22 फ़रवरी का इतिहास

22 फ़रवरी ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 54वॉ दिन है, साल में अभी 312 दिन बाकी है।

22 फ़रवरी 1495 को  फ़्रांस नरेश चार्ल्स आठवें के नेतृत्व में सेना नेपल्स (इटली) पहुँची।

23 फ़रवरी का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

22 फ़रवरी 1556 को मुग़ल सम्राट नसीरुद्दीन हुमायूँ का निधन हुआ।

22 फ़रवरी 1724 को स्वीडन और रूस ने आपसी सहायता सम्बन्धी समझौता किया।

22 फ़रवरी 1732 को अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति वाशिंगटन का जन्म का जन्म हुआ।

22 फ़रवरी 1746 को फ्रांसीसी सेनाओं ने बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स पर कब्जा किया।

22 फ़रवरी 1775 को यूरोपीय देश पौलेंड की राजधानी वारसा के बाहरी इलाकों से यहूदियों को निकाला गया।

22 फ़रवरी 1784 को चीन के साथ व्यापार के लिए अमेरिका का पहला व्यापारिक पोत न्यूयॉर्क से रवाना हुआ।

22 फ़रवरी 1788 को जर्मन दार्शनिक आर्थर शोपेन हावर का जन्म हुआ।

22 फ़रवरी 1821 को स्‍पेन ने फ्लोरिडा राज्‍य को 50 लाख डॉलर में अमेरिका को बेचा।

22 फ़रवरी 1845 को ईस्ट इंडिया कम्पनी ने डच ईस्ट इंडिया कम्पनी से सेरामपोर और बालासोर को ख़रीदा।

22 फ़रवरी 1848 को लुई फ़िलिप के शासन की असफलताओं के कारण पेरिस में विद्रोह हुआ।

22 फ़रवरी 1856 को भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, दलितों के हितैषी तथा स्त्री शिक्षा के समर्थक स्वामी श्रद्धानन्द का जन्म हुआ।

22 फ़रवरी 1857 को स्काउट्स की अंतरराष्ट्रीय संस्था के संस्थापक राबर्ट बेडल पावेल का जन्म हुआ।

फ़रवरी में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करे

22 फ़रवरी 1885 को भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त का जन्म हुआ।

22 फ़रवरी 1889 को भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वामी सहजानंद सरस्वती का जन्म हुआ।

22 फ़रवरी 1906 को भारतीय शिक्षाविद् व राजनीतिज्ञ हुमायूँ कबीर का जन्म हुआ।

22 फ़रवरी 1906 को हिन्दी के प्रसिद्ध कवि सोहन लाल द्विवेदी का जन्म हुआ।

22 फ़रवरी 1907 को लंदन में टैक्सी मीटर वाली पहली कैब का संचालन शुरू हुआ।

22 फ़रवरी 1913 को मैक्सिको के क्रान्तिकरी राष्टपति फ़्रैन्सिसको मैडेरो की सेना ने हत्या कर दी।

22 फ़रवरी 1914 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष देवकान्त बरुआ का जन्म हुआ।

22 फ़रवरी 1920 को को भारतीय सिनेमा के अभिनेता कमल कपूर का जन्म हुआ।

22 फ़रवरी 1922 को भारत में जन्में प्रसिद्ध चित्रकर एस. एच. रज़ा का जन्म हुआ।

22 फ़रवरी 1935 को व्हाइट हाउस पर हवाई जहाज़ों की उड़ान को प्रतिबंधित किया गया।

22 फ़रवरी 1942 को द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान फ़िलिपीन्स में जनजातियों ने बड़ी संख्या में जापानी सैनिकों का सफाया कर दिया।

22 फ़रवरी 1944 को महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गाँधी का निधन हुआ।

22 फ़रवरी 1958 को शिक्षा मंत्री अबुल कलाम आज़ाद का निधन हुआ।

22 फ़रवरी 1964 को घाना में एकदलीय शासन व्यवस्था लागू हुई।

22 फ़रवरी 1966 को युगांडा के प्रधानमंत्री मिल्टन ओबेटे ने अपने मंत्रिमंडल के पाँच सहयोगियों की गिरफ़्तारी के आदेश दिए।

