जनवरी में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस

नमस्ते !

जनवरी में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस
01 जनवरी-   विश्व परिवार दिवस, विश्व शांति दिवस
04 जनवरी -  लुई ब्रेल दिवस
06 जनवरी-   युद्ध में अनाथ हुए बच्चों के लिए दिवस
09 जनवरी-   प्रवासी भारतीय दिवस
10 जनवरी-   विश्व हिंदी दिवस
12 जनवरी-   राष्ट्रीय युवा दिवस
15 जनवरी-   सेना दिवस
18 जनवरी-   राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस
23 जनवरी-   नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती
24 जनवरी-   राष्ट्रीय बालिका दिवस
25 जनवरी-   राष्ट्रीय पर्यटन दिवस, मतदाता दिवस
26 जनवरी-   गणतंत्र दिवस( भारत),
                   अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस
27 जनवरी-  अंतर्राष्ट्रीय प्रलय स्मृति दिवस
28 जनवरी-  डेटा संरक्षण दिवस,
                   लाला लाजपत राय जयंती
30 जनवरी-  शहीदी दिवस
31 जनवरी-   कुष्ठ उन्मूलन दिवस

31 दिसम्बर का इतिहास

31 दिसम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 365 वॉ दिन है, यह साल का आखरी दिन है।

31 दिसम्बर 1492 को इटली के सिसली क्षेत्र से 100,000 यहूदियों को निकाला गया।

31 दिसम्बर 1600 को ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना हुई थी,इसी दिन इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने एक चार्टर जारी कर अंग्रेज व्यापारियों को पूर्वी देशों के साथ व्यापार करने का पट्टा दिया।

31 दिसम्बर 1781 को अमेरिका में पहला बैंक ‘बैंक ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ में खुला।

31 दिसम्बर 1802 को पेशवा बाजीराव द्वितीय को ब्रिटिश संरक्षण प्राप्त हुआ।पेशवा बाजीराव द्वितीय को ब्रिटिश संरक्षण प्राप्त हुआ और मराठा शासक पेशवा बाजीराव द्वितीय अंग्रेजों के संरक्षण में आये।

31 दिसम्बर 1861 को चेरापूँजी (असम में 22990 मिमि बारिश हुई जो विश्व में किसी भी स्थल पर होने वाली सर्वाधिक वर्षा है।

31 दिसमबर 1866 को बिहार के मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण बल्लभ सहाय का जन्म हुआ ।

31 दिसम्बर 1925 को व्यंग्य लेखन के विख्यात साहित्यकार श्रीलाल शुक्ल का जन्म हुआ ।

31 दिसमबर 1926 को प्रसिद्ध भारतीय लेखक, इतिहासकार, श्रेष्ठ वक्ता और विद्वान् विश्वनाथ काशीनाथ राजवाडे का निधन हुआ।

31 दिसम्बर 1929 को महात्मा गाँधी के नेतृत्व में काँग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लाहौर में पूर्ण स्वराज्य के लिए आंदोलन शुरू किया।

31 दिसम्बर 1944 को द्वितीय विश्व युद्ध में हंगरी ने जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।

31 दिसम्बर 1944 को अमेरिकी राज्य उताह के ओगडन में रेल दुर्घटना में 48 लोगों की मौत हुई ।

31 दिसम्बर 1949 को विश्व के 18 देशों ने इंडोनेशिया को मान्यता दी।

31 दिसम्बर 1956 को मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री रविशंकर शुक्ल का निधन हुआ ।

31 दिसम्बर 1962 को हालैंड ने दक्षिण पश्चिम प्रशांत महासागर में स्थित द्वीप न्यू गिनी को छोड़ा।

31 दिसम्बर 1964 को इंडोनेशिया को संयुक्त राष्ट्र से निष्कासित किया गया।

31 दिसम्बर 1964 को डोनाल्ड कैम्पबेल ने अपनी जेट नाव में बैठ कर पानी पर सबसे तेज गति से चलने का विश्व रिकार्ड बनाया ।

31 दिसम्बर 1981 को घाना में सैनिक क्रान्ति द्वारा राष्ट्रपति डाक्टर लिम्मान सत्ताच्युत एवं फ़्लाइट लेफ़्टिनेंट जेरी रालिंग्स ने सत्ता संभाली।

31 दिसम्बर 1983 को ब्रुनेई को ब्रिटेन से आजादी मिली।

31 दिसम्बर 1984 को राजीव गाँधी 40 वर्ष की उम्र में भारत के सातवें प्रधानमंत्री बने।

31 दिसम्बर 1984 को मो. अज़हरुद्दीन ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ टेस्ट मैच खेलकर अपने अंतर्राष्ट्रीए क्रिकेट जीवन की शुरुआत की। बाद में वे भारतीय टीम के कप्तान भी बने।

31 दिसम्बर 1988 को परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने के लिए भारत और पाकिस्तान ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किया जो 27 जनवरी 1991 से प्रभावी हुआ।

31 दिसम्बर 1997 को मोहम्मद रफ़ीक तरार पाकिस्तान के 9वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए ।

31 दिसम्बर 1998 को रूस द्वारा कज़ाकिस्तान अंतरिक्ष केंद्र से तीन उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया गया ।

31 दिसमबर 1999 को इंडियन एयरलाइंस के विमान 814 का अपहरण कर अफ़ग़ानिस्तान के कंधार हवाई अड्डे ले जाया गया।

31 दिसम्बर 2001 को भारत ने पाकिस्तान को 20 वांछित अपराधियों की सूची सौंपी; अर्जेन्टीना के राष्ट्रपति फ़र्नांडों रूआ ने अपने पद इस्तीफ़ा दिया।

31 दिसम्बर 2003 को भारत और सार्क के दूसरे देशों के विदेश सचिवों ने शिखर सम्मेलन से पहले वार्ता शुरू की।

31 दिसम्बर 2004 को ब्यूनर्स आयर्स (अर्जेन्टीना) के एक नाइट क्लब में आग लगने से 175 लोगों की मौत हो गई ।

31 दिसम्बर 2005 को सुरक्षा कारणों से संयुक्त राज्य अमेरिका ने मलेशिया में अपने दूतावास को अनिश्चित काल के लिए बंद किया गया ।

31 दिसम्बर 2007 को म्यांमार की सैन्य सरकार ने सात विपक्षी नेताओं को गिरफ़्तार किया।

31 दिसम्बर 2008 को ईश्वरदास रोहिणी को दूसरी बार मध्य प्रदेश विधानसभा का अध्यक्ष बनाने की घोषणा हुई।

31 दिसमबर 2014 को चीन के शंघाई शहर में नए साल की पूर्व संध्या पर मची भगदड़ में कम से कम 36 लोग मारे गए और 49 अन्य घायल हो गये।

31 दिसम्‍बर 2017 की आधी रात को असम में पहला राष्‍ट्रीय नागरिकता रजिस्‍टर-(एनआरसी) का प्रकाशन किया गया।

31 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

                  31 जनवरी का इतिहास

31 मार्च का इतिहास          31 मई का इतिहास

31 जुलाई का इतिहास      31 अगस्त का इतिहास  

31 अक्टूबर का इतिहास    31 दिसम्बर का इतिहास

30 दिसम्बर का इतिहास

30 दिसम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 364 वॉ दिन है, साल में अभी 1 दिन बाकी है।

30 दिसम्बर 1687 को एक चार्टर जारी किया जिसमें जन प्रतिनिधि शासन की स्थापना, सुचारू न्यायिक पद्धति का विकास और करारोपण अधिकारों का उल्लेख किया गया। इस चार्टर के अन्तर्गत मद्रास का पहला नगर निगम स्थापित किया गया था।

30 दिसम्बर 1703 को जापान की राजधानी टोक्यो में भूकंप से 37 हजार लोगों की मौत।

30 दिसम्बर 1706 को पुड्डुचेरी के संस्थापक तथा गवर्नर जनरल मार्टिन का निधन हुआ।

30 दिसम्बर 1803 को ब्रिटेन की इस्ट इंडिया कंपनी ने दिल्ली, आगरा तथा भरूच पर नियंत्रण किया।

30 दिसम्बर 1873 को अमेरिका के न्यूयार्क में माप तौल के लिए मेट्रोलाॅजिकल सोसायटी का गठन किया गया ।

30 दिसम्बर 1879 को बीसवीं सदी के महान संत और समाज सेवक रमण महर्षि का जन्म हुआ ।

30 दिसम्बर 1893 को रूस और फ्रांस ने सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये।

30 दिसम्बर 1906 को ढाका में मुस्लिम लीग की स्थापना हुई ।

30 दिसम्बर 1919 को लंदन में वकालत के लिए प्रथम महिला विद्यार्थी का प्रवेश हुआ ।

30 दिसम्बर 1922 को रूस की राजधानी मास्को के बोलशोई थियेटर से सोवियत संघ के निर्माण की औपचारिक रूप से घोषणा के साथ सोवियत यूनियन (USSR) की स्थापना हुई, करीब 7 दशकों तक एक बेहद शक्तिशाली कम्युनिस्ट राष्ट्र के रूप में सोवियत संघ का अस्तित्व रहा।

30 दिसम्बर 1923 को संसद के लोकसभा सदस्य और संस्कृत के विद्वान साथ ही आर्य समाज के प्रसिद्ध नेता प्रकाशवीर शास्त्री का जन्म हुआ।

30 दिसम्बर 1930 को भारतीय संत रामन् महर्षि का निधन हुआ ।

30 दिसम्बर 1935 को इटली के लड़ाकू विमानों के हमले में अफ्रीकी देश इथोपिया स्थित स्वीडन की रेड क्रास इकाई ध्वस्त हो गया ।

30 दिसम्बर 1935 को प्रथम भारतीय शतरंज मास्टर मैनुअल आरों का जन्म हुआ।

30 दिसम्बर 1943 को स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में भारत की आजादी का झंडा लहराया।

30 दिसम्बर 1944 को भारत के प्रसिद्ध राजनैतिक विश्लेषक, वरिष्ठ पत्रकार और हिन्दी प्रेमी वेद प्रताप वैदिक का जन्म हुआ ।

30 दिसम्बर 1949 को भारत ने चीन को मान्यता दी।

30 दिसम्बर 1950 को प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता हनुमप्पा सुदर्शन का जन्म हुआ

30 दिसम्बर 1968 को प्रसिद्ध मजदूर नेता, राजकीय अधिकारी, नॉर्वीयन राजनीतिज्ञ तथा जानेमाने लेखक ट्रीगवी ली का निधन हुआ ।

30 दिसम्बर 1971 को जाने माने वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का निधन हुआ।

30 दिसम्बर 1975 को हिन्दी के कवि और ग़ज़लकार दुष्यंत कुमार का निधन हुआ ।

30 दिसम्बर 1975 को अफ्रीकी देश मेडागास्कर में संविधान प्रभावी हुआ।

30 दिसम्बर 1979 को पश्चिमी अफ्रीकी देश टोगो ने संविधान अंगीकार किया।

30 दिसम्बर 1990 को हिन्दी के साहित्यकार व पत्रकार रघुवीर सहाय का निधन हुआ ।

30 दिसम्बर 1996 को ग्वाटेमाला में गत 36 वर्षों से चला आ रहा गृहयुद्ध समाप्त हो गया।

30 दिसम्बर 2000 को जनरल उमर-इल बशील दोबारा सूडान के राष्ट्रपति चुने गये।

30 दिसम्बर 2000 को कोलंबिया विश्व का सबसे हिंसक एवं ख़तरनाक देश घोषित किया गया।

30 दिसम्बर 2001 को लश्कर-ए-तोइबा का संस्थापक प्रमुख हफ़ीज मोहम्मद पाकिस्तान में गिरफ़्तार किया गया ।

30 दिसम्बर 2002 को आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से चौथा एशेज टेस्ट जीता।

30 दिसम्बर 2003 को आस्ट्रेलिया ने भारत से मेलबर्न टेस्ट 9 विकेट से जीता।

30 दिसम्बर 2006 को पूर्व इराकी शासक सद्दाम हुसैन को फांसी पर चढ़ाया गया।

30 दिसम्बर 2007 को स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो के पुत्र बिलावल को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का चेयरमैन चुना गया।

