12 जुलाई का इतिहास

12 जुलाई ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 193वॉ (लीप ईयर में 194वॉ) दिन है, साल में अभी 172 दिन बाकी है।
12 जुलाई को हर साल विश्व मलाला दिवस मनाया जाता है।

12 जुलाई 100 ईसा पूर्व: रोमन सम्राट जूलियस सीजर का जन्म हुआ।

12 जुलाई 711 को मुसलमान सेनापति तारिक़ बिन ज़ियाद पहली बार भारी सेना के साथ स्पेन में प्रवाष्टि हुए।

12 जुलाई 1096 को पीटर द हर्मिट के नेतृत्व में क्रूसेडर बुल्गारिया के सोफिया पहुँचे।

12 जुलाई 1233 को मिस्र में सिकंदरिया बंदरगाह को सलीबी सेना की युद्धक नौकाओं ने घेर लिया।

12 जुलाई 1290 को इंग्लैंड के सम्राट एडवर्ड प्रथम के आदेश पर यहूदियों को बाहर निकाला गया।

12 जुलाई 1489 को दिल्ली के सुल्तान बहलोल खान लोदी का निधन हुआ।

12 जुलाई 1543 को इंगलैंड के राजा हेनरी अष्टम ने छठी एवं अंतिम पत्नी कैथरीन पार के साथ विवाह किया।

12 जुलाई 1673 को नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संघि पर हस्ताक्षर हुए।

12 जुलाई 1674 को मराठा शासक शिवाजी ने ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए।

12 जुलाई 1690 को विलियम ऑफ आॅरेंज  के नेतृत्व में प्रोटेस्टेंटों ने रोमन कैथोलिक सेना को पराजित किया।

जुलाई में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

12 जुलाई 1801 को अल्जीसिरास की लड़ाई में ब्रिटेन ने फ्रांस और स्पेन को पराजित किया।

12 जुलाई 1812 को जनरल हुल के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने कनाडा पर हमला किया।

12 जुलाई 1823 को भारत में बने पहले स्टीमर ‘डायना’का कलकत्ता(अब कोलकाता) में अनावरण किया गया।

12 जुलाई 1862 को अमेरिकी कांग्रेस ने मेडल ऑफ ऑनर को प्राधिकृत किया।

12 जुलाई 1879 को बुल्गारिया में नेशनल गार्ड्स यूनिट की स्थापना हुई।

12 जुलाई 1895 को हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यास लेखकों में से एक दुर्गा प्रसाद खत्री का जन्म हुआ।

12 जुलाई 1909 को हिन्दी फ़िल्मों के महान फ़िल्म निर्देशक बिमल राय का जन्म हुआ।

12 जुलाई 1912 को ‘क्वीन एलिजाबेथ’ अमेरिका में प्रदर्शित होने वाली पहली विदेशी फिल्म बनी।

12 जुलाई 1918 को टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में विस्फोट होने से 500 लोग मरे।

12 जुलाई 1935 को बेल्जियम ने तत्कालीन सोवियत संघ को मान्यता दी।

12 जुलाई 1943 को प्रोचोरोवका की लड़ाई में रूस ने नाजियों को हराया जिसमे 12000 लोग मरे।

12 जुलाई 1946 को अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के बैतुल मुक़द्दस नगर में स्थित मलिक दाऊद होटल को आतंकवादी ज़ाگयोनी गुट एयरगोन ने विस्फोट से उड़ा दिया।


12 जुलाई 1949 को महात्मा गाँधी की हत्या के बाद आरएसएस पर लगाए गए प्रतिबन्ध को सशर्त हटाया गया।

12 जुलाई 1957 को अमेरिकी सर्जन लेरोय इ बर्नी ने बताया कि धुम्रपान और फेफड़े के कैंसर में सीधा संबंध होता है।

12 जुलाई 1960 को भागलपुर और रांची यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।

12 जुलाई 1965 को क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर का मंगलोर में जन्म हुआ।

12 जुलाई 1970 अलकनंदा नदी में आई भीषण बाढ़ ने 600 लोगों की जान गई।

12 जुलाई 1973 को अमेरिका के नेशनल पर्सनेल रिकॉर्ड्स सेंटर के ऑफिस में आग लगी।

12 जुलाई 1982 को राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की स्थापना की गई।

