27 जुलाई का इतिहास

27 जुलाई ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 208वॉ (लीप ईयर में 209वॉ) दिन है, साल में अभी 157 दिन बाकी है।

27 जुलाई को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल स्थापना दिवस मनाया जाता है।

28 जुलाई का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

27 जुलाई 1586 को सर वॉल्टर रालेह से लंदन में तंबाकू लाने वाले व्यक्ति बने।

27 जुलाई 1655 को नीदरलैंड और ब्रांडेनबर्ग ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये गए।

27 जुलाई 1713 को रूस और तुर्की ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।

27 जुलाई 1772 को तीन बड़ी शक्तियों रुस ऑस्ट्रिया और फ़्रांस के प्रतिनिधियों ने पोलैंड के पहले विभाजन के समझौते पर हस्ताक्षर किए।

27 जुलाई 1789 को अमेरिकी कांग्रेस ने विदेश मामलों के विभाग की स्थापना की।

27 जुलाई 1824 को फ़्रांस के प्रसिद्ध लेखक और साहित्यकार एलेग्ज़ेन्डर डोमास फ़िल्स कनिष्ठ का पेरिस में जन्म हुआ।

27 जुलाई 1836 को दक्षिण आस्ट्रेलिया में एडीलेड की स्थापना की गई।

27 जुलाई 1844 को ब्रिटेन के वैज्ञानिक जान डेल्टन का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

27 जुलाई 1862 को अमेरिकी शहर कैंटन में हरिकेन तूफान के कहर से 40 हजार लोगों की मौत हुई।

27 जुलाई 1888 को फिलिप प्राट ने पहला इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल का प्रदर्शन किया।

जुलाई में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

27 जुलाई 1889 को इंडियन नेशनल कांग्रेस की शाखा ब्रिटिश इंडिया कमिटी को लंदन में दादाभाई नैरोजी, विलियम वेडरबर्न, डब्ल्यू एस कैन और विलियम डिग्बी के नेतृत्व में खोला गया।

27 जुलाई 1897 को बाल गंगाधर तिलक पहली बार गिरफ्तार किये गए।

27 जुलाई 1913 को आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक कल्पना दत्त का जन्म हुआ।

27 जुलाई 1921 को टोरंटो यूनिवर्सिटी के दो वैज्ञानिकों फ्रेडरिक बैंटिंग और चार्ल्स बेस्ट ने इंसुलिन नाम के हार्मोन को अलग करने में सफलता पाई।

27 जुलाई 1922 को ब्रूसेल्स में अंतर्राष्ट्रीय भौगोलिक संघ का गठन किया गया।

27 जुलाई 1935 को चीन के यांग जी और होआंग नदी में आई बाढ़ से दो लाख लोगों की मौत हो गई।

27 जुलाई 1939 को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की स्थापना हुई।

27 जुलाई 1940 को भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका भारती मुखर्जी ,जिन्होंने अमरीका में कई पुरस्कार जीते थे।

27 जुलाई 1944 को हिन्दी के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार और विद्वान् आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के सहयोगी पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल का निधन हुआ।

25 जुलाई का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

27 जुलाई 1962 को अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिक अधिकारों के संघर्ष के नेता मार्टिन लूथर किंग जूनियर को जार्जिया के अल्बानी जेल में बंद कर दिया गया।

27 जुलाई 1967 को इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी नील स्मिथ का जन्म हुआ।

27 जुलाई 1969 को दक्षिण अफ्रीका के पूर्व टेस्‍ट क्रिकेटर और अब तक के सबसे धमाकेदार फील्‍डर जॉन्‍टी रोड्स का जन्म हुआ।

27 जुलाई 1972 को नक्सल आंदोलन के मास्टरमाइंड चारू मजूमदार का जेल में निधन हो गया।

27 जुलाई 1985 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी इस पद पर रहते हुए 11 साल में पहली बार अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर गई।

27 जुलाई 1987 को खोजकर्ताओं ने 1912 में अपनी पहली यात्रा में डूबे जहाज टाइटेनिक का मलबा खोजा था।

27 जुलाई 1987 को भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी सालिम अली का निधन हुआ।

27 जुलाई 1992 को प्रसिद्ध अभिनेता अमजद ख़ान का निधन हुआ।

27 जुलाई 1994 को निशानेबाज जसपाल राणा ने विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।

27 जुलाई 1996 को अटलांटा के ओलंपिक खेल मे दिन के खेल खत्म होने के बाद एक रंगारंग कार्यक्रम के दौरान बम धमाका हुआ।

27 जुलाई 2002 को उक्रेन मे विमान दुर्घटना की वजह से 70 व्यक्ति मारे गये।

27 जुलाई 2003 को अमरीका के बहुचर्चित हास्य कलाकार बॉब होप का निधन हो गया।

27 जुलाई 2003 को संयुक्त राज्य अमेरिका ने यमन को स्कड मिसाइल बेचने वाली उत्तर कोरियाई कंपनी पर नये प्रतिबंध लगाये।

27 जुलाई 2008 को सीपीएन-यूएमएल नेता सुभाष नेमवांग को नेपाली राष्ट्रपति रामबरन यादव ने नवर्निवाचित संविधान सभा के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।

27 जुलाई 2006 को अपने समय के जाने-माने कवि शिवदीन राम जोशी का निधन हुआ।

27 जुलाई 2006 को इंटेल कॉर्प ने कोर-2 डॅयू माइक्रोप्रोसेसर्स पेश किया।

27 जुलाई 2015 को भारत के 11वें राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम का शिलांग में निधन हुआ।

27 जुलाई 2018 को अखिल भारतीय ट्रक संघ ने 20 जुलाई से चली आ रही हड़ताल को वापस ले लिया।

27 जुलाई 2016 को भारत के जानेमाने तबला वादक लच्छू महाराज का निधन हुआ।

27 जुलाई 2018 को मुंबई शेयर बाजार 37 हजार 336 की नयी ऊंचाई पर बंद हुआ। साथ ही नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 11 हजार 278 की रिकार्ड उंचाई पर पहुंच गया।

27 जुलाई 2018 को साउथ अफ्रीका के जोहानेसबर्ग दसवां ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन सम्‍पन्‍न हो गया।

27 जुलाई 2018 को भारत सरकार ने चीनी मिल मालिकों को गन्‍ने के रस या शीरा से सीधे एथनॉल बनाने की अनुमति देने का निर्णय किया।

27 जुलाई 2018 को 21वीं सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण रात 11:54 से लगना शुरू हुआ। यह चन्द्र  ग्रहण 28 जुलाई 2018 को भोर में 3:45 बजे समाप्त हुआ।

27 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

27 जनवरी का इतिहास    27 फरवरी का इतिहास

27 मार्च का इतिहास        27 अप्रैल का इतिहास

27 मई का इतिहास         27 जून का इतिहास

27 जुलाई का इतिहास     27 अगस्त का इतिहास

27 सितम्बर का इतिहास  27 अक्टूबर का इतिहास

27 नवम्बर का इतिहास   27 दिसम्बर का इतिहास