30 दिसम्बर 2008 को सूर्यशेख गांगुली ने 46वीं राष्ट्रीय शतरंज चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता।

30 दिसम्बर 2009 को भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार और 'कादम्बिनी पत्रिका' के सम्पादक राजेन्द्र अवस्थी का निधन हुआ ।

30 दिसम्बर 2012 को पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आत्मघाती हमले में 19 लोगों की मौत हुई।

30 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

                  30 जनवरी का इतिहास 

30 मार्च का इतिहास          30 अप्रैल का इतिहास

30 मई का इतिहास           30 जून का इतिहास 

30 जुलाई का इतिहास       30 अगस्त का इतिहास

30 सितम्बर का इतिहास    30 अक्टूबर का इतिहास

30 नवम्बर का इतिहास     30 दिसम्बर का इतिहास 

29 दिसम्बर का इतिहास

29 दिसम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 363वॉ दिन है, साल में अभी 2 दिन बाकी है।

29 दिसम्बर 1530 को मुग़ल शासक बाबर का बेटा हुमायूं उसका उत्तराधिकारी बना।

29 दिसम्बर 1778 को ब्रिटेन की सेना ने अमेरिकी राज्य जॉर्जिया पर कब्जा किया।

29 दिसम्बर 1845 को टेक्सास अमेरिका का 28वां राज्य बना।

29 दिसम्बर 1911 को सुन यात सेन को नए चीन गणतंत्र का राष्ट्रपति घोषित किया गया।

29 दिसम्बर 1911 को मंगोलिया किंग वंश के शासन से आजाद हुआ।

29 दिसम्बर 1922 को नीदरलैंड ने संविधान अंगीकार किया।

29 दिसम्बर 1927 राष्ट्रीय विचारधारा के समर्थक और यूनानी पद्धति के प्रसिद्ध चिकित्सक हकीम अजमल ख़ाँ का निधन हुआ ।

29 दिसम्बर 1949 को यूरोपीय देश हंगरी में उद्योगों का राष्ट्रीयकरण किया गया।

29 दिसम्बर 1967 प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, संगीतज्ञ एवं हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायक ओंकारनाथ ठाकुर का निधन हुआ ।

29 दिसम्बर 1972 को अमेरिका में फ्लोरिडा राज्य के एवरग्लैड्स के समीप इस्टर्न त्रिस्टार जम्बो जेट विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 101 लोगों की मौत हुई।

29 दिसम्बर 1972 को कलकत्ता मे मेट्रो रेल का काम शुरू हुआ।

29 दिसम्बर 1975 को ब्रिटेन में महिलाओं और पुरुषों के समान अधिकारों से जुड़ा क़ानून लागू किया गया ।

29 दिसम्बर 1977 को विश्व का सबसे बड़ा ओपन एयर थियेटर 'ड्राइव' बंबई (अब मुम्बई) में खुला।

29 दिसम्बर 1978 को स्पेन में संविधान प्रभाव में आया।

29 दिसम्बर 1980 को सोवियत संघ के पूर्व प्रधानमंत्री कोसिगिन का देहान्त हो गया।

29 दिसम्बर 1983 को भारतीय क्रिकेटर सुनील गावास्कर ने टेस्ट क्रिकेट में अधिकतम 236 रन वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाये।

29 दिसम्बर 1984 को कांग्रेस ने स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे भारी बहुमत से संसदीय चुनाव जीता था। इस चुनाव में 28 सीटें जीतकर तेलुगु देश में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के तौर पर उभरी।

29 दिसम्बर 1985 को श्रीलंका ने 43,000 भारतीयों को नागरिकता प्रदान की।

29 दिसम्बर 1988 को ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरियाई पोस्ट ऑफिस संग्रहालय बंद हुआ।

29 दिसम्बर 1988 को सिद्धार्थनगर ज़िला का निर्माण बस्ती ज़िले में किया गया था। नए ज़िले में बस्ती का उत्तरी भाग शामिल है।

29 दिसम्बर 1989 को वाक्लाव हाबेल 1948 के बाद पहली बार चेकोस्लोवाकिया के ग़ैर-साम्यवादी राष्ट्रपति चुने गये।

29 दिसम्बर 2008 प्रसिद्ध चित्रकार मंजीत बावा का निधन हुआ ।

29 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

29 जनवरी का इतिहास    29 फरवरी का इतिहास

29 मार्च का इतिहास         29 अप्रैल का इतिहास

29 मई का इतिहास          29 जून का इतिहास

29 जुलाई का इतिहास      29 अगस्त का इतिहास

29 सितम्बर का इतिहास   29 अक्टूबर का इतिहास

29 नवम्बर का इतिहास    29 दिसम्बर का इतिहास

28 दिसम्बर का इतिहास

28 दिसम्बर ग्रेगोरियन कैलंडर के अनुसार वर्ष का 362 वॉ दिन है, साल में अभी 3 दिन बाकी है।

28 दिसम्बर 1635 को इंग्लैंड की राजकुमारी एलिजाबेथ का जन्म हुआ ।

28 दिसम्बर 1668 को मराठा शासक शिवाजी के पुत्र संभाजी की मुग़ल शासक औरंगजेब द्वारा कैद करके यातना देने के कारण मौत हो गयी।

28 दिसम्बर 1767 को किंग ताकसिन थाईलैंड के राजा बने तथा उन्होंने थोनबुरी को अपनी राजधानी बनाया।

28 दिसम्बर 1836 को स्पेन ने मेक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता दी।

28 दिसम्बर 1885 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन बंबई में हुआ, जिसमें 72 प्रतिनिधि शामिल हुए।

28 दिसम्बर 1896 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने कोलकाता अधिवेशन में पहली बार बन्दे मातरम् गाया गया।

28 दिसम्बर 1903 को हंगरी के गणितज्ञ और वैज्ञानिक जॉन फ़ॉन न्यूमन का जन्म हुआ ।

28 दिसम्बर 1906 को दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर ने अपना दूसरा उदारवादी संविधान अंगीकार किया।

28 दिसम्बर 1908 में दक्षिणी इटली के मेसिना और रेजो कालाब्रिया में आए भूकंप और सूनामी के बाद एक लाख से ज्यादा लोग मारे गए थे।

28 दिसम्बर 1922 को अमेरिकन कॉमिक्स निर्माता स्टैन ली का जन्म हुआ ।

28 दिसम्बर 1926 को इंपिरियल एयरवेज ने भारत और इंग्लैंड के बीच यात्री और डाक सेवा शुरु की।

28 दिसम्बर 1928 को कोलकाता में पहली बार बोलती फिल्म मेलोडी ऑफ लव प्रदर्शित हुई।

28 दिसम्बर 1932 को बिजनेस रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक धीरूभाई अंबानी का जन्म हुआ।

28 दिसम्बर 1937 को भारतीय उद्योगपति रतन टाटा का जन्म हुआ ।

28 दिसम्बर 1942 को रॉबर्ट सुलिवन पहले पायलट बने , जिन्होंने अटलांटिक महासागर के ऊपर एक सौ बार उड़ानें भरी।

28 दिसम्बर 1950 को द पीक डिस्ट्रिक्ट ब्रिटेन का पहला राष्ट्रीय पार्क बना।

28 दिसम्बर 1952 को भारतीय राजनेता अरुण जेटली का जन्म हुआ ।

28 दिसम्बर 1957 को सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

28 दिसम्बर 1957 को इंग्लैंड के उत्तर में स्थित सबसे बड़े बूचड़खाने को पशुओं की फुट एंड माउथ बीमारी की वजह से बंद करने का फ़ैसला लिया गया।

28 दिसम्बर 1966 को चीन ने लोप नोर में परमाणु परीक्षण किया।

28 दिसम्बर 1974 को पाकिस्तान में 6.3 तीव्रता के भूकंप में 5200 लोग मरे ।

28 दिसम्बर 1976 को अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

28 दिसम्बर 1984 को श्री राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में जीत मिली।

28 दिसम्बर 1995 को पोलैंड के अन्वेषक मारके कार्मिस्की एक ही वर्ष में उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुवों पर झंडा फहराने वाले पहले व्यक्ति बने।

28 दिसम्बर 2000 को भारतीय डाक विभाग द्वारा वीरता पुरस्कार विजेताओं के सम्मान में पांच डाक टिकटों के सेट में 3 रुपये का एक सचित्र डाक टिकट जारी किया गया।

28 दिसम्बर 2003 को अमरीका में ब्रिटेन के कुछ विमानों में स्काई मार्शल यानि सुरक्षा गार्ड तैनात करने का फैसला लिया।

28 दिसम्बर 2013 को आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनायी।

28 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

28 जनवरी का इतिहास    28 फरवरी का इतिहास

28 मार्च का इतिहास        28 अप्रैल का इतिहास

28 मई का इतिहास         28 जून का इतिहास

28 जुलाई का इतिहास   28 अगस्त का इतिहास

28 सितम्बर का इतिहास  28 अक्टूबर का इतिहास

28 नवम्बर का इतिहास   28 दिसम्बर का इतिहास

27 दिसम्बर का इतिहास

27 दिसम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 362वॉ दिन है,साल में अभी 4 दिन बाकी है।

27 दिसमबर 1571 को जर्मनी के गणितज्ञ और खगोलशास्त्री यूहान केपलर का जन्म हुआ। खगोल शास्त्र से संबंधित उनके तीन नियम केपलर नियम के नाम से प्रसिद्ध है।

27 दिसम्बर 1797 को उर्दू-फ़ारसी के प्रख्यात कवि ग़ालिब का जन्म हुआ।

27 दिसमबर 1822 को फ्रांसीसी केमिस्ट और माइक्रोबायोलॉजिस्ट लुइस पैश्वर का जन्म हुआ।

27 दिसमबर 1825 को स्टीम इंजन वाले पहले पब्लिक रेलवे का निर्माण इंग्लैंड के स्टॉकटन और डार्लिंगटन के बीच पूरा हुआ।

27 दिसमबर 1861 को कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहली बार चाय की सार्वजनिक बोली संपन्न हुई ।

27 दिसमबर 1911 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन के दौरान पहली बार ‘जन गण मन’ गाया गया।

27 दिसमबर 1825 को स्टीम इंजन वाले पहले पब्लिक रेलवे का निर्माण इंग्लैंड के स्टॉकटन और डार्लिंगटन के बीच पूरा हुआ।

27 दिसम्बर 1927 को उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी का जन्म हुआ।

27 दिसमबर 1934 को पर्सिया के शाह ने पर्सिया का नाम बदलकर ईरान करने की घोषणा की गई ।

27 दिसमबर 1939 को तुर्की में भूकंप आने से लगभग चालीस हजार लोगों की मौत हो गई ।

27 दिसमबर 1945 को वैश्विक अर्थव्यवस्था को मज़बूती प्रदान करने के लिए विश्व बैंक की स्थापना की गई। इसके साथ ही 29 सदस्य देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना की गई ।

27 दिसमबर 1960 को फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।

27 दिसमबर 1961 को बेल्जियम और कांगो के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुए।

27 दिसम्बर 1965 को बॉलीवुड अभिनेता सलमान ख़ान का जन्म हुआ।

27 दिसमबर 1966 को दुनिया की सबसे लंबी गुफा 'केव आॅफ स्वैलोज़' की खोज एक्विसमोन, मैक्सिको में की गई।
27 दिसमबर 1968 को चंद्रमा की परिक्रमा करने वाला पहला मानव मिशन अपोलो-8 प्रशांत महासागर में उतरा।

27 दिसमबर 1972 को उत्तरी कोरिया में नया संविधान प्रभाव में आया।

27 दिसमबर 1975 को झारखंड के धनबाद जिले स्थित चासनाला कोयला खदान दुर्घटना होने से 372 लोगों की मौत हो गई।

27 दिसमबर 1985 को यूरोप के विएना और रोम हवाई अड्डों पर चरमपंथियों के हमले में 16 लोग मारे गए और सौ से ज्यादा घायल हुए।

