14 फ़रवरी का इतिहास

14 फ़रवरी ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 45वॉ दिन है, साल में अभी 320 (लीप ईयर में 321) दिन बाकी है।
14 फ़रवरी को सेंट वैलेंटाइन दिवस मनाया जाता है ।

15 फ़रवरी का इतिहास जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

14 फ़रवरी 1483 को मुग़ल सम्राट बाबर का जन्म हुआ।

14 फ़रवरी 1537 को गुजरात के बहादुर शाह को पुर्तग़ालियों ने धोखे से गिरफ़्तार करने की कोशिश की और भागने के चक्कर में वह डूब गया।

14 फ़रवरी 1556 को पंजाब के गुरदासपुर ज़िले के कलानौर में अकबर की ताजपोशी हुई।

14 फ़रवरी 1628 को शाहजहाँ आगरा की गद्दी पर बैठा।

14 फ़रवरी 1658 को दिल्ली की सत्ता हथियाने के लिए मुग़ल वंश के आपसी संघर्ष में दारा ने वाराणसी के पास बहादुरपुर की लड़ाई में शुजा को पराजित किया।

14 फ़रवरी 1663 को कनाडा फ़्रांस का एक प्रान्त बना।

14 फ़रवरी 1670 को रोमन कैथोलिक सम्राट लियोपोल्ड प्रथम ने यहूदियाें को वियना से बाहर किया।

14 फ़रवरी 1743 को हेनरी पेलहम ब्रिटेन के वित्त विभाग के पहले प्रमुख बने।

14 फ़रवरी 1846 को क्राको गणराज्य का विद्रोह पूरे पोलैंड में फैल गया।

14 फ़रवरी 1875 को राज्य परिषद के अध्यक्ष अलेक्जेन्डर मडीमैन का जन्म हुआ।

फ़रवरी में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

14 फ़रवरी 1881 को भारत के पहले होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की कोलकाता में स्थापना की गई ।

14 फ़रवरी 1885 को प्रमुख मुस्लिम दार्शनिक सैयद ज़फ़रुल हसन का जन्म हुआ।

14 फ़रवरी 1899 को अमेरिकी कांग्रेस ने संघीय चुनाव में वोटिंग मशीन के इस्तेमाल को मंजूरी दी।

14 फ़रवरी 1893 को हवाई अमेरिका का हिस्सा बना।

14 फ़रवरी 1912 को इंग्लैंड में पहली बार डीजल इंजन वाली पनडुब्बी का जलावतरण किया गया।

14 फ़रवरी 1920 को शिकागो में महिला मतदाता लीग की स्थापना की गयी।

14 फ़रवरी 1925 को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोहन धारिया का जन्महुआ।

14 फ़रवरी 1933 को भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री मधुबाला का जन्महुआ।

14 फ़रवरी 1938 को हिन्दी के प्रसिद्ध आलोचक कमला प्रसाद का जन्म हुआ।

14 फ़रवरी 1943 को सोवियत फ़ौजों ने जर्मन फ़ौजों से रोस्तोव पुन: छीन लिया।

14 फ़रवरी 1945 को पेरू, पराग्वे, चिली और इक्वाडोर संयुक्त राष्ट्र के सदस्य बने।

13 फ़रवरी का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

14 फ़रवरी 1952 को भारतीय जनता पार्टी की शीर्ष महिला राजनीतिज्ञ सुषमा स्वराज का जन्म हुआ।

14 फ़रवरी 1958 को ईराक और जार्डन को मिलाकर बने फ़ेडरेशन के मुखिया शाह फ़ैजल बने।

14 फ़रवरी 1962 को भारतीय अभिनेत्री सकीना जाफ़री का जन्म हुआ।

14 फ़रवरी 1964 को भारतीय सिविल सेवक और प्रशासक वी.टी. कृष्णमाचारी का निधन हुआ।

14 फ़रवरी 1972 को अमेरिका ने चीन के साथ व्यापार प्रतिबंधों में ढील की घोषणा की।

14 फ़रवरी 1978 को अमेरिका ने मिस्र, सऊदी अरब और इसरायली को अरबों डॉलर के हथियार बेचने की घोषणा की।

