07 मई का इतिहास

07 मई ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 127वॉ (लीप ईयर में 128वॉ) दिन है, साल में अभी 238 दिन बाकी है।

07 मई 1638 को काॅर्नलीस एस गोयर ने मॉरिशस पर कब्जा किया।

08 मई का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें।

07 मई 1663 को लंदन में 'रॉयल' नाम का पहला थियेटर खुला।

07 मई 1664 को फ्रांस के सम्राट लुई चौदहवें ने ‘वर्साय पैलेस’ का उद्घाटन किया।

07 मई 1727 को रूस की महारानी कैथरीन प्रथम ने यूक्रेन से यहूदियों को बाहर करने का आदेश दिया।

07 मई 1775 को तुर्की राज्य बुकोविना आस्ट्रिया से अलग हुआ।

07 मई 1785 को फ़्राँसिसी नागरिक जॉन प्येर फ़्राँसुआ ब्लनशार ने अमरीकी नागरिक जॉन जैफ़्रिज के साथ पहली बार एक गुब्बारे में बैठकर इंगलिश चैनल को पार किया।

07 मई 1800 को अमेरिका में इंडियाना प्रांत का गठन किया गया।

07 मई 1832 को यूनान ने स्वतंत्रता हासिल की और  बावारिया को सम्राट चुना गया।

07 मई 1832 को यूनान स्वतंत्र गणराज्य बना।

07 मई 1861 को रबीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म कलकत्ता के एक संपन्न परिवार में हुआ। टैगोर एशिया के पहले ऐसे व्यक्ति हैं , जिन्हें नोबेल पुरस्कार मिला।

मई में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

07 मई 1875 को सिसली द्वीप के पास जर्मनी का जहाज डूबा, जिसमें 312 लोग मारे गए।

07 मई 1880 को महान भारतीय संस्कृतज्ञ और विद्वान पंडित पांडुरंग वामन काणे का जन्म हुआ।

07 मई 1889 को प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा 'हिन्दुस्तानी सेवादल' के संस्थापक एन. एस. हार्डिकर का जन्म हुआ।

07 मई 1893 को भारतीय गुरु परमहंस योगानंद का जन्म हुआ।

07 मई 1895 को रूस के पितेरबुर्ग (सेण्ट पीटर्सबर्ग) नगर में एक इलैक्ट्रिक इंजीनियर अलेक्सान्दर पपोफ़ ने रेडियो की तरह के एक उपकरण का प्रदर्शन किया था।

07 मई 1907 को बम्बई (वर्तमान में मुबई) में पहली विद्युत ट्राम कार चलाई गई।

07 मई 1912 को गुजराती भाषा के जानेमाने साहित्यकार पन्नालाल पटेल का जन्म हुआ।

07 मई 1924 को प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू का निधन हुआ

07 मई 1934 को फिलीपींस ने विश्व में सबसे बड़े आकार का मोती प्राप्त किया।

07 मई 1940 को विस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।

07 मई 1945 को सुबह 2 बजकर 41 मिनट पर रैम्स नगर में जर्मनी ने बिना शर्त आत्मसमर्पण किया। जिसके बाद दूसरा विश्व-युद्ध ख़त्म हुआ।


07 मई 1952 को इंटीग्रेटेड सर्किट का कॉन्सेप्ट पहली बार जेफ्री डमर ने प्र​काशित किया।

07 मई 1968 को भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञों में से एक केशव प्रसाद मौर्य का जन्म हुआ।

07 मई 1973 को अरुणाचल प्रदेश की नई राजधानी की आधारशिला ईटानगर में रखी गई।

07 मई 1975 को अमेरिका ने वियतनाम युद्ध के समाप्ती की घोषणा की।

07 मई 1976 को एलेक्ज़ेंडर ग्राहम बेल को अपने आविष्कार का पेटेंट मिला जिसे उन्होंने "टेलीफ़ोन" (दूरभाष) का नाम दिया।

07 मई 1989 को भारतीय मूल के लेखक सलमान रश्दी के ख़िलाफ़ ईरानी फ़तवे के बाद ब्रिटेन और ईरान के बीच राजनयिक सम्पर्क टूट गया।

07 मई 1999 को स्काटलैंड संसदीय चुनावों में लेबर पार्टी को सफलता।

07 मई 2000 को ब्लादिमीर पुतिन ने रूस के नये राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार सम्भाला।

07 मई 2001 को प्रेम धवन, हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर गीतकार का निधन हुआ।

07 मई 2001 को पूर्वोत्तर ईरान में भीषण बाढ़ आई।

07 मई 2002 को गुजरात की हिंसा पर अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग ने गम्भीर चिंता जताई।

07 मई 2004 को नेपाल के प्रधानमंत्री सूर्य बहादुर थापा ने इस्तीफ़ा दिया।

07 मई 2008 को रूस के पूर्व राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने देश के 10वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

07 मई 2008 को पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता से लैस मिसाइल हत्फ़-8 का परीक्षण किया।

07 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

07 जनवरी का इतिहास    07 फरवरी का इतिहास

07 मार्च का इतिहास        07 अप्रैल का इतिहास

07 मई का इतिहास         07 जून का इतिहास

07 जुलाई का इतिहास     07 अगस्त का इतिहास

07 सितम्बर का इतिहास  07 अक्टूबर का इतिहास

07 नवम्बर का इतिहास   07 दिसम्बर का इतिहास