27 दिसमबर 1998 को चीन के परमाणु कार्यक्रम के जनक वांगकान धांग का निधन  हुआ ।

27 दिसमबर 2000 को आस्ट्रेलिया में विवाह पूर्व संबंधों को क़ानूनी मान्यता दी गई।

27 दिसमबर 2001 को भारत-पाक युद्ध रोकने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका व रूस सक्रिय हो गए

27 दिसमबर 2001 को लश्कर-ए-तोइबा ने अब्दुल वाहिद कश्मीरी को अपना नया प्रमुख नियुक्त किया

27 दिसमबर 2001 को संयुक्त राष्ट्र ने पाक आतंकवादी संगठन 'उम्मा-ए-तामीर ए बो' के खाते सील करने के आदेश दिये।

27 दिसमबर 2002 को 'ईव' नामक पहले मानव क्लोन ने संयुक्त राज्य अमेरिका में जन्म लिया।

27 दिसम्बर 2007 को रावलपिंडी के पास पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की गोली मारकर हत्या कर दी गई  ।

27 दिसम्बर 2008 को वी. शान्ताराम पुरस्कार समारोह में तारे ज़मीं पर को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार मिला।

27 दिसम्बर 2008 को आशा एण्ड कम्पनी का नाम लिम्का बुक आफ रिकार्ड में दर्ज किया गया।

27 दिसम्बर 2013 को बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता फ़ारुख़ शेख़ का निधन हो गया ।

27 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

27 जनवरी का इतिहास    27 फरवरी का इतिहास

27 मार्च का इतिहास        27 अप्रैल का इतिहास

27 मई का इतिहास         27 जून का इतिहास

27 जुलाई का इतिहास     27 अगस्त का इतिहास

27 सितम्बर का इतिहास  27 अक्टूबर का इतिहास

27 नवम्बर का इतिहास   27 दिसम्बर का इतिहास

26 दिसम्बर का इतिहास

26 दिसम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 361 वॉ दिन है,साल में अभी 5 दिन बाकी है।

26 दिसम्बर 1530 को मुग़ल सम्राट बाबर का निधन हुआ।

26 दिसम्बर 1606 को शेक्सपियर ने अपने लोकप्रिय नाटक किंग लियर को पहली बार इंग्लैंड के राजा जेम्स प्रथम के दरबार में पेश किया था।

26 दिसम्बर 1716 को 18वीं शताब्दी के प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कवियों में से एक थॉमस ग्रे का जन्म हुआ ।

26 दिसम्बर 1748 को फ्रांस और आस्ट्रिया के बीच दक्षिणी हालैंड को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर हुआ ।

26 दिसम्बर 1831 को कवि हेनरी लुईस विवियन डेरोजियो का कलकत्ता में निधन हुआ ।

26 दिसम्बर 1899 को अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानी ऊधम सिंह का जन्म हुआ ।

26 दिसम्बर 1935 को प्रसिद्ध संत महात्माओं में से एक विद्यानंद जी महाराज का जन्म हुआ ।

26 दिसम्बर 1948 को प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता तथा चिकित्सक प्रकाश आम्टे का जन्म हुआ ।

26 दिसम्बर 1966 को 'गाँधी स्मारक निधि' के प्रथम अध्यक्ष, गाँधीवादी नेता, स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब के प्रथम मुख्यमंत्री गोपी चन्द भार्गव का निधन हुआ ।

26 दिसम्बर 1976 को हिन्दी के यशस्वी कथाकार और निबन्ध लेखक यशपाल का निधन हुआ ।

26 दिसम्बर 1977 को सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।

26 दिसम्बर 1986 भारत की महिला क्रांतिकारियों में से एक बीना दास का निधन हुआ ।

26 दिसम्बर 1998 को वैदिक परम्परा के प्रमुख बुद्धिजीवी राम स्वरूप का जन्म हुआ।

26 दिसम्बर 1999 को भारत के नवें राष्ट्रपति शंकरदयाल शर्मा का निधन हुआ ।

26 दिसम्बर 2002 को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिक्षद ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक आफ़ कांगो में पुन: संघर्ष शुरू होने की सूचना दी।

26 दिसम्बर 2004 को हिंद महासागर में सूनामी नाम की प्राकृतिक आपदा आई थी जिसमे ढाई लाख लोगों की मौत हो गई।

26 दिसम्बर 2006 को शेन वार्न ने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेकर इतिहास रचा।

26 दिसम्बर 2015 को समकालीन हिन्दी कविता के महत्त्वपूर्ण कवि पंकज सिंह का निधन हो गया ।

26 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

26 जनवरी का इतिहास     26 फरवरी का इतिहास

26 मार्च का इतिहास         26 अप्रैल का इतिहास

26 मई का इतिहास          26 जून का इतिहास

26 जुलाई का इतिहास      26 अगस्त का इतिहास 

26 सितम्बर का इतिहास   26 अक्टूबर का इतिहास

26 नवम्बर का इतिहास    26 दिसम्बर का इतिहास

25 दिसम्बर का इतिहास

25 दिसम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 359 वॉ दिन है,साल में अभी 6 दिन बाकी है।

25 दिसम्बर को क्रिसमस डे और सुशासन दिवस मनाया जाता है ।

25 दिसम्बर 1763 को भरतपुर के महाराजा सूरजमल की हत्या कर दी गई ।

25 दिसम्बर 1771 को मुग़ल शासक शाह आलम द्वितीय मराठाओं के संरक्षण में दिल्ली के सिंहासन पर बैठे।

25 दिसम्बर 1846 को त्रावणकोर, केरल के महाराजा तथा दक्षिण भारतीय कर्नाटक संगीत परंपरा के सर्वोत्कृष्ट संगीतज्ञों में से एक स्वाति तिरुनल का निधन हुआ ।

25 दिसम्बर 1861 को महान् स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद और समाज सुधारक मदनमोहन मालवीय का जन्म हुआ।

25 दिसम्बर 1872 को संस्कृत भाषा के प्रकाण्ड पंडित, हिन्दी, अंग्रेज़ी और मैथिली भाषा में दार्शनिक विषयों पर उच्च कोटि के मौलिक ग्रन्थों की रचना करने वाले गंगानाथ झा का जन्म हुआ ।

25 दिसम्बर 1876 को ब्रिटिशकालीन भारत के प्रमुख नेता और 'मुस्लिम लीग' के अध्यक्ष मुहम्मद अली जिन्ना का जन्म हुआ ।

25 दिसम्बर 1880 को प्रसिद्ध चिकित्सक, प्रसिद्ध राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता मुख़्तार अहमद अंसारी का जन्म हुआ ।

25 दिसम्बर 1892 को स्वामी विवेकानंद कन्याकुमारी में समुद्र के मध्य स्थित चट्टान पर तीन दिन तक साधना की।

25 दिसम्बर 1919 को प्रसिद्ध संगीतकार नौशाद का जन्म हुआ ।

25 दिसम्बर 1923 को हिन्दी साहित्यकार धर्मवीर भारती का जन्म प्रयाग में हुआ।

25 दिसम्बर 1924 को भारत के दसवें प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म हुआ ।

25 दिसम्बर 1924 को पहला अखिल भारतीय कम्युनिस्ट कांफ्रेस कानपुर में संपन्न हुआ ।

25 दिसम्बर 1925 को प्रसिद्ध चित्रकार सतीश गुजराल का जन्म हुआ ।

25 दिसम्बर 1944 को फ़िल्म निर्देशक मणि कौल का जन्म हुआ ।

25 दिसम्बर 1946 को ताईवान में संविधान को अंगीकार किया गया।

25 दिसम्बर 1947 को पाकिस्तानी सेना ने झनगड़ को कब्जे में ले लिया था।

25 दिसम्बर 1959 को भारतीय अभिनेता प्रेम अदीब का निधन हुआ ।

25 दिसम्बर 1962 को सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया गया ।

25 दिसम्बर 1972 को भारत के अंतिम गवर्नर जनरल का तमिलनाडु की राजधानी मद्रास(अब चेन्नई) चक्रवर्ती राजागोपालाचारी का निधन हुआ ।

25 दिसम्बर 1974 को राेम जा रहे एयर इंडिया के विमान बोइंग 747 का अपहरण किया गया ।

25 दिसम्बर 1977 को हालीवुड के प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता चार्ली चैपलिन का निधन हुआ ।

25 दिसम्बर 1978 को सेप कोन्सुल्तंत इंजिनियर मनोज कुमार चौधरी का जन्म प्रयाग (इलाहाबाद) में हुआ।

25 दिसम्बर 1991 को राष्ट्रपति मिखाइल एस. गोर्बाचोव के त्यागपत्र के साथ ही सोवियत संघ का विभाजन एवं उसका अस्तित्व समाप्त हो गया ।

25 दिसम्बर 1994 को भारत के भू.पू. राष्ट्रपति ज्ञानी ज़ैल सिंह का निधन हुआ ।

25 दिसम्बर 1998 को रूस एवं बेलारूस द्वारा एक संयुक्त संघ बनाये जाने संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर किए गए ।

25 दिसम्बर 2002 को चीन और बांग्लादेश के बीच रक्षा समझौता किया गया ।

25 दिसम्बर 2005 को मारीशस में 400 वर्ष पूर्व विलुप्त 'डोडो' पक्षी का दो हज़ार वर्ष पुराना अवशेष मिला।

25 दिसम्बर 2007 को कनाडा के प्रसिद्ध जॉज पियानोवादक और संगीतकार आस्कर पीटरसन का निधन का निधन हुआ।

25 दिसम्बर 2008 को भारत के द्वारा अंतरिक्ष में भेजे गये चन्द्रयान-1 के 11 में से एक पेलोडर्स ने चन्द्रमा की नई तस्वीर भेजी।

25 दिसम्बर 2011 को नाटककार, पटकथा लेखक, फ़िल्म व नाट्य निर्देशक सत्यदेव दुबे का निधन हुआ ।

25 दिसम्बर 2012 को दक्षिणी कजाखस्तान के शिमकेंट शहर में एन्टोनोव कम्पनी का एएन-72 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई।

25 दिसम्बर 2014 को मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

25 दिसम्बर 2015 को भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री साधना का निधन हुआ ।

25 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

25 जनवरी का इतिहास    25 फरवरी का इतिहास  

25 मार्च का इतिहास        25 अप्रैल का इतिहास   

25 मई का इतिहास         25 जून का इतिहास  

25 जुलाई का इतिहास    25 अगस्त का इतिहास  

25 सितम्बर का इतिहास  25 अक्टूबर का इतिहास  

25 नवम्बर का इतिहास   25 दिसम्बर का इतिहास

24 दिसम्बर का इतिहास

24 दिसम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 358 वॉ दिन है,साल में अभी 7 दिन बाकी है।

24 दिसम्बर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है ।

24 दिसम्बर 1524 को यूरोप से भारत तक पहुँचने के समुद्री मार्ग का पता लगाने वाले पुर्तगाली खोजी नाविक वास्को डी गामा का कोच्ची (भारत) में निधन हो गया।

24 दिसम्बर 1715 को स्वीडन की सेना ने नार्वे पर कब्जा किया।

24 दिसम्बर 1798 को रूस और ब्रिटेन के बीच दूसरे फ्रांस विरोधी गठबंधन पर हस्ताक्षर किया ।

24 दिसम्बर 1880 को प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, गाँधीवादी और पत्रकार भोगराजू पट्टाभि सीतारामैया का जन्म हुआ।

24 दिसम्बर 1889 को भारत में पहला मनोरंजन पार्क एशेल वल्ड मुम्बई में खोला गया।

24 दिसम्बर 1892 को प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार बनारसीदास चतुर्वेदी का जन्म हुआ।

24 दिसम्बर 1894 को कलकत्ता में पहले मेडिकल कांफ्रेस का आयोजन किया गया ।

24 दिसम्बर 1914 को विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता, मुख्‍यत: कुष्‍ठरोगियों की सेवा के लिए विख्‍यात बाबा आम्टे का जन्म हुआ।

24 दिसम्बर 1921 को नोबेल पुरस्कार विजेता रविन्द्रनाथ ठाकुर द्वारा विश्व भारती विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।

