01 फ़रवरी का इतिहास

01 फ़रवरी ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 32वां दिन है, साल मे अभी 333 (लीप ईयर में 334) दिन बाकी है।
01 फ़रवरी 1785 को सर जॉन मैकफर्सन ने बंगाल के गवर्नर जनरल के रूप में शपथ ली थी।

02 फ़रवरी का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

01 फ़रवरी 1797 को लार्ड कॉर्नवालिस ने बंगाल के गवर्नर जनरल के रूप में शपथ ली।

01 फ़रवरी 1814 को फिलीपींस में मेयॉन ज्वालामुखी फटने से करीब 1,200 लोगों की मौत हुई।

01 फ़रवरी 1835 को ईस्ट इंडिया कंपनी ने दार्जलिंग क्षेत्र को सिक्किम से लीज़ पर लिया गया।

01 फ़रवरी 1835 को मॉरीशस में दासप्रथा पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई।

01 फ़रवरी 1865 को दासप्रथा को खत्म करने के लिए अब्राहम लिंकन ने अमेरिकी संविधान के 13वें संशोधन पर हस्ताक्षर किया।

01 फ़रवरी 1881 को दिल्ली के सबसे पुराने कॉलेज सेंट स्टीफन कॉलेज की स्थापना हुई।

01 फ़रवरी 1884 को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी का पहला वॉल्यूम प्रकाशित हुआ।

01 फ़रवरी 1908 को पुर्तगाल राजा कार्लोस (प्रथम) और उनके बेटे राजकुमार लुइस फिलीप की लिस्बन में हत्या हुई।

01 फ़रवरी 1914 को अभिनेता अवतार किशन हंगल का जन्म हुआ।

फ़रवरी में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

01 फ़रवरी 1924 को ब्रिटेन ने सोवियत संघ (अब रूस ) को मान्यता दी थी।

01 फ़रवरी 1930 को 'द टाइम्स' ने पहली बार क्रॉस वर्ड पज़ल को प्रकाशित किया गया था।

01 फ़रवरी 1946 को हंगरी की संसद ने 900 वर्षों से चली आ रही राजशाही को समाप्त कर स्वयं को गणतंत्र घोषित किया।

01 फ़रवरी 1946 को नार्वे के नेता ट्रेग्वे लाई को संयुक्त राष्ट्र संघ का प्रथम महासचिव चुना गया।

01 फ़रवरी 1953 को नीदरलैंड, बेल्जियम, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में आई बाढ़ से 2500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई जिसमें सिर्फ नीदरलैंड में ही 1836 लोग मारे गए।

01 फ़रवरी 1977 को भारतीय नौसेना तटरक्षक बल का गठन हुआ।

01 फ़रवरी 1981 को दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ का जन्म हुआ था। वह 100 टेस्ट मैच में किसी भी टीम की कप्तानी करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने थे।

31 जनवरी का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

01 फ़रवरी 1991को अफगानिस्तान और पाकिस्तान भूकंप आने से करीब 1200 लोगों की मौत हुई।

01 फ़रवरी 2000 को न्यू मैक्सिको की लॉस एलेम्स राष्ट्रीय प्रयोगशाला में वैज्ञानिकों ने एड्स के जीवाणुओं की उत्पत्ति का पता लगाने की घोषणा की। वैज्ञानिकों के अनुसार इन रोगाणुओं की उत्पत्ति 1930 ईसवी के आस-पास हुई।

01 फ़रवरी 2003 को अंतरिक्ष से पृथ्वी की कक्षा में लौटते समय अंतरिक्ष यान कोलंबिया दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस हादसे में कल्पना चावला सहित सभी सातों अंतरिक्ष यात्री मारे गए।

01 फ़रवरी 2012 को मिस्र के पोर्ट सईद में फुटबाल मैच के दौरान भडके दंगे में 74 लोग मारे गए।

01 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

01 जनवरी का इतिहास    01 फ़रवरी का इतिहास

01 मार्च का इतिहास         01 अप्रैल का इतिहास

01 मई का इतिहास          01 जून का इतिहास

01 जुलाई का इतिहास      01 अगस्त का इतिहास

01 सितम्बर का इतिहास   01 अक्टूबर का इतिहास

01 नवम्बर का इतिहास    01 दिसम्बर का इतिहास