12 दिसम्बर का इतिहास

12 दिसम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 346वॉ दिन है, साल में अभी 19 दिन बाकी है।

08 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक हर साल अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह और हवाई सुरक्षा दिवस (सप्ताह) मनाया जाता है।

12 दिसम्बर 1901 को सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता मिली आज के दिन बिना किसी तार का प्रयोग किए रेडियायी लहरों द्वारा एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में एक वाक्य प्रसारित किया गया।

12 दिसम्बर 1911 को ब्रिटिश सरकार ने दिल्ली दरबार का आयोजन किया. दरबार में भारत की राजधानी को कलकत्ता से दिल्ली लाने का फैसला लिया और नई दिल्ली बनाई गई। जार्ज पंचम और मेरी भारत के सम्राट के रूप में भारत आए।

12 दिसम्बर 1913 को लियोनार्दो द विंची की विख्यात मोनालिसा की पेंटिंग, जो 2 वर्ष पूर्व चोरी हो गई थी, पुनः प्राप्त कर ली गई।

12 दिसम्बर 1915 को चीन के राष्ट्रपति युवान शी काई ने राजतंत्र को पुनः बहाल कर स्वयं को चीन का सम्राट घोषित किया।

12 दिसम्बर 1323 को इटली के पर्यटक मार्कों पोलो का 69 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

12 दिसम्बर 1923 को इटली में पो नदी के बांध टूटने से 600 लोगों मारे गए।

12 दिसम्बर 1947 को ईरानी शाही सेना ने अजरबाइजान में सत्ता पर पुनः अधिकार कियाकर लिया।

12 दिसम्बर 1949 को तमिल एवं हिन्दी फ़िल्म अभिनेता रजनीकांत का जन्म हुआ ।

12 दिसम्बर 1958 को गिनि संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना।

12 दिसम्बर 1962 को टेनिस खिलाड़ी ट्रेसी ऑस्टिन का जन्म हुआ ।

12 दिसम्बर 1963 को केन्या स्वतंत्र हुआ।

12 दिसम्बर 1964 को केन्या गणतंत्र बना।

12 दिसम्बर 1964 को राष्ट्रकवि के रूप में विख्यात प्रसिद्ध हिंदी कवि मैथिलिशरण गुप्त का निधन हुआ ।

12 दिसम्बर 1981 को पेरू के पूर्व प्रतिनिधि जेवियर पेरेज द कुइयार सं.रा. संघ के महासचिव निर्वाचित हुए।

12 दिसम्बर 1981 को भारत के क्रिकेट खिलाडी युवराज सिंह का जन्म हुआ।

12 दिसम्बर 1992 को हैदराबाद के हुसैनसागर झील में विशालकाय बुद्ध प्रतिमा स्थापित की गई।

12 दिसम्बर 1996 को भारत एवं बांग्लादेश के मध्य गंगाजल के बंटवारे को लेकर 30 वर्षीय संधि पर हस्ताक्षर किए गए।

12 दिसम्बर 1998 को अमेरिकी सदन की न्यायिक समिति द्वारा राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के ख़िलाफ़ महाभियोग चलाने की मंजूरी मिली ।

12 दिसम्बर 1998 को साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार विजेता अलेक्ज़ेंडर लोल्भनित्भिन रूस के सर्वोच्च सांस्कृतिक पुरस्कार को लेने से इंकार किया।

12 दिसम्बर 2001 को भारत ने नेपाल को दो चीता हैलीकॉप्टर और हथियार दिये।

12 दिसम्बर 2005 को हिंदी फिल्में और टेलिविजन धारावाहिकों के निर्माता निर्देशक रामानंद सागर का निधन हुआ ।

12 दिसम्बर 2007 को पेरु की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति एल्बर्टो फूजीमारो को छ: साल की कारावास व 13,000 डॉलर के जुर्माने की सज़ा सुनाई।

12 दिसम्बर 2007 को मलेशिया ने तान सेंग सुन को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया।

12 दिसम्बर 2007 को अमेरिकी संसद ने म्यांमार पर नए प्रतिबन्ध लगाए।

12 दिसंबर 2012 को उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी का निधन हो गया ।

12 दिसम्बर 2008 को प्रशासनिक सुधार आयोग के अध्यक्ष एम वीरप्पा मोइली ने सरकारी कर्मचारियों के सेवा निगमों में व्यापक बदलाव की सिफ़ारिश की।

12 दिसम्बर 2008 को रमन सिंह छत्तीसगढ़ के व शिवराज सिंह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

12 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

12 जनवरी का इतिहास    12 फरवरी का इतिहास

12 मार्च का इतिहास         12 अप्रैल का इतिहास

12 मई का इतिहास          12 जून का इतिहास

12 जुलाई का इतिहास      12 अगस्त का इतिहास

12 सितम्बर का इतिहास   12 अक्टूबर का इतिहास

12 नवम्बर का इतिहास     12 दिसम्बर का इतिहास