11 अक्टूबर का इतिहास

नमस्ते !

11 अक्टूबर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2017 का 284 वॉ दिन है, साल मे अभी 81 दिन बाकी है।

09 से 14 अक्टूबर के बीच विश्व डाक सप्ताह मनाया जाता है।

11 अक्टूबर 1889 को अँग्रेज़ भौतिक वैज्ञानिक जेम्स प्रेसकॉट जूल का निधन हुआ जिनके नाम पर ऊर्जा के मात्रक का नामकरण जूल किया गया।

11 अक्टूबर 1899 को दक्षिणी अफ़्रीक़ा में बसे हालैंड और ब्रिटेन के गोरों के मध्य भयानक युद्ध आरंभ हुआ।

11 अक्टूबर 1911 को विवेकानन्द की सहयोगी तथा शिक्षिका तथा समाज सेविका सिस्टर निवेदिता का जन्म हुआ ।

11 अक्टूबर 1916 को 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ' के मज़बूत स्तंभ और प्रख्यात समाजसेवक नानाजी देशमुख का जन्म हुआ।

11 अक्टूबर 1916 को समाजसेवी चंडिका अमृतराव देशमुख का जन्म हुआ था।

11 अक्टूबर 2011 को क्रिस्टोफर ए. सिम्स एवं थॉमस जे. सार्जेट को 'मैक्रोइकोनमी पर कारण एवं प्रभाव के क्षेत्र में उनके अनुभव जन्य अध्ययन' के लिए संयुक्त रूप से वर्ष 2011 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

11 अक्टूबर 1902 को प्रसिद्ध राजनेता और स्वतंत्रता सेनानी लोकनायक जयप्रकाश नारायण का जन्म हुआ।

11 अक्टूबर 1942 को प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन का जन्म हुआ ।

11 अक्टूबर 1925 को RSS की स्थापना हुई थी ।

11 अक्टूबर 1963 को प्रसिद्ध उपन्यासकार ज़ाँकोक्तो (ज़ॉमॉख़ीज़ युज़ेनक्लिमो कॉकतो) का निधन हुआ ।

11 अक्टूबर 1967 को डॉ॰ राममनोहर लोहिया का देहांत 57 वर्ष की आयु में हो गया।

11 अक्टूबर 1987 को भारत की शांति सेना ने श्रीलंका में ऑपरेशन पवन की शुरुआत की , यह अभियान लिट्टे का कब्जा खत्म कर जाफना को मुक्त कराने के लिए छेड़ा गया था।

11 अक्टूबर 1991 को पूर्व सोवियत संघ की इंटेलीजेन्स संस्था केजीबी ने इस संघ के विघटन से कुछ पहले अपनी सक्रियता समाप्त कर दी।

11 अक्टूबर 1999 को पाकिस्तान में सेना द्वारा तख्ता पलट के बाद जनरल परवेज मुशर्रफ सत्ता पर काबिज हुए ।

11 अक्टूबर 2000 को अंतरिक्ष यान 'डिस्कवरी' फ्लोरिडा से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया ।

11 अक्टूबर 2002 को खूबसूरत और गोलमाल सहित 120 से अधिक हिंदी फिल्मों में काम करने वाली प्रसिद्ध अभिनेत्री दीना पाठक का निधन हुआ ।

11 अक्टूबर 2001 को संयुक्त राष्ट्र और उसके महासचिव कोफी अन्नान को संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई।

11 अक्टूबर 2002 को यूरोपीय पर्यवेक्षकों ने पाकिस्तान में सम्पन्न चुनावों में धांधली का आरोप लगाया।

11 अक्टूबर 2004 को पाकिस्तान ने गौरी मे 1 मिसाइल का परीक्षण किया।

11 अक्टूबर 2005 को तीसरे अंतरिक्ष पर्यटक ग्रेगोरी ओल्सन पृथ्वी पर लौटे।

11 अक्टूबर 2007 को ब्रिटेन के उपन्यासकार डोरिस लैसिंग को वर्ष 2007 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।

11 अक्टूबर 2007 को अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति अलगोर व संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय पैनल (आईपीसीसी) को संयुक्त रूप से वर्ष 2007 का नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई ।

11 अक्टूबर 2008 को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नौगाँव स्टेशन से हरी झण्डी दिखाकर कश्मीर की घाटी में चलने वाली पहली रेलगाड़ी को रवाना किया।

11 अक्टूबर 2008 को रायबरेली के लालगंज में रेल कोच फैक्ट्री के लिए तीन माह पहले दी गई लगभग पांच सौ एकड़ ज़मीन उत्तर प्रदेश सरकार ने वापस ली।

11 अक्टूबर 2008 को कारल की सिस्टर अल्फोंसा भारत की पहली महिला संत बनी

11 अक्टूबर 2008 को बेल्जियम के एक नेत्रहीन ड्राइवर ने धरती पर सबसे तेज गति से गाड़ी चलाने का नया विश्व रिकार्ड बनाया।

11 अक्टूबर 2014 को सांसद आदर्श ग्राम योजना की शुरुआत की गई।

11 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

11 जनवरी का इतिहास    11 फरवरी का इतिहास

11 मार्च का इतिहास        11 अप्रैल का इतिहास

11 मई का इतिहास          11 जून का इतिहास

11 जुलाई का इतिहास      11 अगस्त का इतिहास

11 सितम्बर का इतिहास   11 अक्टूबर का इतिहास

11 नवम्बर का इतिहास    11 दिसबर का इतिहास