31 जुलाई का इतिहास

31 जुलाई ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 212वॉ (लीप ईयर में 213वॉ) दिन है, साल में अभी 153 दिन बाकी है।

31 जुलाई 1376 को ब्रिटिश संसद ने राजा के खर्चों की निगरानी का प्रस्ताव रखा।

01 अगस्त का इतिहास जानने के लिए यहां क्लिक करें

31 जुलाई 1498 को क्रिस्टोफर कोलंबस अपनी तीसरी यात्रा के दौरान त्रिनिदाद द्वीप पर पहुंचे।

31 जुलाई 1611 को कैथोलिक यूनिवर्सिटी पोंटीफिकेल एंड रॉयल यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।

31 जुलाई 1658 को मुगल सम्राट औरंगजेब ने स्वयं को मंगोल का राजा घोषित किया।

31 जुलाई 1788 को मैरीलैंड अमेरिकी संविधान की पुष्टि करने वाला सातवां राज्य बना।

31 जुलाई 1848 को फ्रांस ने अपने उपनिवेशों से आखिरी गुलामों को भी मुक्त किया।

31 जुलाई 1855 को अमेरिका के पहले पशु चिकित्सा कॉलेज की स्थापना बोस्टन में की गई।

31 जुलाई 1861 को असम के चेरापूंजी में 9,300 मिलीलीटर बारिश हुई, जो एक विश्व रिकॉर्ड बन गया।

31 जुलाई 1865 को ऑस्ट्रेलिया में दक्षिण पूर्व क्वीलस्लैंड ग्रैडचेस्टर शहर में विश्व की पहली छोटी रेल लाइन शुरू की गई।

31 जुलाई 1880 को उत्तर प्रदेश में वराणसी के निकट लम्ही गांव में महान साहित्यकार , लेखक, संपादक और पत्रकार मुंशी प्रेमचंद का जन्म हुआ।

31 जुलाई 1907 को भारत के प्रसिद्ध विद्वान, भाषा-वैज्ञानिक और गणितज्ञ दामोदर धर्मानंद कोसांबी का जन्म हुआ।

31 जुलाई 1910 को इंग्लैंड के क्लाउड ग्राहमे व्हाइट ने पहली बार विमान को रात में उड़ाया।

31 जुलाई 1912 को एक अवकाश प्राप्त अंग्रेज़ अधिकारी ए. ओ. ह्यूम का जन्म हुआ।

31 जुलाई 1913 को बुल्गारिया ने दूसरे बाल्कन युद्ध के युद्धविराम करने की घोषणा पर हस्ताक्षर किया।

31 जुलाई 1916 को प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री मोहन लाल सुखाड़िया का जन्म हुआ।

31 जुलाई 1924 को मद्रास प्रेसीडेंसी क्लब ने रेडियो प्रसारण संचालित करने का बीड़ा उठाया।

31 जुलाई 1932 को तानाशाह शासक एडॉल्फ हिटलर की राष्ट्रवादी सोशलिस्ट जर्मन वर्कर्स पार्टी (नाजी) ने विधायी चुनावों में अपनी ताकत दोगुनी कर आैर कुल 37.3 प्रतिशत वोट प्राप्त की।

31 जुलाई 1933 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हमेशा के लिए साबरमती आश्रम छोड़ा।

31 जुलाई 1935 को मॉस्को के भूमिगत मेट्रो लाइन को लोगों के लिए खोला गया।

31 जुलाई 1937 को एनिमेटड कार्टून इलेक्ट्रिक साइन बोर्ड न्यूयॉर्क में लगाया गया।

31 जुलाई 1940 को ब्रिटिश सरकार ने उग्र क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक ऊधम सिंह को लंदन में फांसी दे दी।

31 जुलाई 1941 को स्वतंत्रता सेनानी और समाज सेवक आशुतोष दास का निधन हुआ।

31 जुलाई 1947 को प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री मुमताज़ का जन्म हुआ।

31 जुलाई 1948 को भारत में सबसे पहली राज्य परिवहन सेवा पश्चिम बंगाल में (कलकत्ता) राज्य परिवहन निगम की स्थापना की गई।

