06 दिसम्बर का इतिहास

06 दिसम्बर ग्रेगोरियन  कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 350वाॅ दिन है, साल में अभी 25 दिन बाकी है।

06 दिसम्बर को नागरिक सुरक्षा दिवस और होमगार्ड स्थापना दिवस मनाया जाता है।

06 दिसम्बर 1732 को ईस्ट इंडिया कंपनी के पहले गर्वनर जनरल वॉरेन हेस्टिंग्स का जन्म हुआ।

06 दिसम्बर 1896 को मध्य प्रदेश के प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्त्ता बृजलाल वियाणी का जन्म हुआ।

06 दिसम्बर 1907 को भारत के स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित डकैती की पहली घटना चिंगरीपोटा रेलवे स्टेशन पर हुई।

06 दिसम्बर 1917 को फिनलैंड ने रुस से स्वतंत्रता की घोषणा की।

06 दिसम्बर 1926 को फ़िराक़ गोरखपुरी अपने साहित्यिक जीवन के आरंभिक समय में ब्रिटिश सरकार के राजनीतिक बंदी बनाए गए।

06 दिसम्बर 1946 को हाेमगार्ड संगठन की स्थापना की गई।

06 दिसम्बर 1956 को एक बहुजन राजनीतिक नेता और एक बौद्ध पुनरुत्थानवादी भीमराव आम्बेडकर का निधन हुआ।

06 दिसम्बर 1978 को यूरोपीय देश स्पेन में संविधान को अंगीकार किया गया।

06 दिसम्बर 1990 को युद्ध टालने के प्रयासों के तहत इराक के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने इराक और कुवैत में बंधक बनाये गये सभी विदेशी बंधकों की रिहाई का आदेश दिया।

06 दिसम्बर 1992 को अयोध्या का विवादित बाबरी मस्जिद ढांचा गिराया गया। इसके फलस्वरूप हुई हिंसा में करीब 400 लोग मारे गये।

06 दिसम्बर 1997 को क्योटो (जापान) में अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन प्रारम्भ हुआ।

06 दिसम्बर 1998 को बैंकॉक में 13वें एशियाई खेलों की शुरुआत हुई , इटली को हराकर स्वीडन लगातार दूसरी बार डेविस कप विजेता बना।

06 दिसम्बर 1998 को परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर होशियार सिंह का निधन हुआ।

06 दिसम्बर 1998 को ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के राष्ट्रपति चुने गये।

06 दिसम्बर 1999 को इंडोनेशियाई जेल से 283 क़ैदी फ़रार हुए।

06 दिसम्बर 2001 को अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान हथियार डालने पर सहमत हुए ।

06 दिसम्बर 2002 को स्पेन के कार्लोस मोया को 'एटीपी यूरोपियन प्लेयर आफ़ द इयर' ख़िताब दिया गया।

06 दिसम्बर 2007 को आस्ट्रेलिया के स्कूलों में अब सिक्ख छात्रों को कृपण साथ ले जाने और मुस्लिम छात्राओं को कक्षाओं में हिजाब पहनकर जाने की इजाजत मिली।

06 दिसम्बर 2008 को भारत व चीन की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास एक्सरसाइज हैंड इन हैंड 2008 कर्नाटक के बेलगाँव में प्रारम्भ हुआ।

06 दिसम्बर 2009 को हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री बीना राय का निधन हुआ।

06 दिसम्बर 2012 को मिस्र में प्रदर्शन के दौरान सात लोग मारे गये और 770 घायल हुए ।

06 दिसम्बर 2015 को प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता राम मोहन का निधन हुआ।

06 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

06 जनवरी का इतिहास    06 फरवरी का इतिहास

06 मार्च का इतिहास        06 अप्रैल का इतिहास

06 मई का इतिहास          06 जून का इतिहास

06 जुलाई का इतिहास      06 अगस्त का इतिहास

06 सितम्बर का इतिहास   06 अक्टूबर का इतिहास