02 अक्टूबर का इतिहास

02 अक्टूबर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 275वॉ (लीप ईयर में 276 वॉ) दिन है, साल में अभी 90 दिन बाकी है। 
02 अक्टूबर को गान्धी जयन्ती और अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाता है।

03 अक्टूबर का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

02 अक्टूबर 1492 को ब्रिटेन के किंग हेनरी सप्तम ने फ्रांस पर आक्रमण किया।

02 अक्टूबर 1869 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म हुआ।

02 अक्टूबर 1904 को पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जन्म हुआ।

02 अक्टूबर 1906 को प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार राजा रवि वर्मा का निधन हुआ।

02 अक्टूबर 1924 को प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक तपन सिन्हा का जन्म हुआ।

02 अक्टूबर 1924 को राष्ट्रसंघ को शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य से लाया गया जेनेवा प्रस्ताव 1924 महासभा द्वारा स्विकृत हुआ किंतु बाद में उसकी पुष्टि नहीं हुई।

02 अक्टूबर 1942 को फिल्म अभिनेत्री आशा पारेख का जन्म हुआ।

02 अक्टूबर 1951 को श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की।

02 अक्टूबर 1952 को सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरूआत हुई।

02 अक्टूबर 1961 को बम्बई (अब मुंबई) में शिपिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया का गठन किया गया।

02 अक्टूबर 1964 को भारत की एक प्रख्यात गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और एक सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमारी अमृत कौर का निधन हुआ।

अक्टूबर में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए क्लिक करें

02 अक्टूबर 1971 को तत्कालीन राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने गांधी सदन के नाम से प्रसिद्ध बिड़ला हाउस देश को समर्पित किया। यहीं पर महात्मा गांधी की हत्या हुई थी।

02 अक्टूबर 1974 को भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान प्रीतम सिवाच का जन्म हुआ।

02 अक्टूबर 1975 को भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. कामराज का निधन हुआ।

02 अक्टूबर 1982 को ब्रिटिश शासन के अधीन आई.सी.एस. अधिकारी और स्वतंत्रता के बाद भारत के तीसरे वित्त मंत्री सी. डी. देशमुख का निधन हुआ ।

02 अक्टूबर 1982 को तेहरान में बम विस्फोट से 60 मरे, 700 घायल हुए।

02 अक्टूबर 1985 को दहेज निषेधाज्ञा संशोधन अधिनियम अस्तित्व में आया।

02 अक्टूबर 1988 को कोरिया के सिओल में 24वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।

02 अक्टूबर 1988 को तमिलनाडु में मंडपम और पम्बन के बीच समुद्र के ऊपर सबसे लंबा पुल खुला।

02 अक्टूबर 2001 को19 देशों के संगठन नाटो ने अफगानिस्तान पर हमले के लिए हरी झंडी दी।

02 अक्टूबर 2003 को हंगरी के प्रधानमंत्री पीटर मैडगेसे भारत की यात्रा पर आए।

01 अक्टूबर का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

02 अक्टूबर 2004 को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कांगों में 5900 सैनिक भेजने का प्रस्ताव मंजूर किया।

02 अक्टूबर 2006 को दक्षिण अफ़्रीका ने परमाणु ईधन आपूर्ति मामले पर भारत को समर्थन देने का फैसला किया।

02 अक्टूबर 2007 को उत्तर व दक्षिण कोरिया के बीच दूसरी शिखर बैठक सम्पन्न हुई।

02 अक्टूबर 2012 को नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 20 छात्रों की हत्या की।

02 अक्टूबर 2017 को अमरीका में लास वेगास में एक संगीत समारोह में अंधाधुंध गोलीबारी में पचास से अधिक लोगों की मौत हुई।

02 अक्टूबर 2017 को अमरीका के जैफ्री सी हॉल, माइकल रोसबाश और माइकल डब्ल्यू यंग को मानव शरीर की आंतरिक जैविक क्रिया पर शोध के लिए संयुक्‍त रूप से 2017 के चिकित्‍सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्‍कार के लिए चुना गया।

02 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें