23 जुलाई का इतिहास

23 जुलाई ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 204वाॅ (लीप ईयर में 205वाॅ) दिन है , साल में अभी 161 दिन बाकी है।

23 जुलाई को राष्ट्रीय प्रसारण दिवस मनाया जाता है।

24 जुलाई का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें 

23 जुलाई 1540 को तुर्की ने जानोस सिगीसमंद जपोलयाइ को हंगरी के राजा के रूप में मान्यता दी गई।

23 जुलाई 1555 को हुमायूं ने सरहिंद में सिकंदर सूरी पर विजय प्राप्त करने के बाद दिल्ली में प्रवेश किया।

23 जुलाई 1798 को स्वीट्ज़रलैंड के इतिहासकार और लेखक जूलियो ब्रान्डन्सन का जन्म हुआ।

23 जुलाई 1798 को नेपोलियन ने मिस्र के अलेक्जेंड्रिया पर कब्जा किया, मिस्र का क़ाहेरा नगर फ्रांसीसी सेना के नियंत्रण में चला गया इस के साथ ही "ममालीक शासन श्रंखला" का अंत हो गया।

23 जुलाई 1829 को अमेरिका के विलियम ऑस्टिन बर्ट ने टाइपोग्राफ का पेटेंट कराया था, जिसने टाइपराइटर की नींव रखी।

23 जुलाई 1856 को महान स्वतन्त्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक का जन्म हुआ।

23 जुलाई 1877 को अमेरिका के हवाई प्रांत में पहली टेलीफोन और टेलीग्राफ लाइन का काम पूरा हुआ।

23 जुलाई 1881 को अंतर्राष्ट्रीय जिम्नास्टिक संघ ने खेल परिसंघ की स्थापना की। यह विश्व का सबसे पुराना खेल परिसंघ है।

23 जुलाई 1898 को ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार ताराशंकर बंद्योपाध्याय का जन्म हुआ।

23 जुलाई 1903 को मोटर कंपनी फोर्ड ने अपनी पहली कार बेची।

जुलाई में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

23 जुलाई 1904 को चार्ल्स इ मेंसियस द्वारा मलाइबरफ संकु (आइसक्रीम कोण) की खोज की गई।

23 जुलाई 1906 को प्रसिद्ध क्रांतिकारी नेता और हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी के संस्थापक चन्द्रशेखर आज़ाद का जन्म हुआ।

23 जुलाई 1914 को आर्क्ड्यूक फ्रांसिस फर्डिनेंड की हत्या के बाद आस्ट्रीया-हंगरी ने सर्बिया को अल्टीमेटम दिया। इसी के बाद प्रथम विश्व युद्ध शुरु हो गया।

23 जुलाई 1916 को इथोपियाई सम्राट हेल सलासी-1 का जन्म हुआ।

23 जुलाई 1920 को ब्रिटेन के कब्जे वाले पूर्वी अफ्रीका का नामकरण केन्या किया गया और इसे ब्रिटिश उपनिवेश बना दिया गया।

23 जुलाई 1927 को भारत में नियमित रेडियो प्रसारण की शुरुआत मुंबई से हुई।

23 जुलाई 1929 को इटली की फासीवादी सरकार ने विदेशी शब्दों के प्रयोग को प्रतिबंधित कर दिया।

23 जुलाई 1932 को भारतीय अभिनेता और फ़िल्म निर्देशक महमूद का जन्म हुआ।

23 जुलाई 1942 को हिटलर ने स्टालिनग्राद पर कक्बजा करने का आदेश जारी किया।

23 जुलाई 1944 को अमेरिकी की सेना ने इटली के पीसा पर कब्जा किया।


23 जुलाई 1952 को मिस्र में क्रांति हुई। मुहम्मद नाजिर के नेतृत्व में कुछ युवा सैनिकों ने विद्रोह कर बादशाह फारुख-1 का साशन समाप्त कर उसे देश से बाहर निकाल दिया।

23 जुलाई 1953 को अँग्रेज़ क्रिकेट खिलाड़ी ग्रेन ऐलेन गूज का जन्म हुआ।

23 जुलाई 1973 को हिंदी चलचित्र निर्माता, निर्देशक, अभिनेता हिमेश रेशमिया का जन्म हुआ।

23 जुलाई 1974 को ग्रीस का सैन्य शासन ख़त्म हो गया और पूर्व प्रधानमंत्री कौन्सटैनटिन कारमनालिस को दोबारा सत्ता संभालने का न्यौता दिया गया।

