25 जून का इतिहास

25 जून ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 176वाँ (लीप ईयर में 177वाँ) दिन है,साल में अभी 189 दिन बाकी है।

25 जून को काला दिवस मनाया जाता है।

26 जून का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

25 जून 1529 को मुगल शासक बाबर बंगाल पर विजय प्राप्त कर अपनी राजधानी आगरा लौटा।

25 जून 1788 को वर्जीनिया अमेरिका के संविधान को अपनाने वाला 10वां राज्य बना।

25 जून 1822 को अमरीका में श्वेतों के स्वामित्व से छूटने वाले कुछ काले दासों का एक गुट अफ्रीक़ा लौटा और वर्तमान लाइबेरिया क्षेत्र में बस गया।

25 जून 1868 को अमेरिका के राष्ट्रपति एंड्रयू जॉनसन ने सरकारी कर्मचारियों के लिये दिन में आठ घंटे काम करने का कानून पारित किया।

25 जून 1900 को भारत के गवर्नर जनरल लार्ड लुई माउंटबेटन का जन्म हुआ।

25 जून 1903 को प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक चन्द्रशेखर पाण्डे का जन्म हुआ।

25 जून 1903 को ग्रेट ब्रिटेन के लेखक जॉर्ज ऑरवेल का जन्म हुआ।

25 जून 1908 को भारतीय राजनीतिज्ञ और भारत के किसी भी राज्य में बनने वाली पहली महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी का जन्म हुआ।

25 जून 1924 को बॉलीवुड फ़िल्म संगीत निर्देशक मदन मोहन का जन्म हुआ।

25 जून 1931 को भारतीय राजनीतिज्ञ विश्वनाथ प्रताप सिंह का जन्म हुआ।

जून में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

25 जून 1932 को भारतीय क्रिकेट टीम ने ब्रिटेन के लॉर्ड्स मैदान पर अपना पहला टेस्ट मैच खेला।

25 जून 1941 को फिनलैंड ने सोवियत संघ पर हमले की घोषणा की।

25 जून 1950 को आजादी की लड़ाई लड़ रहे उत्तरी और दक्षिण कोरिया के बीच गृह युद्ध शुरू हो गया जिसने आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय शीत युद्ध का रूप ले लिया।

25 जून 1950 को भारतीय लेखक स्वामी सहजानन्द सरस्वती का निधन हुआ।

25 जून 1951 को अमेरिकी टेलीविजन एवं रेडियो नेटवर्क सीबीएस ने न्यूयार्क से चार शहरों में पहले रंगीन टीवी प्रोग्राम का प्रसारण किया।

25 जून 1963 को ग्रेट ब्रिटेन के गायक जॉर्ज माइकल का जन्म हुआ।

25 जून 1974 को भारतीय अभिनेत्री करिश्मा कपूर का जन्म हुआ।

25 जून 1975 को इंदिरा गांधी सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति फखरूद्दीन अली ने देश में आपातकाल की घोषणा की।

25 जून 1975 को भारतीय सैनिक मनोज कुमार पांडेय का जन्म हुआ।

25 जून 1975 को मोज़ाम्बिक देश ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

24 जून का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

25 जून 1983 को भारत ने वेस्टइंडीज को 43 रनों से हरा कर पहली बार क्रिकेट विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।

25 जून 1985 को भारतीय अभिनेत्री काजल अग्रवाल का जन्म हुआ।

25 जून 1993 को किम कैंपबेल कनाडा की 19वीं प्रधानमंत्री बनीं।

25 जून 1998 को सं.रा. अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन 9 दिन की यात्रा पर चीन पहुँचे।

25 जून 1999 को संयुक्त राज्य अमेरीका द्वारा युगोस्लावियाई राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच की गिरफ़्तारी की सूचना देने पर 50 लाख डालर के इनाम की घोषणा की गई।

25 जून 2003 को सिंगापुर के शीर्ष वकील और भारतीय समुदाय के प्रमुख सदस्य आर. पाल कृष्णन का मेलबोर्न में निधन हो गया।

25 जून 2009 को संयुक्त राज्य अमेरिका की अभिनेत्री फराह फॉसेट का निधन हुआ।

25 जून 2009 को म्यूजिक और डांस की नई परिभाषा लिखने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका के गायक माइकल जैक्सन का निधन हुआ।

25 जून 2009 को भारतीय राजनीतिज्ञ शिव चंद्र माथुर का निधन हुआ।

25 जून 2014 को लुईस सुआरेज पर फीफा 2014 विश्वकप के दौरान विपक्षी टीम के खिलाड़ी को दांत से काटने का आरोप लगा।

25 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

25 जनवरी का इतिहास    25 फरवरी का इतिहास  

25 मार्च का इतिहास        25 अप्रैल का इतिहास   

25 मई का इतिहास          25 जून का इतिहास

25 जुलाई का इतिहास    25 अगस्त का इतिहास  

25 सितम्बर का इतिहास  25 अक्टूबर का इतिहास  

25 नवम्बर का इतिहास   25 दिसम्बर का इतिहास