22 फ़रवरी 1974 को पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मान्यता प्रदान की।

22 फ़रवरी 1975 को इथोपिया में सैनिकों के साथ संघर्ष में दो हज़ार से अधिक छापामार मारे गये।

22 फ़रवरी 1979 को कैरेबियाई द्वीप सेंट लुसिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।

22 फ़रवरी 1980 को अफगानिस्तान में सैनिक शासन लागू होने की घोषणा हुई।

22 फ़रवरी 1982 को भारत और पाकिस्तान के प्रसिद्ध उर्दू कवि जोश मलीहाबादी का निधन हुआ ।

22 फ़रवरी 1989 को अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश चीन, जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा के लिए रवाना हुए।

21 फरवरी का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

22 फ़रवरी 1990 को मंगोलिया की राजधानी उलानबटोर से स्टालिन की अंतिम मूर्ति भी हटा दी गई।

22 फ़रवरी 1991 को तत्कालीन अमरीकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने इराक को कुवैत से अपनी सेना हटाने को कहा और धमकी दी कि ऐसा ना करने पर अमरीका इराक पर हमला कर देगा।

22 फ़रवरी 1992 को खार्तूम में हज़ारों शरणार्थियों के घर तोड़ दिये गए।

22 फ़रवरी 1993 को हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल भगवत दयाल शर्मा का निधन हुआ।

22 फ़रवरी 1995 को उत्तरी आयरलैंड की समस्या का अंत करने के लिए ब्रिटेन एवं आयरलैंड के प्रधानमंत्री ने समझौता किया।

22 फ़रवरी 1996 को जर्मनी के शोध संस्थान में वैज्ञानिकों ने 112वें तत्त्व की खोज की।

22 फ़रवरी 1996 को स्पेस शटल डिस्कवरी -75 का कक्षा में प्रक्षेपण किया गया।

22 फ़रवरी 1997 को स्कॉटलैंड के रोसलिन संस्थान में शोधकर्ताओं की एक टीम ने पहली बार किसी स्तनधारी जीव से निकाली गई कोशिका से 'क्लोन' बनाने की घोषणा की।

22 फ़रवरी 1998 को जापान के नगानो शहर में अठारवें शीतकालीन ओलंपिक  खेल का समापन हुआ।

22 फ़रवरी 1999 को भारत के प्रख्यात अर्थशास्त्री जगदीश भगवती कोलंबिया विश्वविद्यालय में भारतीय राजनीति अर्थव्यवस्था केंद्र के प्रमुख पद पर नियुक्त किए गए।

22 फ़रवरी 2005 को दक्षिण पूर्वी ईरान में भूकम्प से 500 लोग मरे तथा 1000 लोग घायल हुए।

22 फ़रवरी 2006 को जापान ने भारत से मांस और अंडे सहित सभी कुक्कुट उत्पादों के आयात पर रोक लगाई।

22 फ़रवरी 2007 को ब्रिटिश संसद में थैचर की कांस्य प्रतिमा स्थापित की गई।

22 फ़रवरी 2008 को समकालीन भारतीय कला के संपादक एवं युवा आलोचक डॉ. ज्योतिष जोशी को देशीशंकर अवस्थी स्मृति सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई।

22 फ़रवरी 2008 को ब्रिटेन व फ़्राँस ने ईरान के ख़िलाफ़ प्रतिबन्ध के लिए संशोधित प्रस्ताव सुरक्षा परिषद के समक्ष प्रस्तुत किया।

22 फ़रवरी 2011 को न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में रिक्टर पैमाने पर 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप से 181 लोगों की मौत हुई।

22 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

22 जनवरी का इतिहास    22 फ़रवरी का इतिहास

22 मार्च का इतिहास        22 अप्रैल का इतिहास

22 मई का इतिहास         22 जून का इतिहास

22 जुलाई का इतिहास 22 अगस्त का इतिहास

22 सितम्बर का इतिहास  22 अक्टूबर का इतिहास

22 नवम्बर का इतिहास   22 दिसम्बर का इतिहास