09 दिसम्बर का इतिहास

09 दिसम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 343वॉ दिन है ,साल में अभी 22 दिन बाकी है।

08 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक हर साल अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह मनाया जाता है।

09 दिसम्बर 1484 को महान कवि एवं संत सूरदास का जन्म हुआ।

09 दिसम्बर 1625 को हालैंड और इंग्लैंड के बीच सैन्य संधि पर हस्ताक्षर हुए।

09 दिसम्बर 1742 को स्वीडन के प्रसिद्ध रसायनशास्त्री व आधुनिक रसायनशास्त्र के संस्थापकों में से एक कार्ल विलहेल्म शील का स्टॉकहोम में जन्म हुआ।

09 दिसम्बर 1758 को भारत में मद्रास का तेरह महीनों तक चलने वाला युद्ध आरंभ हुआ। भारत में ब्रिटेन व फ़्रांस के बीच होने वाला ये सबसे खतरनाक युद्ध था।

09 दिसम्बर 1762 को ब्रिटिश संसद ने पेरिस संधि को स्वीकार किया।

09 दिसम्बर 1825 को सिपाही विद्रोह के एक प्रमुख नायक राव तुलाराम का हरियाणा के रेवाड़ी जिले में जन्म हुआ।

09 दिसम्बर 1889 को असम राज्य के प्रथम असहयोगी और असम में कांग्रेस के संस्थापकों में से एक चन्द्रनाथ शर्मा का जन्म हुआ।

09 दिसम्बर 1898 को बेलूर मठ की स्थापना की गई।

09 दिसम्बर 1910 को फ्रांसीसी सेनाओं ने मोरक्को के बंदरगाह शहर अगादीर पर कब्जा किया।

09 दिसम्बर 1913 को भारत की प्रथम महिला फ़ोटो पत्रकार होमाई व्यारावाला का जन्म हुआ।

09 दिसम्बर 1917 को प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन के सैनिकों ने उसमानी शासन के सैनिकों को फिलिस्तीन में पराजित किया।

09 दिसम्बर 1918 को भारत के जाने-माने उपन्यासकार और नाटककार कुशवाहा कान्त का जन्म हुआ।

09 दिसम्बर 1922 को अमेरिकी हास्य अभिनेता रेड फॉक्स्स का जन्म हुआ।

09 दिसम्बर 1924 को हालैंड और हंगरी के बीच व्यापार संधि पर हस्ताक्षर हुए।

09 दिसम्बर 1929 को हिन्दी के साहित्यकार व पत्रकार रघुवीर सहाय का जन्म हुआ।

09 दिसम्बर 1931 को जापानी सेना ने चीन के जेहोल प्रांत पर हमला किया।

09 दिसम्बर 1941 को चीन ने जापान,जर्मनी और इटली के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

09 दिसम्बर 1945 को हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का जन्म हुआ।

09 दिसम्बर 1946 को प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की पत्नी सोनिया गाँधी का जन्म हुआ।

09 दिसम्बर 1946 को देश का सर्वोच्च कानून बनाने वाली संविधान सभा की पहली बैठक नई दिल्ली मे हुई थी।

09 दिसम्बर 1946 को यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी का जन्‍म हुआ था।

09 दिसम्बर 1947 को फ्रांसीसी मजदूर संघ ने हड़ताल समाप्त कर सरकार से बात शुरु की।

09 दिसम्बर 1971 को भारतीय नौसेना के जांबाज अफसरों में से एक महेन्द्रनाथ मुल्ला का निधन हुआ।

09 दिसम्बर 1972 को फ्रांस के टेनिस खिलाड़ी फेब्रिस सांतारो  का जन्म हुआ।

09 दिसम्बर 1987 को जार्डन नदी के पश्चिमी तटवर्ती क्षेत्रों और ग़ज़्ज़ा पट्टी में ज़ायोनी अतिग्रहणकारियों के विरुद्ध फ़िलिस्तीनी जनता का संघर्ष आरंभ हुआ।

09 दिसम्बर 1992 को ब्रिटेन के शाही जोड़े प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेज डायना के अलग होने की आधिकारिक घोषणा हुई थी।

09 दिसम्बर 1997 को कन्नड़ भाषा के विख्यात साहित्यकार के शिवराम कारंत का निधन हुआ।

09 दिसम्बर 1998 को आस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ियों शेन वार्न और मार्क वॉ ने एक भारतीय सट्टेबाज़ से 1994 में पाकिस्तान दौदे पर रिश्वत लेने की बात स्वीकारी।

09 दिसम्बर 1998 को रूस द्वारा आर्कटिक सागर में अपक्रांतिक परमाणु परीक्षण किया गया।

09 दिसम्बर 2000 को दक्षिण कोरिया का दर्जा विकासशील देश से बढ़ाकर विकसित देश किया गया।

09 दिसम्बर 2001 को तालिबान में नार्दन एलांयस का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ  जिसमे 21 लोग मरे।

09 दिसम्बर 2001 को यूनाइटेड नेशनल पार्टी के नेता रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

09 दिसम्बर 2002 को जॉन स्नो अमेरिका के नये वित्तमंत्री बने।

09 दिसम्बर 2006 को पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता युक्त मध्यम दूरी के प्रक्षेपास्त्र 'हत्फ़-3 ग़ज़नवी' का परीक्षण किया।

09 दिसम्बर 2007 को पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने पाकिस्तानी सरकार के साथ अपने सभी सम्बन्ध समाप्त करने की घोषणा की।

09 दिसम्बर 2007 को प्रगतिशील काव्य धारा के प्रसिद्ध कवि त्रिलोचन शास्त्री का निधन हुआ।

09 दिसम्बर 2008 को इसरो ने यूरोप के प्रसिद्ध उपग्रह प्रणाली विशेषज्ञ ईएडीएम एस्ट्रीयस के लिए सेटेलाइट का निर्माण किया।

09 दिसम्बर 2009 को भारतीय तबला बादक उस्ताद हनीफ मोहम्मद खाँ का निधन हुआ।

09 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

09 जनवरी का इतिहास     09 फरवरी का इतिहास

09 मार्च का इतिहास         09 अप्रैल का इतिहास

09 मई का इतिहास          09 जून का इतिहास

09 जुलाई का इतिहास      09 अगस्त का इतिहास

09 सितम्बर का इतिहास   09 अक्टूबर का इतिहास

09 नवम्बर का इतिहास    09 दिसम्बर का इतिहास