तम कुमार का निधन हुआ।

24 जुलाई 1985 को प्रसिद्ध भारतीय बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी का जन्म हुआ।

23 जुलाई का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

24 जुलाई 1989 को लोकसभा के अधिकांश विपक्षी सदस्यों ने त्यागपत्र दिया जिन्हें स्वीकार कर लिया गया।

24 जुलाई 1994 को असम के बसबारी में बोडो उग्रवादियों ने 37 मुस्लिमों की हत्या की।

24 जुलाई 1999 को ब्रिटेन के लिवरपुल में प्रथम 'सार्वभौमिक महिला धर्मसभा' का आयोजन  किया गया।

24 जुलाई 1999 को अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया का सफल प्रक्षेपण किया गया।

24 जुलाई 2000 को एस विजयलक्ष्मी शतरंज की पहली महिला ग्रैंडमास्टर बनी।

24 जुलाई 2002 को यूरोपियन यूनियन ने संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष में 3.20 करोड़ यूरो अतिरिक्त देने का निर्णय लिया।

24 जुलाई 2004 को इटली ने भारतीय पर्यटकों के लिए सात वीजा काल सेंटर शुरू करने का निर्णय लिया।

24 जुलाई 2005 को कोरियाई क्षेत्र को परमाणु हथियारों से मुक्त करने हेतु उत्तर और कोरिया के बीच आम सहमति बनी।

24 जुलाई 2006 को प्यूर्टो रिको की सुन्दरी जुलेखा रिवेरा मेंडोजा मिस यूनिवर्स, 2006 चुनी गईं।

24 जुलाई 2008 को फ़्रांस के ट्रिकेस्टिन परमाणु संयंत्र में हुए रिसाव से लगभग 100 व्यक्ति प्रभावित हुए।

24 जुलाई 2018 को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी अफ्रीकी देश रूवांडा के किगाली नरसंहार स्‍मारक ( 1994 में नरसंहार में मारे गए तुत्‍सी समुदाय के ढाई लाख से अधिक लोगों को इस जगह दफनाया गया था ) का दौरा किया और रवेरू आदर्श ग्राम के गिरिंका कार्यक्रम के तहत 200 गायें दान किए।


24 जुलाई 2018 को विश्व जूनियर स्क्वॉश चैम्पियनशिप चेन्‍नई में शुरू हो गई।

24 जुलाजु 2018 को 26 जुलाई तक चलने वाला 19वां करगिल विजय दिवस समारोह जम्‍मू कश्‍मीर में द्रासयुद्ध स्‍मारक पर औपचारिक रूप से शुरू हो गया।

24 जुलाई 2018 को लोकसभा में भ्रष्‍टाचार निवारण (संशोधन) विधेयक 2018 पारित होने के साथ ही इस कानून को संसद की मंजूरी मिल गई।


24 जुलाई 2018 को पारित नए नियम के आधार पर घूस देने वाले को 7 साल की कैद की सजा का प्रावधान किया गया।

24 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

24 जनवरी का इतिहास      24 फरवरी का इतिहास  

24 मार्च का इतिहास          24 अप्रैल का इतिहास  

24 मई का इतिहास           24 जून का इतिहास

24 जुलाई का इतिहास       24 अगस्त का इतिहास 
  
24 सितम्बर का इतिहास    24 अक्टूबर का इतिहास   
24 नवम्बर का इतिहास     24 दिसम्बर का इतिहास