24 मई का इतिहास

24 मई ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 144वॉ (लीप ईयर में 145वॉ) दिन है , साल में अभी 221 दिन बाकी है।


24 मई को राष्ट्रमंडल दिवस और विश्व तपेदिक दिवस मनाया जाता है।

25 मई का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें।

24 मई 1543 को पोलैंड के खगोलविद निकोलैस कोपरनिकस का निधन हुआ।

24 मई 1653 को जर्मन संसद ने फर्डिनेंड द्वितीय को ऑस्ट्रिया का राजा घोषित किया।

24 मई 1689 को ब्रिटिश संसद ने प्रोटेस्टेंट इसाइयों को धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी दी।

24 मई 1798 को यूनाइटेड आयरिशमैन ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह की शुरुआत की।

24 मई 1819 को ब्रिटेन की क्वीन विक्टोरिया का जन्म हुआ।

24 मई 1830 को अमेरिका में पहली बार यात्री रेलरोड सेवा की शुरुआत हुई।

24 मई 1875 को सैय्यद अहमद खान ने अलीगढ़ में मुहमडन एंग्लो ओरिएंटल स्कूल की स्थापना की जो वर्तमान में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाम से प्रसिद्ध है।

24 मई 1879 को अमेरीकी दासता विरोधी आंदोलन के नेता विलियम लायड गैरिसन का निधन हो गया।

24 मई 1883 को ब्रुकलिन और मैनहट्टन को जोड़ने वाले ब्रुकलिन ब्रिज को यातायात के लिए खोला गया।

24 मई 1896 को भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक करतार सिंह सराभा का जन्म हुआ।

मई में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

24 मई 1899 को प्रसिद्ध बांग्ला कवि, संगीत सम्राट, संगीतज्ञ और दार्शनिक काज़ी नज़रुल इस्लाम का जन्म हुआ।

24 मई 1905 को ब्रह्मसमाज के प्रसिद्ध नेता प्रतापचंद्र मज़ूमदार का निधन हो गया।

24 मई 1915 को थॉमस अल्वा एडिसन ने टेलीस्क्राइब का अविष्कार किया।

24 मई 1930 को एमी जॉनसन नामक महिला अकेले विमान उड़ाकर लंदन से ऑस्ट्रेलिया पहुंची।

24 मई 1931 को पहली वातानुकूलित यात्री ट्रेन अमेरिका के वाल्टमोर ओहियो मार्ग पर चलाई गई।

24 मई 1952 को भारत के पूर्व विदेश सचिव रंजन मथाई का जन्म हुआ।

24 मई 1954 को माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला बछेंद्री पाल का जन्म हुआ।

24 मई 1956 को बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध की 2500वीं जयंती धूमधाम से मनायी गई।

24 मई 1959 सम्राज्य दिवस का नाम बदलकर राष्ट्रमंडल दिवस किया गया।

24 मई 1964 को रेफरी के एक विवादास्पद फैसले से स्टेडियम में ही भगदड़ मच गई, जिसकी वजह से 300 से ज्यादा लोग मारे गए।

23 मई का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

24 मई 1985 को बंगलादेश में चक्रवाती तूफान से दस हजार लाेग मारे गए।

24 मई 1986 को मार्गरेट थैचर इजरायल का दौरा करने वाली ब्रिटेन की पहली प्रधानमंत्री बनी।

24 मई 1990 को भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के.एस. हेगड़े का निधन हुआ।

24 मई 1993 को कुर्द विद्रोहियों ने तुर्की में 33 सैनिकों और पांच नागरिकों की हत्या की।

24 मई 1994 को मीना (सऊदी अरब) में हज से जुड़े एक समारोह के समय भगदड़ मच जाने से 250 लोगों से भी अधिक हाजियों की मृत्यु हुई।

24 मई 1999 को भारत के महान कुश्ती प्रशिक्षक (कोच) व पहलवान गुरु हनुमान का निधन हो गया।

24 मई 2000 को दक्षिण लेबनान से 22 साल का खूनी दौर समाप्त कर इस्रायली सेना वापस लौटी।

24 मई 2000 को हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध गीतकार और शायर मजरूह सुल्तानपुरी की मौत हो गई।

24 मई 2001 को नेपाल के 15 वर्षीय शेरपा तेंबा शेरी माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह करने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बने।

24 मई 2002 को नेपाल में नेपाली कांग्रेस ने प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को नेपाली कांग्रेस पार्टी से निलंबित किया।

24 मई 2002 को रूस और अमेरिका ने मास्को की संधि पर हस्ताक्षर किये।

24 मई 2003 को इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन ने पश्चिम एशिया शांति योजना को स्वीकार किया।

24 मई 2004 को उत्तर कोरिया ने मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया।

24 मई 2005 को एनबी इंकबेयर मंगोलिया के राष्ट्रपति चुने गये।

24 मई 2007 को एमा निकोलसन रिपोर्ट यूरोपीय संघ की संसद में पारित किया गया।

24 मई 2013 को राफेल कोरेया ने तीसरी बार इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

24 मई 2014 को थाईलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा को सैन्य तख्तापलट के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

24 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

24 जनवरी का इतिहास      24 फरवरी का इतिहास  

24 मार्च का इतिहास          24 अप्रैल का इतिहास  

24 मई का इतिहास           24 जून का इतिहास

24 जुलाई का इतिहास       24 अगस्त का इतिहास 
  
24 सितम्बर का इतिहास    24 अक्टूबर का इतिहास   
24 नवम्बर का इतिहास     24 दिसम्बर का इतिहास