26 फ़रवरी का इतिहास

26 फ़रवरी ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 58वॉ दिन है, साल में अभी 308 दिन बाकी है।

26 फ़रवरी 320 को चंद्रगुप्त प्रथम को पाटलिपुत्र का शासक बनाया गया।

27 फरवरी का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

26 फ़रवरी 1712 को दिल्ली के सातवें मुग़ल बादशाह बहादुर शाह प्रथम का निधन हुआ।

26 फ़रवरी 1832 को पोलैंड के संविधान को हटाया गया।

26 फरवरी 1857 को पश्चिम बंगाल के बुरहानपुर जिले में पहला सैनिक विद्रोह हुआ।

26 फ़रवरी 1863 को अमेरिकी राष्ट्रपति लिंकन ने अमेरिकी मुद्रा अधिनियम पर हस्ताक्षर किया।

26 फ़रवरी 1886 को गुजराती भाषा के युग प्रवर्तक माने जाने वाले रचनाकार नर्मद का निधन हुआ।

26 फ़रवरी 1887 को भारत की प्रथम महिला डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी का निधन हुआ।

26 फ़रवरी 1887 को भारतीय प्रशासनिक अधिकारी, विधिवेत्ता, राजनयिक और राजनीतिज्ञ बेनेगल नरसिंह राव का जन्म हुआ।

26 फ़रवरी 1903 को भारत के दसवें मुख्य न्यायाधीश कैलाश नाथ वांचू का जन्म हुआ।

26 फ़रवरी 1908 को बांग्ला साहित्यकार लीला मजूमदार का जन्म हुआ।

26 फ़रवरी 1925 को तुर्की सरकार के खिलाफ जेहाद शुरू हुआ।

फ़रवरी में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

26 फ़रवरी 1946 को पत्रकार एवं साहित्यकार मृणाल पाण्डे का जन्म हुआ।

26 फ़रवरी 1958 को पाकिस्तान के सिंध प्राप्त के प्राचीन सभ्यता के अवशेष बरामद हुए जो मोहनजोदड़ो की सभ्यता से भी लगभग तीन सौ वर्ष पुराने थे।

26 फ़रवरी 1966 को भारतीय राष्ट्रवादी और स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर का निधन हुआ।

26 फ़रवरी 1972 को राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने वर्धा के निकट अरवी में स्थित विक्रम अर्थ सेटेलाइट स्टेशन देश को समर्पित किया।

26 फ़रवरी 1975 को देश का पहला पतंग संग्रहालय ‘शंकर केन्द्र’ गुजरात के अहमदाबाद में स्थापित किया गया।

26 फ़रवरी 1991 को इराकी फौज को देश छोड़ना पड़ा कुवैत पर इराकी हमले के बाद अमरीका और सहयोगी सेना ने इराकी सेना पर हमला कर दिया।

26 फ़रवरी 1993 को न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर बम हमले में छह लोग मारे गए और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

26 फ़रवरी 1994 को उत्तरी कोरिया अपने परमाणु संयंत्रों को अंतर्राष्ट्रीय निरीक्षण के लिए खोलने पर सहमत हुआ।

26 फ़रवरी 1995 को कॉपीराइट मुद्दे पर सं.रा. अमेरिका एवं चीन के मध्य समझौता हुआ।

26 फ़रवरी 1999 को पांच ग्रैमी अवार्ड जीतकर रैप गायिका लॉरिन हिल ने नया रिकार्ड बनाया।

26 फ़रवरी 2001 को क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन का निधन हुआ।

25 फरवरी का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

26 फ़रवरी 2002 को अफ़ग़ानिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री हामिद करजई भारत की दो दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।

26 फ़रवरी 2004 को मकदुनिया के राष्ट्रपति बेरिस ट्रेज कोवस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

26 फ़रवरी 2006 को परमाणु परिशोधन पर ईरान और रूस में समझौता हुआ।

26 फ़रवरी 2007 को नेपाल सरकार द्वारा नरेश की सम्पत्ति का राष्ट्रीयकरण करने की घोषणा की गई।

26 फ़रवरी 2008 को रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने वर्ष 2008 - 09 का रेल बजट संसद में पेश किया।

26 फ़रवरी 2008 को भारत परमाणु अस्त्र ले जाने में सक्षम बैलेस्टिक मिसाइल का समुद्र के भीतर सफल परीक्षण किया।

26 फ़रवरी 2009 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश हेमन्त लक्ष्मण गोखले का स्थानान्तरण मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश के रूप में हुआ।

26 फ़रवरी 2018 को उपराष्‍ट्रपति ने वर्ष 2011 से 2016 तक के लिए प्रधानमंत्री श्रम पुरस्‍कार प्रदान किए। इनमें  श्रम रत्‍न,, श्रम भूषण, श्रम वीर और श्रम वीरांगना तथा श्रमश्री और श्रम देवी पुरस्‍कार शामिल हैं।

26 फ़रवरी 2018 को प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी बाईचुंग भूटिया ने तृणमूल कांग्रेस-टी एम सी से इस्‍तीफा दे दिया।

