21 अगस्त का इतिहास

21 अगस्त ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 233वॉ (लीप ईयर में 234वॉ ) दिन है, साल मे अभी 132 दिन बाकी है।
21 अगस्त 1689 को स्कॉटलैंड में डंकल्ड का युद्ध हुआ।

22 अगस्त का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

21 अगस्त 1718 को तुर्की और वेनिस के बीच शांति संधि हुई।

21 अगस्त 1772 को स्वीडन में गुस्ताव तृतीय ने 50 वर्ष पुराने संसद के शासन को समाप्त कर तानाशाही स्थापित की।

21 अगस्त 1790  को जनरल मीडोस की अगुआई में ब्रितानी सेना ने तमिलनाडु के डिंडीगुल पर कब्जा कर लिया।

21 अगस्त 1842 को तस्मानिया के शहर होबर्ट की स्थापना की गई।

21 अगस्त 1871 को भारत के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता तथा सेवक गोपाल कृष्ण देवधर का जन्म हुआ।

21 अगस्त 1914 को जर्मनी की सेना ने बेल्जियम के टेमिन्स पर कब्जा किया।

21 अगस्त 1915 को पहले विश्व युद्ध के दौरान इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

21 अगस्त 1922 को अमेरिकी खजाना खोजक और मेल फिशर समुद्री विरासत संग्रहालय के संस्थापक मेल फिशर का जन्म हुआ।

21 अगस्त 1927 को स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी नेता और उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल बी. सत्य नारायण रेड्डी का जन्म हुआ।

21 अगस्त 1931 को प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक विष्णु दिगम्बर पलुस्कर का निधन हुआ।

अगस्त में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

21 अगस्त 1938 को इटली के हाई स्कूलों में यहूदी शिक्षकों पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

21 अगस्त 1944 को अमरीका, ब्रिटेन,रूस और चीन के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र के संगठन की योजनाओं को लेकर मुलाकात की।

21 अगस्त 1945 को ब्रिटेन के प्रख्यात विद्वान व पूर्वी मामलों के विशेषज्ञ रेनॉल्ड निकोल्सन का निधन हुआ।

21 अगस्त 1948 को भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानी वामनराव बलिराम लाखे का निधन हुआ।

21 अगस्त 1957 को सोवियत संघ ने दुनिया की पहली अंतरमहाद्यीपीय बैलिस्टिक मिसाइल आर-7 सेमेयोर्का का परीक्षण किया।

21 अगस्त 1959 को ईरान, तुर्की, पाकिस्तान व ब्रिटेन की सम्मिलिति से सिन्टो नामक संगठन की स्थापना हुई।

21 अगस्त 1959 को हवाई अमेरिका का 50वां प्रांत बना।

21 अगस्त 1963 को बुद्ध मंदिर पैगोडा में छापे के विरोध में दक्षिण वियतनाम में मार्शल लॉ की घोषणा की गई।

21 अगस्त 1965 को यूरोपीय देश रोमानिया में संविधान को अंगीकार किया गया।

21 अगस्त 1968 को चेकोस्लोवाकिया के स्थानीय रेडियो द्वारा पराग्वे पर सोवियत संघ के नेतृत्व में हमले की घोषणा की गई।

21 अगस्त 1969 को मुसलमानों के पहले क़िब्ले मस्जिदुल अक़सा में ज़ायोनियों ने आग लगा दी।


21 अगस्त 1972 को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम संसद में पारित किया गया।

21 अगस्त 1978 को भारत के महान् क्रिकेट खिलाड़ि वीनू मांकड़ का निधन हुआ।

21 अगस्त 1978 को भारतीय अभिनेत्री भूमिका चावला का जन्म हुआ।

21 अगस्त 1979 को भारत के सबसे युवा और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू का जन्म हुआ।

21 अगस्त 1981 को भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार और लेखक काका कालेलकर का निधन हुआ।