12 जुलाई 1982 को भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल का जन्म हुआ।

12 जुलाई 1982 को प्रख्यात साहित्यिक संस्था ‘प्रसाद परिषद’ के भूतपूर्व सभापति विश्वनाथ प्रसाद मिश्र का निधन हुआ।

12 जुलाई 1990 को सोवियत नेता और रूसी संसद के अध्यक्ष बोरिस येल्तसिन ने सोवियत कम्यूनिस्ट पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

12 जुलाई 1993 को जापान में 7.8 तीव्रता का भूकंप आने से 160 लोग मरे। 

12 जुलाई 1994 को फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासर अराफात 27 वर्षों का निर्वासित जीवन जीने के बाद गाजा पट्टी में आये।

12 जुलाई 1993 जापान में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसमें 160 लोगों की मौत हो गई थी।

12 जुलाई 1997 को नोबल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसुफजई का जन्म पाकिस्तान में हुआ।

12 जुलाई 1998 को 16वें विश्वकप फ़ुटबाल के फ़ाइनल में फ़्रांस ने ब्राजील को 3-0 से हराया।इस फुटबॉल विश्वकप प्रतियोगिता को 1.7 अरब लोगों ने देखा।

12 जुलाई 1999 को हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सदाबहार अभिनेता राजेंद्र कुमार का निधन हुआ।

12 जुलाई 2001 को भारत के अगरतल्ला और बांग्लादेश के ढाका के बीच 'मैत्री' बस सेवा प्रारम्भ हई।

12 जुलाई 2003 को उत्तर और दक्षिण कोरिया परमाणु हथियार मुद्दे पर बातचीत के लिए सहमत हुए।

12 जुलाई 2005 को मशहूर क्रिकेट अंपायर डेविड शेफ़र्ड ने सन्न्यास लिया।

12 जुलाई 2006 को इस्रायल ने अपने दो सैनिकों के बंधक बनाये जाने के बाद लेबनान पर हमला किया।

12 जुलाई 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्‍ली में भारतीयपुरातत्‍व सर्वेक्षण के नए मुख्‍यालय धरोहर भवन का उद्घाटन किया।

12 जुलाई 2018 को आध्‍यात्मिक गुरू और साधु वासवानी मिशन के प्रमुख दादा जे पी वासवानी का पुणेमें निधन हो गया।

12 जुलाई 2018 को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 36 हजार 548 के ऐतिहासिक उच्चतम स्तरपर बंद हुआ, साथ ही निफ्टी भी  11 हजार 23 पर बंद हुआ।


12 जुलाई 2018 को सरकार ने अजंता गुफा, लेह पैलेस और ताजमहल को छोड़कर सभी संरक्षित स्मारकों और धरोहर स्थलों के अंदर फोटोग्राफी की अनुमति दी।

12 जुलाई 2018 को भारतीय रेल ने बल्‍लारशाह और चंद्रपुर स्‍टेशनों को संयुक्‍त रूप से देश का सबसे सुंदर रेलवे स्टेशन, जबकि मधुबनी और मदुरई स्‍टेशन को संयुक्‍त रूप से देश का दूसरा सबसे सुंदर रेलवे स्टेशन घोषित किया।


12 जुलाई 2018 को हिमा दास ने फिनलैंड में इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्‍स फेडरेशन्‍स- आई.ए.ए.एफ.की बीस वर्ष से कम आयु की विश्‍व एथलेटिक्‍स चैंपियनशिप में स्‍वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा ,और ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला बन गईं।

12 तारीख का इतिहास जाने के लिए क्लिक करें

12 जनवरी का इतिहास    12 फरवरी का इतिहास

12 मार्च का इतिहास         12 अप्रैल का इतिहास

12 मई का इतिहास          12 जून का इतिहास

12 जुलाई का इतिहास      12 अगस्त का इतिहास

12 सितम्बर का इतिहास   12 अक्टूबर का इतिहास

12 नवम्बर का इतिहास     12 दिसम्बर का इतिहास