26 फ़रवरी 2018 को पूर्व मंत्रिमण्‍डल सचिव टी एस आर सुब्रमन्‍यन का निधन हो गया।

26 फ़रवरी 2018 को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने राज्य में किसानों के लिए पांच लाख रुपए के स्वास्थ्य-सह-जीवन बीमा योजना की घोषणा की।

26 फ़रवरी 2018 को वित्‍त मंत्रालय के लगभग नौ हजार पांच सौ कंपनियों को हाई रिस्‍क कैटे‍गरी में डाल दिया।

26 फ़रवरी 2018 को बुल्‍गारिया के सोफिया में 69वें स्‍ट्रेंड्जा मेमोरियल मुक्‍केबाजी टूर्नामेंट में विकास कृष्‍ण को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्‍ठ मुक्‍केबाज चुना गया।

26 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

26 जनवरी का इतिहास      26 फरवरी का इतिहा

26 मार्च का इतिहास         26 अप्रैल का इतिहास

26 मई का इतिहास          26 जून का इतिहास

26 जुलाई का इतिहास      26 अगस्त का इतिहास 

26 सितम्बर का इतिहास   26 अक्टूबर का इतिहास

26 नवम्बर का इतिहास    26 दिसम्बर का इतिहास

25 फ़रवरी का इतिहास

25 फ़रवरी ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 57वॉ दिन है साल में अभी 309 दिन बाकी है।




25 फ़रवरी 1586 को अकबर के दरबारी कवि बीरबल विद्रोही यूसुफजई के साथ एक लड़ाई में मारे गए।

26 फरवरी का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

25 फ़रवरी 1600 को संत एकनाथ का निधन हुआ।

25 फ़रवरी 1760 को लार्ड क्लाईव ने भारत छोड़ा।

25 फ़रवरी 1788 को पिट्स रेग्यूलेट्री एक्ट पारित किया गया।

25 फ़रवरी 1894 को धार्मिक नेता मेहर बाबा का पुणे में जन्म हुआ।

25 फ़रवरी 1897 को प्रसिद्ध साहित्यकार अमरनाथ झा का जन्म हुआ।

25 फ़रवरी 1899 को राजनीतिज्ञ गुरनाम सिंह का जन्म हुआ।

25 फ़रवरी 1903 को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस रह चुके कैलाश नाथ वाचू का जन्म हुआ।

25 फ़रवरी 1909 को गांधी जी को तीन महीने के लिए जेल हुई।

25 फ़रवरी 1910 को दलाई लामा ने भारत में रेफूजी की तौर पर शरण ली।

25 फ़रवरी 1921 को जार्जिया की राजधानी तिब्लिसी पर रूस ने कब्जा किया।

फ़रवरी में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

25 फ़रवरी 1925 को जापान और पूर्व सोवियत संघ के बीच राजनयिक रिश्ते कायम हुये।

25 फ़रवरी 1945 को द्वितीय विश्व युद्ध में तुर्की ने जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।

25 फ़रवरी 1948 को अभिनेता डैनी डेन्जोंगपा का जन्म हुआ।

25 फ़रवरी 1952 को नार्वे की राजधानी ओस्लो में छठे शीतकालीन ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।

25 फ़रवरी 1962 को इंडियन नेशनल कांग्रेस ने चुनावों में जीत दर्ज की।

25 फ़रवरी 1962 को आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत हुई।

25 फ़रवरी 1963 को नेहरू ने चीन पाकिस्तान पैक्ट पर मनाही की।

25 फ़रवरी 1968 को जज मोहम्मद हिदायतउल्ला चीफ जस्टिस बने।

25 फ़रवरी 1970 को केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक मन्नत्तु पद्मनाभन का निधन हुआ।

25 फ़रवरी 1974 को अभिनेत्री दिव्या भारती का जन्म हुआ।

24 फरवरी का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

25 फ़रवरी 1975 को सऊदी अरब के तत्कालीन शासक शाह फैसल की उनके ही भतीजे फैसल बिन मुसाद ने हत्या कर दी।

25 फ़रवरी 1977 को देहरादून में दूसरी सेटालाईट अर्थ स्टेशन का उद्घाटन हुआ।

25 फ़रवरी 1980 को ब्रिटेन ओलंपिक संघ ने ब्रितानी सरकार के विरोध और दबाव के बावजूद उसी वर्ष जुलाई में मॉस्को में होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल होने का फैसला किया।

25 फ़रवरी 1981 क अभिनेता अनुज साहनी का जन्म हुआ।

25 फ़रवरी 1986 को मारिया कोराजोन अकीनो के फिलीपिंस की राष्ट्रपति बनने के साथ ही देश में तानाशाह फर्डिनांड मार्कोस का शासन भी खत्म हो गया।

25 फ़रवरी 1987 को रेल मिनिस्ट्री ने आठ सुपरफास्ट ट्रेन का उद्घाटन किया।

25 फ़रवरी 1987 को हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार एस. एच. बिहारी का निधन हुआ।

25 फ़रवरी 1988 को सतह से सतह तक मार करने वाली भारत की प्रथम मिसाइल पृथ्वी का सफल प्रक्षेपण किया।

25 फ़रवरी 1994 को अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का जन्म हुआ।

