01 दिसम्बर का इतिहास

01 दिसम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 335वॉ दिन है, साल में अभी 30 दिन बाकी है।

01 दिसम्बर 1640 को स्पेनिश शासन के 60 वर्षों की गुलामी के बाद पुर्तगाल स्वतंत्र हुआ।

01 दिसम्बर 1825 को रूस के बाहर निकल जाने के साथ ही यूरोपीय देशों का पवित्र संघ नामक गठबंधन टूट गया।

01 दिसम्बर 1885 को भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद्, पत्रकार और लेखक काका कालेलकर का जन्म हुआ।

01 दिसम्बर 1886 को देशभक्त, क्रान्तिकारी, पत्रकार और समाज सुधारक राजा महेन्द्र प्रताप का जन्म हुआ।

01 दिसम्बर 1897 को इटली और विश्व के अत्यंत छोटे गणराज्य सैन मैरीनो के मध्य, जो इटली के बीच में स्थित है,  अनाक्रमण संधि हुई।

01 दिसम्बर 1924 को एस्टोनिया में समाजवादी तख्तापलट का प्रयास विफल रहा।

01 दिसम्बर 1933 को भारत में कोलकाता और ढाका के बीच पहले यात्री विमान सेवा की शुरूआत हुई।

01 दिसम्बर 1954 को प्रसिद्ध समाजसेविका और 'नर्मदा बचाओ आंदोलन की संस्थापक सदस्य मेधा पाटकर का जन्म हुआ।

01 दिसम्बर 1955 को अमरीकी राज्य अलबामा में एक काली महिला को इसलिए ग़िरफ़्तार कर लिया गया था, क्योंकि उन्होंने बस में अपनी सीट एक गोरे आदमी के लिए ख़ाली करने से इनकार कर दिया था।

01 दिसम्बर 1959 को बाहरी अंतरिक्ष से पृथ्वी का पहला रंगीन फोटो लिया गया।

01 दिसम्बर 1962 को भारत-चीन जंग में अहम भूमिका निभाने वाले परम वीर चक्र से नवाजे गए मेजर शैतान सिंह का जन्म हुआ था।

01 दिसम्बर 1963 को नागालैंड भारत का 16वां राज्य बना।

01 दिसम्बर 1965 को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की स्थापना हुई।

01 दिसम्बर 1973 को इजराइल के संस्थापक और पहले प्रधानमंत्री डेविड बेन गुरियन की 87 साल की उम्र में मौत हो गई थी।

01 दिसम्बर 1974 को भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत में पहली महिला मुख्यमंत्री (उत्तर प्रदेश) सुचेता कृपलानी का निधन हुआ।

01 दिसम्बर 1976 को अंगोला संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।

01 दिसम्बर 1991 को एड्स जागरूकता दिवस की शुरुआत हुई।

01 दिसम्बर 2010 से इंदिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना शुरू की गई थी।

01 दिसम्बर 2011 को संयुक्त राष्ट्र की नस्लीय भेदभाव उन्मूलन समिति के अध्यक्ष पद पर भारतीय उम्मीदवार दिलीप लाहिरी दोबारा निर्वाचित हुए थे।

01 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

01 जनवरी का इतिहास     01 फरवरी का इतिहास

01 मार्च का इतिहास         01 अप्रैल का इतिहास

01 मई का इतिहास          01 जून का इतिहास

01 जुलाई का इतिहास      01 अगस्त का इतिहास

01 सितम्बर का इतिहास   01 अक्टूबर का इतिहास

01 नवम्बर का इतिहास    01 दिसम्बर का इतिहास