03 जून का इतिहास

03 जून ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 154वाँ (लीप ईयर में 155वाँ) दिन है साल में अभी 211 दिन बाकी है।

03 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है।

04 जून का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें।

03 जून 1748 एम्सटर्डम में निगम डाक सेवा(एमपीएस) की स्थापना की गई।

03 जून 1856 को क्यूलन व्हिपल ने स्क्रू मशीन का पेटेंट कराया।

03 जून 1886 को युगांडा के नमगोंगो में 24 ईसाइयों को जिंदा जला दिया गया।

03 जून 1901 को ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले पहले कवि गोविंद शंकर कुरूप का तिरूवंतपुरम में जन्म हुआ।

03 जून 1915 को ब्रिटिश सरकार ने नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कवि रविंद्रनाथ टैगोर को ‘नाइटहुड’ से अलंकृत किया।

03 जून 1918 को गांधी जी की अध्यक्षता में इंदौर में हिन्दी साहित्य सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसी सम्मेलन में हिन्दी को राजभाषा माना गया।

03 जून 1924 को भारतीय राजनेता एम करुणानिधि का जन्म हुआ।

03 जून 1927 ग्रेट ब्रिटेन लॉर्ड गवर्नर जनरल लैंस्डाउन का निधन हो गया।

03 जून 1929 को राजनेता चिमन भाई पटेल का जन्म हुआ।

03 जून 1930 को भारतीय राजनीतिज्ञ जॉर्ज फर्नांडिस का जन्म हुआ।

जून में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

03 जून 1930 को भारत की महिला लेखिका तरला दलाल का जन्म हुआ।

03 जून 1943 को संयुक्त राष्ट्र संघ ने राहत और पुनर्वास प्रशासन की स्थापना की।

03 जून 1945 को भारतीय फिल्म संगीतकार इलयाराजा का जन्म हुआ।

03 जून 1947 को ब्रिटिश राज में भारत के आखिरी वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत के बंटवारे का ऐलान किया। जिसे भारतीय नेताओं ने स्वीकार कर लिया।

03 जून 1947 को भारत की महिला लेखिका माला सेन का जन्म हुआ।

03 जून 1959 को सिंगापुर को सेल्फ गर्वनिंग स्टेट घोषित किया गया, इससे पहले ये ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा था।

03 जून 1962 को एयर फ्रांस बाेइंग-707 विमान पेरिस से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 130 लोगों की मौत हो गई।

03 जून 1962 को भारतीय फिल्म अभिनेत्री सारिका ठाकुर का जन्म हुआ।

03 जून 1968 को कनाडा ने निकेल के सिक्कों को चांदी में बदलने की घोषणा की।

03 जून 1972 को पहला भारत निर्मित आधुनिक युग का युद्धपोत आईएनएस नीलगिरी को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।

03 जून 1974 को भारतीय राजनीतिज्ञ के बी सहाय का निधन हुआ।

03 जून 1984 को पंजाब में अमृतसर के प्रसिद्ध गुरुद्वारे हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे यानी स्वर्ण मंदिर में ऑपरेशन ब्लू स्टार शुरू हुआ। भारत सरकार के आदेश से यह सैनिक अभियान का उद्देश्य जनरैल सिंह भिंडरवाला को खत्म करना था।

03 जून 2008 को भारतीय बाल अभिनेत्री हर्षिता मल्होत्रा का जन्म हुआ।

03 जून 2009 को संयुक्त राज्य अमेरिका के अभिनेता डेविड कैरडाइन का निधन हुआ।

03 जून 2010 को मास्को के पश्चिम में स्थित स्पेस मेडिसिन सेंटर में मंगल ग्रह के लिए रूस का ‘मार्स 500’ नामक मानव मिशन शुरु हो गया।

03 जून 2011 को भारतीय राजनीतिज्ञ भजन लाल का निधन हुआ।

03 जून 2013  को उत्तरी-पूर्वी चीन के जिलिन प्रांत में एक मुर्गी फार्म में आग लगने से 119 लोगों की मौत हो गई।

03 जून 2013 को भारतीय महिला अभिनेत्री जिया खान का निधन हुआ।

03 जून 2014 को पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे का सड़क हादसे में निधन हो गया।

03 जून 2016 को दुनिया के प्रसिद्ध मुक्केबाज मोहम्मद अली का निधन हुआ।

03 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें