23 मई का इतिहास

23 मई ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 143वॉ (लीप ईयर में 144वॉ) दिन है, साल में अभी  222 दिन बाकी है।

23 मई को विश्व जैव विविधता दिवस मनाया जाता है।

24 मई का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें।

23 मई 1420 को आस्ट्रिया और सीरिया से यहूदियों को निकाला गया।

23 मई 1592 को वियेना में जिओरडनो ब्रूनो को गिरफ्तार किया गया था। क्योंकि उनका मानना था कि पृथ्वी सूरज के चारों ओर घूमती है, न कि सूरज पृथ्वी के चारों ओर घूमता है। उनकी इस मान्यता का धर्म-विरुद्ध हरकत माना गया था।

23 मई 1805 को गवर्नर-जनरल लॉर्ड वेलेजली ने एक आदेश के अंतर्गत दिल्ली के मुग़ल बादशाह के लिए एक स्थायी प्रावधान की व्यवस्था की।

23 मई 1848 को इंसान को पहली बार उड़ना सिखाने वाले लिलिएनथाल का जन्म हुआ।

23 मई 1879 को रूसी लेखक इवान तुर्गेनेफ़ को ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय ने नागरिक कानून में डॉक्टरेट की उपाधि दी। वे दुनिया के ऐसे पहले लेखक थे, जिसे यह सम्मान दिया गया था।

23 मई 1903 को मशहूर चित्रकार जैमिनी रॉय ने गवर्नमेंट स्कूल ऑफ़ आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स कलकत्ता ज्वाइन किया।

23 मई 1904 को वियेना में पहली कुश्ती विश्व चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया।

23 मई 1914 को ब्रिटिश इंडिया स्टीमशिप कंपनी और पेनिंसुलर और ओरिएण्टल स्टीमशिप कंपनी ने लंदन में अपने विलीनीकरण की घोषणा की।

23 मई 1915 को प्रथम विश्व युद्ध के समय इटली ने आस्ट्रिया, हंगरी तथा जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।

23 मई 1919 को जयपुर राजघराने की राजमाता महारानी गायत्री देवी का जन्म हुआ।

मई में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

23 मई 1923 को राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार अन्नाराम सुदामा का जन्म हुआ।

 23 मई 1923 को भारतीय तेज़ गेंदबाज़ निरोडे रंजन चौधुरी का कोलकाता में जनम हुआ।

23 मई 1928 को 'इतालिया' नामक जैप्लिन वायुपोत में उत्तरी ध्रुव तक पहुँचने का पहला अभियान शुरू हुआ।

23 मई 1930 को प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार तथा पुरातत्त्ववेत्ता राखालदास बंद्योपाध्याय का निधन हुआ।

23 मई 1931 को मशहूर हिंदी कवी, नाटककार एवं पत्रकार श्री शरद जोशी का जनम हुआ।

23 मई 1947 को ब्रिटेन की सदन ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए लॉड माउंटबेटन के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी जिसमे भारत को दो राज्यों- एक हिन्दू राज्य और दूसरा मुस्लिम राज्य में बांटने की पेशकश थी।

23 मई 1949 को पेरू के पूर्व राष्ट्रपति ऐलन गार्सिया का जन्म हुआ।

23 मई 1949 को पश्चिम जर्मनी संविधान को अंगीकार करने के बाद औपचारिक रूप से अस्तित्व में आया।

23 मई 1977 को बेनिन ने संविधान को अंगीकार किया।

23 मई 1984 को बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फ़तह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी।


23 मई 1985 को एक बाँझ औरत ने इलाज के बाद सात बच्चों को एक साथ जन्म दिया । इनमें से तीन नवजात ही जीवित रहे, लेकिन वे तीनों भी पूरी तरह से स्वस्थ नहीं थे। परख नली शिशुओं के जन्म की यह पहली बड़ी कोशिश असफल सिद्ध हुई थी।

23 मई 1996 को संयुक्त विपक्षी उम्मीद्वार पूर्णो ए संगमा ग्यारहवीं लोक सभा के स्पीकर नियुक्त हुए।

23 मई 1999 को योहानिस रौ संघीय जर्मनी के नये राष्ट्रपति नियुक्त हुए।

23 मई 2001 को पाकिस्तान ने भारत को एम.एफ़.एन. का दर्जा देने से पुन: इंकार  किया।

23 मई 2004 को बांग्लादेश में तूफ़ान के कारण मेघना नदी में नाव डूबने से 250 लोग मारे गए।

23 मई 2004 को सिंगापुर में जहाज़ के टैंकर से टकराने के कारण 4000 कारें डूब गईं।

23 मई 2008 को भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल पृथ्वी-2 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

23 मई 2009 को भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति 'रोह मू ह्यून' ने अपने घर के नज़दीक पहाडियों से छलांग लगाकर आत्महत्या की।

23 मई 2010 को नक्सली आंदोलन के जनक कानू सान्याल का निधन हुआ।

23 मई 2010 को तेलुगु फिल्म के गीतकार का वेतुरी सुंदरम्मा मूर्ति निधन हुआ।

23 मई 2011 को प्रसिद्ध लेखक और  अनुवादक चन्द्रबली सिंह का निधन हुआ।

23 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

23 जनवरी का इतिहास     23 फरवरी का इतिहास 

23 मार्च का इतिहास         23 अप्रैल का इतिहास  

23 मई का इतिहास          23 जून का इतिहास  

23 जुलाई का इतिहास      23 अगस्त का इतिहास

23 सितम्बर का इतिहास   23 अक्टूबर का इतिहास  

23 नवम्बर का इतिहास    23 दिसम्बर का इतिहास

संपादित क