24 दिसम्बर 1922 को अमेरिकी अभिनेत्री आवा गार्डनर का जन्म हुआ ।

24 दिसम्बर 1924 को भारतीय गायक मो.रफी का जन्म हुआ ।

24 दिसम्बर 1924 को क्रोयडोन लंदन की एयर फील्ड में हुई विमान दुर्घटना में 8 लोगों की मृत्यु हो गई।

24 दिसम्बर 1924 को स्वतंत्रता सेनानी एवं महादेव देसाई के पुत्र नारायण भाई देसाई का जन्म हुआ।

24 दिसम्बर 1924 को अल्बानिया गणतंत्र बना।

24 दिसम्बर 1930 को पत्रकार एवं साहित्यकार उषा प्रियंवदा का जन्म हुआ।

24 दिसम्बर 1954 को दक्षिण पूर्वी एशियाई देश लाओस ने स्वतंत्रता हासिल की।

24 दिसम्बर 1957 को अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करज़ई का जन्म हुआ ।

24 दिसम्बर 1959 को भारतीय अभिनेता अनिल कपूर का जन्म हुआ ।

24 दिसम्बर 1961 को भारतीय हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रीति सप्रू का जन्म हुआ।

24 दिसम्बर 1962 को सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।

24 दिसम्बर 1967 को चीन ने लोप नोर क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।

24 दिसम्बर 1973 को तमिलनाडु के वेल्लोर ई.वी. रामास्वामी नायकर का निधन हुआ ।

24 दिसम्बर 1986 को लोटस टैंपल श्रद्धालुओं के लिए खोला गया था।

24 दिसम्बर 1986 को भारत में संसद द्वारा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम पारित किया गया। इसलिए भारत में 24 दिसंबर को राष्ट्रिए उपभोक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

24 दिसम्बर 1987 को तमिल अभिनेता और राजनेता एम. जी. रामचन्द्रन का निधन हुआ ।

24 दिसम्बर 1988 को हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कथाकार और उपन्यासकार जैनेन्द्र कुमार का निधन हुआ।

24 दिसम्बर 1989 को देश का पहला अम्यूजमेंट पार्क ‘एसेल वर्ल्ड’ महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में खोला गया।

24 दिसम्बर 1996 को ताजिकिस्तान में गृहयुद्ध को समाप्त करने के लिए समझौता सम्पन्न हुआ ।

24 दिसम्बर 2000 को विश्वनाथन आनंद विश्व शतरंज चैंपियन बने।

24 दिसम्बर 2002 को दिल्ली मेट्रो का शुभारंभ शहादरा तीस हज़ारी लाईन से हुआ था।

24 दिसम्बर 2003 को अमेरिकी विदेश विभाग ने 30 जून, 2004 को इराक में सत्ता सौंपने की तैयारी शुरू की।

24 दिसम्बर 2005 को यूरोपीय संघ ने 'खालिस्तान ज़िन्दाबाद फ़ोर्स' नामक संगठन को आतंकी सूची में शामिल किया।

24 दिसम्बर 2006 को शिखर बैठक में फ़िलिस्तीन को इस्रायल कई सुविधाएँ देने के लिए तैयार किया ।

24 दिसम्बर 2007 को मंगल ग्रह के रहस्यों की खोज करने के लिए यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी यान मार्स ने मंगल ग्रह की कक्षा में अपने चार हज़ार चक्कर पूरे किये।

24 दिसम्बर 2011 को क्यूबा की सरकार ने 2900 कैदियों को रिहा करने की घोषणा की।

24 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

23 दिसम्बर का इतिहास

23 दिसम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 357वॉ दिन है, साल में अभी 8 दिन बाकी है।

23 दिसम्बर को किसान दिवस (चरण सिंह का जन्म दिवस) मनाया जाता है ।

23 दिसम्बर 1465 को विजयनगर के शासक वीरूपक्ष द्वितीय तेलीकोटा की लडाई में अहमदनगर, बीदर, बीजापुर और गोलकुंडा की संयुक्त मुस्लिम सेना से पराजित हुए।

23 दिसम्बर 1672 को खगोलविद जियोवनी कैसिनी ने शनि के उपग्रह ‘रिया’ की खोज की।

23 दिसम्बर 1845 को भारतीय राजनीतिज्ञ, जानेमाने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता रास बिहारी घोष का जन्म हुआ।

23 दिसम्बर 1894 को रवीन्द्रनाथ टैगोर ने पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन में पूस मेले का उद्घाटन किया।

23 दिसम्बर 1899 को भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार, नाटककार, क्रान्तिकारी, पत्रकार और संपादक रामवृक्ष बेनीपुरी का जन्म हुआ।

23 दिसम्बर 1901 को शांतिनिकेतन में ब्रह्मचर्य आश्रम को औपचारिक रूप से खोला गया।

23 दिसम्बर 1902 को भारत के पांचवें प्रधानमन्त्री चौधरी चरण सिंह का जन्म हुआ ।

23 दिसम्बर 1912 को नई दिल्ली को देश की राजधानी घोषित करने के वास्ते वायसराय लार्ड हार्डिंग द्वितीय ने हाथी पर बैठकर शहर में प्रवेश किया लेकिन इस दौरान एक बम विस्फोट में वह घायल हो गए।

23 दिसम्बर 1914 को प्रथम विश्व युद्ध के दौरान आॅस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सेना मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंची।

23 दिसम्बर 1921 को विश्व-भारती विश्वविद्यालय का उद्घाटन हुआ।

23 दिसम्बर 1922 को बीबीसी रेडियो ने दैनिक समाचार प्रसारण शुरू किया।

23 दिसम्बर 1926 को आर्य समाज प्रचारक एवं विद्वान् स्वामी श्रद्धानंद की हत्या कर दी गई  ।

23 दिसम्बर 1968 को मौसम संबंधी देश के पहले रॉकेट ‘मेनका’ का सफल प्रक्षेपण किया गया ।

23 दिसम्बर 1976 को सर शिवसागर रामगुलाम द्वारा मॉरिशस में मिली जुली सरकार का गठन किया गया ।

23 दिसम्बर 1969 को चांद पर से लाए गए पत्थरों को राजधानी में आयोजित एक प्रदर्शनी में रखा गया।

23 दिसम्बर 1995 को हरियाणा के मंडी डाबवाली इलाके में स्थित एक स्कूल में कार्यक्रम के दौरान आग लगने से 360 लोगों की मौत हुई ।

23 दिसम्बर 2000 को नूरजहाँ प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका, जिन्होंने भारतीय और पाकिस्तानी सिनेमा में कार्य किया का निधन हुआ ।

23 दिसम्बर 2000 को न्यूजीलैंड ने आस्ट्रेलिया को हराकर विश्व महिला क्रिकेट ख़िताब जीता।

23 दिसम्बर 2000 को पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर बदलकर कोलकाता किया गया।

23 दिसम्बर 2002 को इस्रायली सेना के हटने तक फ़िलिस्तीन का चुनाव स्थगित किया गया ।

23 दिसम्बर 2003 को इस्रायल ने गाजा पट्टी पर हमला किया।

23 दिसम्बर 2004 को भारत के दसवें प्रधानमंत्री पामुलापति वेंकट नरसिंह राव का निधन हुआ ।

23 दिसम्बर 2005 को वामपंथी विरोधी लेक काकजिंस्की ने पौलैंड के राष्ट्रपति का पद भार ग्रहण किया।

23 दिसम्बर 2007 को पाकिस्तान में लगे आपातकाल को वहाँ की अदालत ने सही ठहराया।

23 दिसम्बर 2008 को साफ्टवेयर कम्पनी सत्यम पर विश्व बैंक ने प्रतिबंध लगाया।

 23 दिसम्बर 2008 को विख्यात कथाकार गोविन्द मिश्र को उनके उपन्यास कोहरे के क़ैद रंग के लिए हिन्दी भाषा के साहित्य अकादमी पुरस्कार 2008 से नवाज़ा गया।

23 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

23 जनवरी का इतिहास     23 फरवरी का इतिहास 

23 मार्च का इतिहास         23 अप्रैल का इतिहास  

23 मई का इतिहास          23 जून का इतिहास  

23 जुलाई का इतिहास      23 अगस्त का इतिहास

23 सितम्बर का इतिहास   23 अक्टूबर का इतिहास  

23 नवम्बर का इतिहास    23 दिसम्बर का इतिहास

22 दिसम्बर का इतिहास

22 दिसम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 356 वॉ दिन है, साल में अभी 9 दिन बाकी है।

22 दिसम्बर को राष्ट्रीय गणित दिवस (रामानुजम स्मृति दिवस) मनाया जाता है।

22 दिसम्बर 2003 को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में मैथिली भाषा को  शामिल किया गया था , इसलिए हर साल 22 दिसम्बर को मैथिली अधिकार दिवस मनाया जाता है।

22 दिसम्बर 1241 को मंगोल के प्रमुख लेफ्टीनेंट बहादुर तैर हुलागु खान ने लाहौर पर कब्जा किया।

22 दिसम्बर 1666 को गुरु गोबिंद सिंह का जन्म हुआ।

22 दिसम्बर 1843 को रवीन्द्रनाथ टैगोर के पिता देवेंद्रनाथ टैगोर ब्रह्म समाज में शामिल हुए।

22 दिसम्बर 1851 को देश में पहली मालगाड़ी रुड़की से चलायी गई।

22 दिसम्बर 1866 को स्वतंत्रता सेनानी मौलाना मज़हरुल हक़ का जन्म हुआ।

22 दिसम्बर 1882 को थामस एडीसन द्वारा बनाए गए बल्बों से पहली बार क्रिसमस ट्री सजाया गया।

22 दिसम्बर 1887 को प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन का जन्म हुआ।

22 दिसम्बर 1910 को अमेरिका में पहली बार डाक बचत पत्र जारी।

22 दिसम्बर 1922 को अमेरिकी राजनितिज्ञ जैक ब्रूक्स का जन्म हुआ।

22 दिसम्बर 1937 को न्यूयार्क में द लिंकन टनल यात्रा के लिए खोल दिया गया।

22 दिसम्बर 1940 को प्रख्यात सामाजिक विचारक मानवेन्द्र नाथ राय ने रेडिकल डेमोक्रैटिक पार्टी के गठन की घोषणा की।

22 दिसम्बर 1940 को मानवेंद्र नाथ राय ने रेडीकल डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना की घोषणा की।

22 दिसम्बर 1941 को यूगोस्लाविया में मार्शल टीटो ने सेना की नई ब्रिगेड का गठन किया।

22 दिसम्बर 1947 को इटली की संविधान सभा में नए संविधान पर मतदान हुआ।

22 दिसम्बर 1947 को पहला व्यवहारिक रेडियो प्रदर्शित किया गया।

22 दिसम्बर 1948 को समकालीन हिन्दी कविता के महत्त्वपूर्ण कवि पंकज सिंह का जन्म हुआ।

22 दिसम्बर 1957 को ओहायो के कोलंबो चिड़ियाघर में कोलो नामक गुरिल्ला के बच्चे का जन्म हुआ जो चिडियाघर में पैदा होने वाला पहला गुरिल्ला था।

22 दिसम्बर 1958 को भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक तारकनाथ दास का  निधन हुआ।

22 दिसम्बर 1961 को अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

22 दिसम्बर 1965 को ब्रिटेन में सभी ग्रामिण सड़कों पर अधिकतम गति की सीमा 70 किमि./घंटा निर्धारित कर दी गई।

22 दिसम्बर 1966 को जवाहरलाल नेहरू विश्‍वविद्यालय (जे.एन.यू.), नई दिल्ली की स्थापना 'जेएनयू अधिनियम के अन्तर्गत भारतीय संसद द्वारा की गई।

22 दिसम्बर 1971 को तत्कालीन सोवियत संघ ने जमीन के नीचे परमाणु परीक्षण किया।

22 दिसम्बर 1975 को भारतीय सिनेमा जगत् के प्रसिद्ध संगीतकार वसन्त देसाई का  निधन हुआ।

22 दिसम्बर 1978 को थाईलैंड ने संविधान अंगीकार किया।

22 दिसम्बर 1887 को प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ श्रिनिवास रामानुजम का जन्म हुआ।

