10 दिसम्बर का इतिहास

10 दिसम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 344वॉ  दिन है,साल में अभी 21 दिन बाकी है।

10 दिसम्बर को हर साल विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है ।

10 दिसम्बर को इंतिफादा दिवस (फ़िलिस्तीनियों का आन्दोलन दिवस)मनाया जाता है ।

08 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक हर साल अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह मनाया जाता है।

10 दिसम्बर 1582 को फ्रांस ने ग्रेगोरियन कैलेण्डर का इस्तेमाल शुरू किया।

10 दिसम्बर 1799 को मीट्रिक सिस्टम अपनाने वाला फ्रांस दुनिया का पहला देश बना।

10 दिसम्बर 1816 को डचो ने सुमात्रा पर दोबारा कब्जा किया।

10 दिसम्बर 1870 को प्रसिद्ध इतिहासकार यदुनाथ सरकार का जन्म हुआ ।

10 दिसम्बर 1878 को भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और शिक्षाविद मोहम्मद अली का जन्म हुआ  ।

10 दिसम्बर 1878 को स्वतंत्रता सेनानी ,वकील, लेखक, राजनीतिज्ञ, दार्शनिक और भारत के आखरी गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का जन्म हुआ।

10 दिसम्बर 1878 को जामिया मिलिया इस्लामिया के संस्थापकों में से एक मुहम्मद अली जौहर का रामपुर में जन्म हुआ।

10 दिसम्बर 1887 को ऑस्ट्रिया हेगरी इटली और तत्कालीन ग्रेट ब्रिटेन ने बाल्कन सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किए।

10 दिसम्बर 1896 को स्वेडन के रसायनशास्त्री और नोबेल प्राइज के फाउंडर अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल का निधन हुआ।

10 दिसम्बर 1908 को पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय पुरातत्व वैज्ञानिक हंसमुख धीरजलाल सांकलिया का जन्म हुआ।

10 दिसम्बर 1942 को भारत और चीन के बीच दोस्ती के प्रतीक माने जाने वाले डाक्टर द्वारिकानाथ कोटनीस का चीन में निधन हुआ।

10 दिसम्बर 1950 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मानव अधिकार दिवस घोषित किया.

10 दिसम्बर 1960 को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रतिबंधित अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के नेता अल्बर्ट लूथली ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद की नीति समाप्त करने की अपील की थी।

10 दिसम्बर 1963 को मैसूर (कर्नाटक) के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, राजनीयक और विद्वान के. एम.पणीक्कर का निधन हुआ।

10 दिसम्बर 1992 को गुजरात में देश की पहली होवरक्राफ्ट सेवा शुरू हुई।

10 दिसम्बर 1994 को यासर अराफात वित्जाक राबिन एवं शिमोन पेरेज संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।

10 दिसम्बर 1995 को स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध नेता चौधरी दिगम्बर सिंह का निधन हो गया ।

10 दिसम्बर 1996 को दक्षिणी अफ़्रीक़ा के विख्यात संघर्षकर्ता और राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने एक नये संविघान पर हस्ताक्षर किये।

10 दिसम्बर 1998 को अमर्त्य सेन को स्काटहोम में अर्थशास्त्र के लिए 1998 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

10 दिसम्बर 1999 को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद समाप्त करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ के समझौते के अनुसार आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन उपलब्ध कराना आर्थिक अपराध घोषित किया गया ।

10 दिसम्बर 2000 को नवाज शरीफ़ सपरिवार पाकिस्तान से दस साल के लिए निर्वासित हुए ।

10 दिसम्बर 2001 को भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में शुमार दादा मुनि के नाम से मशहूर अशोक कुमार का निधन हुआ

10 दिसम्बर 2002 को अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी वायुसेवा कंपनी यूनाइटेड एयरलाइंस दिवालिया घोषित हो गई ।

10 दिसम्बर 2003 को कोलंबो में राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंधे के बीच वार्ता विफल हुई।

10 दिसम्बर 2004 को ढाका टेस्ट में कपिल देव को पीछे छोड़ते हुए अनिल कुम्बले टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने।

10 दिसम्बर 2005 को कज़ाकिस्तान में हुए राष्ट्रपति चुनाव में वर्तमान राष्ट्रपति नूर सुल्तान नजर बायेब पुन: राष्ट्रपति निर्वाचित हुए ।

10 दिसम्बर 2006 को चिली के पूर्व तानाशाह जनरल आगस्तों पिनाशे का सैंटियागो में निधन हुआ।

10 दिसम्बर 2007 को पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने पाकिस्तानी सर्वोच्च न्यायालय में तीन और जजों को नियुक्त किया।

10 दिसम्बर 2009 को मराठी के लेखक, कवि एवं आलोचक दिलिप चित्रे का निधन हुआ ।

10 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

10 जनवरी का इतिहास      10 फरवरी का इतिहास

10 मार्च का इतिहास          10 अप्रैल का इतिहास

10 मई का इतिहास           10 जून का इतिहास

10 जुलाई का इतिहास       10 अगस्त का इतिहास

10 सितम्बर का इतिहास   10 अक्टूबर का इतिहास

10 नवम्बर का इतिहास    10 दिसम्बर का इतिहास