14 जुलाई का इतिहास

14 जुलाई ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 195वॉ (लीप ईयर में 196वॉ) दिन है, साल में अभी 170 दिन बाकी है।

14 जुलाई को वायु-परीक्षा दिवस मनाया जाता है।


14 जुलाई 1223 को फिलिप II की मृत्यु के बाद उनके बेटे लुइस VIII फ्रांस के राजा बने।

14 जुलाई 1456 को बेलग्रेड के युद्ध में हंगरी ने ऑटोमन को पराजित किया।

14 जुलाई 1536 को फ्रांस एवं पुर्तागल ने स्पेन के खिलाफ लियोंस के नौसैनिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

14 जुलाई 1636 को मुगल बादशाह शाहजहां ने औरंगजेब को दक्कन का वायसराय नियुक्त किया।

14 जुलाई 1656 को सिखों के आठवें गुरु, गुरु हर किशन का जन्म हुआ।

14 जुलाई 1789 को फ़्रांसिसी क्रांति की शुरुआत हुई।

14 जुलाई 1798 को अमेरिकी कांग्रेस ने ‘राजद्रोह एक्ट’ को मंजूरी दी। इसके बाद सरकार के खिलाफ गलत या भ्रम फैलाने वाली बात लिखना, छापना या बोलना अपराध बन गया।

14 जुलाई 1850 को कृत्रिम तौर पर (मशीन द्वारा) जमाई गई बर्फ का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन।

14 जुलाई 1853 को न्यूजीलैंड में पहले आम चुनाव हुए।

14 जुलाई 1861 को कॉट लिंग नामक अमरीकी व्यक्ति ने मशीनगन बनाई।

14 जुलाई 1900 को यूरोपीय गुट ने चीन में बॉक्सर विद्रोहियों के कब्जे से तिएन्तसिन को वापस लिया।

14 जुलाई 1914 को पहले तरल ईंधन आधारित रॉकेट की डिजाइन का पेटेंट रॉबर्ट एच गोगार्ड ने हासिल किया।

14 जुलाई 1927 को हवाई द्वीप में विमान की पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू हुई।

14 जुलाई 1933 को जर्मनी में नाजी पार्टी को छोड़ शेष सभी को गैरकानूनी घोषित किया गया और दमनकारी नीति की शुरूआत हुई।नाजी पार्टी ने जर्मन नागरिकों का जबरन नसबंदी कार्यक्रम शुरू किया।

14 जुलाई 1940 को द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के बमवर्षक विमानों ने स्वेज पर बमबारी किया।

14 जुलाई 1945 को टेक्नोलॉजी क्षेत्र के दिग्गज और देश के बड़े उद्योगपति शिव नादर का जन्म हुआ।

14 जुलाई 1951 को CBS चैनल पर घुड़दौड़ के रूप में किसी खेल कार्यक्रम का पहली बार रंगीन प्रसारण किया गया।

14 जुलाई 1958 को इराक़ में जनरल अब्दुल करीम के विद्रोह के बाद राजशाही व्यवस्था का अंत और प्रजातंत्र की स्थापना हुई।

14 जुलाई 1965 को मंगल के पास से गुजरने वाले नासा के अंतरिक्ष यान ने किसी दूसरे ग्रह की पहली क्लोज अप तस्वीरें खींची।


14 जुलाई 1969 को जयपुर में मालगाड़ी और पसेंजर ट्रेन की टक्कर में 85 लोगों की मौत।

14 जुलाई 1969 को अमेरिका के वित्त मंत्रालय और फेडरल रिजर्व सिस्टम ने 500, 1,000, 5,000 और 10,000 डॉलर के नोटों का इस्तेमाल बहुत कम होने के कारण तुंरत प्रभाव से रोकने की घोषणा की गई ।

 14 जुलाई 1970 को सुधर्मा नाम के संस्कृत अखबार का मैसूर से प्रकाशन होना शुरू हुआ।

14 जुलाई 1972 को तत्कालीन सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

14 जुलाई 1976 को अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने जिमी कार्टर को राष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित किया।

14 जुलाई 1979 को अमेरिका ने अपना नाभिकीय टेस्ट किया।

14 जुलाई 1987 को ताइवान में 37 वर्षों के सैनिक शासन का अंत हुआ।

14 जुलाई 2014 को इंग्लैंड के चर्च ने महिलाओं को भी बिशप बनाने के पक्ष में वोट किया।

14 जुलाई 2015 को नासा का न्यू हॉरिजन प्लूटो पर जाने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।

14 जुलाई 2018 को प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी गैस वितरण परियोजना राष्‍ट्र को समर्पित किया।

14 जुलाई 2018 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव से पहले सामान्य जन का आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन से 55 दिन की जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की।

14 जुलाई 2018 को प्रधानमंत्री की उपस्थिति में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें मेरी काशी पुस्तक का लोकार्पण किया।

14 जुलाई 2018 को भगवान जगन्‍नाथ की नौ दिन की विश्‍व-प्रसिद्ध रथ-यात्रा ओड़ीशा के पुरी में शुरू हो गई। 

14 जुलाई 2018 को भारत सरकार ने भारत की नयी एथलेटिक्‍स स्‍टार हिमा दास को सरकार की टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना के तहत 2020 टोक्‍यो ओलंपिक तक आर्थिक सहायता दी जाने की घोषणा की।

14 जुलाई 2018 को भारत ने बांग्‍लादेश की राजधानी ढाका में दुनिया का अपना सबसे बड़ा वीज़ा कार्यालय खोला।



14 जुलाई 2018 को प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी-बलिया ईएमयू ट्रेन को झण्‍डी दिखाकर रवाना किया।

14 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

14 जनवरी का इतिहास      14 फरवरी का इतिहास

14 मार्च का इतिहास          14 अप्रैल का इतिहास

14 मई का इतिहास            14 जून का इतिहास

14 अगस्त का इतिहास      14 जुलाई का इतिहास

14 सितम्बर का इतिहास     14 अक्टूबर का इतिहास

14 नवम्बर का इतिहास      14 दिसम्बर का इतिहास