23 जुलाई 1976 को हंगरीयन महिला शतरंज खिलाड़ी ज्यूरिथ पोलगाँव का जन्म हुआ।

23 जुलाई 1983 को तमिल टाइगर्स के नाम से विख्यात एलटीटीई विद्रोहियों और श्रीलंका सरकार के बीच पहला युद्ध शुरू हुआ।

23 जुलाई 1984 को वनेसा विलियम्स 'मिस अमेरिका' के इतिहास में अपना खिताब छोड़ने वाली पहली महिला बनी।

23 जुलाई 1993 को छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक लक्ष्मण प्रसाद दुबे का निधन हुआ।

23 जुलाई 1998 को सं.रा. अमेरिका ने सात भारतीय वैज्ञानिकों को देश छोड़ने के लिए आदेश दिया।

23 जुलाई 1999 को जापान की राजधानी टोक्यों में ए एन एन फलाइट 61 का अपहरण किया गया।

23 जुलाई 1999 को मोरक्को के राजा हसन द्वितीय का निधन हुआ।

23 जुलाई 2001 को मेघावती सुकर्णोपूत्री इंडोनेशिया की राष्ट्रपति बनीं।

23 जुलाई 2004 को निर्माता, निर्देशक और हास्य अभिनेता महमूद अली का निधन हुआ।

23 जुलाई 2005 को मिस्र के शर्म अल-शेख़ और नामा बे के कुछ होटलों में बम विस्फोटों से लगभग 100 लोग मारे गए।

23 जुलाई 2007 को अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति मुहम्मद जहीरशाह का निधन हुआ।

23 जुलाई 2008 को नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने नव निर्वाचित राष्ट्रपति रामबरन यादव को अपना इस्तीफ़ा सौंपा।

23 जुलाई 2011 को अमेरिका के नेतृत्व वाली नाटो सेना ने पूर्वी अफगानिस्तान में एक सैन्य कार्रवाई में 50 घुसपैठियों को मार गिराने का दावा किया।

23 जुलाई 2011 को नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में बम विस्फोट और शहर के बाहर गोलीबारी की घटनाओं में 92 लोगों की मौत हुई।

23 जुलाई 2012 को इराक में सिलसिलेवार हमलों में 103 लोग मारे गए।

23 जुलाई 2012 को स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका लक्ष्मी सहगल निधन हुआ।

23 जुलाई 2014 को ट्रांस एशिया एयरवेज विमान के ताइवान में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 44 लोगों की मौत हुई और 222 घायल हुए।

23 जुलाई 2016 को भारत में जन्में प्रसिद्ध चित्रकर एस. एच. रज़ा का निधन हुआ।

23 जुलाई 2018 को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी तीन अफ्रीकी देश रूवांडा, युगांडा और जोहान्‍सबर्ग की पांच दिनों की यात्रा पर रवाना हुए। रवांडा पहुंच कर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आठ समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए। साथ ही भारत ने रुवांडा को 20 करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा देने का फैसला किया।

23 जुलाई 2018 को उत्तराखंड ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत अपने सभी गांवों में शौचालय निर्माण का शत् प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया।

23 जुलाई 2018 को लोकसभा ने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स (संशोधन) विधेयक,2017 और राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद संशोधन विधेयक2017 पारित कर दिया।

23 जुलाई 2018 को राज्‍यसभा में विशेष राहत संशोधन विधेयक-2018 के पारित होनेके बाद संसद की मंजूरी मिल गई।


23 जुलाई 2018 को वडोदरा में 15 वीं राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पंजाब के धनवीर सिंह ने गोला फेंक स्‍पर्धा में 19.69 मीटर दूर गोलाफेंककर स्‍वर्ण पदक जीता और केरल की विष्णु प्रिया ने महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ एक मिनट 2 दशमलव पांच - दो सेकेन्ड में पूरा कर नये मीट रिकार्ड केसाथ स्वर्ण पदक जीता।

23 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

23 जनवरी का इतिहास     23 फरवरी का इतिहास 

23 मार्च का इतिहास         23 अप्रैल का इतिहास  

23 मई का इतिहास          23 जून का इतिहास  

23 जुलाई का इतिहास      23 अगस्त का इतिहास

23 सितम्बर का इतिहास   23 अक्टूबर का इतिहास  

23 नवम्बर का इतिहास    23 दिसम्बर का इतिहास