22 दिसम्बर 1989 को रोमानिया के राष्ट्रपति चाऊशेस्क्यू का तख्ता पलटा तथा वे देश छोड़कर भागते समय गिरफ्तार किए गए।

22 दिसम्बर 2002 को दवाओं के दुरुपयोग के मसले पर दक्षेस देशों के स्वयंसेवी संगठनों की तीन दिवसीय बैठक काठमांडू में शुरू।

22 दिसम्बर 2005 को ईरान ने ज़हरीली गैस से हज़ारों ईरानियों को मारने के आरोप पर सद्दाम हुसैन पर मुकदमा चलाने की मांग की।

22 दिसम्बर 2006 को भारत और पाकिस्तान ने स्थानीय निकाय के क्षेत्र में आपसी सहयोग के लिए एक संयुक्त कार्यदल का गठन किया।

22 दिसम्बर 2007 को फ़्रैंच गुआना के गौस अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित किये गए यूरोप के एरियन रॉकेट ने अंतरिक्ष कक्षा में दो उपग्रह स्थापित किये गए।

22 दिसम्बर 2008 को शसक्त बलों के वेतन में विसंगतियों के लिए गठित मंत्रियों के समूह ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अपनी रिपोर्ट सौंपी।

22 दिसम्बर 2010 को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिकता से जुड़े कानून पर दस्तखत कर सेना में समलैंगिकों के लिए रास्ता साफ कर दिया।

22 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

22 जनवरी का इतिहास  22 फरवरी का इतिहास  

22 मार्च का इतिहास        22 अप्रैल का इतिहास

22 मई का इतिहास         22 जून का इतिहास

22 जुलाई का इतिहास 22 अगस्त का इतिहास

22 सितम्बर का इतिहास  22 अक्टूबर का इतिहास

22 नवम्बर का इतिहास   22 दिसम्बर का इतिहास

20 दिसम्बर का इतिहास

20 दिसम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार का 354 वॉ दिन है साल में अभी 11 दिन बाकी है।

20 दिसम्बर को हर साल अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस मनाया जाता है ।

20 दिसम्बर 1830 को ब्रिटेन, फ्रांस, आस्ट्रिया और रूस ने बेल्जियम को मान्यता प्रदान की।

20 दिसम्बर 1871 को भारत के प्रसिद्ध रसिद्ध राजनीतिज्ञ, नेता और न्यायविद गोकरननाथ मिश्र का जन्म हुआ ।

20 दिसम्बर 1876 को महान कवि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने राष्ट्र गीत 'वंदे मातरम' की रचना की।

20 दिसम्बर 1922 को अमेरिकी अभिनेत्री चैरिटा बोअर का जन्म हुआ ।

20 दिसम्बर 1923 को बेगर फैटरनिटि (संयुक्त राज्य अमेरिका के जेसुइट कॉलेज में स्थापित पहली सामाजिक बिरादरी) की 9 लोगों ने स्थापना की जो पोप से ऐसा करने की अनुमति हासिल कर चुके थे।

20 दिसम्बर 1935 को फ़िलिस्तीन के स्वतंत्रता आंदोलन के नेता शैख़ इज़्ज़ुद्दीन क़स्साम शहीद हुए।

20 दिसम्बर 1936 को प्रसिद्ध साहित्यकार रॉबिन शॉ का जन्म हुआ ।

20 दिसम्बर 1951 को ओमान और ब्रिटेन के बीच एक समझौते के बाद ओमान स्वतंत्र हुआ।

20 दिसम्बर 1955 को भारतीय गोल्फ संघ का गठन हुआ ।

20 दिसम्बर 1956 को अमेरिका मे रंग भेद के खिलाफ एफ्रो-अमेरिकी महिला रोजा पार्क्स की लड़ाई रंग लाई और सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि बसों में होने वाले रंगभेद पर रोक लगाई जानी चाहिए।

20 दिसम्बर 1963 को जर्मनी में बर्लिन की दीवार को पहली बार पश्चिमी बर्लिनवासियों के लिए खोला गया।
20 दिसम्बर 1968 को भारत की आज़ादी के लिए संघर्षरत क्रांतिकारियों में से एक सोहन सिंह भकना का निधन हो गया।

20 दिसम्बर 1968 को अमरीका के उपन्यासकार जॉन इशटाइन बक का 66 वर्ष की आयु में निधन हुआ

20 दिसम्बर 1971 को भारत और पाकिस्तान युध्द के दौरान लेफ्टिनेंट अरविंद दीक्षित शहीद हुए।

20 दिसम्बर 1971 को जरनल याह्या ख़ाँ द्वारा पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद से त्यागपत्र दिया गया और जुल्फिकार अली भुट्टो राष्ट्रपति बने।

20 दिसम्बर 1985 को तिरूपति बालाजी मंदिर में भगवान वैंकटेश्वर को 5.2 करोड रूपये की कीमत वाला हीरा जड़ित मुकुट चढाया गया।

20 दिसम्बर 1991 को पॉल कीटिंग आस्ट्रेलिया के नये प्रधानमंत्री बने।

20 दिसम्बर 1998 को 13वें एशियाई खेलों का रंगारंग समापन हुआ ।

20 दिसम्बर 1998 को बिल क्लिंटन एवं कैनेथ स्टार को 'स्टार टाइम पत्रिका' ने 'मैन आफ़ दी इयर' घोषित किया।

20 दिसम्बर 1998 को चीन द्वारा इरीडियम आधारित दो संचार उपग्रह छोड़े गये।

20 दिसम्बर 1999 को अंतरिक्ष यान 'डिस्कवरी' हबल टेलीस्कोप की मरम्मत हेतु रवाना हुआ।

20 दिसम्बर 2002 को दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया मुद्दे पर संयुक्त राज्य अमेरिका से सहयोग मांगा।

20 दिसम्बर 2007 को पाकिस्तान की संघीय शरीयत अदालत ने पाकिस्तान नागरिकता अधिनियम को महिलाओं के प्रति भेदभावपूर्ण बताया।

20 दिसम्बर 2008 को स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने जमा कर्ज़ पर ब्याज दरें घटाईं।

20 दिसम्बर 2008 को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रान्तीय चुनाव पर रोक लगी।

20 दिसम्बर 2008 को विश्व स्कूल खेलों की मेज़बानी भारत को मिली।

20 दिसम्बर 2010 को भारतीय सिनेमा की सुन्दर व प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक नलिनी जयवंत का निधन हो गया ।

21 दिसम्बर का इतिहास

21 दिसम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 355 वॉ दिन है,साल में अभी 10 दिन बाकी है।

21 दिसम्बर 1881 को बहुमुखी प्रतिभा के धनी, सामाजिक क्रांति के अग्रदूत तथा छत्तीसगढ़ राज्य में जन जागरणकर्ता सुन्दरलाल शर्मा का जन्म हुआ ।

21 दिसम्बर 1891 को छत्तीसगढ़ में 'श्रमिक आन्दोलन' के सूत्रधार तथा 'सहकारिता आन्दोलन' के प्रणेता ठाकुर प्यारेलाल सिंह का जन्म हुआ।

21 दिसम्बर 1898 को मैरी क्यूरी और उनके पति पियर ने रेडियम की खोज की।

21 दिसम्बर 1921 को अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने धरना प्रदर्शन और काम रोकने को असंवैधानिक घोषित किया गया।

21 दिसम्बर 1931 को अर्थर वेन का बनाया दुनिया का पहला क्रॉसवर्ड न्‍यूयॉर्क वर्ल्‍ड अखबार में प्रकाशित हुआ।

21 दिसम्बर 1932 को कन्नड़ भाषा के प्रसिद्ध रचनाकार यू. आर. अनंतमूर्ति का जन्म हुआ ।

21 दिसम्बर 1937 को रंगीन चित्रों और आवाज वाली पहली कार्टून फिल्म-डिजनीस स्नो व्हाईट- का प्रदर्शन किया गया।

21 दिसम्बर 1938 को हिन्दी गद्य साहित्य के महान साहित्यकार, पत्रकार एवं युगविधायक महावीर प्रसाद द्विवेदी का निधन हो गया ।

21 दिसम्बर 1949 को पुर्तगाली शासकों ने इंडोनेशिया को सम्प्रभु राष्ट्र घोषित किया।

21 दिसम्बर 1952 को सैफुद्दीन किचलू तत्कालीन सोवियत संघ का लेनिन शांति पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने।

21 दिसम्बर 1962 को अमरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी और ब्रितानी प्रधानमंत्री हैरल्ड मैकमिलन ने बहामास में बातचीत के बाद एक बहुआयामी नैटो परमाणु बल बनाने का फैसला किया।

21 दिसम्बर 1964 को फ़िलिस्तीनी स्वतंत्रता संगठन पी एल ओ की स्थापना हुई।

21 दिसम्बर 1975 को मेडागास्कर में संविधान लागू हुआ।

21 दिसम्बर 1988 को स्कांटलैंड के लाकर्बी क्षेत्र के आसमान में अमरीका का एक यात्री विमान विस्फ़ोटित हो गया। जिससे 259 यात्री और चालक दल के सदस्य तथा धरती पर 11 लोग मारे गये।

21 दिसम्बर 1991 को कज़ाकिस्तान की राजधानी अल्मा अता में 11 सोवियत गणराज्यों द्वारा राष्ट्रमंडल का गठन किया गया ।

21 दिसम्बर 1998 को नेपाली प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने इस्तीफ़ा दिया।

21 दिसम्बर 2002 को ब्रिटेन ने धमकी के बाद बोगोटा का दूतावास बंद किया गया

21 दिसम्बर 2007 को भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की माँ तेजी बच्चन का निधन हुआ ।

21 दिसम्बर 2007 को चीन के दक्षिणी यूनैन प्रान्त के कुनमिंग मिलिट्री एकेडमी में भारत व चीन के बीच पहला साझा अभ्यास शुरू हुआ ।

21 दिसम्बर 2008 को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व बॉलीवुड स्टार शाहरुख ख़ान को अमेरिकी पत्रिका न्यूज बीक ने दुनिया के 50 शक्तिशाली लोगों की सूची में शामिल किया।

21 दिसम्बर 2011 को देश के जाने-माने न्यूक्लियर फिजिसिस्ट पी के अयंगर का निधन हुआ था।

21 दिसम्बर 2012 को 'गंगनम् स्टाइल' यू ट्यूब पर एक अरब बार देखे जाने वाला पहला वीडियो बना।

21 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

21 जनवरी का इतिहास     21 फरवरी का इतिहास
  
21 मार्च का इतिहास         21 अप्रैल का इतिहास  

21 मई का इतिहास          21 जून का इतिहास 

21 जुलाई का इतिहास      21 अगस्त का इतिहास 

21 सितम्बर का इतिहास   21 अक्टूबर का इतिहास  

21 नवम्बर का इतिहास    21 दिसम्बर का इतिहास  

19 दिसम्बर का इतिहास

19 दिसम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 353 वॉ दिन है, साल में अभी 12 दिन बाकी है।

19 दिसम्बर 1154 को किंग हेनरी द्वितीय इंग्लैंड के सम्राट बने।

19 दिसम्बर 1842 को अमेरिका ने हवाई को प्रांत के रूप में मान्यता दी।

19 दिसम्बर 1860 को 1848 से 1856 तक भारत के गवर्नर जनरल रहे लार्ड डलहौजी का निधन हुआ ।

19 दिसम्बर 1899 को मानवाधिकारों के लिए आजिवन संघर्ष करने वाले अमेरिकि नेता मार्टिन लूथर किंग सीनियर का जन्म हुआ ।

19 दिसम्बर 1919 को भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता ओम प्रकाश का जन्म हुआ ।

19 दिसम्बर 1919 को अमेरिका में मौसम विज्ञान सोसायटी की स्थापना हुयी।

19 दिसम्बर 1924 को जर्मन सीरियल किलर फ्रिट्ज हार्मैन को हत्या की एक श्रृंखला के लिए मौत की सजा सुनाई गई।