25 फ़रवरी 2000 को रूस की निचली संसद ड्यूमा द्वारा भारत के साथ द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि का अनुमोदन किया गया।

25 फ़रवरी 2001 को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन का निधन हुआ।

25 फ़रवरी 2003 को गुटनिरपेक्ष आन्दोलन के 13वें शिखर सम्मेलन में क्वालालंपुर घोषणा स्वीकृत की गई।

25 फ़रवरी 2004 को दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक बी. नागी रेड्डी का निधन हुआ।

25 फ़रवरी 2006 को दीपा मेहता की फ़िल्म 'वाटर' को 'गोल्डेन किन्नारी' पुरस्कार मिला।

25 फ़रवरी 2008 को एच.डी.एफ.सी. व सेंचुरियन बैंक ऑफ़ पंजाब के विलय के लिए शेयर अनुपात को मंज़ूरी दी गई।

25 फ़रवरी 2008 को फ़िल्म 'नौ कंट्री फ़ॉर ओल्ड मैन' को 80वें आस्कर एकेडमी में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म चुन लिया गया।

25 फ़रवरी 2008 को भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश हंस राज खन्ना का निधन हुआ।

25 फ़रवरी 2018 को तमिलनाडु के विल्‍लुपुरम् जिले में ऑरोवील की स्‍वर्ण जयंती समारोह मनाई गई।

25 फ़रवरी 2018 को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के सूरत में लाल भाई कान्‍ट्रैक्‍टर स्‍टेडियम में रन फॉर न्‍यू इंडिया मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया।

25 फ़रवरी 2018 को भारत ने चीनी मिट्टी से बने रसोई के बर्तनों और मेज पर रखी जाने वाली सजावटी वस्‍तुओं के आयात पर एंटी-डम्पिंग शुल्‍क लगा दिया ।

25 फ़रवरी 2018 को पी कश्‍यप ने ऑस्ट्रियन ओपन इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन प्रतियोगिता का पुरूष सिंगल्‍स खिताब जीत लिया।

25 फ़रवरी 2018 को शाम को प्रधानमंत्री सूरत में रन फॉर न्‍यू इंडिया मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

25 फ़रवरी 2018 को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने मानव रहित लड़ाकू विमान रुस्‍तम -2 का सफल परीक्षण किया।

25 फ़रवरी 2018 को दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग में अब तक के सबसे बड़े शीतकालीन ओलंपिक खेलों का रंगारंग समापन हुआ।

25 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

25 जनवरी का इतिहास   25 फरवरी का इतिहास

25 मार्च का इतिहास        25 अप्रैल का इतिहास   

25 मई का इतिहास         25 जून का इतिहास  

25 जुलाई का इतिहास    25 अगस्त का इतिहास  

25 सितम्बर का इतिहास  25 अक्टूबर का इतिहास  

25 नवम्बर का इतिहास   25 दिसम्बर का इतिहास

24 फरवरी का इतिहास

24 फ़रवरी ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 56वॉ दिन है, वर्ष में अभी 310 दिन बाकी है।


24 फ़रवरी 1304 को अरब यात्री, विद्धान् तथा लेखक इब्न बतूता का जन्म हुआ।

25 फरवरी का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

24 फ़रवरी 1483 को प्रथम मुग़ल शासक बाबर का जन्म हुआ।

 24 फ़रवरी 1739 को करनाल में हुए युद्ध में फ़ारस पर सत्तासीन तुर्क नादिरशाह ने मुग़ल शहंशाह आलम की भारतीय सेना को हरा दिया।

24 फ़रवरी 1821 को मैक्सिको ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।

24 फ़रवरी 1822 को दुनिया के पहले स्वामी नारायण मंदिर का अहमदाबाद में उद्घाटन हुआ।

24 फ़रवरी 1831 को दा ट्रीटि ऑफ़ डासिंग रेबिट क्रीक  के तहत भारतीय रिमूवल एक्ट से हटाने की घोषणा की गई।

24 फ़रवरी 1882 को संक्रामक बीमारी टीबी की पहचान की गई।

24 फ़रवरी 1894 को निकारागुआ ने हाेंडुरास की राजधानी तेगुसिगालपा पर कब्जा किया।

24 फ़रवरी 1895 को क्यूबा में स्वतंत्रता प्राप्ति के लिये लड़ाई शुरु हुई।

24 फ़रवरी 1918 को यूरोपीय देश इस्तोनिया ने रूस से स्वतंत्रता हासिल की।

24 फ़रवरी 1924 को प्रसिद्ध भारतीय गजल गायक और अभिनेता तलत महमूद का जन्म हुआ।

फ़रवरी में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

24 फ़रवरी 1939 को हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर अभिनेता और निर्माता निर्देशक जॉय मुखर्जी का जन्म हुआ।

24 फ़रवरी 1948 को तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री एवं ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (ए.आइ.ए.डी.एम.के.) पार्टी की प्रसिद्ध नेता जयललिता का जन्म हुआ।

24 फ़रवरी 1945 को मिस्र और सीरिया ने नाजी जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

24 फ़रवरी 1961 को मद्रास सरकार ने राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने का फैसला किया।

