11 सितम्बर का इतिहास

नमस्ते !

11 सितम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2017 का 254वॉ दिन है, साल में अभी 111 दिन बाकी है।

11 सितम्बर 1789 को ऐलेक्जेण्डर हैमिलटन अमेरिका के प्रथम वित्त सचिव नियुक्त हुए।

11 सितम्बर 1803 को द्वितीय आंग्ल-मराठा युद्ध के अंतर्गत दिल्ली की लड़ाई लड़ी गई ।

11 सितम्बर 1862 को अमेरीकी लेखक ओ. हेनरी का जन्म हुआ।

11 सितम्बर 1893 को प्रथम विश्व धर्म सम्मेलन शिकागो (अमेरिका) में आयोजित हुआ  जिसमे स्वामी विवेकानंद ने कट्टरता, सहिष्णुता और सभी धर्मों में निहित सच्चाई पर ऐतिहासिक भाषण दिया।

11 सितम्बर 1895 को भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध गांधीवादी नेता विनोबा भावे का जन्म हुआ।

11 सितम्बर 1901 मराठी साहित्यकार आत्माराम रावजी देशपांडे का जन्म को हुआ।

11 सितम्बर 1906 को महात्मा गाँधी ने दक्षिण अफ़्रीका में सत्याग्रह आन्दोलन आरंभ किया।

11 सितम्बर 1911 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से पहला शतक जमाने वाले क्रिकेटर लाला अमरनाथ का जन्म हुआ।

11 सितम्बर 1919 को आधुनिक काल के प्रसिद्ध हिन्दी व राजस्थानी लेखक कन्हैयालाल सेठिया का जन्म हुआ।

11 सितम्बर 1919 को अमेरिकी नौसेना ने होंडुरास पर आक्रमण किया।

11 सितम्बर 1922 को आस्ट्रेलिया के मेलबर्न में सचित्र दैनिक समाचार पत्र द सन न्यूज पेक्टोरियल का आरंभ हुआ।

11 सितम्बर 1939 को इराक और सऊदी अरब ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

11 सितम्बर 1941 को अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन का निर्माण शुरू हुआ।

11 सितम्बर 1948 को ब्रिटिशकालीन भारत के प्रमुख नेता और 'मुस्लिम लीग' के अध्यक्ष मुहम्मद अली जिन्ना का निधन हुआ।

11 सितम्बर 1951 को फ्लोरेंस चैडविक इंग्लिश चैनल तैरकर पार करने वाली पहली महिला बनी ,उन्हें इंग्लैंड से फ्रांस पहुंचने में 16 घंटे19 मिनट लगे।

11 सितम्बर 1961 को विश्व वन्यजीव कोष की स्थापना की गई ।

11 सितम्बर 1962 को मशहूर इंग्लिश रॉक बैंड 'दि बीटल्स' ने अपने पहले एकल हिट एलबम 'लव मी डू' के गाने रिकार्ड किए।

11 सितम्बर 1964 को प्रगतिशील भारतीय कवि मुक्तिबोध गजानन माधव का निधन हुआ।

11 सितम्बर 1965 को भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने दक्षिण पूर्वी लाहौर के निकट बुर्की शहर पर कब्ज़ा किया।

11 सितम्बर 1968 को भारतीय सेना का एक सैनिक बाबा हरभजन सिंह का निधन हुआ।

11 सितम्बर 1968 को एयर फ्रांस का विमान नाइस के निकट दुर्घटनाग्रस्त होने से 89 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों की मौत हुई ।

11 सितम्बर 1971 को मिस्र में संविधान को अंगीकार किया गया।

11 सितम्बर 1973 को भारतीय गुरु नीम करोली बाबा का निधन हुआ।

11 सितम्बर 1973 को चिली के राष्ट्रपति साल्वाडोर अलांदे का सैन्य तख्तापलट

11 सितम्बर 1982 को दक्षिण भारतीय अभिनेत्री श्रेया सारन का जन्म हुआ।

11 सितम्बर 1987 को हिन्दी कवयित्री महादेवी वर्मा का निधन हुआ।

11 सितम्बर 1996 को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में पहली बार एक महिला अध्यक्ष निर्वाचित

11 सितम्बर 2001 को आतंकवादियों ने अपहरण कर दो विमानों को न्यू यार्क के वर्ल्ड ट्रेड टावर की दो इमारतों से टकरा दिया, तीसरा विमान वर्जिन्या स्थित पेंटागन पर गिरा दिया गया, चौथा विमान पेन्सिलवेनिया में गिराया गया।

11 सितम्बर 2003 को स्वीडन की विदेश मंत्री एना लिंध की एक अस्पताल में मौत हुई।

11 सितम्बर 2003 को चीन के विरोध के बावजूद तिब्बत के धार्मिक नेता दलाई लामा से अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश मिले।

11 सितम्बर 2005 को गाजा पट्टी में 38 सालों से जारी सैन्य शासन समाप्त करने की घोषणा की गई।

11 सितम्बर 2006 को अमेरिकी अंतरिक्ष यान अटलांटिस अंतरिक्ष के साथ जुड़ा।

11 सितम्बर 2006 को स्विट्जरलैंड के रोजर फ़ेडरर ने लगातार तीसरी बार अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब जीता।

11 सितम्बर 2006 को पेस और डेम की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन का युगल ख़िताब जीता।

11 सितम्बर 2007 को येरूशलम से सटे डेविड शहर में लगभग 2000 साल पुरानी सुरंग का पता लगा।

11 सितम्बर 2009 को सर्वोच्च न्यायालय ने कांशीराम स्मारक स्थल के निर्माण पर रोक लगाई।

11 सितम्बर 2012 को सोमालिया की सेना के साथ संघर्ष में अल शबाब के 50 आतंकवादी मारे गए।

11 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

11 जनवरी का इतिहास    11 फरवरी का इतिहास

11 मार्च का इतिहास        11 अप्रैल का इतिहास

11 मई का इतिहास          11 जून का इतिहास

11 जुलाई का इतिहास      11 अगस्त का इतिहास

11 सितम्बर का इतिहास   11 अक्टूबर का इतिहास

11 नवम्बर का इतिहास    11 दिसबर का इतिहास