07 सितम्बर का इतिहास

नमस्ते !

07 सितम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2017 का 250वॉ दिन है, साल मे अभी 115 दिन बाकी है।

01 सितम्बर से 07 सितम्बर तक राष्ट्रीय पोषाहार सप्ताह मनाया जाता है।

25 अगस्त से 8 सितम्बर तक राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जाता है।

07 सितम्बर 1701 को जर्मनी, इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किये।

07 सितम्बर 1812 को बोरोडिनो के युद्ध में नेपोलियन बोनापार्ट ने रूसी सेना को पराजित किया।

07 सितम्बर 1813 को अमेरिका के लिए सबसे पहली बार ‘अंकल सैम’ संबोधन का प्रयोग किया गया।

07 सितम्बर 1860 को लेडी एलगीन नामक जहाज के लेक मिसीगन में डूब जाने से 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई।

07 सितम्बर 1887 को संस्कृत के विद्वान् और महान् दार्शनिक गोपीनाथ कविराज का जन्म हुआ।

07 सितम्बर 1889 को स्वतन्त्रता सेनानी शरत चन्द्र बोस का जन्म हुआ।

07 सितम्बर 1901 को पीकींग विदेशियों के नियंत्रण में 18 देशों की संयुक्त सेना ने चीन के राजा को बॉक्सर की संधि पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया और इसी के साथ बॉक्सर विद्रोह का अंत हुआ।

07 सितम्बर 1902 को ऑस्ट्रेलिया में भयानक सूखा पड़ने के बाद देश भर के लोगों ने वर्षा के लिए एक साथ ईश्वर से प्रार्थना की।

07 सितम्बर 1906 को बैंक ऑफ़ इंडिया की स्थापना हुई।

07 सितम्बर 1911 को बुल्गारिया के 36वें प्रधानमंत्री टोडर ज़िकोव का जन्म हुआ।

07 सितम्बर 1917 को भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ बानो जहाँगीर कोयाजी का जन्म हुआ।

07 सितम्बर 1921 को अमेरिका के न्यू जर्सी में पहली मिस अमरिका सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

07 सितम्बर 1922 को ब्रिटिश लेखक, निर्माता और अभिनेता डेविड क्रॉफ्ट का जन्म हुआ।

07 सितम्बर 1923 को विएना में इंटरपोल की स्थापना की गई ।

07 सितम्बर 1927 को फिलियो टेलर ने पूर्णतः इलेक्ट्रॉनिक टीवी बनाने में सफलता हासिल की।

07 सितम्बर 1929 को फिनलैंड में नाजीजार्वी लेक में कुरो नाम स्टीमर के डूबने से 136 लोगों की मौत हुई ।

07 सितम्बर 1931 को लंदन में गोलमेज सम्मेलन का दूसरा सत्र शुरू हुआ।

07 सितम्बर 1933 को अंतरराष्ट्रीय श्रम, सहकारिता, महिलाओं और लघु-वित्त आंदोलनों की सम्मानित नेता इला रमेश भट्ट का जन्म हुआ।

07 सितम्बर 1934 को प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक बी. आर. इशारा का जन्म हुआ।

07 सितम्बर 1940 को द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मन सेना ने ब्रिटेन से लड़ाइ की अपनी रणनीति परिवर्तित की और लंदन सहित ब्रिटेन के विभिन्न शहरों पर बमबारी आरंभ कर दी।

07 सितम्बर 1943 को टेक्सास के ह्यूस्टन में एक होटल में आग लगने से 45 लोगों की मौत हुई ।

07 सितम्बर 1948 को मलयालम फ़िल्म अभिनेता ममूटी का जन्म हुआ ।

07 सितम्बर 1950 को हंगरी में सभी मठों काे बंद किया गया।

07 सितम्बर 1950 को प्रसिद्ध लेखक, नाट्य निर्माता तथा निर्देशक अनिल चौधरी का जन्म हुआ ।

07 सितम्बर 1953 को निखिता खुर्स्चियो सोवियत संघ की कम्युनिस्ट पार्टी की सचीव चुनी गईं।

07 सितम्बर 1963 को अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका नीरजा भनोट का जन्म हुआ।