24 फ़रवरी 1967 को हैदराबाद के अंतिम निज़ाम उस्मान अली का निधन हुआ।

24 फ़रवरी 1974 को पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर बंगलादेश को मान्यता प्रदान की।

24 फ़रवरी 1976 को अर्जेन्टीना में सेना प्रमुखों द्वारा सत्ता पर कब्जा किया गया साथ ही राष्ट्रपति श्रीमती पैरों को गिरफ्तार करके संसद को भंग किया गया।

24 फ़रवरी 1986 को भरतनाट्यम की प्रसिद्ध भारतीय नृत्यांगना रुक्मिणी देवी अरुंडेल का निधन हुआ।

24 फ़रवरी 1998 को हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री ललिता पवार का निधन हुआ।

24 फ़रवरी 2001 को पाकिस्तान भारत से परमाणु निवारण के लिए वार्ता को तैयार हो गया।

24 फ़रवरी 2003 को चीन के जिजियांग प्रान्त में भीषण भूकम्प से 257 लोग मरे।

23 फरवरी का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

24 फ़रवरी 2004 को रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मिखाइल कास्यानोव को उनके पद से हटाया।

24 फ़रवरी 2006 को फिलीपींस में तख्तापलट की कोशिश के बाद आपातकाल लागू किया गया।

24 फ़रवरी 2008 को रिलायंस पावर ने अपने शेयर धारकों की क्षतिपूर्ति के लिए बोनस शेयर जारी करने का फैसला किया।

24 फ़रवरी 2008 को मुम्बई की शगुन साराभाई ने जोहांसबर्ग में मिस इण्डिया वर्ल्ड वाइड का खिताब जीता।

24 फ़रवरी 2009 को केन्द्र सरकार ने सेवा कर उत्पाद शुल्क में कटौती की घोषणा की।

24 फ़रवरी 2011 को भारतीय शिक्षा शास्री अमर चित्रकथा के संस्थापक अनंत पै का निधन हुआ।

24 फ़रवरी 2013 को राउल कास्त्रो को दूसरे कार्यकाल के लिये क्यूबा का राष्ट्रपति चुना गया।

24 फ़रवरी 2018 को प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री श्री देवी का रात साढे गयारह बजे दिल का दौरा पडने के कारन दुबई में निधन हो गया।

24 फ़रवरी 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की जयंती के अवसर पर चेन्नई में महत्वाकांक्षी अम्मा टू-व्हीलर योजना का शुभारंभ किया।

24 फ़रवरी 2018 को बिहार के मुजफ्फरपुर में सड़क दुर्घटना में नौ बच्चों की मृत्यु हो गई।

24 फ़रवरी 2018 को मोदी ने दमण और दीव के बीच हैलीकॉप्टर सेवा का भी उद्घाटन किया।

24 फ़रवरी 2018 को ग्यारह हजार चार सौ करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के पासपोर्ट रद्द कर दिए गए

24 फ़रवरी 2018 को अफगानिस्तान में हुए कई आत्मघाती धमाकों में मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हो गई।

24 फ़रवरी 2018 को नेशनल हेराल्‍ड के संपादक नीलाभ मिश्र का चेन्‍नई में निधन हो गया।

24 फ़रवरी 2018 को जिम्नास्टिक विश्वकप में अरुणा बी. रेड्डी पदक जीतने वाली पहली भारतीय जिम्नास्ट बनीं।

24 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

24 जनवरी का इतिहास      24 फरवरी का इतिहास

24 मार्च का इतिहास          24 अप्रैल का इतिहास  

24 मई का इतिहास           24 जून का इतिहास

24 जुलाई का इतिहास       24 अगस्त का इतिहास 
  
24 सितम्बर का इतिहास    24 अक्टूबर का इतिहास   
24 नवम्बर का इतिहास     24 दिसम्बर का इतिहास

23 फ़रवरी का इतिहास

23 फ़रवरी ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 55वॉ दिन है,साल में अभी 311 दिन बाकी है।

23 फ़रवरी 1468 को छपाई की मशीन का आविष्कार करने वाले यूहेन गोटेनबर्ग का निधन हुआ।

24 फरवरी का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

23 फ़रवरी 1886 को अमेरिका के रसायनशास्त्री और आविष्कारक मार्टिन हेल ने अलम्यूनियम की खोज की।

23 फ़रवरी 1940 को रूसी सेनाओं ने यूनान के समीप स्थित लासी द्वीप पर कब्जा किया।

23 फ़रवरी 1947 को दुनिया को मानक में पिरोने वाले अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन की स्थापना हुई।

23 फ़रवरी 1952 को कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम पारित किया गया।

23 फ़रवरी 1954 को भारत के प्रसिद्ध संत और संत निरंकारी मिशन के आध्यात्मिक गुरु बाबा हरदेव सिंह का जन्म हुआ।

23 फ़रवरी 1958 को अर्जेंटीना के महान फार्मूला वन चालक खुआन मानुएल फांगियो का दो आदमियों ने अपहरण कर लिया।

23 फ़रवरी 1969 को ऐतिहासिक उपन्यासकार एवं निबंधकार वृंदावनलाल वर्मा का निधन हुआ।

23 फ़रवरी 1969 को भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री मधुबाला का निधन हुआ।