19 दिसम्बर 1927 को उत्तर प्रदेश ऑटोमोबाइल संघ की स्थापना हुई ।

19 दिसम्बर 1927 को पण्डित राम प्रसाद 'बिस्मिल' को गोरखपुर जेल में, ठाकुर रोशन सिंह को इलाहाबाद की मलाका (नैनी) जेल में और अशफाक उल्ला खाँ को फैज़ाबाद जेल में फाँसी की सजा दी गई ।

19 दिसम्बर 1934 को भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल का जन्म हुआ ।

19 दिसम्बर 1941 को जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने सेना की पूरी कमान अपने हाथ में ले ली।

19 दिसम्बर 1945 को मुंबई में संस्थान को पेडर मार्ग पर स्थित केनिलवर्थ बंगले पर स्थानांतरित किया गया था। इसका उद्घाटन मुंबई के तत्कालीन राज्यपाल सर जॉन कोल्विले ने किया।

19 दिसम्बर 1961 को गोवा पुर्तग़ाल की गुलामी से आजाद हुआ। ऑपरेशन विजय के तहत भारतीय सैनिकों ने गोवा के बॉर्ड में प्रवेश किया।

19 दिसम्बर 1969 को पूर्व क्रिकेटर नयन मुंगया का जन्म हुआ ।

19 दिसम्बर 1974 को ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी एवं कप्तान रिकी पोंटिंग का जन्म हुआ ।

19 दिसम्बर 1974 को अमरीकन फुटबॉल के खिलाड़ी जेक प्लमर का जन्म हुआ ।

19 दिसम्बर 1980 अमरीकन अभिनेता जेक गाइलनहाल का जन्म हुआ ।

19 दिसम्बर 1983 को ब्राजील के शहर रियो दी जेनेरियो से फुटबॉल के फीफा विश्व कप की चोरी हो गई।

19 दिसम्बर 1984 को चीन एवं ब्रिटेन के मध्य 1997 तक हांगकांग चीन के वापस करने संबंघी समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

19 दिसम्बर 1988 को ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित और प्रसिद्ध गुजराती साहित्यकार उमाशंकर जोशी का निधन हुआ ।

19 दिसम्बर 1998 को अमर्त्य सेन को बांग्लादेश ने मानद नागरिकता से नवाजा।

19 दिसम्बर 1998 को डेनवर (अमेरिका) में आयोजित विश्व विकलांग स्कीइंग में शील कुमार (भारत) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किए गए ।

19 दिसम्बर 1999 को 443 वर्षों तक पुर्तग़ाली उपनिवेश में रहने के बाद मकाऊ का चीन को हस्तांतरण किया गया ।

19 दिसम्बर 2000 को आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर लगातार 13वां टेस्ट मैच जीता।

19 दिसम्बर 2003 को संयुक्त राज्य अमेरिका ने कश्मीर समस्या को संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के तहत हल करने की पाकिस्तान की मांग छोड़ने का स्वागत किया।

19 दिसम्बर 2005 को अफ़ग़ानिस्तान में तीन दशक बाद लोकतांत्रिक पद्धति से चुनी गई देश की पहली संसद की पहली बैठक आयोजित की गई ।

19 दिसम्बर 2006 को शैलजा आचार्य को नेपाल ने अपना भारत में नया राजदूत नियुक्त किया।

19 दिसम्बर 2007 को टाइम पत्रिका ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को पर्सन आफ़ द ईयर के ख़िताब से नवाजा  गया ।

19 दिसम्बर 2008 को केनरा बैंक, एचडीएफसी व बैंक ऑफ़ राजस्थान ने आवास ऋण सस्ता करने की घोषणा की।
19 दिसम्बर 2012 को पार्क ग्युन हे दक्षिण कोरिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनी।

19 दिसम्बर 2016 को लेखक और गाँधीवादी पर्यावरणविद् अनुपम मिश्र का निधन हुआ ।

19 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

19 जनवरी का इतिहास    19 फरवरी का इतिहास  

19 मार्च का इतिहास         19 अप्रैल का इतिहास  

19 मई का इतिहास           19 जून का इतिहास 

19 जुलाई का इतिहास      19 अगस्त का इतिहास    
19 सितम्बर का इतिहास   19 अक्टूबर का इतिहास

19 नवम्बर का इतिहास     19 दिसम्बर का इतिहास

18 दिसम्बर का इतिहास

18 दिसम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 352वॉ दिन है,साल में अभी 13 दिन बाकी है।

18 दिसम्बर को राष्ट्रीय धातुविज्ञान दिवस और अंतरराष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया जाता है।

18 दिसम्बर 1271 को मंगोल शासक कुबलई खान ने अपने साम्राज्य का नाम युआन रखा और यहीं से मंगोलिया और चीन में युआन वंश की शुरुआत हुई।

18 दिसम्बर 1398 को तैमूर ने सुल्तान नुसरत शाह को हराकर दिल्ली पर कब्जा किया।

18 दिसम्बर 1756 को भारत के छत्तीसगढ़ राज्य की संत परंपरा में सर्वोपरि माने जाने वाले संत गुरु घासीदास का जन्म हुआ।

18 दिसम्बर 1787 को अमेरिकी संविधान को स्वीकार करने वाला न्यू जर्सी तीसरा राज्य बना।

18 दिसम्बर 1833 को रूस का राष्ट्रीय गान ‘गॉड सेव द जार’ पहली बार गाया गया।

18 दिसम्बर 1878 को अल-थानी परिवार कतर पर शासन करने वाला पहला परिवार बना।

18 दिसम्बर 1887 को भोजपुरी के समर्थ लोक कलाकार भिखारी ठाकुर का जन्म हुआ।

18 दिसम्बर 1960 को नयी दिल्ली में राष्ट्रीय संग्रहाल का शुभारंभ।

18 दिसम्बर 1971 को प्रसिद्ध निबंधकार पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी का निधन हुआ।

18 दिसम्बर 1973 को इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक की स्थापना।

18 दिसम्बर 1980 को सोवियत संघ के प्रधानमंत्री एलेक्सी कोज़ीगिन का निधन हुआ।

18 दिसम्बर 1980 को भारतीय राजनीतिज्ञ तथा लोक सभा के सदस्य मुकुट बिहारी लाल भार्गव का निधन हुआ।

18 दिसम्बर 1989 को सचिन ने अपना पहला एकदिवसीय क्रिकेट मैच पाकिस्तान के ख़िलाफ़ खेला था।

18 दिसम्बर 1995 को अज्ञात विमान ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में हथियारों का जखीरा गिराया।

18 दिसम्बर 1997 को भारत और अमेरिका के मध्य अंतरिक्ष अनुसंधान में सहयोग के लिए वाशिंगटन संधि सम्पन्न।

18 दिसम्बर 1999 को श्रीलंका की राष्ट्रपति चंद्रिका कुमार तुंग पर हुए जानलेवा हमले में 25 लोगों की मृत्यु तथा 100 घायल।

18 दिसम्बर 2000 को फ़्रांस के जाने-माने अभिनेता करार्ड ब्लेन का निधन।

18 दिसम्बर 2002 को हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने सिपिदान और लिगितान द्वीपों पर नियंत्रण के मामले में मलेशिया के अधिकार की पुष्टि की।

18 दिसम्बर 2005 को भूटान नरेश जिग्मे सिंग्मे वांगचुक ने 2008 में गद्दी छोड़ देने की घोषणा की।

18 दिसम्बर 2008 को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण हुआ।

18 दिसम्बर 2015 को ब्रिटेन के कोयला खादान केलिंगले केलियरी को बंद किया गया।

18 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

18 जनवरी का इतिहास   18 फरवरी का इतिहास  

18 मार्च का इतिहास       18 अप्रैल का इतिहास   

18 मई का इतिहास         18 जून का इतिहास  

18 जुलाई का इतिहास     18 अगस्त का इतिहास

18 सितम्बर का इतिहास  18 अक्टूबर का इतिहास 

18 नवम्बर का इतिहास    18 दिसम्बर का इतिहास

17 दिसम्बर का इतिहास

17 दिसम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 351 वॉ  दिन है,साल में अभी 14 दिन बाकी है।

17 दिसम्बर 1556 को बादशाह अकबर के दरबार के प्रसिद्ध कवि रहीम का जन्म हुआ ।

17 दिसम्बर 1645 मुगल सम्राट जहांगीर की पत्नी नूरजहां बेगम का निधन हुआ।

17 दिसम्बर 1715 को सिखों के प्रमुख बंदा बहादुर बैरागी ने गुरुदासपुर में मुग़लों के सामने आत्मसमर्पण किया।

17 दिसम्बर 1779 को मराठों और पुर्तग़ालियों के बीच लंबे संघर्ष के बाद मराठा सरकार ने मित्रता सुनिश्चित करने के लिए इस प्रदेश के कुछ गांवों का 12,000 रुपये का राजस्‍व क्षतिपूर्ति के तौर पर पुर्तग़ालियों को सौंप दिया।

17 दिसम्बर 1869 को  क्रांतिकारी लेखक, इतिहासकार तथा पत्रकार सखाराम गणेश देउसकर का जन्म हुआ।

17 दिसम्बर 1903 को राइट बंधुओं ने 'द फ्लायर' नामक विमान पहली बार उड़ाया था,12 सेकेंड की इस उड़ान ने दुनिया में क्रांति ला दी थी।

17 दिसम्बर 1905 को भारत के पहले मुस्लिम मुख्य न्यायाधीश, वे भारत के प्रथम कार्यवाहक राष्ट्रपति मुहम्मद हिदायतुल्लाह का जन्म हुआ।

17 दिसम्बर 1907 को उग्येन वांगचुक भूटान के पहले वंशानुगत राजा बने।

17 दिसम्बर 1914 को पोलैंड के लिमानोव में आस्ट्रिया की सेना ने रूसी सेना को पराजित किया।

17 दिसम्बर 1914 को तुर्की अधिकारियों ने यहूदियों को तेल अवीव से बाहर खदेड़ दिया।

17 दिसम्बर 1922 को अमेरिकी इंजीनियर और शहरी योजनाकार एलन वूरीज़ का जन्म हुआ ।

17 दिसम्बर 1925 को तत्कालीन सोवियत संघ और तुर्की ने एक दूसरे पर हमला न करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये।

17 दिसम्बर 1927 को आस्ट्रेलिया के महान् बल्लेबाज सर डान ब्रेडमैन ने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने पहले ही मैच में शानदार 118 रनों की पारी खेली।

17 दिसम्बर 1927 को भारत के एक प्रमुख क्रान्तिकारी राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी को निर्धारित तिथि से 2 दिन पूर्व ब्रिटिश सरकार ने गोण्डा जेल में फाँसी पर लटका कर मार दिया।

17 दिसम्बर 1928 को लाला लाजपात राय की हत्या का बदला लेने के लिए भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने उन पर लाठी चार्ज करने वाले सांडर्स की हत्या कर दी।

17 दिसम्बर 1929 को महान् क्रांतिकारी भगत सिंह और राजगुरू ने अंग्रेज़ पुलिस अधिकारी सांडर्स को गोली मारी।

17 दिसम्बर 1931 को भारत के कोलकाता में ‘भारतीय सांख्यिकी संस्थान’ की स्थापना हुई।

17 दिसम्बर 1933 को भारत के दिग्गज क्रिकेटर लाला अमरनाथ ने अपने पदार्पण टेस्ट मैच में ही 118 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

17 दिसम्बर 1940 को महात्मा गांधी ने व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन स्थगित किया।

17 दिसम्बर 1959 को प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, गाँधीवादी और पत्रकार भोगराजू पट्टाभि सीतारामैया का निधन हुआ ।

17 दिसम्बर 1994 को लेखक ,विचारक और लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता  ललित शुक्ला का निधन हुआ ।

17 दिसम्बर 1996 को नेशनल फुटबाल लीग का शुभारंभ हुआ।

17 दिसम्बर 1972 को भारतीय फ़िल्म अभिनेता जॉन अब्राहम का जन्म हुआ।

17 दिसम्बर 1998 को अमेरिकी और ब्रिटिश बम वर्षकों ने 'आपरेशन डेजर्ट फ़ाक्स' के तहत इराक पर भारी बमबारी की।

