25 अगस्त का इतिहास

25 अगस्त ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 237वॉ (लीप ईयर में 238वॉ) दिन है, साल मे अभी 128 दिन बाकी है।
25 अगस्त से 8 सितम्बर तक राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जाता है।

25 अगस्त 1095 को ईसाइयों और मुसलमानों के बीच सलीबी युद्ध का क्रम आरंभ हुआ।

25 अगस्त 1351 को सुल्तान फिरोजशाह तुगलक तृतीय की ताजपोशी हुई थी।

25 अगस्त 1609 को गेलीलियो गेलिली ने पहली बार टेलीस्कोप का प्रदर्शन किया।

25 अगस्त 1768 को ब्रिटेन के जेम्स कुक अपनी पहली साहसिक समुद्री यात्रा पर निकले थे। इसी यात्रा में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की खोज की और प्रशांत महासागर के जलमार्ग बताने वाले नक्शे को तैयार किया । कैप्टन कुक की वजह से इंसान ने 5000 मील का तटीय इलाका खोजा।

25 अगस्त 1819 को स्ककॉटिश आविष्कारक जेम्स वॉट का निधन हुआ।

25 अगस्त 1825 को लातिन अमेरिकी देश उरुग्वे ने ब्राजील से आजादी की घोषणा की।

25 अगस्त 1830 को बेल्जियम ने हालैंड के खिलाफ विद्रोह किया।

25 अगस्त 1867 को भौतिकी विज्ञानी और रसानशास्त्री माइकल फैराडे का निधन हुआ।

25 अगस्त 1888 को काशकार आंदोलन के जनक और पाकिस्तान के निर्माण में
अहम भूमिका निभाने वाले विद्वान अल्लामा मशरिकी का जन्म हुआ था।

25 अगस्त 1915 को टेक्सास में भीषण तूफान में करीब 275 लोग मारे गए।

25 अगस्त 1916  को टोटनबर्ग के युद्ध में रूस ने जर्मनी को पराजित किया।

25 अगस्त 1917 को ब्रिटिश इंडिया आर्मी में सेवाएं दे रहे 7 भारतीयों को पहली बार किग्स कमीशन मिला।

25 अगस्त 1921 को अमेरिका ने जर्मनी के साथ शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।

25 अगस्त 1940 को लिथुआनिया, लातविया और एस्तोनिया सोवियत संघ में शामिल हुए।

25 अगस्त 1943 को ब्रिटेन ने लार्ड माउंटबेटन को दक्षिण पूर्व एशिया में सुप्रीमएलायड कमांडर घोषित किया।

25 अगस्त 1950 को बीबीसी ने ब्रिटेन के बाहर से दुनिया में पहली बार टेलिविज़न का लाईव प्रसारण किया।

25 अगस्त 1950 को महाराष्ट्र के नागपुर में पहली फांसी पंचाकोडी नंदलाल नाम के व्यक्ति को लगाई गई थी।

25 अगस्त 1952 को अभिनेता एवं नेता विजयकान्त का जन्म हुआ।

25 अगस्त 1957 को भारतीय पोलो टीम ने विश्व कप जीता।

25 अगस्त 1962 को राजकपूर के सबसे छोटे बेटे, फिल्म अभिनेता व डायरेक्टर राजीव कपूर का जन्म चेम्बूर में हुआ।

25 अगस्त 1963 को सोवियत संघ के नेता जोसेफ स्टातलिन के सोलह विरोधियों को फांसी पर चढ़ा दिया गया।

25 अगस्त 1967 को लातिन अमेरिकी देश पराग्वे ने संविधान स्वीकार किया।

 25 अगस्त 1969 को क्रिकेटर विवेक राजदान का जन्म हुआ।

25 अगस्त 1972 को भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा राष्ट्रसेवी हरिभाऊ उपाध्याय का निधन हुआ।

25 अगस्त 1975 को भारत पोलो विश्व विजेता बना।

25 अगस्त 1977 को सर एडमंड हिलेरी का सागर से हिमालय तक का अभियान हल्दिया बंदरगाह से शुरू हुआ।

 25 अगस्त 1979 को बम धमाके में लॉर्ड लुईस माउंटबैटन की मौत हुई।

25 अगस्त 1980 को जिम्बाब्वे संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।

25 अगस्त 1988 को आठ वर्षो की लड़ाई के बाद ईरान और इराक में बातचीत शुरू हुई।

25 अगस्त 1991 को बेलारूस सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना।

25 अगस्त 1992 को ब्रिटिश अखबार ने राजकुमारी डायना की बातचीत का ब्योरा जारी किया, इसमें उन्होंने प्रिंस से शादी पर नाखुशी जाहिर की थी।

25 अगस्त 1997 को मासूमा इब्तेकार को ईरान की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनाया गया।

25 अगस्त 2001 को लंदन में आस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर शेनवार्न टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 400 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले स्पिन गेंदबाज बने।

25 अगस्त 2003 को मुंबई के गेटवे ऑफ़ इंडिया और मुंबी देवी मंदिर के पास हुए कार बम विस्फोट में 50 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई तथा 150 से अधिक घायल हो गए।

25 अगस्त 2008 को प्रसिद्ध उर्दू कवि और पाकिस्तान के सुप्रसिद्ध शायर अहमद फ़राज़ निधन 
हो गया।

25 अगस्त 2008 को मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2008-09 के लिए सरकारी स्कूलों के सभी छात्रों को बीमा करने का अनुरोधन किया।

25 अगस्त 2011 को श्रीलंका की सरकार ने देश में घोषित आपातकाल को 30 वर्ष बाद वापस लिया।

25 अगस्त 2012 को वोयेजर 1 सौरमंडल से बाहर अंतरिक्ष में दाखिल होने वाला पहला मानवनिर्मित यान बना।

25 अगस्त 2012 को चाँद पर कदम रखने वाले दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग का निधन हुआ।

25 अगस्त 2017 से म्यांमार की सेना द्वारा रोहिंग्या समुदाय का भीषण नरसंहार किया गया।

25 अगस्त 2017 को भारतीय रिज़र्व बैंक ने 200 रूपये का नोट जारी किया।

25 अगस्त 2017 को अमरीका में एक दशक में अब तक का सबसे भयानक तूफान "हार्वे" आया।

25 अगस्त 2017 को डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सी बी आई की अदालत ने दोषी करार दिया, जिसके बाद हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान में राम रहीम  के समर्थकों के द्वारा भारी उत्पात मचाये जाने के कारण 29 लोग मारे , 250 लोग घायल हुए साथ ही राम रहीम के 1000 समर्थकों को गिरफ्तार किया गया।

25 अगस्त 2018 को पूर्वोत्तर चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत के एक होटल में आग लगने से 18 लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए।

25 अगस्त 2018 से 02 दिसम्बर 2018 तक चलने वाला 24वां दिल्ली पुस्तक मेला दिल्ली के प्रगति मैदान में शुरू हो गया।

25 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

25 जनवरी का इतिहास    25 फरवरी का इतिहास  

25 मार्च का इतिहास        25 अप्रैल का इतिहास   

25 मई का इतिहास         25 जून का इतिहास  

25 जुलाई का इतिहास    25 अगस्त का इतिहास

25 सितम्बर का इतिहास  25 अक्टूबर का इतिहास  

25 नवम्बर का इतिहास   25 दिसम्बर का इतिहास