19 जुलाई का इतिहास

19 जुलाई ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 200वॉ (लीप ईयर में 201वॉ) दिन है, साल में अभी 165 दिन बाकी है।

19 जुलाई 1333 को स्कॉटी स्वतंत्रता युद्ध के दौरान हैलिडन पहाड़ी का युद्ध हुआ। जिसमें अंगरेजों ने स्कॉटों पर निर्णायक जीत दर्ज की।

20 जुलाई का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

19 जुलाई 1510 को प्रशिया के बर्लिन में 38 यहूदियों को जिंदा जला दिया गया।

19 जुलाई 1553 को 15 वर्षीय लेडी जेन ग्रे को नौ दिनों के बाद इंग्लैंड की महारानी के रूप में अपदस्थ किया गया।

19 जुलाई 1702 को किंग चार्ल्स के नेतृत्व में स्वीडन की सेना ने चेक गणराज्य के क्रेकोव शहर पर कब्जा किया।

19 जुलाई 1763 को ब्रिटिश सेना ने बंगाल के शासक मीर कासिम को पश्चिम बंगाल के कटवा क्षेत्र में बुरी तरह से पराजित किया।

19 जुलाई 1814 को रिवॉल्वर का आविष्कार करने वाले सैमुअल कोल्ट का जन्म हुआ।

19 जुलाई 1827 को क्रांतिकारी मंगल पांडे का जन्म उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले में हुआ।

19 जुलाई 1836 को चार्ल्स डार्विन मैक्सिको के असेनसियान शहर पहुंचे।

19 जुलाई 1848 को पहला महिला अधिकार सम्मेलन न्यूयॉर्क के सिनिका फॉल्स में आयोजित किया गया।

19 जुलाई 1864  को ताइपिंग विद्रोह में नानकिंग के तीसरे युद्ध में चीनी साम्राज्य ने अंततः ताइपींग को पराजित कर दिया।

19 जुलाई 1870 को फ्रांस ने प्रशिया के खिलाफ युद्व की घोषणा की।

19 जुलाई 1894 को बंगाल के मुस्लिम नेता ख़्वाजा नजीमुद्दीन का जन्म हुआ। 

19 जुलाई 1900 को फ्रांस की राजधानी पेरिस में पहली मेट्रो रेल चली थी. दुनिया की पहली मेट्रो सेवा लंदन में शुरू हो चुकी थी।

19 जुलाई 1909 को मलयालम भाषा की प्रसिद्ध कवियित्री नालापत बालमणि अम्मा का जन्म हुआ।

19 जुलाई 1916 को प्रथम विश्व युद्ध फ्रोमेल्स के युद्ध में ब्रिटिश और आस्ट्रेलियाई सेना ने जर्मन सेना पर हमला किया।

19 जुलाई 1925 को द्वितीय, तीसरी, चौथी, पाँचवीं, आठवीं और नौवीं लोकसभा के सदस्य दिनेश सिंह का जन्म हुआ।

19 जुलाई 1926 को फ्रांस में एडवर्ड हेरियोट के नेतृत्व में दूसरी बार सरकार बनीं।

19 जुलाई 1938 को भारतीय भौतिकी वैज्ञानिक जयंत विष्णु नार्लीकर का जन्म हुआ।

19 जुलाई 1940 को एडोल्फ हिटलर ने ग्रेट ब्रिटेन को आत्मर्समपण करने का आदेश दिया।

19 जुलाई 1941 को ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने .वी फार विक्टरी. अभियान की शुरुआत की।

19 जुलाई 1948 को भारत के भूतपूर्व 39वें मुख्य न्यायाधीश अल्तमस कबीर का जन्म हुआ।

19 जुलाई 1961 को पहली बार विमान में फिल्म दिखायी गई।


19 जुलाई 1963 को जॉय वॉकर विमान के जरिये अन्तरिक्ष में जाने वाले पहले व्यक्ति बने।

19 जुलाई 1965 को दक्षिण कोरिया के पहले राष्ट्रपति सिंगमन री का निधन निर्वासन के दौरान हो गया।

19 जुलाई 1967 को अमेरिका ने चंद्र कक्षा मे प्रवेश करने के लिये ‘एक्सप्लोरर-35’ लांच किया।

19 जुलाई 1969 को अपोलो द्वितीय के अंतरिक्ष यात्री नील आर्म स्ट्राँग और एडविन एल्ड्रीन ने यान से बाहर निकलकर चंद्रमा की कक्षा में चहलकदमी की।

19 जुलाई 1969 को भारत सरकार ने देश के चौदह बड़े बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया।

19 जुलाई 1974 को क्रांतिकारी उधम सिंह की अस्थियों को लंदन से नई दिल्ली लाया गया।

19 जुलाई 1976 को नेपाल में सागरमाथा पार्क बनाया गया।

19 जुलाई 1995 को रूस एवं उससे अलग हुए गणराज्य चेचेन्या के बीच रूसी महासंघ में ही 'समप्रभु गणराज्य' का दर्जा देने संबंधी समझौता सम्पन्न हुआ।

19 जुलाई 1997 को आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने तीन सालों में दूसरी बार युद्धविराम की घोषणा की जो 20 जुलाई की दोपहर से लागू होनी थी।

19 जुलाई 2001 को नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

19 जुलाई 2001 को ताश, लिपस्टिक, नाखून पालिश और शतरंज सहित 30 वस्तुओं का आयात अफ़ग़ानिस्तान में प्रतिबंधित किया गया।

19 जुलाई 2003 को रूस के अंतरिक्ष यात्री यूरी माले थान्को अंतरिक्ष में शादी रचाने वाले पहले व्यक्ति बने।

19 जुलाई 2004 को तीन बार टाले जाने के बाद दुनिया के सबसे बड़े दूर संचार उपग्रह को लेकर एरियन-5 फ़्रेंच गुयाना के कोरू प्रक्षेपण केन्द्र से रवाना।

19 जुलाई 2005 को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी कांग्रेस को सम्बोधित किया।

19 जुलाई 2006 को लेबनान में इस्रायली हमले में 3 भारतीय सहित 55 लोग मारे गए।

19 जुलाई 2007 को इराक में एक अमेरिकी सैनिक मैरिन कॉरपोरल ट्रेंट थॉमस को 11 विकलांग बच्चों की हत्या का दोषी करार दिया गया।

19 जुलाई 2008 को अमेरिका ने प्रशान्त महासागर में लक्ष्य निर्धारित कर लम्बी दूरी तक मार कर सकने में सक्षम मिसाइल का परीक्षण किया।

19 जुलाई 2018 को तुर्की से आपात स्थिति को समाप्त कर दिया गया।

19 जुलाई 2018 को दसवां दिल्‍ली डायलॉग सम्‍मेलन आज नई दिल्‍ली में शुरू हुआ।


19 जुलाई 2018 को सुप्रसिद्ध कवि और गीतकार गोपालदास नीरज का निधन हो गया।

19 जुलाई 2018 को भारतीय सूचना के अधिकारी मो. मुनव्वर का न्यू जलपाईगुडी में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 

19 जुलाई 2018 को भारतीय सूचना के अधिकारी मो. मुनव्वर का न्यू जलपाईगुडी में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 

19 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

19 जनवरी का इतिहास    19 फरवरी का इतिहास  

19 मार्च का इतिहास         19 अप्रैल का इतिहास  

19 मई का इतिहास           19 जून का इतिहास 

19 जुलाई का इतिहास      19 अगस्त का इतिहास    
19 सितम्बर का इतिहास   19 अक्टूबर का इतिहास

19 नवम्बर का इतिहास     19 दिसम्बर का इतिहास