17 दिसम्बर 2000 को भारत और पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष मुख्यालयों में हॉटलाइन पुन: शुरू किया गया ।

17 दिसम्बर 2000 को नेशनलिस्ट सर्व डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता मिरको सरोविक ने बोस्निया में राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

17 दिसम्बर 2002 को तुर्की ने कश्मीर मुद्दे पर भारत का समर्थन किया।

17 दिसम्बर 2005 को भूटान के राजा जिग सिगमे वांचुक को सत्ता से हटाया गया।

17 दिसम्बर 2008 को शीला दीक्षित ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

17 दिसम्बर 2009 को लेबनान के समुद्री तट पर कार्गो जहाज एमवी डैनी एफ टू के डूबने से 40 लोगों तथा 28000 से अधिक पशुओं की मौत हो गयी।

17 दिसम्बर 2014 को अमेरिका और क्यूबा ने 55 साल के बाद दोबारा कूटनीतिक संबंधों को बहाल किया।

17 तारीख़ के इतिहास को इन महीनों में देखें

17 जनवरी का इतिहास    17 फरवरी का इतिहास

17 मार्च का इतिहास        17 अप्रैल का इतिहास

17 मई का इतिहास          17 जून का इतिहास

17 जुलाई का इतिहास      17 अगस्त का इतिहास

17 सितम्बर का इतिहास   17 अक्टूबर का इतिहास

17 नवम्बर का इतिहास     17 दिसम्बर का इतिहास

16 दिसम्बर का इतिहास

16 दिसम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 350वाँ दिन है, वर्ष में अभी 15 दिन बाकी है।

16 दिसम्बर 1515 को पुर्तग़ाली गवर्नर का गोवा अल्फांसो डे अल्बुकेरक का निधन हुआ।

16 दिसम्बर 1631 को इटली के माउंट विसुवियस में ज्वालामुखी विस्फोट होने से छह गांव तबाह हुए जिसमें चार हजार से अधिक लोग मारे गए।

16 दिसम्बर 1707 को जापान के माउंट फुजी पर्वत में अंतिम बार ज्वालामुखी विस्फोट हुआ।

16 दिसम्बर 1824 को ग्रेट नॉर्थ हाॅलैंड नहर खोली गई।

16 दिसम्बर 1862 को नेपाल ने संविधान को अपनाया।

16 दिसम्बर 1889 को ब्रिटिश संसद की अधिकार घोषणा को राजा विलियम तथा रानी मेरी ने स्वीकार कर शासन में जनता के अधिकार को मान्यता दी।

16 दिसम्बर 1920 को चीन में आए भूकंप के कारण 1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

16 दिसम्बर 1922 को पोलैंड के राष्ट्रपति गैब्रियल नारुतोविक्ज़ की हत्या कर दी गई।

16 दिसम्बर 1927 को आस्ट्रेलिया के महान् बल्लेबाज सर डान ब्रैडमैन ने न्यूसाउथ वेल्स और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच से अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत की।

16 दिसम्बर 1929 को कलकत्ता (अब कोलकाता) विद्युत आपूर्ति निगम ने हुगली नदी के भीतर नहर की खुदाई आरंभ की।

16 दिसम्बर 1937 को भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक हवा सिंह का जन्म हुआ।

16 दिसम्बर 1945 को जापान के दो बार प्रधानमंत्री फूमिमारो कनोए ने युद्ध अपराधों का सामना करने की बजाए आत्महत्या कर लिया।

16 दिसम्बर 1951 को हैदराबाद में सालार जंग संग्रहालय की स्थापना की गयी।

16 दिसम्बर 1958 को कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में एक गोदाम में लगी भीषण आग में 82 लोगों की मौत हुई।

16 दिसम्बर 1959 को पश्चिमी पाकिस्तान के लोवाराय दर्रे में भारी बर्फबारी से 48 लोगों की मौत हुई।

16 दिसम्बर 1960 को अमेरिका के न्यूयार्क शहर में हुए दो विमानों की टक्कर के कारण 136 लोग मारे गए।

16 दिसम्बर 1971 को भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर सहमति के बाद बंगलादेश पाकिस्तान से पृथक् होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना।

16 दिसम्बर 1971 को परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का निधन हुआ।

16 दिसम्बर 1985 को देश के प्रथम फास्ट ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर (एफबीटीआर) की स्थापना तमिलनाडु के कलपक्कम में की गई।

16 दिसम्बर 1991 को कजाखस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की।

16 दिसम्बर 1993 को नयी दिल्ली में 'सभी के लिए शिक्षा' सम्मेलन प्रारम्भ किया गया।

16 दिसम्बर 1985 को  फास्ट ब्रीडर परमाणु रिएक्ट ने कलपक्कम में कार्य करना शुरू कर दिया।

16 दिसम्बर 1994 को पलाऊ संयुक्त राष्ट्र का 185वां सदस्य बना।

16 दिसम्बर 1999 को गोलन पहाड़ी के मुद्दे पर सीरिया-इस्रायल वार्ता विफल रही।

16 दिसम्बर 2002 को प्रसिद्ध भारतीय महिला क़व्वाल शकीला बानो का निधन हुआ।

16 दिसम्बर 2002 को बांग्लादेश ने 31वाँ विजय दिवस मनाया।

16 दिसम्बर 2004 को दूरदर्शन की फ्री टु एयर डीटीएच सेवा 'डीडी डायरेक्‍ट +' का शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा किया गया।

16 दिसम्बर 2006 को नेपाल में अंतरिक्ष संविधान को अंतिम रूप दिया गया। इसके तहत राजा ज्ञानेन्द्र को देश के प्रमुख के पद से हटा दिया गया।

16 दिसम्बर 2008 को केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के वेतन पुनरीक्षण को गठित चड्ढा समिति की संस्तुतियों को केन्द्र सरकार ने मंज़ूर किया।

16 दिसम्बर 2013 को फिलीपीन्स की राजधानी मनीला में एक बस के पलटने से 18 लोगों की मौैत हो गयी तथा 20 अन्य घायल हो गए।

16 दिसम्बर 2014 को पाकिस्तान में पेशावर के एक स्कूल में तहरीक ए तालिबान के हमले में 145 लोगों की मौत हुई जिनमें ज्यादातर स्कूली बच्चे थे।

16 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

16 जनवरी का इतिहास    16 फरवरी का इतिहास

16 मार्च का इतिहास        16 अप्रैल का इतिहास

16 मई का इतिहास          16 जून का इतिहास

16 जुलाई का इतिहास      16 अगस्त का इतिहास 

16 सितम्बर का इतिहास   16 अक्टूबर का इतिहास

16 नवम्बर का इतिहास    16 दिसम्बर का इतिहास

15 दिसम्बर का इतिहास

15 दिसम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 349 वॉ दिन है ,साल में अभी 16 दिन बाकी है।

15 दिसम्बर 1749 को छत्रपति शिवाजी के पोते शाहू की मौत हुई।

15 दिसम्बर 1794 को फ्रांस में क्रांतिकारी ट्रिब्यूनल को समाप्त कर दिया गया।

15 दिसम्बर 1803 को ईस्ट इंडिया कंपनी ने उड़ीसा (अब ओडिशा) पर कब्जा किया।

15 दिसम्बर 1911 को बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी सोसाइटी की स्थापना हुई।

15 दिसम्बर 1916 को प्रथम विश्व युद्ध के दौरान वेरदून में हुए लड़ाई में फ्रांस ने जर्मनी को हराया।

15 दिसम्बर 1917 को मोलदावियन गणराज्य ने रूस से स्वतंत्र होने की घोषणा की।

15 दिसम्बर 1953 को भारत की एस विजयलक्ष्मी पंडित संयुक्त राष्ट्र महासभा के आठवें सत्र की प्रथम महिला अध्यक्ष चुनी गई।

15 दिसम्बर 1965 को बांग्लादेश में गंगा नदी के तट पर आये चक्रवात में 15,000 लोगों की मौत हुई।

15 दिसम्बर 1976 को न्यूजीलैंड से स्वतंत्र हुआ समोआ संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।

15 दिसम्बर 1991 को जाने माने फिल्म निर्माता सत्यजीत रे सिनेमा जगत् में उनकी उपलब्धियों के लिए स्पेशल ऑस्कर से नवाजा गया।

15 दिसम्बर 1993 को जेनेवा में गैट (व्यापार एवं तटकर पर आम अहमति) विश्व व्यापार समझौते पर 126 देशों द्वारा हस्ताक्षर किए गए ।

15 दिसम्बर 1995 को यूरोपीय यूनीयन के नेताओं में समग्र एकीकृत यूरोप की मुद्रा यूरो के लिए सहमति|

15 दिसम्बर 1997 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा किसी सार्वजनिक स्थान, वाहन या दफ़्तर पर उग्रवादियों द्वारा किये जाने वाले विस्फोटों को ग़ैर क़ानूनी घोषित किये जाने का प्रस्ताव पारित।

15 दिसम्बर 1997 को अरुंधति रॉय को उनके उपन्यास ‘द गॉड आॅफ स्मॉल थिंग्स’ के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार ‘बुकर पुरस्कार’ से नवाजा गया।

15 दिसम्बर 2000 को चेरनोबिल रिएक्टर सदा के लिए बंद किया गया ।

15 दिसम्बर 2001 को इटली में पीसा की झुकी मीनार को 11 साल बंद रहने के बाद दोबारा खोला गया।

15 दिसम्बर 2003 को भूटान सरकार ने अपने यहाँ सक्रिय भारतीय अलगाववादियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की।

15 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

15 जनवरी का इतिहास    15 फरवरी का इतिहास

15 मार्च का इतिहास        15 अप्रैल का इतिहास

15 मई का इतिहास          15 जून का इतिहास

15 जुलाई का इतिहास      15 अगस्त का इतिहास

15 सितम्बर का इतिहास  15 अक्टूबर का इतिहास

15 नवम्बर का इतिहास   15 दिसम्बर का इतिहास

14 दिसम्बर का इतिहास

14 दिसम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 348 वॉ दिन है ,साल में अभी 17 दिन बाकी है।

14 दिसम्बर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाता है।

08 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक हर साल अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह मनाया जाता है।

14 दिसम्बर 1687 को ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास (भारत) में नगर निगम बनाया।

14 दिसम्बर 1799 को अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन (प्रथम)  का निधन हुआ, वह सर्वसम्मति से अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए थे।

14 दिसम्बर 1864 को अपने समय में उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध वकील और प्रसिद्ध सार्वजनिक कार्यकर्ता जगत नारायण मुल्ला का जन्म हुआ ।

14 दिसम्बर 1910 को निबन्धकार, लेखक, कहानीकार उपेन्द्रनाथ अश्क का जन्म हुआ।

14 दिसम्बर 1911 को अमुंडसेन की दक्षिणी ध्रुव की यात्रा की ।

14 दिसम्बर 1918 को प्रसिद्ध भारतीय योग गुरु बी. के. एस. आयंगर का जन्म हुआ।

14 दिसम्बर 1921 को एनी बेसेंट को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय ने 'डॉक्टर ऑफ़ लेटर्स' की उपाधि से विभूषित किया गया ।

14 दिसम्बर 1924 को भारतीय अभिनेता राज कपूर का जन्म हुआ ।

14 दिसम्बर 1934 को प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का जन्म हुआ ।

14 दिसम्बर 1936 को भारतीय सिनेमा में बंगाली और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता विश्वजीत चटर्जी का जन्म हुआ।

14 दिसम्बर 1946 को भारतीय नेता इंदिरा गाँधी के छोटे पुत्र संजय गाँधी का जन्म हुआ।

14 दिसम्बर 1946 को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

14 दिसम्बर 1953 को भारत के पूर्व टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज का जन्म हुआ ।

14 दिसम्बर 1966 को गीतकार शैलेन्द्र का निधन हुआ।

14 दिसम्बर 1971 को परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक फ़्लाइंग ऑफ़िसर निर्मलजीत सिंह सेखों का निधन हुआ।