23 फ़रवरी 1969 को भारतीय फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री का जन्म हुआ।

फ़रवरी में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

23 फ़रवरी 1970 को गयाना देश गणराज्य बना और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।

23 फ़रवरी 1981 को स्पेन में राजनीतिक अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो गई थी, जब दक्षिणपंथी सेना ने प्रशासन का तख़्तापलट कर दिया।

23 फ़रवरी 1982 को भारतीय राजनेता कर्ण सिंह का जन्म हुआ।

23 फ़रवरी 1983 को भारतीय/अमेरिकन हास्य अभिनेता अज़ीज़ अंसारी का जन्म हुआ ।

23 फ़रवरी 1990 को साहित्य जगत् में उपन्यासकार के रूप में सर्वाधिक ख्याति प्राप्त अमृतलाल नागर का निधन हुआ।

23 फ़रवरी 1998 को जैविक एवं रासायनिक हथियारों की जांच को लेकर हुए गतिरोध को समाप्त करने के लिए सं.रा. महासचिव कोफी अन्नान व इराकी उपप्रधानमंत्री तारिक अजीज के बीच ऐतिहासिक समझौता सम्पन्न हुआ।

23 फ़रवरी 2001 को अमेरिकी सीनेट द्वारा सीटीबीटी खारिज की गई और प्रक्षेपास्त्र रक्षा प्रणाली जारी रखने की घोषणा की गई।

23 फ़रवरी 2003 को कनाडा के डेविसन ने विश्वकप का सबसे तेज़ शतक लगाकर 1983 में बनाये गये कपिलदेव के रिकार्ड को तोड़ा।

23 फ़रवरी 2005 को अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।

23 फ़रवरी 2006 को ईराक में जातीय हिंसा में 159 लोग मारे गए।

22 फरवरी का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

23 फ़रवरी 2007 को पाकिस्तान ने शाहीन-2 मीसाईल का परीक्षण किया।

23 फ़रवरी 2008 को 10 साल बाद चुनार सीमेण्ट फैक्ट्री में उत्पादन शुरू हुआ।

23 फ़रवरी 2008 को रक्षामंत्री ए.के. एंटनी ने जेट ट्रेनर हॉक विमान को देश के बेड़े में शामिल करने की औपचारिक घोशणा की।

23 फ़रवरी 2009 को भारतीय तीरंदाज थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एशियाई ग्रां प्री तीरंदाजी चैम्पियनशिप में टीम स्पर्धा में तीन रजत पदक जीते।

23 फ़रवरी 2010 को भारत के मशहूर चित्रकार एम.एफ. हुसैन को कतर की नागरिकता प्रदान कर दी गई।

23 फ़रवरी 2014 को रूस के सोच्चि शहर में 22वें शीतकालीन ओलंपिक खेल का समापन हुआ।

22 फ़रवरी का इतिहास

22 फ़रवरी ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 54वॉ दिन है, साल में अभी 312 दिन बाकी है।

22 फ़रवरी 1495 को  फ़्रांस नरेश चार्ल्स आठवें के नेतृत्व में सेना नेपल्स (इटली) पहुँची।

23 फरवरी का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

22 फ़रवरी 1556 को मुग़ल सम्राट नसीरुद्दीन हुमायूँ का निधन हुआ।

22 फ़रवरी 1724 को स्वीडन और रूस ने आपसी सहायता सम्बन्धी समझौता किया।

22 फ़रवरी 1732 को अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति वाशिंगटन का जन्म का जन्म हुआ।

22 फ़रवरी 1746 को फ्रांसीसी सेनाओं ने बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स पर कब्जा किया।

22 फ़रवरी 1775 को यूरोपीय देश पौलेंड की राजधानी वारसा के बाहरी इलाकों से यहूदियों को निकाला गया।

22 फ़रवरी 1784 को चीन के साथ व्यापार के लिए अमेरिका का पहला व्यापारिक पोत न्यूयॉर्क से रवाना हुआ।

22 फ़रवरी 1788 को जर्मन दार्शनिक आर्थर शोपेन हावर का जन्म हुआ।

22 फ़रवरी 1821 को स्‍पेन ने फ्लोरिडा राज्‍य को 50 लाख डॉलर में अमेरिका को बेचा।

22 फ़रवरी 1845 को ईस्ट इंडिया कम्पनी ने डच ईस्ट इंडिया कम्पनी से सेरामपोर और बालासोर को ख़रीदा।

22 फ़रवरी 1848 को लुई फ़िलिप के शासन की असफलताओं के कारण पेरिस में विद्रोह हुआ।

22 फ़रवरी 1856 को भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, दलितों के हितैषी तथा स्त्री शिक्षा के समर्थक स्वामी श्रद्धानन्द का जन्म हुआ।

22 फ़रवरी 1857 को स्काउट्स की अंतरराष्ट्रीय संस्था के संस्थापक राबर्ट बेडल पावेल का जन्म हुआ।

फ़रवरी में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करे

22 फ़रवरी 1885 को भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त का जन्म हुआ।

