26 जुलाई का इतिहास

26 जुलाई ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 207वॉ (लीप ईयर मे 208वॉ) दिन है साल मे अभी 158 दिन बाकी है।

26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।

26 जुलाई 1614 को मुगल शासक जहाँगीर ने मेवाड़ के राणा का अपनी दरबार में स्वागत किया।

26 जुलाई 1788 को न्यूयॉर्क अमेरिका का 11वां राज्य बना।

26 जुलाई 1826 को लिथुआनिया की हिंसा में अनेक यहूदी मारे गए।

26 जुलाई 1844 को जाने-माने शिक्षाशास्त्री गुरुदास बनर्जी का जन्म हुआ।

26 जुलाई 1874 को महाराष्ट्र के प्रसिद्ध समाज सुधारक और दलितों के हितेषी छत्रपति साहू महाराज का जन्म हुआ।

26 जुलाई 1876 को कलकत्ता में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना हुई।

26 जुलाई 1914 को भारत की प्रसिद्ध कवयित्रियों में से एक विद्यावती 'कोकिल' का जन्म हुआ।

26 जुलाई 1945 को चुनाव में पराजय के बाद विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।

26 जुलाई 1951 को नीदरलैंड ने जर्मनी के साथ युद्ध खत्म किया।

26 जुलाई 1953 को कम्युनिस्ट क्रांतिकारी फ़िदेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्यूबा की क्रांति शुरू हुई।

जुलाई में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

26 जुलाई 1956 को मिस्त्र ने स्वेज नहर का राष्ट्रीयकरण किया।

26 जुलाई 1965 को मालदीव ब्रिटेन के प्रभुत्व से स्वतंत्र हुआ।

26 जुलाई 1966 को भारत के प्रसिद्ध विद्वान वासुदेव शरण अग्रवाल का निधन हुआ।

26 जुलाई 1974 को फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।

26 जुलाई 1993 को दक्षिण कोरिया में बोइंग विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 66 यात्री मारे गए।

26 जुलाई 1994 को तुर्की वायु सेना द्वारा कुर्द में की गई बमबारी में 70 लोग मारे गए।

26 जुलाई 1997 को श्रीलंका ने 'एशिया कप' जीता।

26 जुलाई 1998 को महानतम महिला एथलीट जैकी जायानर कर्सी ने एथलेटिक्स से सन्न्यास लिया।

26 जुलाई 1998 को एटीएंडटी और ब्रिटिश दूरसंचार कंपनी पीएलसी ने संयुक्त उपक्रम बनाने की घोषणा की।

26 जुलाई 1999 को भारत ने ऊंचे इलाकों की उन सभी चौकियों की कमान सफलतापूर्वक हासिल कर ली थी जिन पर पाकिस्तानी आक्रमणकारियों ने कब्जा कर लिया था। इसो की याद में हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।

25 जुलाई का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

26 जुलाई 2000 को फिजी में विद्रोही नेता जार्ज स्पीट को सेना ने गिरफ्तार किया।

26 जुलाई 2002 को इंडोनेशिया की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति सुहातों के पुत्र को 15 वर्ष के कारावास की सज़ा सुनायी।

26 जुलाई 2002 को प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य निशानेबाज़ी चैम्पियनशिप प्रारम्भ हुई।

26 जुलाई 2004 को ईरान के विदेश मंत्री कमल करजई ने भारतीय प्रधानमंत्री के साथ गैस पाइप लाइन के प्रस्ताव पर वार्ता की।

26 जुलाई 2004 को अर्जेन्टीना को हराकर फ़ुटबाल का कोपा कप ब्राजील ने जीता।

26 जुलाई 2005 को नासा ने अंतरिक्ष यान डिस्कवरी का प्रक्षेपण किया।

26 जुलाई 2006 को लेबनान में इस्रायल हमले में चार संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक मारे गये।

26 जुलाई 2007 को पाकिस्तान ने परमाणु शक्ति सम्पन्न क्रूज मिसाइल बाबर हत्फ़-7 का सफल परीक्षण किया।

26 जुलाई 2008 को यूरोपीय वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर एक और नये ग्रह की खोज की।

26 जुलाई 2009 को भारत न्यूक्लियर सबमरिन लॉन्च करने वाला छठवां देश बना।

26 जुलाई 2012 को सीरिया में शुरु हुई हिंसा में एक दिन में करीब दो सौ लोग मारे गए।

26 जुलाई 2012 को उत्तर कोरिया में ‘खानून’ तूफान से 88 लोग मारे गए तथा लगभग 60000 लोग बेघर हो गए।

26 जुलाई 2013 को पाकिस्तान के पराचिनार में किए गए बम विस्फोट में 57 लोगों की मृत्यु हो गई।

26 जुलाई 2017 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

26 जुलाई 2018 को साल 2018 के रेमन मैग्सेसे पुरस्कार की सूची में दो भारतीयों ,डॉ भरत वाटवाणी और सोनम वांगचुक को अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए चुना गया है।

26 जुलाई 2018 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल राष्ट्र को समर्पित किया।

26 जुलाई 2018 को लोकसभा ने मानव तस्‍करी निषेध और पुनर्वास विधेयक 2018 और संसद ने निगोशिएबल इन्‍स्‍ट्रूमेन्‍ट्स विधेयक 2018 पारित कर दिया।

26 जुलाई 2018 को मुंबई शेयर बाजार 36 हजार 985 की नयी ऊंचाई पर बंद हुआ। साथ ही नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 11 हजार 167 की रिकार्ड उंचाई पर पहुंच गया।

26 जुलाई 2018 को भारत सरकार ने इनोवेट इंडिया प्‍लेटफॉर्म शुरू किया। यह पोर्टल देश में हो रही नई गतिविधियों की जानकारी देने में सहयोग करेगा।

26 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

26 जनवरी का इतिहास     26 फरवरी का इतिहास

26 मार्च का इतिहास         26 अप्रैल का इतिहास

26 मई का इतिहास          26 जून का इतिहास

26 जुलाई का इतिहास      26 अगस्त का इतिहास 

26 सितम्बर का इतिहास   26 अक्टूबर का इतिहास

26 नवम्बर का इतिहास    26 दिसम्बर का इतिहास