31 जुलाई 1950 को भारत और नेपाल ने शांति और मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए।

31 जुलाई 1962 को पूर्व फ़ासिस्ट नेता सर ओसवल्ड मोस्ली पर लंदन में हुई एक रैली में हमला किया गया।

31 जुलाई 1968 को बीसवीं शताब्दी के भारतीय सांस्कृतिक उन्नयन में विशेष योगदान देने वाले विद्वान श्रीपाद दामोदर सातवलेकर का निधन हुआ ।

31 जुलाई 1971 को अपोलो-15 अंतरिक्ष यात्रियों ने इलेक्ट्रिक का साढ़े 6 घंटे की यात्रा की ।

31 जुलाई 1980 को हिंदी फिल्मों के महान पार्श्र्व गायक मोहम्मद रफी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

31 जुलाई 1982 को यूगोस्लाविया ने कीमतों पर छह महीने के लिए रोक लगा दी।

31 जुलाई 1982 को सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

31 जुलाई 1991 को अमरीका और सोवियत संघ ने एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे जिसमें परमाणु हथियारों के भंडार को एक तिहाई करने पर सहमति बनी।

31 जुलाई 1992 को सितार वादक पंडित रविशंकर को मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।

31 जुलाई 1992 को नेपाल की राजधानी काठमांडू में थाईलैंड का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 113 लोगों की जानें गईं।

31 जुलाई 1993 को भारत के पहले तैरते हुए समुद्री संग्रहालय का कलकत्ता में उद्घाटन किया गया ।

31 जुलाई 1998 को ब्रितानी सरकार ने बारुदी सुरंगों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।

31 जुलाई 1998 को सार्क का दसवां शिखर सम्मेलन श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो में सम्पन्न हुआ ।

31 जुलाई 2000 को लोकसभा ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण विधेयक पास किया।

31 जुलाई 2003 को इस्रायल और फ़िलिस्तीन के सुरक्षा मंत्रियों की बैठक येरूशलम में समाप्त हुई।

31 जुलाई 2004 को आर्थिक सहयोग मंच बिम्सटेक का नाम बदलकर 'बंगतक्षेस' किया गया।

31 जुलाई 2005 को उज़बेकिस्तान ने अमेरिका को अपने सैनिक अड्डे हटा लेने का आदेश दिया।

31 जुलाई 2006 को श्रीलंका में युद्ध विराम समझौता समाप्त, एलटीटीई के साथ संघर्ष में 50 लोग मारे गये।

31 जुलाई 2006 को फिदेल कास्त्रो ने अपने भाई को सत्ता सौंपी।

31 जुलाई 2007 को भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर सुधीर पारिख को पाल हैरिस अवार्ड प्रदान किया गया।

31 जुलाई 2008 को थाइलैंड की एक अदालत ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री थॉक्सिन शिनावात्रा की पत्नि को कर चोरी के मामले में दोषी पाये जाने पर तीन वर्ष की सज़ा सुनाई।

31 जुलाई 2009 को पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुर्शरफ द्वारा 2007 में लगाये गये आपातकाल को असंवैधानिक करार दिया।

31 जुलाई 2010 को ब्राजीलिया में हो रहे 34वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विश्व धरोहर समिति ने जयपुर के 18वीं सदी के जंतर-मंतर को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया।

31 जुलाई 2010 को बाढ़ से पाकिस्तान में 900 लोगों की मौत हुई।

31 जुलाई 2012 को अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स ने लंदन ओलंपिक में 6 मेडल जीते। इसके वह सबसे ज्यादा कुल 22 ओलंपिक मेडल जीतने वाले खिलाड़ी बन गए।

31 जुलाई 2014 को विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार पश्चिम अफ्रीका में इबोला से 57 से अधिक लोगों की मौत हुई।

31 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

                  31 जनवरी का इतिहास

31 मार्च का इतिहास          31 मई का इतिहास

31 जुलाई का इतिहास      31 अगस्त का इतिहास  

31 अक्टूबर का इतिहास    31 दिसम्बर का इतिहास