24 जून का इतिहास

24 जून ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 175वाँ (लीप ईयर में 176वाँ) दिन है, साल में अभी 190 दिन बाकी है।
24 जून 1206 को दिल्ली सल्तनत के पहले सुल्तान कुतबुद्दीन ऐबक की लाहाैर (अब पाकिस्तान) में ताजपोशी हुई।

25 जून का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें।

24 जून 1564 को भारत की वीरांगना महारानी दुर्गावती मुगलों से जंग के दौरान शहीद हुई।

24 जून 1793 को फ्रांस ने पहली बार रिपब्लिकन संविधान को अपनाया।

24 जून 1812 को फ्रांस के तानाशाह नेपोलियन बोनापार्ट ने साढ़े तीन लाख की सेना के साथ रूस पर आक्रमण आरंभ किया।

24 जून 1812 को वेनेज़ोएला की राजधानी काराकास पर स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान विख्यात स्वतंत्रता प्रेमी नेता साइमन बोलिवर का अधिकार हो गया।

24 जून 1859 को फ़्रांस और सारदेनिया के साथ ऑस्ट्रिया का सोल्फ़ोरीनो युद्ध हुआ।

24 जून 1863 को प्रसिद्ध भारतीय लेखक, इतिहासकार, श्रेष्ठ वक्ता और विद्वान विश्वनाथ काशीनाथ राजवाडे का जन्म हुआ।

24 जून 1881 को 'ओम जय जगदीश हरे' आरती के रचयिता तथा हिन्दी, पंजाबी के प्रसिद्ध साहित्यकार और स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्रद्धाराम शर्मा का निधन हुआ।

24 जून 1885 को प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा कट्टर सिक्ख नेता तारा सिंह का जन्म हुआ।

24 जून 1897 को भारतीय गायक, संगीतज्ञ ओमकारनाथ ठाकुर का जन्म हुआ।

24 जून 1904 को अमेरिकी गायक, अभिनेता और हास्य कलाकार फिल हैरिस का जन्म हुआ। हैरिस ने द जंगल बुक के बल्लू और रॉबिन हुड के लिटिल जॉन को आवाज दी थी।

जून में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

24 जून 1918 को कनाडा में मॉन्ट्रियल से टोरंटो के बीच पहली एयरमेल सेवा की शुरुआत हुई।

24 जून 1961 को भारत के पहले स्वदेशी एचएफ 24 सुपरसोनिक लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी।

24 जून 1963 को डाक एवं टेलिग्राफ विभाग ने राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरूआत की।

24 जून 1966 को मुम्बई से न्यूयार्क जा रहे एयर इंडिया के विमान के स्विट्ज़रलैण्ड के माउंट ब्लैंक में दुर्घटनाग्रस्त होने से 117 लोगों की मौत हुई।

24 जून 1975 को न्यूयॉर्क के जेएफके हवाई अड्डे पर ईस्टर्न 727 विमान के दुर्घटना हेने से 113 लोग मारे गए।

24 जून 1980 को भारत के चौथे राष्ट्रपति वीवी गिरि का निधन हुआ।

24 जून 1983 को अमेरिका की पहली महिला अंतरिक्षयात्री सैली राइड छह दिनों तक अंतरिक्ष में रहकर सकुशल वापस लौटी।

24 जून 1986 को भारत सरकार ने अविवाहित महिलाओं के लिए भी मातृत्व लाभ को स्वीकृति दी।

24 जून 2002 को अफ्रीकी देश तंजानिया में ट्रेन दुर्घटना होने से 281 लोगाें की मौत हो गई।

24 जून 2004 को जॉन नेग्रोपोटे ईराक में अमेरिका के पहले राजदूत बने।

24 जून 2005 को अमेरिका द्वारा भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता की दावेदारी को मान्यता दी।

24 जून 2006 को फिलीपीस में मौत की सजा को खत्म किया गया।

24 जून 2007 को इराकी हाई ट्रिब्यूनल ने सद्दाम हुसैन के चचेरे भाई अली हसन अल माजिद उर्फ़ केमिकल अली सहित तीन लोगों को फ़ांसी की सज़ा सुनाई गई।

24 जून 2008 को नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

24 जून 2010 को विबलडन में टेनिस इतिहास का सबसे लंबा मैच 11 घंटे और 5 मिनट तक चला। मेरिका के जॉन इसनर और फ्रांस के निकोला मायू के बीच यह ऐतिहासिक मैच हुआ था।

24 जून 2012 को मुस्लिम ब्रदरहुड के नेता मोहम्मद मुर्सी मिस्र के राष्ट्रपति बने।

24 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

24 जनवरी का इतिहास      24 फरवरी का इतिहास  

24 मार्च का इतिहास          24 अप्रैल का इतिहास  

24 मई का इतिहास           24 जून का इतिहास

24 जुलाई का इतिहास       24 अगस्त का इतिहास 
  
24 सितम्बर का इतिहास    24 अक्टूबर का इतिहास   
24 नवम्बर का इतिहास     24 दिसम्बर का इतिहास