22 फ़रवरी 1889 को भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वामी सहजानंद सरस्वती का जन्म हुआ।

22 फ़रवरी 1906 को भारतीय शिक्षाविद् व राजनीतिज्ञ हुमायूँ कबीर का जन्म हुआ।

22 फ़रवरी 1906 को हिन्दी के प्रसिद्ध कवि सोहन लाल द्विवेदी का जन्म हुआ।

22 फ़रवरी 1907 को लंदन में टैक्सी मीटर वाली पहली कैब का संचालन शुरू हुआ।

22 फ़रवरी 1913 को मैक्सिको के क्रान्तिकरी राष्टपति फ़्रैन्सिसको मैडेरो की सेना ने हत्या कर दी।

22 फ़रवरी 1914 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष देवकान्त बरुआ का जन्म हुआ।

22 फ़रवरी 1920 को को भारतीय सिनेमा के अभिनेता कमल कपूर का जन्म हुआ।

22 फ़रवरी 1922 को भारत में जन्में प्रसिद्ध चित्रकर एस. एच. रज़ा का जन्म हुआ।

22 फ़रवरी 1935 को व्हाइट हाउस पर हवाई जहाज़ों की उड़ान को प्रतिबंधित किया गया।

22 फ़रवरी 1942 को द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान फ़िलिपीन्स में जनजातियों ने बड़ी संख्या में जापानी सैनिकों का सफाया कर दिया।

22 फ़रवरी 1944 को महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गाँधी का निधन हुआ।

22 फ़रवरी 1958 को शिक्षा मंत्री अबुल कलाम आज़ाद का निधन हुआ।

22 फ़रवरी 1964 को घाना में एकदलीय शासन व्यवस्था लागू हुई।

22 फ़रवरी 1966 को युगांडा के प्रधानमंत्री मिल्टन ओबेटे ने अपने मंत्रिमंडल के पाँच सहयोगियों की गिरफ़्तारी के आदेश दिए।

22 फ़रवरी 1974 को पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मान्यता प्रदान की।

22 फ़रवरी 1975 को इथोपिया में सैनिकों के साथ संघर्ष में दो हज़ार से अधिक छापामार मारे गये।

22 फ़रवरी 1979 को कैरेबियाई द्वीप सेंट लुसिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।

22 फ़रवरी 1980 को अफगानिस्तान में सैनिक शासन लागू होने की घोषणा हुई।

22 फ़रवरी 1982 को भारत और पाकिस्तान के प्रसिद्ध उर्दू कवि जोश मलीहाबादी का निधन हुआ ।

22 फ़रवरी 1989 को अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश चीन, जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा के लिए रवाना हुए।

21 फरवरी का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

22 फ़रवरी 1990 को मंगोलिया की राजधानी उलानबटोर से स्टालिन की अंतिम मूर्ति भी हटा दी गई।

22 फ़रवरी 1991 को तत्कालीन अमरीकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने इराक को कुवैत से अपनी सेना हटाने को कहा और धमकी दी कि ऐसा ना करने पर अमरीका इराक पर हमला कर देगा।

22 फ़रवरी 1992 को खार्तूम में हज़ारों शरणार्थियों के घर तोड़ दिये गए।

22 फ़रवरी 1993 को हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल भगवत दयाल शर्मा का निधन हुआ।

22 फ़रवरी 1995 को उत्तरी आयरलैंड की समस्या का अंत करने के लिए ब्रिटेन एवं आयरलैंड के प्रधानमंत्री ने समझौता किया।

22 फ़रवरी 1996 को जर्मनी के शोध संस्थान में वैज्ञानिकों ने 112वें तत्त्व की खोज की।

22 फ़रवरी 1996 को स्पेस शटल डिस्कवरी -75 का कक्षा में प्रक्षेपण किया गया।

22 फ़रवरी 1997 को स्कॉटलैंड के रोसलिन संस्थान में शोधकर्ताओं की एक टीम ने पहली बार किसी स्तनधारी जीव से निकाली गई कोशिका से 'क्लोन' बनाने की घोषणा की।

22 फ़रवरी 1998 को जापान के नगानो शहर में अठारवें शीतकालीन ओलंपिक  खेल का समापन हुआ।

22 फ़रवरी 1999 को भारत के प्रख्यात अर्थशास्त्री जगदीश भगवती कोलंबिया विश्वविद्यालय में भारतीय राजनीति अर्थव्यवस्था केंद्र के प्रमुख पद पर नियुक्त किए गए।

22 फ़रवरी 2005 को दक्षिण पूर्वी ईरान में भूकम्प से 500 लोग मरे तथा 1000 लोग घायल हुए।

22 फ़रवरी 2006 को जापान ने भारत से मांस और अंडे सहित सभी कुक्कुट उत्पादों के आयात पर रोक लगाई।

22 फ़रवरी 2007 को ब्रिटिश संसद में थैचर की कांस्य प्रतिमा स्थापित की गई।

22 फ़रवरी 2008 को समकालीन भारतीय कला के संपादक एवं युवा आलोचक डॉ. ज्योतिष जोशी को देशीशंकर अवस्थी स्मृति सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई।

