31 जनवरी का इतिहास

31 जनवरी ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 31वाँ दिन है, साल में अभी 334 (लीप ईयर में 335) दिन बाकी है।
31 जनवरी 1599 को भारत में ब्रिटेन की पहली ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना हुई।

01 फरवरी का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

31 जनवरी 1561 को मुगल बादशाह को तख्त तक पहुंचाने लायक बनाने में अहम भूमिका अदा करने वाले बैरम खान की हत्या कर दी गई।

31 जनवरी 1606 को ब्रिटेन में तख़्त के ख़िलाफ़ साजिश करने वाले गाइफ़ाक्स को मौत के घाट उतार दिया गया।

31 जनवरी 1630 को गुरू हर राय का जन्म हुआ।

31 जनवरी 1850 को चीन में ताई पींग नाम से सबसे बड़ा जनान्दोलन आरंभ हुआ।

31 जनवरी 1865 को अमेरिका में 'दासता उन्मूलन' संबंधी 13वां संशोधन विधेयक स्वीकृत हुआ।

31 जनवरी 1884 को रूसी फ़ौजों ने अफ़ग़ानिस्तान के अमीर के मर्व छीन लिया।

31 जनवरी 1893 को ट्रेडमार्क 'कोका कोला का अमेरिका के पेटेंट कार्यालय में पहली बार पंजीकरण किया गया।

31 जनवरी 1915 को 'प्रथम विश्व युद्ध' के दौरान जर्मनी ने रूस के ख़िलाफ़ ज़हरीली गैस का इस्तेमाल किया।

31 जनवरी 1923 को 'परमवीर चक्र' पाने वाले प्रथम भारतीय शहीद सोमनाथ शर्मा का जन्म हुआ।

31 जनवरी 1929 को सोवियत रूस ने लियोन त्रॉत्स्की को देश-निकाला की सजा सुनाई।

31 जनवरी 1943 को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के फ़ील्ड मार्शल फ़्रेडरिक पोलस ने सोवियत संघ की सेना के समक्ष हथियार डाले।

31 जनवरी 1947 को पोलैंड में सत्ता पर मार्क्सवादियों ने अधिकार कर लिया।

जनवरी में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए क्लिक करें

31 जनवरी 1950 को अमरीकी राष्ट्रपति ट्रूमैन ने हाइड्रोजन बम बनाने के आदेश दिए।

31 जनवरी 1953 को आईरिश समुद्र में नौका दुर्घटना में कम से कम 130 यात्रियों और नाविकों की मौत हो गई ब्रितानी नौका प्रिंसेज़ विक्टोरिया उत्तरी आयरलैंड जा रही थी जब ये दुर्घटना घटी।

31 जनवरी 1953 को उत्तरी सागर में आए विप्लव से नीदरलैंड के छिछले इलाकों में 1800 जानें गईं।

31 जनवरी 1957 को अबादान से तेहरान तक पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा हुआ।

31 जनवरी 1958 को पहले अमेरिकी उपग्रह एक्सप्लोरर को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया गया।

31 जनवरी 1961 को बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह का निधन हुआ।

31 जनवरी 1962 को अमेरिकी देशों के संगठन ने क्यूबा को न शामिल करने का फैसला किया गया।

31 जनवरी 1968 को प्रशान्त महासागर में स्थित द्वीपीय देश नौरू को आस्ट्रेलिया से स्वाधीनता मिली।

31 जनवरी 1971 को पूर्व और पश्चिमी बर्लिन के बीच 19 साल के अंतराल के बाद फिर से टेलीफोन सेवा बहाल हुई।
30 जनवरी का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

31 जनवरी 1974 को पेन अमेरिका एयरवेज़ का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 15 लोग मारे गए।

31 जनवरी 1979 को चीन ने सोवियत संघ को विश्वयुद्ध भड़काने वाला मुख्य देश होने का आरोप लगाया।

31 जनवरी 1984 को विश्व के नौ गरीब देशों ने लुसाका बैठक में दक्षिण अफ़्रीका से व्यापार संबंध तोड़ लेने की घोषणा की।

31 जनवरी 1985 को दलबदल निरोधक संबंधी 52वें संविधान संशोधन विधेयक को राज्यसभा ने मंजूरी दी।

31 जनवरी 1988 को पोलैंड में सालिडैरिटी के समर्थकों ने सरकार द्वारा मूल्यवृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया।

31 जनवरी 1989 को कोलंबियाई विमान का अपहरण कर 122 लोगों के साथ कोस्टारिका ले जाया गया।

31 जनवरी 1992 को 28 देशों द्वारा क्रोएशिया एवं स्लोवानिया को मान्यता दी गई।

31 जनवरी 1992 को न्यूयार्क में सुरक्षा परिषद का पहला शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ।

31 जनवरी 1995 को इस्रायल एवं जार्डन के मध्य हुई शांति संधि के परिणामस्वरूप इस्रायल ने अधिकृत सीमावर्ती क्षेत्र जार्डन के सुपुर्द किया।

31 जनवरी 1996 को श्रीलंका में आत्मघाती हमले में 86 की मौत हुई और 1400 लोग घायल हुए।

31 जनवरी 1998 को मार्टिना हिंगिस ने कोंचिता मार्टिनेज को हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियनशिप जीती।

31 जनवरी 1999 को अर्मिनिया की सुंदरी गोहर अरुथ्यूनियम मिस कॉमनवेल्थ 1999 चुनी गईं।

31 जनवरी 1999 को येवगेनी काफ़ेलनिकोव (रूस) ने पुरुषों का आस्ट्रेलियन ओपन टेनिस का एकल ख़िताब जीता।

31 जनवरी 2000 को हवाला केस के सभी आरोपी बरी हुए।

31 जनवरी 2002 को झारखंड के राज्यपाल प्रभात कुमार ने इस्तीफ़ा दिया।

31 जनवरी 2004 को पाकिस्तानी परमाणु कार्यक्रम के जनक डाक्टर अब्दुल कादिर ख़ान प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार पद से बर्खास्त किए गए।

31 जनवरी 2005 को जनरल जोगिंदर सिंह नए सेना प्रमुख बने।

31 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

                 31 जनवरी का इतिहास

31 मार्च का इतिहास          31 मई का इतिहास

31 जुलाई का इतिहास      31 अगस्त का इतिहास  

31 अक्टूबर का इतिहास    31 दिसम्बर का इतिहास