01 जनवरी का इतिहास

01 जनवरी ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का पहला दिन है, साल में अभी 364 (लीप ईयर में 365) दिन बाकी है।

01 जनवरी को हर साल आर्मी मेडिकल कोर स्थापना दिवस, राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस स्थापना दिवस मनाया जाता है।

01 जनवरी 1502 को पुर्तगाल के नाविकों ने रियो डी जेनेरियो की खोज की।

01 जनवरी 1862 को भारतीय दंड संहिता लागू की गई।

01 जनवरी 1875 को लखनऊ के प्रसिद्ध शायर हसरत मुहानी का जन्म हुआ।

01 जनवरी 1877 को इंग्लैण्ड की महारानी विक्टोरिया भारत की साम्राज्ञी बनी।

01 जनवरी 1983 को एक प्रसिद्ध भारतीय उद्यमी डी. एन. खुरोदे का निधन हुआ  जिन्हें भारत के दुग्ध उद्योग में उनके योगदान के लिए जाना जाता है।

01 जनवरी 1890 को भारत के प्रसिद्ध राजनेता सम्पूर्णानन्द का जन्म हुआ।

01 जनवरी 1892 को भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी महादेव देसाई का जन्म हुआ।

01 जनवरी 1894 को प्रख्यात भारतीय वैज्ञानिक प्रोफेसर सत्येंद्रनाथ बोस का जन्म हुआ।

01 जनवरी 1899 को क्यूबा में स्पेनिश शासन का अंत हो गया।

01 जनवरी 1906 को ब्रिटिश सरकार ने भारतीय मानक को स्वीकार किया।

01 जनवरी 1912 को रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्थापना हुई।

01 जनवरी 1912 को प्रसिद्ध जासूस किम फिल्बी का जन्म हुआ।

01 जनवरी 1914 को प्रसिद्ध बांग्ला लेखक अद्वैत मल्लबर्मन का जन्म हुआ।

01 जनवरी 1914 को भारतीय राजकुमारी नूर इनायात ख़ाँ का जन्म हुआ।

01 जनवरी 1920 को समाजवादी विचारधारा के प्रसिद्ध भारतीय नेता मनीराम बागड़ी का जन्म हुआ।

01 जनवरी 1923 को ब्रिटेन की सभी रेलवे कंपनियों को 4 बड़ी कंपनियों में बदल दिया गया।

01 जनवरी 1923 को रोसवुड नरसंहार शुरू हुआ।

01 जनवरी 1933 को भारत के प्रसिद्ध भू-वैज्ञानिक हेमचंद दासगुप्त का निधन हुआ।

01 जनवरी 1937 को प्रसिद्ध उपन्यासकार काशीनाथ सिंह का जन्म हुआ।

01 जनवरी 1940 को प्रसिद्ध तेलुगु लेखक पानुगंटि लक्ष्मी नरसिंग राव का निधन हुआ।

01 जनवरी 1941 को फ़िल्म हास्य अभिनेता असरानी का जन्म हुआ।

01 जनवरी 1942 को वाशिंगटन में 26 देशों ने संयुक्त राष्ट्र के घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किया।

01 जनवरी 1943 को भारतीय वैज्ञानिक रघुनाथ अनंत माशेलकर का जन्म हुआ।

01 जनवरी 1945 को फ्रांस संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।

01 जनवरी 1947 को ब्रिटिश कोयला खादानों का राष्ट्रीयकरण किया गया।

01 जनवरी 1947 को नाइजिरिया को सिमित स्वायत्ता मिली।

01 जनवरी 1948 को इटली का संविधान अस्तित्व में आया था।

01 जनवरी 1950 को अजाइगढ़ का राज्य भारत संघ में मिला।

01 जनवरी 1950 को निर्माता निर्देशक, पटकथा लेखक दीपा मेहता का जन्म हुआ।

01 जनवरी 1951 को हिन्दी व मराठी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता नाना पाटेकर का जन्म हुआ।

01 जनवरी 1952 को हिन्दी कथाकार व उपन्यासकार उदय प्रकाश का जन्म हुआ।

01 जनवरी 1955 को भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक शान्ति स्वरूप भटनागर का निधन हुआ।

01 जनवरी 1956 को सूडान स्वतंत्र गणराज्य बना।

01 जनवरी 1971 को ग्वालियर राजघराने के स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के पुत्र ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्म हुआ।

01 जनवरी 1973 को ब्रिटेन, यूरोपीय आर्थिक समुदाय का पुर्ण सदस्य बना।

01 जनवरी 1975 को हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे का जन्म हुआ।

01 जनवरी 1978 को हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री विद्या बालन का जन्म हुआ।

01 जनवरी 1978 को हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री तनीशा का जन्म हुआ।

01 जनवरी 1978 को एयर इंडिया का बोइंग 747 हादसे का शिकार हुआ । इस विमान में सवार सभी 213 लोगों की मौत हो गई।

