01 नवंबर का इतिहास

नमस्ते !

01 नवंबर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2017 का 305 वॉ दिन है, साल मे अभी 60 दिन बाकी है ।

01 नवंबर को आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरला, मध्यप्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, अंडमान निकोबार द्वीपसमूह, लक्षद्वीप हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और छत्तीसगढ़ अपना स्थापना दिवस मनाते हैं ।

01 नवंबर 1765 को ब्रिटेन के उपनिवेशों में स्टैम्प एक्ट लागू किया गया।

01 नवंबर 1922 को ओटोमन साम्राज्य का अंत कर सुल्तान महमूद छः को बहिष्कृत कर दिया गया।

01 नवंबर 1922 को यूनाइटेड किंगडम में 10 शिलिंग का प्रसारण लाइसेंस शुल्क लगाया गया।

01 नवंबर 1923 को फिनिश ध्वज वाहक फिनेयर वायुसेवा एयरो ओय में शुरू हो गया।

01 नवंबर 1942 को हिन्दी भाषा की लब्ध प्रतिष्ठित उपन्यासकार, कवयित्री तथा नारीवादी चिंतक तथा समाज सेविका प्रभा खेतान का जन्म हुआ  ।

01 नवंबर 1944 को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन की सेना नीदरलैंड के वालचेरेन पहुंची।

01 नवंबर 1948 को प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री संतोष गंगवार का जन्म हुआ ।

01 नवंबर 1950 को भारत में पहला भाप इंजन चितरंजन रेल कारखाने में बनाया गया।

01 नवंबर 1953 को आंध्र प्रदेश का गठन किया गया ।आन्ध्र प्रदेश पहला राज्य था जिसे मद्रास प्रांत से भाषाई आधार पर अलग कर 1 नवंबर 1953 को नया राज्य बनाया गया।

01 नवंबर 1956 को कर्नाटक राज्य की स्थापना हुई।

01 नवंबर 1958 को तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

01 नवंबर 1966 को हरियाणा राज्य की स्थापना हुई।

01 नवंबर 1973 को भारतीय अभिनेत्री रूबी भाटिया का जन्म हुआ ।

01 नवंबर 1973 को भारतीय अभिनेत्री एवं पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय का जन्म हुआ ।

01 नवंबर 1979 को बोलिविया की सत्ता पर सेना का कब्ज़ा हो गया ।

01 नवंबर 1980 को दामोदर मेनन को भारत के प्रमुख स्वतन्त्रता सेनानी का निधन हो गया ।

01 नवंबर 1984 को भारत की तत्काली प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश में सिख विरोध दंगे भड़क गया।

01 नवंबर 1995 को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा द्वारा पाकिस्तान को 36.80 करोड़ डॉलर के हथियार देने संबंधी बहुचर्चित 'ब्राउन संशोधन' पारित किया गया ।

01 नवंबर 1998 को ढाका में दक्षिण अफ़्रीका ने वेस्टवंडीज को हराकर क्रिकेट का विल्स मिनी विश्व कप जीता।

01 नवंबर 2000 को यूगोस्लाविया को आठ वर्ष बाद संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता के लिए सुरक्षा परिषद द्वारा मंजूरी मिली ।

01 नवंबर 2003 को इराकी छापामारों द्वारा बगदाद के समीप अमेरिकी हेलीकाप्टर पर किये गए हमले में 15 सैनिकों की मृत्यु हो गई ।

01 नवंबर 2004 को बेनेट किंग वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड के पहले विदेशी कोच बने।

01 नवंबर 2005 को संयुक्त राष्ट्र में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी हमले में मारे गये 60 लोगों की याद में 27 जनवरी को विश्व नरसंहार दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पेश किया गया।

01 नवंबर 2006 को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने डोपिंग मामले में गेंदबाज अख़्तर पर दो साल और मुहम्मद आसिफ़ पर एक वर्ष का प्रतिबंध लगाया गया।

01 नवंबर 2007 को श्रीलंका की संसद ने देश की जातीय समस्या को सुलझाने के लिए आपातकाल की अवधि बढ़ायी।

01 नवंबर 2008 को रिजर्व बैंक ने बड़ोदरा से संचालित वित्त कम्पनी मैसर्स एसडीएफसी फाइनेंस लिमिटेड का पंजीकरण रद्द कर  दिया।

01 नवंबर 2011 को चीन ने मानवरहित अंतरिक्ष यान शेनझोऊ-8 को गोबी मरुस्थल में स्थित जियूकन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से सफलता पूर्वक प्रक्षेपित किया।

01 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

01 जनवरी का इतिहास     01 फरवरी का इतिहास

01 मार्च का इतिहास         01 अप्रैल का इतिहास

01 मई का इतिहास          01 जून का इतिहास

01 जुलाई का इतिहास      01 अगस्त का इतिहास

01 सितम्बर का इतिहास   01 अक्टूबर का इतिहास

01 नवम्बर का इतिहास    01 दिसम्बर का इतिहास