30 सितम्बर का इतिहास

30 सितम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 273वॉ (लीप ईयर में 274 वॉ) दिन है, साल में अभी 92 दिन बाकी है।

30 सितम्बर 1444 को इटली के वास्तुकार डानैटो ब्रामांन्ट का जन्म हुआ उन्होंने अपने दो साथियों माइकल एन्जलो और रफ़ाइल की सहायता से ऐतिहासिक गिरजाघर सेन्ट पीटर्ज़ की इमारत को नये सिरे से बनाया।

01 अक्टूबर का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

30 सितम्बर 1687 को औरंगजेब ने हैदराबाद के गोलकुंडा के किले पर कब्जा किया।

30 सितम्बर 1837 को 'ओम जय जगदीश हरे' आरती के रचयिता तथा हिन्दी और पंजाबी के प्रसिद्ध साहित्यकार और स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्रद्धाराम शर्मा का जन्म हुआ।

30 सितम्बर 1898 को अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क की स्थापना हुई।

30 सितम्बर 1908 को हिन्दी के प्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह दिनकर का जन्म हुआ।

30 सितम्बर 1922 कोभारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता एवं निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी का जन्म हुआ।

30 सितम्बर 1938 को जर्मनी में म्यूनीख़ का ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित हुआ।

30 सितम्बर 1947 को पाकिस्तान और यमन संयुक्त राष्ट्रसंघ में शामिल हुए।

30 सितम्बर 1955 को हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जेम्स डीन की एक सड़क हादसे में मौत हुई।

30 सितम्बर 1961 को सीरिया यूनाइटेड अरब रिपब्लिक से निकल गया।

30 सितम्बर 1984 में उत्तरी एवं दक्षिणी कोरिया के बीच 1945 के बाद पहली बार सीमाएं खोली गईं।

सितम्बर में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए क्लिक करें

30 सितम्बर 1985 को भूकम्प की तीव्रता को ऑकने वाले यंत्र रिक्टर स्केल के अविष्कारक चार्ल्ज रिक्टर का अमरीका में निधन हुआ।

30 सितम्बर 1993 को महाराष्ट्र के औरंगाबाद में भूकम्प के कारण 10 हजार से अधिक लोग मारे गए एवं लाखों बेघरहुए।

30 सितम्बर 2001 को इस्रायल की आतंरिक मंत्रिपरिषद ने फ़िलिस्तीन के साथ हुए समझौते को मंजूरी दी।

30 सितम्बर 2001 को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधव राव सिंधिया का निधन हुआ।

30 सितम्बर 2003 को प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप जीती।

30 सितम्बर 2004 को चीनी दार्शनिक कन्फ़्यूशियस की 2555वीं जयंती मनाई गयी।

30 सितम्बर 2005 को समाचार एजेंसी रायटर ने इराक में अमेरिकी सेना द्वारा पत्रकारों का दमन करने का आरोप लगाया।

30 सितम्बर 2009 को प्रख्यात पार्श्व गायक मन्ना डे को वर्ष 2007 प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया।

30 सितम्बर 2010 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने विवादित बाबरी मस्जिद मामले में जमीन को तीन हिस्सों में बांटकर रामलला, निर्मोही अखाड़े और वक्फ बोर्ड को एक-एक हिस्सा देने का फैसला सुनाया।

30 सितम्बर 2017 को असम के पत्रकार और लेखक राधिका मोहन भगवती का गुवाहाटी में देहांत हो गया।

30 सितम्बर 2017 को लेह को काराकोरम से जोड़ने वाले (दरबुक-श्‍योक-दौलत बेग ओल्‍डी क्षेत्र को जोड़ने वाले) प्रथम-श्‍योक पुल का उद्घाटन किया गया।

29 सितम्बर का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

30 सितम्बर 2017 को कांगो में राजधानी किंशासा के पास सेना के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक दल के 12 सदस्‍यों की मृत्‍यु हो गई।

30 सितम्बर 2017 को फ्रांस में आमिया में स्टेद दुला लिकोरन में एक फुटबॉल मैच के दौरान एक बैरियर गिर जाने से कम से कम 29 लोग घायल हो गए।

30 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

                  30 जनवरी का इतिहास

30 मार्च का इतिहास          30 अप्रैल का इतिहास

30 मई का इतिहास           30 जून का इतिहास

30 जुलाई का इतिहास       30 अगस्त का इतिहास

30 सितम्बर का इतिहास    30 अक्टूबर का इतिहास

30 नवम्बर का इतिहास     30 दिसम्बर का इतिहास