22 फ़रवरी 2008 को ब्रिटेन व फ़्राँस ने ईरान के ख़िलाफ़ प्रतिबन्ध के लिए संशोधित प्रस्ताव सुरक्षा परिषद के समक्ष प्रस्तुत किया।

22 फ़रवरी 2011 को न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में रिक्टर पैमाने पर 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप से 181 लोगों की मौत हुई।

22 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

22 जनवरी का इतिहास     22 फरवरी का इतिहास

22 मार्च का इतिहास        22 अप्रैल का इतिहास

22 मई का इतिहास         22 जून का इतिहास

22 जुलाई का इतिहास 22 अगस्त का इतिहास

22 सितम्बर का इतिहास  22 अक्टूबर का इतिहास

22 नवम्बर का इतिहास   22 दिसम्बर का इतिहास

21 फ़रवरी का इतिहास

21 फ़रवरी ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 53वाँ दिन है, साल मे अभी 313 दिन बाकी है।

21 फ़रवरी को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

22 फरवरी का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

21 फ़रवरी 1613 को मिखाईल रोमारोव प्रथम को सर्वसम्मति से रूस में रोमानोव वंश का शासक चुन लिया गया।

21 फ़रवरी 1795 को डचों ने सीलोन (श्रीलंका) अंग्रेज़ों को सौंप दिया।

21फ़रवरी 1842 को अमेरिका में सिलाई मशीन का पेटेंट कराया गया।

21 फ़रवरी 1848 को कार्ल मार्क्स और फ्रेडरिक एंगेल्स ने कम्युनिस्ट घोषणापत्र प्रकाशित किया।

21 फ़रवरी 1878 को अमेरिका के कनेक्टिकट में पहली टेलीफोन डायरेक्टरी जारी की गई।

21 फ़रवरी 1878 को पुडुचेरी स्थित अरविंदो आश्रम की मां मीरा अलफासा का पेरिस में जन्म हुआ ।

21 फ़रवरी 1896 को महान कवि एवं लेखक सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला का जन्म हुआ ।

21 फ़रवरी 1907 को अंग्रेज़ी भाषा के कवि आडेन का जन्म हुआ।

21 फ़रवरी 1919 को बावारेवा के प्रधानमंत्री कुर्तरिजनर की हत्या म्यूनिख में हुई।

21 फ़रवरी 1919 को बार्सिलोना में क्रान्ति हुई।

फ़रवरी में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

21 फ़रवरी 1925 को न्यूयॉर्कर मैगजीन के प्रथम संस्करण का प्रकाशन हुआ ।

21 फ़रवरी 1943 को ब्रिटेन नरेश जार्ज षष्ठ ने रूसियों को सम्मानित किया गया ।

21 फ़रवरी 1946 को मिस्र में ब्रिटेन के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन हुए।

21 फ़रवरी 1948 को स्वतंत्र भारत के संविधान का प्रारूप संविधान सभा के अध्यक्ष के समक्ष रखा गया।

21 फ़रवरी 1952 को पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान में बंग्लादेश ) स्थित ढाका विश्वविद्यालय में बंगाली भाषा को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने के लिए प्रदर्शन किया गया।बाद में इस आधिकारिक दर्जा दिया गया और यूनेस्को ने इस दिवस को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस घोषित किया।

21 फ़रवरी 1959 को नयी दिल्ली में प्रेस क्लब आफ इंडिया की स्थापना हुई ।

21 फ़रवरी 1963 को सोवियत संघ ने अमेरिका को चेतावनी दी कि क्यूबा पर हमला विश्वयुद्ध में बदल सकता है।

21 फ़रवरी 1972 को अमरीका के तत्कालीन राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन चीन की यात्रा पर गए थे।

20 फरवरी का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

21 फ़रवरी 1973 को सिनाई रेगिस्तान में इजरायली लड़ाकू विमान ने लीबिया अरब एयरलाइंस के विमान-114 को मार गिराया जिससे इसमें सवार 108 लोगों की मौत हो गई।

21 फ़रवरी 1974 को युगोस्लाविया ने संविधान स्वीकार किया।

21 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

21 जनवरी का इतिहास     21 फरवरी का इतिहास
  
21 मार्च का इतिहास         21 अप्रैल का इतिहास  

21 मई का इतिहास          21 जून का इतिहास 

21 जुलाई का इतिहास      21 अगस्त का इतिहास 

21 सितम्बर का इतिहास   21 अक्टूबर का इतिहास  

21 नवम्बर का इतिहास    21 दिसम्बर का इतिहास

20 फ़रवरी का इतिहास

20 फ़रवरी ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 52 वॉ दिन है, साल में अभी 314 दिन बाकी है।

20 फ़रवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाता है।

 21 फरवरी का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

20 फ़रवरी 1547 को एडवर्ड षष्ठम का इंग्लैंड के शासक के पद पर वैस्टमिनिस्टर ऐबे में राज्याभिषेक हुआ।

20 फ़रवरी 1677 को फ़्रांस ने हेटी में स्पेन की सेना को पराजित किया और इस क्षेत्र पर फ़्रांसीसी साम्राज्यवाद आरंभ हुआ।