01 जनवरी 1979 को भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज़ों डिंको सिंह का जन्म हुआ।

01 जनवरी 1985 को लीबिया सरकार द्वारा सभी नागरिकों के लिए सैन्य प्रशिक्षण अनिवार्य घोषित किया गया।

01 जनवरी 1992 को डाक्टर बुतरोस धाली ने सं.रा. संघ के महासचिव का कार्यभार ग्रहण किया।

01 जनवरी 1992 को भारत और पाकिस्तान ने पहली बार अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूचियों की अदला-बदली की।

01 जनवरी 1993 को चेकोस्लोवाकिया का दो स्वतंत्र गणराज्यों- चेक एवं स्लोवाक के रूप में विभाजन हुआ।

01 जनवरी 1995 को विश्व व्यापार संगठन अस्तित्व में आया।

01 जनवरी 1996 को सिंगापुर एशिया में जापान के बाद दूसरा विकसित देश बना।

01 जनवरी 1997 को भारत-बांग्लादेश के मध्य जल बंटवारे की संधि प्रभावी हुई।

01 जनवरी 1999 को यूरोप के 11 देशों की साझी मुद्रा यूरो का प्रचलन प्रारम्भ गया।

01 जनवरी 2000 को न्यूजीलैंड से 860 किमी. पूर्व दिशा में स्थित मोरिओरी चैटहैम द्वीप पर सहस्त्राब्दी की प्रथम किरण पड़ी।

01 जनवरी 2001 को अंतर्राष्ट्रीय युद्ध अपराध कोर्ट के गठन के लिए रोम संधि पर संयुक्त राज्य अमेरिका व इस्रायल के हस्ताक्षर किए गए।

01 जनवरी 2001 को कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर कोलकाता हुआ।

01 जनवरी 2002 को संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि आतंकवाद से निपटने के लिए भारत पाकिस्तान को मोहलत दे, ब्रिटेन ने पाक की कार्रवाई को अपर्याप्त माना।

01 जनवरी 2002 को यूरोपीय संघ के 12 सदस्य देशों ने एक ही मुद्रा यूरो के इस्तेमाल की शुरुआत की।

01 जनवरी 2004 को चेक राष्ट्रपति वाक्लाव हावेल को गांधी शांति पुरस्कार प्रदान किये गया।

01 जनवरी 2004 को सार्क देशों ने दक्षिण एशिया को मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाने वाली साफ्टा संधि और सार्क आतंकवाद विरोधी संधि को मंजूरी दी।

01 जनवरी 2006 को यूक्रेन के साथ गैस के दाम पर विवाद होने की वजह से रूस ने गैस पहुंचाना बंद कर दिया।

01 जनवरी 2008 को उत्तर प्रदेश में मूल्य वर्द्धित कर 'वैट' लागू किया गया।

01 जनवरी 2008 को पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री एवं लेखक प्रताप चन्द्र चंदर का निधन हुआ।

01 जनवरी 2009 को  भारत सरकार ने सैन्य कर्मियों के लिए वेतन आयोग के गठन के साथ ही 12000 लेफ्टिनेंट कर्नल और नौसेना व वायुसेना में उनके समकक्षों को ऊँचे वेतनमान देने का फ़ैसला किया।

01 जनवरी 2010 को उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में वॉलीबाल मैच के दौरान एक आत्मघाती हमलावर द्वारा विस्फोटकों से भरे वाहन को दीवार से टकराने के बाद हुए विस्फोट में 85 लोग मारे गए।

01 जनवरी 2010 को 'कैथोलिक वीकली हेराल्ड' अखबार की ओर से दायर मुकदमे की सुनवाई के बाद मलेशिया की अदालत ने सरकार द्वारा देश के अल्पसंख्यकों के अल्लाह शब्द के प्रयोग पर लगाए प्रतिबंध को निरस्त करते हुए कहा कि ईसाई प्रकाशनों को भी ईश्वर के लिए 'अल्लाह' शब्द का इस्तेमाल करने का संवैधानिक अधिकार है।

01 जनवरी 2010 को भारत सरकार ने दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता हवाई अड्डों पर ही पाँच देशों जापान, फिनलैंड, सिंगापुर, न्यूजीलैंड और लक्जेमबर्ग के पर्यटकों को तत्काल वीजा ले सकने की सुविधा उपलब्ध कराई।

01 जनवरी 2019 को तेलंगना का हाईकोर्ट देश का 25वाॅ हाई कोर्ट बना।

01 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

01 जनवरी का इतिहास     01 फरवरी का इतिहास

01 मार्च का इतिहास         01 अप्रैल का इतिहास

01 मई का इतिहास          01 जून का इतिहास

01 जुलाई का इतिहास      01 अगस्त का इतिहास

01 सितम्बर का इतिहास   01 अक्टूबर का इतिहास

01 नवम्बर का इतिहास    01 दिसम्बर का इतिहास