09 जून का इतिहास

09 जून ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 160वाँ (लीप ईयर में 161वाँ) दिन है, ईयर में अभी 205 दिन बाकी है।

09 जून 1720 को स्वीडन और डेनमार्क के बीच तीसरे स्टॉकहोम संधि पर हस्ताक्षर किये गए।

10 जून का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

09 जून 1815 को लग्जमबर्ग फ्रांस के कब्जे से आजाद हुआ।

09 जून 1898 को चीन ने हांगकांग को 98 सालों के लिए ब्रिटेन को लीज पर दिया।

09 जून 1900 को आदिवासी नेता और लोकनायक बिरसा मुंडा का निधन हुआ।

09 जून 1909 को छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक लक्ष्मण प्रसाद दुबे का जन्म हुआ।

09 जून 1912 को भारतीय सिनेमा जगत के प्रसिद्ध संगीतकार वसन्त देसाई का जन्म हुआ।

09 जून 1913 को स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध नेता चौधरी दिगम्बर सिंह का जन्म हुआ।

09 जून 1931 को भारत के प्रसिद्ध शहीद स्वतंत्रता सेनानी हरि किशन सरहदी का निधन हुआ।

09 जून 1931 को उड़ीसा की महिला मुख्यमंत्री तथा लेखिका नंदिनी सत्पथी का जन्म हुआ।

09 जून 1931 को डोनाल्ड डक कार्टून को पहली बार प्रदर्शित किया गया।

09 जून 1934 को भारत के अमर शहीद प्रसिद्ध क्रांतिकारी दिनेश चंद्र मजूमदार का निधन हुआ।

जून में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

09 जून 1940 को नार्वे ने द्वितीय विश्व युद्व के दौरान जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

09 जून 1941 को यूरोपीय देश सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड के फोर्ट स्मेदेरोवो क्षेत्र स्थित एक हथियार कारखाने में विस्फोट से 1500 लोगों की मौत हुई।

09 जून 1944 को रूस ने फिनलैंड के केरेलिया क्षेत्र पर आक्रमण किया।

09 जून 1949 को भारतीय पुलिस सेवा में सम्मिलित होने वाली प्रथम महिला अधिकारी डॉ॰ किरण बेदी का जन्म हुआ।

09 जून 1960 को चीन में चक्रवती तूफान मैरी के कारण 1600 लोगों की मौत हो गई।

09 जून 1964 को लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने।

09 जून 1975 को हिन्दी चलचित्र की प्रसिद्ध अभिनेत्री अमीषा पटेल का जन्म हुआ।

09 जून 1981 को भारतीय संगीतकार अनुष्का शंकर  का जन्म हुआ।

09 जून 1983 को मार्गरेट थैचर के नेतृत्व में ब्रिटेन के आम चुनावों में कंज़र्वेटिव पार्टी ने लगातार दूसरी बार बहुमत हासिल किया।

09 जून 1985 को हिन्दी चलचित्र की प्रसिद्ध अभिनेत्री सोनम कपूर का जन्म हुआ।

 09 जून 1991 को हि्न्दी चलचित्र निर्देशक राज खोसला का निधन हुआ।

08 जून का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

09 जून 1993 को हिन्दी चलचित्र के निर्देशक सत्एन बोस का निधन हुआ।

09 जून 1995 को भारत के स्वतंत्रता सेनानी, सांसद तथा प्रसिद्ध किसान नेता एन.जी. रंगा का निधन हुआ।

09 जून 1999 को कुली ओडैजो (द. अफ़्रीका) माउंट एवरेस्ट पर दक्षिण तथा उत्तर दोनों छोर से चढ़ाई करने वाली विश्व की प्रथम महिला बनीं।

09 जून 1999 को युगोस्लाविया एवं नाटो के बीच कोसोवो में सर्बियाई सैनिक वापस बुलाने पर सहमति बनी।

09 जून 2001 को बेनजीर भुट्टो को तीन साल की सज़ा सुनाई गई।

09 जून 2001 को ईरान में मोहम्मद ख़ातमी की पुन: जीत हुई।

09 जून 2001 को लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी ने फ्रेंच ओपेन का युगल खिताब जीता।

09 जून 2006 को म्यूनिख में विश्व कप फ़ुटबाल की रंगारंग शुरुआत हुई।

09 जून 2008 को फ़िल्म अभिनेता शाहरुख ख़ान ने नौवें इंटरनेशनल इण्डियन फ़िल्म एकेडमी (आईफ़ा) पुरस्कार समारोह में फ़िल्म 'चक दे इण्डिया' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता।

09 जून 2008 को अमेरिका की एक ऊर्जा कम्पनी ने पवन ऊर्जा के टरबाइन निर्मित करने वाली कम्पनी सुजलान एनर्जी लिमिटेड के 160 मेगावाट्स ख़रीदने का आर्डर रद्द कर दिया।

09 जून 2008 को केंद्र शासित क्षेत्र प्रशासन ने चंडीगढ़ को तम्बाकू मुक्त घोषित किया।

09 जून 2011 को दुनिया का पहला कृत्रिम अंग सबसे कम समय में प्रत्यारोपित किया गया। इसमें सांस की नली को बदला गया था।

09 जून 2011 को पेंटर और फिल्म निर्देशक रह चुके एमएफ हुसैन का निधन हुआ।

09 जून 2011 को सउदी अरब के रियाद में वाहन चलाने पर 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।