10 जुलाई का इतिहास

10 जुलाई ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 191वाँ दिन है, साल में अभी 174 दिन बाकी है।


10 जुलाई 1190 को तीसरे धर्मयुद्ध के दौरान रोम के सम्राट फेडरिक बार्बेरोजा की मौत हो गई।

11 जुलाई का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

10 जुलाई 1246 को नसिरुद्दीन मुहम्मद शाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा।

10 जुलाई 1624 को हॉलैंड और फ्रांस के बीच स्पेन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किये गये।

10 जुलाई 1652 को इंग्लैंड ने नीदरलैंड से युद्ध की घोषणा की।

10 जुलाई 1800 को भारत में ब्रिटिश सरकार ने फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना की।

10 जुलाई 1848 को न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू हुआ।

10 जुलाई 1856 को वाई-फाई के जनक अमेरिकी सरर्बियाई आविष्कारक निकोला टेस्ला का जन्म हुआ।

10 जुलाई 1888 को प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा महात्मा हंसराज के पुत्र बलराज भल्ला का जन्म हुआ।

10 जुलाई 1890 को भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और असम के प्रथम मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई का जन्म हुआ।

10 जुलाई 1906 को भारत के प्रमुख स्वतन्त्रता सेनानियों में से एक दामोदर मेनन का जन्म हुआ।

10 जुलाई 1907 को फ्रांस और जापान के बीच चीन की स्वतंत्रता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

10 जुलाई 1913 को रोमानिया ने बुल्गारिया से युद्ध की घोषणा की।

10 जुलाई 1918 को रूस में समाजवादी सोवियत संघ की स्थापना की गई।

10 जुलाई 1921 को जाने-माने कवि शिवदीन राम जोशी  का जन्म हुआ।

10 जुलाई 1931 को भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक  एम. एस. गोपालकृष्णन का जन्म हुआ।

10 जुलाई 1931 को नार्वे ने पूर्वी ग्रीनलैंड पर कब्जा किया।

10 जुलाई 1934 को सोवियत संघ और रोमानिया के बीच राजनयिक संबंध दोबारा स्थापित किये गये।

10 जुलाई 1938 कॅ हावर्ड ह्यूज ने 91 घंटे विमान उड़ाने का रिकॉर्ड बनाया।

10 जुलाई 1940 को दो महीने के युद्ध के बाद नार्वे ने जर्मनी के सामने आत्मसमर्पण किया।

10 जुलाई 1940 को इटली ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस और ब्रिटेन के खिलाफ युद्ध  की घोषणा की।

10 जुलाई 1940 को नार्वे ने नाजी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

10 जुलाई 1940 को कनाडा ने इटली के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

10 जुलाई 1944 को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने यूनान के 218 लोगों की हत्या की।

10 जुलाई 1946 को राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना।

10 जुलाई 1949 को भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर का जन्म हुआ।

10 जुलाई 1950 को भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका परवीन सुल्ताना का जन्म हुआ।

10 जुलाई 1951 को प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह का जन्म हुआ।

10 जुलाई 1955 को सुप्रसिद्ध भूतपूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण का जन्म हुआ। 

10 जुलाई 1957 को आधुनिक पंजाबी काव्य और गद्य के प्रसिद्ध कवि भाई वीर सिंह का निधन हुआ।

10 जुलाई 1958 को साहित्यकार एवं जनसेवक अनूप सेठी का जन्म हुआ।

10 जुलाई 1965 को ग्वालियर में महिलाओं के लिए पहले एन.सी.सी कॉलेज की स्थापना की गई।

10 जुलाई 1966 को वायु सेना के लड़ाकू विमान ‘मिग’ का महाराष्ट्र के नासिक जिले से निर्माण शुरू किया गया।

10 जुलाई 1967 को इजरायल ने छह दिन से चल रहे अरब युद्ध पर संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रस्तावित युद्ध विराम को मानते हुए लड़ाई का अंत किया।

10 जुलाई 1971 को भोजपुरी के समर्थ लोक कलाकार भिखारी ठाकुर का निधन हुआ।

10 जुलाई 1972 को मुम्बई के मडगाँव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकुलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण हुआ।

10 जुलाई 1973 को पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली ने बांग्लादेश को स्वतंत्र देश स्वीकारने वाला प्रस्ताव पास किया।

10 जुलाई 1973 को हिन्दी फिल्मो के  गायक रूपकुमार राठौर का जन्म हुआ।

10 जुलाई 1981 को भारत के एथलीट देवेन्द्र झाझरिया का जन्म हुआ।

10 जुलाई 1983 को ब्रिटेन में मार्गरेट थैचर पुन: प्रधानमंत्री बनीं।

10 जुलाई 1986 को भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर पहली बार लॉर्ड्स में  टेस्ट मैच जीता।

10 जुलाई 1987 को हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता जीवन का निधन हुआ।

10 जुलाई 1995 को म्यामांर की लोकतंत्र समर्थक असंतुष्ट एवं नज़रबंद नेत्री आंग सान स्यूकी लगभग 6 वर्षों के बाद नज़रबंदी से मुक्त की गयीं।

10 जुलाई 1996 को बगदाद में जैविक हथियारों का एक कारखाना नष्ट किया गया।

10 जुलाई 1997 को फिजी में नये संविधान की मंजूरी के साथ भारतयी समुदाय को राजनीतिक अधिकार मिला।

10 जुलाई 1999 को इंडोनेशियाई स्वतंत्रता समर्थक नेता जोस रामोस होर्ता द्वारा 23 वर्ष बाद स्वदेश लौटने की घोषणा की गई।

10 जुलाई 1999 को जेनेवा में अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन की शुरुआत हुई।

10 जुलाई 2001 को बरलुस्कोनी इटली के प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए।

10 जुलाई 2001 को श्रीलंका की संसद को राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंग ने निलंबित किया।

10 जुलाई 2002 को संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य सम्मेलन रोम में सम्पन्न हुआ।

10 जुलाई 2002 को पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊँची चोटी के-2 का नाम बदलकर 'चोगोरी' अथवा 'शाहगोरी' कर दिया।

10 जुलाई 2003 को नासा का मंगलयान रोवर लॉन्च किया गया।

10 जुलाई 2005 को भारत और श्रीलंका में शिक्षा व सामुदायिक विकास से सम्बद्ध दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

10 जुलाई 2005 को अर्जेन्टीना जूनियर विश्वकप हॉकी का नया चैम्पियन बना।

10 जुलाई 2006 को पाकिस्तान का अंतर्राष्ट्रीय विमान मुल्तान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ  विमान में सवार सभी 45 यात्री मरे।

10 जुलाई 2006 को रूस का विद्रोही नेता बसायेव मारा गया।

10 जुलाई 2006 को इनसैट-4सी भारत का भू-तुल्यकाली उपग्रह था, जिसे प्रमोचक रॉकेट (जीएसएलवी-एफ़02), ऑन बोर्ड इन्सैट-4सी सहित, 'सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र', श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया गया।

10 जुलाई 2008 को केन्द्र सरकार ने तीनों सेनाओं के लिए 'एकीकृत स्पेस सेल' की घोषणा की।

10 जुलाई 2008 को 54वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में 'लगे रहो मुन्नाभाई' को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फ़िल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया।

10 जुलाई 2008 को भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी को 'बेस्ट आफ़ बुकर' पुरस्कार प्रदान किया गया।

10 जुलाई 2013 को चीन के सिचुआन प्रांत में भूस्खलन से 40 लोगों की मौत हुई।

10 जुलाई 2014 को प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं रंगमंच की  कलाकार ज़ोहरा सहगल का निधन हुआ।