21 अगस्त 1982 को स्विटजरलैंड के राजा सोभूजा द्वितीय का निधन हुआ।

21 अगस्त 1983 को फिलीपींस के विपक्षी नेता बेनिग्रो एस. एक्विनो की स्वैच्छिक निर्वासन के पश्चात् वापसी हुई।

21 अगस्त 1986 को 100 और 200 मीटर के दौड़ विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले एथलीट यूसैन बोल्ट का जन्म जमैका में हुआ।

21 अगस्त 1986 को कैमरुन में ज्वालामुखी विस्फोट से निकली जहरीली गैस के कारण लगभग 2000 लोगों की मौत हो गई।

21 अगस्त 1988 को भारत नेपाल सीमा पर आये तीव्र भूकंप से एक हज़ार लोगों की मौत हो गई।

21 अगस्त 1991 को लातविया ने संयुक्त सोवियत संघ रूस से अलग होने की घोषणा की।

21 अगस्त 1991 को सोवियत संघ में राष्ट्रपति गोर्बाचोव को अपदस्थ किया गया , मास्को में कर्फ़्यू लागू हो गया , क्रान्ति विफल रही एवं गोर्बाचोव पुन: सत्ता में आए।

21 अगस्त 1993 को मार्स आब्र्जवर के साथ नासा का सम्पर्क टूटा।

21 अगस्त 1993 को राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने रूसी संसद भंग किया।

21 अगस्त 1994 को पटना के इतिहास में गंगा के पानी का स्तर सबसे ज़्यादा 50.27 मीटर के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया।

21 अगस्त 1995 को खगोल भौतिक शास्त्री सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर का निधन हुआ।

21 अगस्त 1997 को पूर्वी चीन में चक्रवाती तूफ़ान विन्नी से 140 लोगों की मौत हुई और तीन हजार लोग घायल हुए।

21 अगस्त 2000 को दक्षिण-पूर्वी आर्देक प्रान्त में लगी आग से 1600 हेक्टेयर क्षेत्र में खड़े वन नष्ट हो गए।

21 अगस्त 2003 को संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफ़ी अन्नान ने इराक में संयुक्त शांति सेना भेजने का प्रस्ताव खारिज किया।

21 अगस्त 2005 को बांग्लादेश और भारत की सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच संघर्ष विराम का समझौता सम्पन्न हुआ।

21 अगस्त 2006 को भारत रत्न' से सम्मानित प्रख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ाँन का निधन हुआ।

21 अगस्त 2006 को इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने नरसंहार ट्रायल में भाग लेने से इन्कार किया।

21 अगस्त 2007 को उर्दू की प्रसिद्ध लेखिका क़ुर्रतुलऐन हैदर का निधन हुआ।

21 अगस्त 2008 को मून मिशन पर भारत ने नासा से हाथ मिलाया।

21 अगस्त 2008 को श्रीनगर और 'पाक अधीकृत कश्मीर' की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस सेवा पुनः प्रारम्भ की गई।

21 अगस्त 2009 को भारतीय नौसेना का लड़ाकू विमान ‘सी हेरियर’ गोवा से उड़ान भरने के पश्चात् अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और विमान चालक लेफ्टिनेंट कमाण्डर सौरभ सक्सेना का निधन हुआ।

21 अगस्त 2012 को अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में इबोला वायरस के संक्रमण से 20 लोगों की जानें गई।

21 अगस्त 2013 को मलेशिया में चिन स्वी मंदिर के समीप बस हादसे में 37 लोग मारे गए और 16 लोग घायल हुए।

21 अगस्त 2014 को राफा में इजरायली हवाई हमले में हमास के तीन शीर्ष कमांडर मारे गए।

21 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

21 जनवरी का इतिहास     21 फरवरी का इतिहास
  
21 मार्च का इतिहास         21 अप्रैल का इतिहास  

21 मई का इतिहास          21 जून का इतिहास 

21 जुलाई का इतिहास      21 अगस्त का इतिहास

21 सितम्बर का इतिहास   21 अक्टूबर का इतिहास  

21 नवम्बर का इतिहास    21 दिसम्बर का इतिहास