27 जनवरी का इतिहास

27 जनवरी ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 27वाँ दिन है, साल में अभी 338 (लीप ईयर में 339) दिन बाकी है।

27 जनवरी 1556 को मुग़ल बादशाह हुमायूँ का निधन हुआ।

27 जनवरी 1756 को ऑस्ट्रिया के संगीतकार वुल्फ़गैंग मोज़र्ट का सेल्ज़बर्ग नगर में जन्म हुआ।

27 जनवरी 1823 को अमेरिका के राष्ट्रपति जेम्स मोनरो ने दक्षिण अमेरिका के लिये पहला राजदूत नियुक्त किया।

27 जनवरी 1880 को थॉमस अल्वा एडीसन ने बिजली से चलने वाले बल्ब का पेटेंट कराया।

27 जनवरी 1886 को टोक्यो (जापान) युद्ध अपराध न्यायाधिकरण में भारतीय न्यायाधीश राधाबिनोद पाल का जन्म हुआ।

27 जनवरी 1888 को नेशनल ज्योग्राॅफिक सोसाइटी को वाशिंगटन में आयोजन किया गया।

27 जनवरी 1891 को रूस के प्रसिद्ध लेखक लिया एरेनबर्ग का जन्म हुआ।

27 जनवरी 1891 को पेंसिल्वेनिया के माउंट प्लीसेंट में खदान विस्फोट में 109 लोग मारे गये।

 27 जनवरी 1897 को ब्रिटिश सैनिकों ने में घाना के बीडा गोल्ड कॉस्ट पर कब्जा किया।

27 जनवरी 1900 को जर्मन शोधकर्ता फ़ेलिक्स हाफ़मैन ने पहली बार दर्द की दवा बनायी।

27 जनवरी 1905 को मौरिस राउविएर ने फ्रांस में सरकार बनायी।

27 जनवरी 1907 को प्रसिद्ध साहित्यकार और पत्रकार पण्डित सीताराम चतुर्वेदी का जन्म हुआ।

27 जनवरी 1915 को अमेरिकी मरीन ने हैती पर कब्जा किया।

27 जनवरी 1922 को भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता अजीत का जन्म हुआ।

27 जनवरी 1926 को स्कॉटिश वैज्ञानिक जॉन लोगी बेयर्ड ने पहली बार टेलीविजन को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया।

27 जनवरी 1943 को अमेरिका ने जर्मनी पर पहली बार हवाई हमला किया।

27 जनवरी 1948 को पहला टेप रिकॉर्डर बिका।

27 जनवरी 1959 को नयी दिल्ली में पहले इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज की आधार शिला रखी गई ।

 27 जनवरी 1963 को डेल्ही नेशनल स्टेडियम में स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने पहली बार देश भकती गीत ए मेरे वतन के लोगों गीत को गाया था। यह कहा जाता है इस गाने को सुनने के बाद नेहरु जी की ऑंखें भर आई

27 जनवरी 1967 को अपोलो-1 के दुर्घटना होने से तीन अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई।

27 जनवरी 1969 को इराक की राजधानी बगदाद में 14 लोगों को जासूसी के अपराध में फाँसी की सज़ा सुनायी गई ।

27 जनवरी 1973 को चार वर्षों की बातचीत के बाद अमरीका और उत्तरी वियतनाम के बीच संघर्षविराम समझौता हुआ।

27 जनवरी 1974 को राष्ट्रपति वी. वी. गिरि ने नई दिल्ली के तीन मूर्ति स्थित नेहरु मेमारियल म्यूजियम को राष्ट्र को समर्पित किया।

27 जनवरी 1984 को पॉप संगीत के बादशाह माइकल जैक्सन के पेप्सी के एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान सिर में अचानक आग लग गई. इस घटना के बाद वह लगातार बीमारियों से जूझते रहे।

27 जनवरी 1986 को 20वीं सदी में भारत के प्रमुख सितार वादकों में से एक निखिल बैनर्जी का निधन हुआ।

27 जनवरी 1988 को पहली बार हेलीकाॅप्टर डाक सेवा का उद्घाटन किया गया।

27 जनवरी 1992 को प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता भारत भूषण का निधन हुआ।

27 जनवरी 1996 को पाकिस्तान को सं.रा. अमेरिका द्वारा 368 करोड़ डॉलर के हथियार आपूर्ति से संबंधित ब्राउन संशोधन को क़ानूनी रूप प्राप्त हुआ।

27 जनवरी 1996 को फ़्रांस ने अपना छठा परमाणु परीक्षण किया।

27 जनवरी 2007 को कमलेश्वर हिन्दी कथाकार, उपन्यासकार, पत्रकार तथा पटकथा लेखक का निधन हुआ।

27 जनवरी 2008 को पश्चिम बंगाल के 13 ज़िलों में बर्ड फ्लू फैला।

27 जनवरी 2008 को इण्डोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति हाजी मुहम्मद सुहार्तो का निधन हुआ ।

27 जनवरी 2009 को भारत के 8वें राष्ट्रपति आर. वेंकटरमन का निधन हुआ।

27 जनवरी 2010 को तेलुगु चलचित्र अभिनेता गुम्माडी वेंकटेश्वर राव का निधन हुआ।

27 जनवरी 2013 को अफ़ग़ानिस्तान के कंधार में बम हमलों में 20 पुलिस अधिकारी मारे गये।
मिस्र में विरोध प्रदर्शन के दौरान सात लोगों की मौत हुई और 630 लोग घायल हुए।

27 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

27 जनवरी का इतिहास    27 फरवरी का इतिहास

27 मार्च का इतिहास        27 अप्रैल का इतिहास

27 मई का इतिहास         27 जून का इतिहास

27 जुलाई का इतिहास     27 अगस्त का इतिहास

27 सितम्बर का इतिहास  27 अक्टूबर का इतिहास

27 नवम्बर का इतिहास   27 दिसम्बर का इतिहास