09 अक्टूबर का इतिहास

नमस्ते !

09 अक्टूबर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2017 का 282 वॉ दिन है, साल मे अभी  83 दिन बाकी है।

09 से 14 अक्टूबर के बीच विश्व डाक सप्ताह मनाया जाता है।

09 अक्टूबर को भारतीय प्रादेशिक सेना दिवस मनाया जाता है।

09 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस मनाया जाता है।

09 अक्टूबर को दक्षिण कोरिया में हंगुल दिवस मनाया जाता है।

09 अक्टूबर को युगांडा में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है ।

09 अक्टूबर 1446 को कोरियन वर्णमाला हंगुल का पहली बार प्रकाशन हुआ।

09 अक्टूबर 1547 को स्पेन के लेखक मिगेल सेरवान्तेस का जन्म हुआ।

09 अक्टूबर 1708 को स्वीडन और रूस की विश्व विख्यात डिनाइपर की लड़ाई स्वीडन की पराजय के साथ समाप्त हुई।

09 अक्टूबर 1826 को हिन्दी साहित्य के इतिहास से जुड़े सुप्रसिद्ध साहित्यकार राजा लक्ष्मण सिंह का जन्म हुआ ।

09 अक्टूबर 1855 को आइजेक सिंगर ने सिलाइ मशीन की मोटर को पेटेंट कराया था।

09 अक्टूबर 1874 को स्वीटजरलैंड के बर्न में यूनिवर्सल पोस्टल युनीयन की स्थापना की गई ।

09 अक्टूबर 1877 को प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, कवि, साहित्यकार तथा उड़ीसा के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता गोपबंधु दास का जन्म हुआ ।

09 अक्टूबर 1888 को वाशिंगटन मौन्युमेंट को सरकारी स्तर पर आम जनता के लिए खोल दिया गया।

09 अक्टूबर 1922 को लंदन महानगर पुलिस सेवा आयुक्त सर विलियम हॉरवुड को आर्सेनिक भरे चॉकलेट की जहर का शिकार बनाया गया।

09 अक्टूबर 1940 को गीतकार और संगीतकार जॉन लेनन का जन्म हुआ ।

09 अक्टूबर 1962 को 1986 के फीफा विश्व कप टीम के अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी ऑरगी लुइस बुरुसागा का जन्म हुआ ।

09 अक्टूबर 1962 को युगांडा ब्रिटेन से स्वाधीन होने में सफल हुआ और गणतंत्र बना।

09 अक्टूबर 1967 को लैटिन अमरीका के प्रसिद्ध सोशलिस्ट क्रांतिकारी और गुरिल्ला नेता एर्नेस्तो चे ग्वारा को उनके कुछ साथियों के साथ मृत्युदड दे दिया गया।

09 अक्टूबर 1876 को पहली बार टेलीफ़ोन पर आउट वायर के जरिए दो तरफा बातचीत हुई थी, इसके बाद 1947 में चलती हुई कार और प्लेन में बैठे दो लोगों ने बातचीत की थी, 1959 को ऑटोरिक्सा और प्लेन में चलते हुए लोगों ने बात की।

09 अक्टूबर 1897 को स्वतंत्रता सेनानी और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री मिनजुर भक्तवत्सलम का जन्म हुआ ।

09 अक्टूबर 1945 को प्रसिद्ध भारतीय सरोद वादक अमजद अली ख़ाँ का जन्म हुआ ।

09 अक्टूबर 1981 को फ़िलिस्तीन के एक नेता माजिद अबू शरार की ज़ायोनी शासन ने इटली में हत्या कर दी

09 अक्टूबर से 1991 को लंदन के रॉयल अलबर्ट हॉल में जापान से बाहर पहली सूमो रेसलिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई।

09 अक्टूबर 1998 को पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने इस्लामी शरीयत क़ानून को देश के सर्वाच्च क़ानून के रूप में अनुमोदित किया।

09 अक्टूबर 2002 को वर्ष 2002 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के रैमण्ड डेविस और जापान के कोषिबा को संयुक्त रूप से देने की घोषणा की गई।

09 अक्टूबर 2005 को यूरोपीय उपग्रह 'क्रायोसेट' का प्रक्षेपण विफल हुआ।

09 अक्टूबर 2006 को गूगल ने यू-ट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा की।

09 अक्टूबर 2006 को बहजन समाज पार्टी के संसथापक  कांशीराम का निधन हुआ ।

09 अक्टूबर 2006 को उत्तर कोरिया ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

09 अक्टूबर 2007 को चीन ने भारत पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया।

09 अक्टूबर 2008 को केन्द्र सरकार ने तेल को माफ़िया से बचाने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाई।

09 अक्टूबर 2012 को लड़कियों की शिक्षा के प्रचार में अहम भूमिका अदा करने वाली मलाला यूसुफ जई को स्कूल जाते समय  तालिबान ने उस समय गोली मारी थी।

09 अक्टूबर 2015 को भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक रवीन्द्र जैन का निधन हुआ ।

09 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

09 जनवरी का इतिहास     09 फरवरी का इतिहास

09 मार्च का इतिहास         09 अप्रैल का इतिहास

09 मई का इतिहास          09 जून का इतिहास

09 जुलाई का इतिहास      09 अगस्त का इतिहास

09 सितम्बर का इतिहास   09 अक्टूबर का इतिहास

09 नवम्बर का इतिहास    09 दिसम्बर का इतिहास