14 अक्टूबर का इतिहास

नमस्ते !

14 अक्टूबर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2017 का 287 वॉ दिन है, साल मे अभी 78 दिन बाकी है।

14 अक्टूबर को विश्व मानक दिवस मनाया जाता है।

09 अक्टूबर से 14 अक्टूबर के बीच विश्व डाक सप्ताह मनाया जाता है।

14 अक्टूबर 1066 को हेस्टिंग्स के निकट विलियम के नेतृत्व में नॉर्मन सेना ने इंग्लैंड को हराया और वहाँ के राजा हेरॉल्ड द्वितीय की हत्या कर दी।

14 अक्टूबर 1240 को भारत की प्रथम महिला शासिका रजिया सुल्तान का निधन हुआ।

14 अक्टूबर 1322 को स्कॉटलैंड की सेना ने अंग्रेजी राजा एडवर्ड द्वितीय को हराया और इस प्रकार स्कॉटलैंड को अंग्रेज़ी शासन से मुक्ति दिलाई।

14 अक्टूबर 1643 को दिल्ली के मुगल बादशाह बहादुरशाह प्रथम का जन्म हुआ।

14 अक्टूबर 1979 को भारत के स्कवेश खिलाड़ी रित्विक भट्टाचार्य का जन्म हुआ।

14 अक्टूबर 1882 को शिमला में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना की गई, यह ब्रिटिश उपनिवेशवादी सरकार द्वारा कलकत्ता, बंबइ और मद्रास के बाद स्थापित किया गया भारत का चौथा विश्वविद्यालय था।

14 अक्टूबर 1884 को भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और 'गदर पार्टी' के संस्थापक लाला हरदयाल का जन्म हुआ।

14 अक्टूबर 1923 को वर्ष का चौथा उष्णकटिबंधीय तूफान पनामा के ठीक उत्तर में आया।

14 अक्टूबर 1931को संगीतकार निखिल रंजन बैनर्जी का जन्म हुआ।

14 अक्टूबर 1933 को नाज़ी जर्मनी ने राष्ट्रसंघ से अपने को अलग किया।

14 अक्टूबर 1950 को परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का निधन हुआ।

14 अक्टूबर 1956 को डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अपने 3,85,000 अनुयायियों के साथ कोचांदा में बौद्ध धर्म स्वीकार किया और अपने समर्थकों को 22 बौद्ध प्रतिज्ञाओं का अनुसरण करने की सलाह दी।

14 अक्टूबर 1964 को अमरिकी मानवाधिकारों के नेता मार्टिन लूथर किंग को शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

14 अक्टूबर 1981 को होस्नी मुबारक मिस्र के चौथे राष्ट्रपति बने।

14 अक्टूबर 1997 को ब्रिटेन की महारानी ऐलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फ़िलिप ने अमृतसर के जलियांवाला बाग़ में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

14 अक्टूबर 1999 को परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सी.टी.बी.टी.) को अमेरिकी सीनेट ने नामंजूर किया।

14 अक्टूबर 2000 को संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा पाक समेत 22 देशों में अपने दूतावास बंद किया।

14 अक्टूबर 2002 को  कतर में मिलने के वायदे के साथ 14वें एशियाई खेलों का बुसान में रंगारंग समापन हुआ।

14 अक्टूबर 2004 को पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ को सेना प्रमुख बनाये रखने वाला विधेयक पारित किया।

14 अक्टूबर 2004 को राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक दत्तोपन्त ठेंगडी का निधन हुआ।

14 अक्टूबर 2007 को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने चिकित्सा और कृषि क्षेत्रों में परमाणु प्रौद्योगिकी के प्रयोग के लिए नेपाल को मंजूरी प्रदान की।

14 अक्टूबर 2008 को भारतीय रिजर्व बैंक ने म्युचुअल फंड्स की ज़रूरतें पूरी करने के लिए अतिरिक्त 200 अरब रुपये जारी करने की घोषणा की।

14 अक्टूबर 2013 को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोहन धारिया का निधन हुआ।

14 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

14 जनवरी का इतिहास      14 फरवरी का इतिहास

14 मार्च का इतिहास          14 अप्रैल का इतिहास

14 मई का इतिहास            14 जून का इतिहास

 14 अगस्त का इतिहास      14 जुलाई का इतिहास

14 सितम्बर का इतिहास     14 अक्टूबर का इतिहास

14 नवम्बर का इतिहास      14 दिसम्बर का इतिहास