22 अक्टूबर का इतिहास

नमस्ते !

22 अक्टूबर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2017 का 295 वॉ दिन है,साल मे अभी 70 दिन बाकी है।

22 अक्टूबर  1680 को मेवाड़ के राणा राज सिंह का निधन हुआ ।

22 अक्टूबर 1796 को पेशवा माधव राव द्वितीय ने आत्महत्या की।

22 अक्टूबर 1836 को सेन हाउटन टेक्सास गणराज्य के पहले राष्ट्रपति बने।

22 अक्टूबर 1850 को महिलाओं के अधिकारों को लेकर पहली बार अमेरिका में नेशनल वुमेन राइट कॉनवोकेशन शुरू हुआ।

22 अक्टूबर 1873 को धार्मिक नेता स्वामी राम तीर्थ का जन्म हुआ ।

22 अक्टूबर 1878 को सेलफोर्ट में पहली बार रगबी मैच ब्राउटन और स्वीडन के बीच खेला गया।

22 अक्टूबर 1879 को महान क्रांतिकारी बासुदेव बलवंत फाड़के के खिलाफ अंग्रेजों ने पहला देशद्रोह का मामला दर्ज किया।

22 अक्टूबर 1879 को अमेरिकी खोजकर्ता थॉमस एडीसन ने एक उच्च प्रतिरोधक कार्बन फिलामेंट का पहला सफल प्रयोग किया।

22 अक्टूबर 1881को बॉस्टन सिंफनी आर्केस्ट्रा ने पहला संगीत समारोह किया।

22 अक्टूबर 1883 को न्यूयार्क में ओपेरा हाउस का उद्घाटन हुआ।

22 अक्टूबर 1893 को पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह के सबसे छोटे पुत्र दलीप सिंह का निधन हुआ ।

22 अक्टूबर 1922 को अमेरिकी राजनीतिज्ञ जॉन चैफी का जन्म हुआ ।

22 अक्टूबर 1924 को टोस्ट मास्टर क्लब की स्थापना की गई।

22 अक्टूबर 1933 को सरदार पटेल के बड़े भाई एवं प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी विट्ठलभाई पटेल का निधन हुआ ।

22 अक्टूबर 1937 को प्रसिद्ध हिंदी और उर्दू फिल्म के अभिनेता कादर खान का जन्म हुआ ।

22 अक्टूबर 1954 को छत्तीसगढ़ में 'श्रमिक आन्दोलन' के सूत्रधार तथा 'सहकारिता आन्दोलन' के प्रणेता ठाकुर प्यारेलाल सिंह का निधन हुआ ।

22 अक्टूबर 1954 को बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक जीवनानन्द दास निधन हुआ  ।

22 अक्टूबर 1954 को संघीय गणराज्य जर्मनी को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।

22 अक्टूबर 1962 को प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने भारत की सबसे बड़ी बहूद्देशीय नदी-घाटी परियोजना भाखड़ा नांगल राष्ट्र को समर्पित की ।

22 अक्टूबर 1964 को फ्रांसीसी दार्शनिक और लेखक ज्याँ पाल सार्त्र ने नोबेल पुरस्कार ठुकराया।

22 अक्टूबर 1975 को 'वीनस-9' अंतरिक्षयान का शुक्र ग्रह पर अवतरण हुआ।

22 अक्टूबर 1979 को ईरान के अपदस्थ  मोहम्मद रजा शाह पहलवी को इलाज के लिए अमेरिका जाने की अनुमति दी गई।

22 अक्टूबर 1986 को अमेरिकी राष्ट्रपति रीगन ने 1986 के कर सुधार अधिनियम पर हस्ताक्षर किया ।

22 अक्टूबर 1998 को संयुक्त राष्ट्र ने 1987 के बाद से युद्ध में 20 लाख निर्दोष बच्चों के मारे जाने की घोषणा की।

22 अक्टूबर 1999 को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने शांति योजना के लिए 6000 सैनिकों को सिएरा लियोन भेजने के लिए मतदान किया।

22 अक्टूबर 2004 को जापान में आए भूकंप ने 85 हजार लोगों को बेघर कर दिया।

22 अक्टूबर 2004 को अंकटाड रिपोर्ट के अनुसार विदेशों में निवेश में भारत 14वें स्थान पर पहुंच गया ।

22 अक्टूबर 2006 को अफ़ग़ानिस्तान में अधिक नशीली दवाएँ जब्त की गईं।

22 अक्टूबर 2007 को चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ ने लगातार दूसरी बार सत्तारूढ़ चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी की कमान सम्भाली

22 अक्टूबर 2008 को इसरो ने भारत के पहले चंद्रमा मिशन चंद्रयान-1 का प्रक्षेपण किया, इस मिशन से चंद्रमा पर पानी के होने का पता लगा।

22 अक्टूबर 2011 को टर्की में 7.2 रिएक्‍टर स्‍केल से आए भूकंप ने 582 लोगों की जान ले ली।

22 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

22 जनवरी का इतिहास  22 फरवरी का इतिहास  

22 मार्च का इतिहास        22 अप्रैल का इतिहास

22 मई का इतिहास         22 जून का इतिहास

22 जुलाई का इतिहास 22 अगस्त का इतिहास

22 सितम्बर का इतिहास  22 अक्टूबर का इतिहास

22 नवम्बर का इतिहास   22 दिसम्बर का इतिहास