22 मई का इतिहास

22 मई ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 142वॉ (लीप ईयर में 143वॉ) दिन है ,साल में अभी 223 दिन बाकी है।

22 मई 334 ईसा पूर्व को सिकंदर महान की सेना ने पार्शिया के राजा को हराया।

23 मई का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें।

22 मई 1498 को वास्कोडिगामा कालीकट के तट पर जमोरिन से पहली बार मिले।

22 मई 1545 को पेशावर से कलकत्ता तक देश की सबसे लंबी सड़क का निर्माण करने वाले सूर वंश के संस्थापक शेरशाह शूरी की मौत हुई।

22 मई 1570 को थियेट्रम आर्बिस टेर्राम नाम से पहला एटलस प्रकाशित हुआ, इसमें कुल 70 नक्शे थे।

22 मई 1761 को अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली जीवन बीमा पॉलिसी जारी की गयी।

22 मई 1772 को प्रसिद्ध समाज सुधारक और ब्रह्म समाज के संस्थापक राजाराम मोहन राय का जन्म हुआ।

22 मई 1799 को नेपोलियन बेनापार्ट ने येरूशलम में यहूदियों के राज्य की स्थापना का समर्थन किया।

22 मई 1856 को मास्को के व्यापारी त्रेतिकोफ़ ने पहली बार दो पेन्टिंग ख़रीदकर अपना चित्र-संग्रह बनाना शुरू किया।

22 मई 1859 को स्कॉटिश लेखक और भौतिकशास्त्री सर ऑर्थर कोनन डॉयल का जन्म हुआ।

22 मई 1871 को अमेरिकी सेना ने नेब्रास्का में केर्नी के किले का परित्याग करने का आदेश जारी किया।

22 मई 1892 को डॉक्टर वाशिंगटन शेफ़्फ़िल्ड ने टूथपेस्ट के लिए ट्यूब का आविष्कार किया।

मई में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

22 मई 1906 को राइट बंधुओं ने अपने फ्लाइंग मशीन के लिए अमेरिका से पेटेंट पाया।

22 मई 1933 को विश्व व्यापार दिवस पहली बार मनाया गया।

22 मई 1936 को भारत के पहले स्टेडियम ब्रेबोर्न स्टेडियम का बॉम्बे में शिलान्यास किया गया।

22 मई 1939 को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी और इटली के बीच स्टील की संधि पर हस्ताक्षर किए गए।

22 मई 1940 को अर्जुन पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित क्रिकेटर एस प्रसन्ना का जन्म हुआ।

22 मई 1943 को पहले लड़ाकू जेट विमान का परीक्षण किया गया।

22 मई 1946 को पहली बार अमेरिका रॉकेट (डब्ल्यूएसी कार्पोल) को अंतरिक्ष तक पहुंचाने में कामयाब हुआ।

22 मई 1961 को ज्ञानपीठ पुरस्कार शुरु किया गया आैर 1965 में पहला पुरस्कार दिया गया।

22 मई 1963 को भारत की पहली ग्लाइडर रोहिणी ने उड़ान भरी।

22 मई 1972 को निक्सन रूस की यात्रा पर जाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने।

21 मई का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

22 मई 1988 को भारत ने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक प्रक्षेपास्त्र अग्नि का सफल परीक्षण किया।

22 मई 1992 को बोस्निया और हर्जेगोविना, क्रोएशिया और स्लोवेनिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।

22 मई 2010 को एयर इंडिया एक्सप्रेस बोइंग 737 मंगलौर उतरते वक्त दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसकी वजह से 158 लोगों की मौत हुई।

22 मई 2012 को जापान में टोक्यो स्काईट्री टावर को खोला गया। दुबई के बुर्ज खलीफा और चीन के कैंटन टावर के बाद जापान ने अपनी इस सबसे ऊंची इमारत टोक्यो स्काई ट्री तैयार की थी।

22 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

22 जनवरी का इतिहास  22 फरवरी का इतिहास  

22 मार्च का इतिहास        22 अप्रैल का इतिहास

22 मई का इतिहास         22 जून का इतिहास

22 जुलाई का इतिहास 22 अगस्त का इतिहास

22 सितम्बर का इतिहास  22 अक्टूबर का इतिहास

22 नवम्बर का इतिहास   22 दिसम्बर का इतिहास