07 सितम्बर 1965 को चीन ने घोषणा की कि वह भारतीय सीमा पर तैनात अपने सैनिकों को सुदृढ़ करेगा।

07 सितम्बर 1977 को इथोपिया ने सोमालिया के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।

07 सितम्बर 1979 को स्कॉट रसमिसल और उनके पिता ब्यू रस्मिसन द्वारा E S P N नाम के पहले खेल चैनल की शुरुआत की गई ।

07 सितम्बर 1986 को बिशप डेस्मंड टूटू नोबेल पुरस्कार जीतने के पश्चात 2 वर्ष के लिए केपटाउन के पहले काले आर्क बिशप बने।

07 सितम्बर 1997 को जैरे के राष्ट्रपति रहे मोबुतु सेस सीको का निधन हुआ।

07 सितम्बर 1997 को बेस्ट मिंस्टर आइवी तक राजकुमारी डायना की 4 मील लंबी शवयात्रा निकली जिसका सीधा प्रसारण लाखों लोगों ने टीवी पर देखा।

07 सितम्बर 1998 को स्वतंत्रता सेनानी तथा गुजरात और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल  के. एम. चांडी का निधन हुआ।

07 सितम्बर 1998 को अंतर संसदीय यूनियन (आई.पी.यू.) का 100वां सम्मेलन मास्को में प्रारम्भ हुआ।

07 सितम्बर 1999 को एथेंस में 5.9 तीव्रता के भूकंप से 143 लोगों की मौत हो गयी और 500 से अधिक घायल हो गए तथा 50,000 लोग बेघर हो गए।

07 सितम्बर 2002 को इयाजुद्दीन अहमद बांग्लादेश के नये राष्ट्रपति बने।

07 सितम्बर 2004 को फिजी के विजय सिंह टाइगर वुड्स को पीछे छोड़कर विश्व के नम्बर एक गोल्फ़र बने।

07 सितम्बर 2005 को तेल के बदले अनाज कार्यक्रम की जांच रिपोर्ट पेश।

07 सितम्बर 2005 को मिस्र में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव हुआ।

07 सितम्बर 2006 को बेरेंट्स सागर में रूस की एक परमाणु पनडुब्बी में आग लगने से चालक दल के दो सदस्यों की मौत।

07 सितम्बर 2008 को बंगाल के राज्यपाल गोपालकृष्ण गाँधी, राज्य के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य व तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष ममता बनर्जी के बीच सिंगूर में टाटा मोटर्स के मामले में सहमति बनी।

07 सितम्बर 2008 को कनाडा ने जोसेफ केरोन को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया।

07 सितम्बर 2008 को भारत-अमेरिका परमाणु करार के तहत एन.एस.जी. के 45 सदस्यों ने भारत को अन्तर्राष्ट्रीय बिरादरी से परमाणु व्यापार की छूट दी।

07 सितम्बर 2008 को खगोलविदों ने हमारी आकाश गंगा के बीचोबीच मौजूद विशालकाय ब्लैकहोल ने अन्दर साफ-साफ देखने में सफलता पाई।

07 सितम्बर 2009 को भारत के पंकज आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप जीती।

07 सितम्बर 2011 को रूसी विमान याकोवलेव याक-42 के उड़ान भरने के तुरत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 22 हॉकी खिलाड़ियों की पूरी टीम सहित 44 लोगों की मौत हो गई।

07 सितम्बर 2011 को दिल्ली उच्च न्यायालय परिसर के द्वार संख्या-5 के पास सूटकेस में रखे गए। बम के विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई और 74 लोग घायल हो गए।

07 सितम्बर 2012 को दक्षिण-पश्चिम चीन में भूकंप से 64 लोग मारे गए और 715 घायल हो गये ।

07 सितम्बर 2013 को त्रिपुरा, गोवा और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल रोमेश भंडारी का निधन हुआ।
07 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

07 जनवरी का इतिहास    07 फरवरी का इतिहास

07 मार्च का इतिहास        07 अप्रैल का इतिहास

07 मई का इतिहास         07 जून का इतिहास

07 जुलाई का इतिहास     07 अगस्त का इतिहास

07 सितम्बर का इतिहास  07 अक्टूबर का इतिहास

07 नवम्बर का इतिहास   07 दिसम्बर का इतिहास