14 दिसम्बर का इतिहास

14 दिसम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 348 वॉ दिन है ,साल में अभी 17 दिन बाकी है।

14 दिसम्बर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाता है।

08 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक हर साल अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह मनाया जाता है।

14 दिसम्बर 1687 को ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास (भारत) में नगर निगम बनाया।

14 दिसम्बर 1799 को अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन (प्रथम)  का निधन हुआ, वह सर्वसम्मति से अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए थे।

14 दिसम्बर 1864 को अपने समय में उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध वकील और प्रसिद्ध सार्वजनिक कार्यकर्ता जगत नारायण मुल्ला का जन्म हुआ ।

14 दिसम्बर 1910 को निबन्धकार, लेखक, कहानीकार उपेन्द्रनाथ अश्क का जन्म हुआ।

14 दिसम्बर 1911 को अमुंडसेन की दक्षिणी ध्रुव की यात्रा की ।

14 दिसम्बर 1918 को प्रसिद्ध भारतीय योग गुरु बी. के. एस. आयंगर का जन्म हुआ।

14 दिसम्बर 1921 को एनी बेसेंट को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय ने 'डॉक्टर ऑफ़ लेटर्स' की उपाधि से विभूषित किया गया ।

14 दिसम्बर 1924 को भारतीय अभिनेता राज कपूर का जन्म हुआ ।

14 दिसम्बर 1934 को प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का जन्म हुआ ।

14 दिसम्बर 1936 को भारतीय सिनेमा में बंगाली और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता विश्वजीत चटर्जी का जन्म हुआ।

14 दिसम्बर 1946 को भारतीय नेता इंदिरा गाँधी के छोटे पुत्र संजय गाँधी का जन्म हुआ।

14 दिसम्बर 1946 को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

14 दिसम्बर 1953 को भारत के पूर्व टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज का जन्म हुआ ।

14 दिसम्बर 1966 को गीतकार शैलेन्द्र का निधन हुआ।

14 दिसम्बर 1971 को परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक फ़्लाइंग ऑफ़िसर निर्मलजीत सिंह सेखों का निधन हुआ।

14 दिसम्बर 1982 को ब्रिटिश उपनिवेश जिब्राल्टर एवं स्पेन के बीच स्थित विशाल ग्रीन गेट 13 वर्षों के बाद पुन: खोला गया।

14 दिसम्बर 1983 को जनरल एच.एम. इरशाद ने खुद को बंगलादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।

14 दिसम्बर 1995 को बोस्निया, सर्बिया और क्रोएशिया के नेताओं ने पेरिस में डेटन संधि पर हस्ताक्षर करके साढ़े तीन साल से जारी बाल्कन युद्ध को समाप्त किया।

14 दिसम्बर 1997 को ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती के लिए विश्व के सभी देश सहमत हुए ।

14 दिसम्बर 1998 को 23वें काहिरा अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में तमिल फ़िल्म ‘टेररिस्ट’ में सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।

14 दिसम्बर 2000 को जार्ज डब्ल्यू बुश अमेरिका के 43 वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए ।

14 दिसम्बर 2002 को पाकिस्तान ने दक्षिण अफ़्रीका को हराकर नेत्रहीनों का विश्वकप जीता।

14 दिसम्बर 2003 को अमेरिकी गठबंधन सैनिकों ने इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को तिकरित में गिरफ़्तार किया।

14 दिसम्बर 2003 को मैक्सिको के मेरिदा में पहले भ्रष्टाचार  निरोधक समझौते पर 73 देशों ने हस्ताक्षर किये।

14 दिसम्बर 2007 को बाली समझौते के प्रारूप से विवादित प्रावधान अलग किये गए।

14 दिसम्बर 2007 को उत्तर और दक्षिण कोरिया के मध्य 50 वर्ष बाद रेल सेवा पुन: प्रारम्भ  की गई ।

14 दिसम्बर 2008 को भारत ने अर्जेन्टीना के ख़िलाफ़ अंडर-21 हॉकी टेस्ट सीरीज के आख़िरी मैच 4-4 से ड्रा खेला।

14 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

14 जनवरी का इतिहास      14 फरवरी का इतिहास

14 मार्च का इतिहास          14 अप्रैल का इतिहास

14 मई का इतिहास            14 जून का इतिहास

14 अगस्त का इतिहास      14 जुलाई का इतिहास

14 सितम्बर का इतिहास     14 अक्टूबर का इतिहास

14 नवम्बर का इतिहास      14 दिसम्बर का इतिहास