14 फ़रवरी 1979 को काबुल में अमेरिकी राजदूत एडोल्फ़ डक्स की मुस्लिम उग्रवादियों द्वारा हत्या कर दी गई ।

14 फ़रवरी 1988 फ़िलिस्तीन मुक्ति संगठन के तीन वरिष्ठ अधिकारी बम विस्फोट से साइप्रस में मारे गए।

14 फ़रवरी 1989 बेल्जियम के पूर्व प्रधानमंत्री पाल्क वाडेन को एक माह बाद फिरौती देने के बाद छोड़ा गया।

14 फ़रवरी 1989 उच्चतम न्यायालय ने भोपाल गैस त्रासदी सम्बन्धी याचिका पर सुनवाई बंद की।

14 फ़रवरी 1989 ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम पर आधारित पहला उपग्रह अंतरिक्ष में पृथ्वी की कक्षा के पास स्थापित किया गया।

14 फ़रवरी 1990 बंगलौर में इंडियन एयरलाइंस 605 पर सवार 92 लोग विमान दुर्घटना में मारे गये।

14 फ़रवरी 1992 सोवियत संघ से अलग हुए गणराज्यों में आधे से अधिक ने अलग सेना बनाने की घोषणा की।

14 फ़रवरी 1993 कपिल देव ने 400 विकेट और 5000 रनों का रिकार्ड बनाया।

14 फ़रवरी 1999 इम्फाल में पांचवे राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत हुई।

14 फ़रवरी 2000 अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रबंध निदेशक माइकल कैमडेसस ने अपने 13 वर्षीय कार्यकाल के बाद अवकाश ग्रहण किया।

14 फ़रवरी 2001 को अल सल्वाडोर में भूकम्प, 225 मरे।

14 फ़रवरी 2002 को उमर शेख़ ने कहा, पर्ल जीवित नहीं, किन्तु तलाश जारी।

14 फ़रवरी 2003 को श्रीलंका के तेज गेंदबाज चामिंडा वास ने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ खेलते हुए आठवें विश्व कप की पहली हैट्रिक बनाई।

14 फ़रवरी 2004 को जर्मन निदेशक की 'हेड आन' फ़िल्म को गोल्डन बीयर पुरस्कार मिला।

14 फ़रवरी 2005 को हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, सफल सम्पादक, संस्कृत के प्रकाण्ड विद्वान् और जाने-माने भाषाविद विद्यानिवास मिश्र का निधन हुआ।

14 फ़रवरी 2005 को वीडियो- शेयरिंग वेबसाइट यूट्यूब की शुरूआत हुयी।

14 फ़रवरी 2006 को न्यायाधीशों के विरोध में सद्दाम हुसैन भूख हड़ताल पर गये।

14 फ़रवरी 2007 को मध्य प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे श्यामाचरण शुक्ल का निधन हुआ।

14 फ़रवरी 2008 को नैया मसूद को उनकी कहानी संग्रह तऊस चमन की मैना के लिए वर्ष 2007 का 'सरस्वती सम्मान' प्रदान किया गया।

14 फ़रवरी 2008 को नैया मसूद को उनके कहानी संग्रह तऊस चमन की मैना के लिए वर्ष 2007 का 'सरस्वती सम्मान' प्रदान किया गया।

14 फ़रवरी 2008 को सिद्धार्थ सिन्हा की लघु भोजपुरी फ़िल्म "उधेड़बुन" को प्रतिष्ठित बर्लिन महोत्सव सिल्वरबेयर पुरस्कार प्रदान किया गया।

14 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

14 जनवरी का इतिहास      14 फरवरी का इतिहास

14 मार्च का इतिहास          14 अप्रैल का इतिहास

14 मई का इतिहास            14 जून का इतिहास

14 अगस्त का इतिहास      14 जुलाई का इतिहास

14 सितम्बर का इतिहास     14 अक्टूबर का इतिहास

14 नवम्बर का इतिहास      14 दिसम्बर का इतिहास