14 दिसम्बर 1982 को ब्रिटिश उपनिवेश जिब्राल्टर एवं स्पेन के बीच स्थित विशाल ग्रीन गेट 13 वर्षों के बाद पुन: खोला गया।

14 दिसम्बर 1983 को जनरल एच.एम. इरशाद ने खुद को बंगलादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।

14 दिसम्बर 1995 को बोस्निया, सर्बिया और क्रोएशिया के नेताओं ने पेरिस में डेटन संधि पर हस्ताक्षर करके साढ़े तीन साल से जारी बाल्कन युद्ध को समाप्त किया।

14 दिसम्बर 1997 को ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती के लिए विश्व के सभी देश सहमत हुए ।

14 दिसम्बर 1998 को 23वें काहिरा अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में तमिल फ़िल्म ‘टेररिस्ट’ में सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।

14 दिसम्बर 2000 को जार्ज डब्ल्यू बुश अमेरिका के 43 वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए ।

14 दिसम्बर 2002 को पाकिस्तान ने दक्षिण अफ़्रीका को हराकर नेत्रहीनों का विश्वकप जीता।

14 दिसम्बर 2003 को अमेरिकी गठबंधन सैनिकों ने इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को तिकरित में गिरफ़्तार किया।

14 दिसम्बर 2003 को मैक्सिको के मेरिदा में पहले भ्रष्टाचार  निरोधक समझौते पर 73 देशों ने हस्ताक्षर किये।

14 दिसम्बर 2007 को बाली समझौते के प्रारूप से विवादित प्रावधान अलग किये गए।

14 दिसम्बर 2007 को उत्तर और दक्षिण कोरिया के मध्य 50 वर्ष बाद रेल सेवा पुन: प्रारम्भ  की गई ।

14 दिसम्बर 2008 को भारत ने अर्जेन्टीना के ख़िलाफ़ अंडर-21 हॉकी टेस्ट सीरीज के आख़िरी मैच 4-4 से ड्रा खेला।

14 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

14 जनवरी का इतिहास      14 फरवरी का इतिहास

14 मार्च का इतिहास          14 अप्रैल का इतिहास

14 मई का इतिहास            14 जून का इतिहास

14 अगस्त का इतिहास      14 जुलाई का इतिहास

14 सितम्बर का इतिहास     14 अक्टूबर का इतिहास

14 नवम्बर का इतिहास      14 दिसम्बर का इतिहास

13 दिसम्बर का इतिहास

13 दिसम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 347वॉ दिन है ,साल में अभी 18 दिन बाकी है।

13 दिसम्बर 1048 को एक फ़ारसी विद्वान लेखक, वैज्ञानिक, धर्मज्ञ तथा विचारक अलबेरूनी का निधन हुआ।

13 दिसम्बर 1232 को गुलाम वंश के शासक इल्तुतमिश ने ग्वालियर पर कब्जा किया।

13 दिसम्बर 1870 को अफ़्रीक़ा के पश्चिमी क्षेत्रों का अतिग्रहण करने के लिए फ़्रांस के सैन्य हमले आरंभ हुए।

13 दिसम्बर 1986 को हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री स्मिता पाटिल का निधन हुआ।

13 दिसम्बर 1903 को हिन्दी में मनोवैज्ञानिक उपन्यासों के आरम्भकर्ता इलाचन्द्र जोशी का जन्म हुआ।

13 दिसम्बर 1916 को आस्ट्रिया के टायरॉल में हिमस्खलन से 24 घंटे में 10,000 ऑस्ट्रियाई और इतालवी सैनिकों की मौत हुई।

13 दिसम्बर 1920 को नीदरलैंड के हेग में लीग ऑफ नेशंस का अंतरराष्ट्रीय न्यायालय स्थापित किया गया।

13 दिसम्बर 1925 को भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री लक्ष्मीचंद जैन का जन्म हुआ।

13 दिसम्बर 1937 को चीन और जापान के बीच हुए नानज़िंग के युद्ध में जापानियों की जीत हुई।

13 दिसम्बर 1949 को इस्राईल ने अपनी संसद बैतुल मुक़द्दस स्थानान्तरित करने और तेलअबीब के स्थान पर इस नगर को अपनी राजधानी बनाने का निर्णय लिया।

13 दिसम्बर 1955 को भारत और सोवियत संघ ने पंचशील समझौते को स्वीकार किया।

13 दिसम्बर 1959 को आर्क बिशप वकारियोस साइप्रस के प्रथम राष्ट्रपति चुने गए।

13 दिसम्बर 1981 को पोलैंड में आपात काल की घोषणा हुई सेना ने सत्ता पर कब्ज़ा किया।

13 दिसम्बर 1989 को गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी को आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ाने के बदले पांच कश्मीरी आतंकवादियों को जेल से रिहा किया गया।

13 दिसम्बर 1991 को उत्तरी और दक्षिणी कोरिया के बीच एक संधि पर हस्ताक्षर हुए।

13 दिसम्बर 1996 को कोफी अन्नान संयुक्त राष्ट्र के महासचिव चुने गए।

13 दिसम्बर 2000 को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विजय सैमुअल हजारे कैस्ट्रॉल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड पाने वाले पहले व्यक्ति बने।

13 दिसम्बर 2001 को दिल्ली स्थित भारतीय संसद पर आतंकवादी हमला हुआ।

13 दिसम्बर 2001 को इस्रायल ने यासर अराफात से सम्पर्क तोड़े।

13 दिसम्बर 2002 को यूरोपीय संघ ने तुर्की के साथ एक बहुप्रतीक्षित समझौते को अपनी मंजूरी दी।

13 दिसम्बर 2002 को यूरोपीय संघ का विस्तार किया गया।साइप्रस, चेक गणराज्य, एस्टोनिया, हंगरी, लातेविया, लिथुआनिया, पोलैंड, स्लोवाकिया और स्लोविनिया इसमें शामिल किए गए।

13 दिसम्बर 2003 को भूतपूर्व इराकी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को उनके गृह नगर टिगरीट के निकट गिरफ्तार कर लिया गया।

13 दिसम्बर 2004 को भूतपूर्व चिलि तानाशाह जनरल अगस्टो पिनोसे अपहरण और नरसंहार के 9 आरोप लगने के बाद घर में नजरबंद कर दिए गए।

13 दिसम्बर 2004 को इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु और सर क्रीक पर वार्ता प्रारम्भ हुई।

13 दिसम्बर 2006 को 150वें सदस्य के रूप में वियतनाम को शामिल करने हेतु विश्व व्यापार संगठन द्वारा अधिसूचना जारी की गई।

13 दिसम्बर 2007 को श्रीलंकाई सेना व लिट्टे के मध्य हुए संघर्ष में 17 लिट्टे उग्रवादी मारे गए।

13 दिसम्बर 2008 को जम्मू-कश्मीर के पाँचवें चरण के लिए 11 विधानसभा क्षेत्रों में 57% मतदान हुए।

13 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

13 जनवरी का इतिहास        13 फरवरी का इतिहास

13 मार्च का इतिहास             13 अप्रैल का इतिहास

13 मई का इतिहास              13 जून का इतिहास

13 जुलाई का इतिहास         13 अगस्त का इतिहास

13 सितम्बर का इतिहास      13 अक्टूबर का इतिहास

13 नवम्बर का इतिहास       13 दिसम्बर का इतिहास

12 दिसम्बर का इतिहास

12 दिसम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 346वॉ दिन है, साल में अभी 19 दिन बाकी है।

08 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक हर साल अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह और हवाई सुरक्षा दिवस (सप्ताह) मनाया जाता है।

12 दिसम्बर 1901 को सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता मिली आज के दिन बिना किसी तार का प्रयोग किए रेडियायी लहरों द्वारा एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में एक वाक्य प्रसारित किया गया।

12 दिसम्बर 1911 को ब्रिटिश सरकार ने दिल्ली दरबार का आयोजन किया. दरबार में भारत की राजधानी को कलकत्ता से दिल्ली लाने का फैसला लिया और नई दिल्ली बनाई गई। जार्ज पंचम और मेरी भारत के सम्राट के रूप में भारत आए।

12 दिसम्बर 1913 को लियोनार्दो द विंची की विख्यात मोनालिसा की पेंटिंग, जो 2 वर्ष पूर्व चोरी हो गई थी, पुनः प्राप्त कर ली गई।

12 दिसम्बर 1915 को चीन के राष्ट्रपति युवान शी काई ने राजतंत्र को पुनः बहाल कर स्वयं को चीन का सम्राट घोषित किया।

12 दिसम्बर 1323 को इटली के पर्यटक मार्कों पोलो का 69 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

12 दिसम्बर 1923 को इटली में पो नदी के बांध टूटने से 600 लोगों मारे गए।

12 दिसम्बर 1947 को ईरानी शाही सेना ने अजरबाइजान में सत्ता पर पुनः अधिकार कियाकर लिया।

12 दिसम्बर 1949 को तमिल एवं हिन्दी फ़िल्म अभिनेता रजनीकांत का जन्म हुआ ।

12 दिसम्बर 1958 को गिनि संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना।

12 दिसम्बर 1962 को टेनिस खिलाड़ी ट्रेसी ऑस्टिन का जन्म हुआ ।

12 दिसम्बर 1963 को केन्या स्वतंत्र हुआ।

12 दिसम्बर 1964 को केन्या गणतंत्र बना।

12 दिसम्बर 1964 को राष्ट्रकवि के रूप में विख्यात प्रसिद्ध हिंदी कवि मैथिलिशरण गुप्त का निधन हुआ ।

12 दिसम्बर 1981 को पेरू के पूर्व प्रतिनिधि जेवियर पेरेज द कुइयार सं.रा. संघ के महासचिव निर्वाचित हुए।

12 दिसम्बर 1981 को भारत के क्रिकेट खिलाडी युवराज सिंह का जन्म हुआ।

12 दिसम्बर 1992 को हैदराबाद के हुसैनसागर झील में विशालकाय बुद्ध प्रतिमा स्थापित की गई।

12 दिसम्बर 1996 को भारत एवं बांग्लादेश के मध्य गंगाजल के बंटवारे को लेकर 30 वर्षीय संधि पर हस्ताक्षर किए गए।

12 दिसम्बर 1998 को अमेरिकी सदन की न्यायिक समिति द्वारा राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के ख़िलाफ़ महाभियोग चलाने की मंजूरी मिली ।

12 दिसम्बर 1998 को साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार विजेता अलेक्ज़ेंडर लोल्भनित्भिन रूस के सर्वोच्च सांस्कृतिक पुरस्कार को लेने से इंकार किया।

12 दिसम्बर 2001 को भारत ने नेपाल को दो चीता हैलीकॉप्टर और हथियार दिये।

12 दिसम्बर 2005 को हिंदी फिल्में और टेलिविजन धारावाहिकों के निर्माता निर्देशक रामानंद सागर का निधन हुआ ।

12 दिसम्बर 2007 को पेरु की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति एल्बर्टो फूजीमारो को छ: साल की कारावास व 13,000 डॉलर के जुर्माने की सज़ा सुनाई।

12 दिसम्बर 2007 को मलेशिया ने तान सेंग सुन को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया।

12 दिसम्बर 2007 को अमेरिकी संसद ने म्यांमार पर नए प्रतिबन्ध लगाए।

12 दिसंबर 2012 को उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी का निधन हो गया ।

12 दिसम्बर 2008 को प्रशासनिक सुधार आयोग के अध्यक्ष एम वीरप्पा मोइली ने सरकारी कर्मचारियों के सेवा निगमों में व्यापक बदलाव की सिफ़ारिश की।

12 दिसम्बर 2008 को रमन सिंह छत्तीसगढ़ के व शिवराज सिंह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

12 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

12 जनवरी का इतिहास    12 फरवरी का इतिहास

12 मार्च का इतिहास         12 अप्रैल का इतिहास

12 मई का इतिहास          12 जून का इतिहास

12 जुलाई का इतिहास      12 अगस्त का इतिहास

12 सितम्बर का इतिहास   12 अक्टूबर का इतिहास

12 नवम्बर का इतिहास     12 दिसम्बर का इतिहास