01 जुलाई का इतिहास

01 जुलाई ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 182वॉ (लीप ईयर में 183वॉ) दिन है, साल में अभी 183 दिन बाकी है।
01 जुलाई को पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधान चंद्र राय के जन्म दिवस को भारत में चिकित्सक दिवस (डॉक्टर डे)रूप में मनाया जाता है, साथ ही 01 जुलाई को अन्तरराष्ट्रीय चुटकुला दिवस , भारतीय स्टेट बैंक स्थापना दिवस और राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन स्मृति दिवस मनाया जाता है।

02 जुलाई का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें।

01 जुलाई 1781 को मैसूर के सुल्तान हैदर अली और अंग्रेज सेना के बीच पोर्टो नाेवो (अब परांगीपेट्टई) का युद्ध हुआ।

01 जुलाई 1852 को सिंध में ‘सिंध डाक’ नामक पहला डाक टिकट जारी किया गया।

01 जुलाई 1862 को कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन हुआ।

01 जुलाई 1878 को कनाडा यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन में शामिल हुआ।

01 जुलाई 1879 को भारत में पोस्टकार्ड की शुरुआत हुई।

01 जुलाई 1882 को भारतीय राजनीतिज्ञ बिधान चंद्र राय का जन्म हुआ।

01 जुलाई 1889 को भारतीय अर्थशास्त्री बेनेगल रामा राव का जन्म हुआ।

01 जुलाई 1913 को भारतीय राजनीतिज्ञ वसंतराव नायक का जन्म हुआ।

01 जुलाई 1915 को वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव गुयेन वैन लिंह का जन्म हुआ।

01 जुलाई 1923 को भारतीय उद्योगपति बृजमोहन लाल मुंजाल का जन्म हुआ।

जुलाई में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

01 जुलाई 1927 को हिन्दी साहित्य की प्रमुख विधाओं के उत्कृष्ठ लेखक सुधारक सुधाकर पाण्डेय का जन्म हुआ।

01 जुलाई 1927 को भारत के आठवें प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर सिंह का जन्म हुआ।

01 जुलाई 1927 को भारतीय अभिनेता अबरार अल्वी का जन्म हुआ।

01 जुलाई 1928 को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव का जन्म हुआ।

01 जुलाई 1933 को वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार कन्हैयालाल नंदन का जन्म हुआ।

01 जुलाई 1933 को भारतीय सैनिक अब्दुल हामिद का जन्म हुआ।

01 जुलाई 1935 को वाणिज्य स्नातक, विधि स्नातक, सातवीं लोकसभा के सदस्य जयपाल सिंह कश्यप का जन्म हुआ।

01 जुलाई 1936 को ज्योतिकणा दत्त की सहपाठिनी, सक्रिय क्रांतिकारी कार्यकर्ता और क्रांतिकारीयों को हथियार उपलब्ध कराने वाली वनलता दास गुप्ता का निधन हो गया।

01 जुलाई 1941 को स्वतंत्रता पूर्व भारत के प्रतिष्ठित संपादकों तथा उदारवादी दल के संस्थापकों में से एक सी. वाई. चिन्तामणि का निधन हो गया।

01 जुलाई 1943 को सातवीं लोकसभा के सदस्य गुफरान आज़म का जन्म हुआ।

30 जून का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

01 जुलाई 1948 को मुहम्मद अली जिन्ना ने पाकिस्तान के सेंट्रल बैंक का उद्दघाटन किया।

01 जुलाई 1949 को त्रावनकोर तथा कोचीन रियासतों को मिलाकर त्रावनकोर-कोचीन राज्य बना दिया गया, किंतु मालाबार मद्रास प्रांत के अधीन रहा।

01 जुलाई 1949 को दलित लेखन में अपना एक अलग स्थान रखने वाले साहित्यकार डॉ. तुलसीराम का जन्म हुआ।

01 जुलाई 1952 को मध्य प्रदेश सरकार में 'पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री' गोपाल भार्गव का जन्म हुआ।

01 जुलाई 1955 को इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण कर इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नाम दिया गया।

01 जुलाई 1960 को अफ़्रीकी देश घाना को गणराज्य घोषित किया गया।

01 जुलाई 1961 को भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और अंतरिक्ष शटल मिशन विशेषज्ञ कल्पना चावला का जन्म हुआ।

01 जुलाई 1961 को भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और अंतरिक्ष शटल मिशन विशेषज्ञ कल्पना चावला का जन्म हुआ।

01 जुलाई 1962 को आधुनिक बंगाल के निर्माता बिधान चंद्र राय का निधन हो गया।

01 जुलाई 1962 को आधुनिक भारत के प्रमुख स्वाधीनता सेनानियों पुरुषोत्तम दास टंडन का निधन हो गया।

