15 नवम्बर का इतिहास

15 नवम्बर ग्रेगोरी कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 319वाँ दिन है, साल में अभी 46 दिन बाकी है।

15 नवम्बर 1630 को जर्मनी के प्रसिद्ध खगोलशास्त्री युहान केपलर का 59 वर्ष की आयु में निधन हुआ। उपग्रहों की चाल के बारे में केपलर क़ानून तथा मंगलग्रह द्वारा अपनी कक्षा में अंडाकर चक्कर की खोज उन्ही के अध्ययन का परिणाम है।

15 नवम्बर 1830 को समाज सुधारक राजा राम मोहन राय इंग्लैंड के लिए रवाना हुए।

15 नवम्बर 1875 को भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं आदिवासी नेता बिरसा मुण्डा का जन्म हुआ।

15 नवम्बर 1884 को अफ़्रीक़ा महाद्वीप में योरोपीय देशों के लिए उपनिवशों को बॉटने के लिए जर्मनी की राजधानी बर्लिन में कॉन्फ़्रेन्स आरंभ हुई।

15 नवम्बर 1905 को किंग कैंप जिलेट को अमेरिकी पेटेंट कार्यालय ने सेफ्टी रेजर का पेटेंट दिया। इस तरह दुनिया के सामने पहली बार दोनों तरफ धार वाली शेविंग ब्लेड आई।

15 नवम्बर 1920 को जेनेवा में लीग ऑफ नेशंस की पहली बैठक आयोजित की गई।

15 नवम्बर 1936 को नाजी जर्मनी और जापान के बीच कोमिंट्रन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किये गये।

15 नवम्बर 1937 को हिन्दी साहित्यकार जयशंकर प्रसाद का निधन हुआ।

15 नवम्बर 1938 को पंजाब के प्रसिद्ध आर्य समाजी नेता, समाज सुधारक और शिक्षाविद महात्मा हंसराज का निधन हुआ।

15 नवम्बर 1947 को विश्व स्वास्थ्य संगठन संयुक्त राष्ट्र का विशिष्ट अभिकरण बन गया।

15 नवम्बर 1949 को महात्मा गांधी की हत्या के दोषी नाथूराम गोड से और नारायण दत्तात्रेय आप्टे को फांसी दी गई।

15 नवम्बर 1955 को पोलैंड और यूगोस्लाविया के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

15 नवम्बर 1961 को संयुक्त राष्ट्र ने परमाणु हथियारों पर रोक लगाई।

15 नवम्बर 1961 को भारत में विधायक के रूप में निर्वाचित होने वाले पहले कम्युनिस्ट नेता बंकिम मुखर्जी का निधन हुआ।

15 नवम्बर 1971 को इंटेल ने दुनिया का पहला सिंगल चिप माइक्रोप्रोसेसर 'इंटेल 4004' लॉन्च किया।

15 नवम्बर 1978 को मक्का से इंडोनेशिया ले जा रहा एक विमान श्रीलंका में हादसे का शिकार हो गया। जिसमें 183 लोगों की मौत हुई।

15 नवम्बर 1982 को सामाजिक कार्यकर्ता विनायक नरहरि भावे उर्फ विनोबा भावे का निधन हुआ।

15 नवम्बर 1986 को  प्रसिद्ध भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा का जन्म हुआ।

15 नवम्बर 1988 को पी.एल.ओ. के अध्यक्ष यासर अराफात द्वारा फ़िलिस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र घोषित किया गया।

15 नवम्बर 1989 को पाकिस्तान के कराची में वकार यूनुस और सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।

15 नवम्बर 1996 को भारत के प्रसिद्ध कवि, कथाकार और एकांकीकार आरसी प्रसाद सिंह का निधन हुआ।

15 नवम्बर 1998 को अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अपना एशियाई देशों भारत एवं पाकिस्तान का दौरा रद्द किया।

15 नवम्बर 2000 को फिजी में तख्ता पलट को अवैध घोषित किया गया।

15 नवम्बर 2000 को झारखंड भारत का 28वां राज्य बना।

15 नवम्बर 2001 को अलकायदा के ठिकाने से परमाणु बम बनाने सम्बन्धी दस्तावेज मिले।

15 नवम्बर 2003 को तुर्की के इस्ताम्बुल शहर में यहूदियों के प्रार्थना स्थल के पास हुए बम विस्फोट में 16 लोगों की मृत्यु हुई और 150 लोग घायल हुए।

15 नवम्बर 2004 को आस्ट्रेलिया के नामकरण की दो सौवीं वर्षगांठ मनायी गई।

15 नवम्बर 2004 को अमेरिकी विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

15 नवम्बर 2007 को चिली में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकम्प आया।

15 नवम्बर 2007 को एरियाना-5 रॉकेट ने ब्रिटेन व ब्राजील के दूरसंचार उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित किया।

15 नवम्बर 2008 को भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर वाई वेणुगोपाल रेड्डी को वैश्विक वित्तीय प्रणाली में सुधार की जाँच के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा गठित टास्क फोर्स में शामिल किया गया।

15 नवम्बर 2008 को योगेन्द्र मकबाल ने राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस के नाम से नई पार्टी बनाई।

15 नवम्बर 2012 को शी जिनपिंग चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बने।

15 नवम्बर 2013 को मथुरा के प्रसिद्ध संत कृपालु महाराज का निधन हुआ , इन्होंने विख्यात 'प्रेम मंदिर' का निर्माण करवाया था।

15 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

15 जनवरी का इतिहास    15 फरवरी का इतिहास

15 मार्च का इतिहास        15 अप्रैल का इतिहास

15 मई का इतिहास          15 जून का इतिहास

15 जुलाई का इतिहास      15 अगस्त का इतिहास

15 सितम्बर का इतिहास  15 अक्टूबर का इतिहास

15 नवम्बर का इतिहास   15 दिसम्बर का इतिहास