01 जुलाई 1963 को यूएस पोस्ट आॅफिस ने जिप कोड ​प्रणाली को लागू किया।

01 जुलाई 1964 को भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना की गई।

01 जुलाई 1965 को भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम लागू हुआ और विवाद को एक अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधिकरण के समक्ष मध्यस्थता के लिए प्रस्तुत किया गया।

01 जुलाई 1968 को 62 देशों ने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर किए।

01 जुलाई 1973 को उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव का जन्म हुआ।

01 जुलाई 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राष्ट्रीय विकास के लिए 20 सूत्रीय कार्यक्रमों की घोषणा की।

01 जुलाई 1975 को भारतीय अभिनेत्री अंतरा माली का जन्म हुआ।

01 जुलाई 1979 को इलेक्ट्रानिक उपकरण बनाने वाली कंपनी सोनी ने वाकमैन पेश किया।

01 जुलाई 1987 को न्यूयॉर्क में खेल को समर्पित स्टेशन 'डब्लूएएफएन' स्थापित किया गया।

01 जुलाई 1990 को पूर्वी एवं पश्चिमी जर्मनी के बीच सीमा रेखा की समाप्ति हुई एवं पश्चिमी जर्मनी की मुद्रा को पूर्वी जर्मनी में मान्यता दी।

01 जुलाई 1991 को बारसा संधि भंग की गई।

01 जुलाई 1994 को यासर अराफ़ात 27 साल के निर्वासन के बाद स्वदेश वापस लौटे।

01 जुलाई 1994 को रोमान हर्जोग द्वारा जर्मनी के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण किया गया।

01 जुलाई 1994 को विश्व कप फ़ुटबाल में आत्मघाती गोल करने वाले कोलंबियाई खिलाड़ी आंद्रेस एस्कोबार की हत्या कर दी गई।

01 जुलाई 1995 को सं.रा. अमेरिका ने ताईवान के ख़िलाफ़ लगाये गये प्रतिबंध को हटाया।

01 जुलाई 1996 को आस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में स्वेच्छा मृत्यु क़ानून विश्व में पहली बार लागू किया गया।

01 जुलाई 1997 को देश की पहली साइंस सिटी कोलकाता में स्थापित की गई।

01 जुलाई 2000 को लार्ड्स के 100वें ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया।

01 जुलाई 2003 को समुद्र में सबसे गहराई तक जाकर विश्व कीर्तिमान बनाने वाली जापानी पनडुब्बी प्रशांत महासागर में लापता हो गई।

01 जुलाई 2004 को आसियान ने अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद से निपटने हेतु आस्ट्रेलिया से समझौता किया।

01 जुलाई 2006 को अमेरिकी संसद की समितियों ने भारत-अमेरिकी परमाणु समझौते को मंजूरी प्रदान की।

01 जुलाई 2006 को एशियाई युवा शतरंज चैम्पियनशिप में भारत ने 8 स्वर्ण पदक जीते।

01 जुलाई 2006 को चीन में बर्ड फ़्लू के विषाणु की पुष्टि हुई।

01 जुलाई 2006 को ईराक में अलकायदा के वांछित नेता अबू अमूब अल मसरी पर अमेरिका ने 50 लाख डालर का इनाम रखा।

01 जुलाई 2006 को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री 68 वर्षीय रियूतारो हाशीमातो का निधन हुआ।

01 जुलाई 2006 को परिमार्जन सबसे कम उम्र के दूसरे ग्रैंडमास्टर बने।

01 जुलाई 2007 को दलाईलामा के मुद्दे पर चीन के अधिकारियों के साथ तिब्बत के दूतों की वार्ता प्रारम्भ हुई।

01 जुलाई 2007 को इंग्लैंड में सार्वजनिक स्थलों पर स्मोकिंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

01 जुलाई 2008 को गाजापट्टी के फलस्तीनी विद्रोहियों ने दक्षिणी इस्रायल पर रॉकेट दागा।

01 जुलाई 2010 को संयुक्त राज्य अमेरिका की अभिनेत्री इलिएन वुड्स का निधन हो गया।

01 जुलाई 2013 को नेप्च्यून के चंद्रमा एस/2004एन1 की खोज की गई।

 01 जुलाई 2017 को GST लागू किया गया। केंद्र सरकार ने जीएसटी लागू होने के 1 वर्ष पूरा होने पर जीएसटी दिवस मनाया।

01 जुलाई 2018 को उत्तराखंड में बस के खाई में गिर जाने के कारण 45 लोगों की मृत्यु हो गई।

01 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

01 जनवरी का इतिहास     01 फरवरी का इतिहास

01 मार्च का इतिहास         01 अप्रैल का इतिहास

01 मई का इतिहास          01 जून का इतिहास

01 जुलाई का इतिहास      01 अगस्त का इतिहास

01 सितम्बर का इतिहास   01 अक्टूबर का इतिहास

01 नवम्बर का इतिहास    01 दिसम्बर का इतिहास