20 फ़रवरी 1707 को मुग़ल शासक अौरंगजेब का निधन अहमदनगर में हुआ।

20 फ़रवरी 1798 को लुई एलेक्जेंडर बर्थियर ने पोप पायस षष्ठम को पदच्युत किया।

20 फ़रवरी 1811 को ऑस्ट्रिया को दिवालिया घोषित किया गया।

20 फ़रवरी 1833 को मिस्र के साथ युद्ध में तुर्की की मदद के लिए रूसी जहाज़ बास्फ़ोरस की खाड़ी में पहुँचा।

20 फ़रवरी 1835 को कलकत्ता मेडिकल कॉलेज आधिकारिक तौर पर खुला।

20 फ़रवरी 1846 को अंग्रेजों ने लाहौर पर कब्जा किया।

20 फ़रवरी 1847 को राॅयल कलकत्ता टर्फ क्लब की स्थापना की गई।

20 फ़रवरी 1866 को मेक्सिको के स्वतंत्रता संग्रामियों और फ़्रांस के बीच संघर्ष स्वतंत्रता प्रेमियों की विफलता के साथ समाप्त हुआ जिसके परिणाम स्वरूप ऑस्ट्रिया के राजकुमार मेक्सीमिलियन मेक्सिको के नरेश बन गए।

फ़रवरी में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

20 फ़रवरी 1868 को अमृत बाज़ार पत्रिका का बांग्ला में साप्ताहिक रूप में प्रकाशन शुरू हुआ।

20 फ़रवरी 1872 को न्यूयार्क शहर में मेट्रोपोलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट्स खुला।

20 फ़रवरी 1873 को कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी ने सैन फ़्रांसिस्को में अपने पहले मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की।

20 फ़रवरी 1909 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता अजय घोष का जन्म हुआ।

20 फ़रवरी 1928 को ब्रिटेन ने जार्डन के साथ होने वाले समझौते के अनुसार ब्रिटेन  की अधीनता को औपचारिकता दी।

20 फ़रवरी 1932 को प्रसिद्ध कन्नड़ नाटककार के. वी. सुबन्ना का जन्म हुआ।

20 फ़रवरी 1933 को एडॉल्फ़ हिटलर ने चुनावों में नाज़ी पार्टी को सहयोग देने के लिए गुप्त तौर पर जर्मन उद्योगपतियों से मुलाकात की।

20 फ़रवरी 1935 को कैरोलाइन मिकेल्सन अंटार्कटिक पहुँचने वाली पहली महिला बनीं।

 20 फ़रवरी 1936 को फ़ुटबॉल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी जरनैल सिंह का जन्म हुआ।

20 फ़रवरी 1940 को इंग्लैंड में दक्षिण अफ़्रीका में नए निवेशों पर लगी पाबंदियाँ उठा लेने की घोषणा की गई।

20 फ़रवरी 1942 को द्वितीय विश्वयुद्ध में जापानी सैनिकों ने डच ईस्ट इंडीज में बाली पर हमला कर दिया।


20 फ़रवरी 1945 को भारतीय अभिनेता अनु कपूर का जन्म हुआ।

20 फ़रवरी 1947 को भारतीय जनता पार्टी के नेता जयन्त कुमार मलैया का जन्म हुआ।

20 फ़रवरी 1947 को ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लेमेंट एटली ने भारत को आज़ादी देने के बारे में घोषणा की।

20 फ़रवरी 1962 को जान एच ग्लेन अमेरिका के प्रथम अंतरिक्ष यात्री बने।

20 फ़रवरी 1965 को नासा द्वारा प्रक्षेपित रेंजर आठ चांद पर उतरा साथ ही फोटाे और ज़रूरी डेटा भेजा।

20 फ़रवरी 1968 को मुंबई के के.ई.एम. अस्पताल के डाक्टर पी.के. सेन ने हृदय प्रत्यारोपण का पहला आपरेशन किया।

20 फ़रवरी 1972 को हिन्दी साहित्य के अध्ययनशील एवं मननशील रचनाकार शिवनारायण श्रीवास्तव का निधन हुआ।

20 फ़रवरी 1975 को मार्गरेट थैचर ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी की नेता निर्वाचित हुई।

 20 फ़रवरी 1976 को क्रिकेटर रोहन गावास्कर का जन्म हुआ।

20 फ़रवरी 1976 को मुंबई हाई में कच्चे तेल का व्यावसायिक स्तर पर उत्पादन शुरू हुआ।

20 फ़रवरी 1982 को कन्हार नदी जल पर उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में समझौता हुआ।

20 फ़रवरी 1983 को उत्तर पूर्वी राज्य असम में होने वाली विधानसभा चुनाव से पहले व्यापक पैमाने पर हिंसा भड़क गई, जिससे 600 लोगों की मौत हुई।

20 फ़रवरी 1985 को हिन्दी के प्रसिद्ध कवि तथा गांधीवादी विचारक भवानी प्रसाद मिश्र का निधन हुआ।

20 फ़रवरी 1986 को सोवियत संघ द्वारा 'सेल्युत-7' की अपेक्षा अधिक विकसित अंतरिक्ष स्टेशन 'मीर' (शान्ति) का प्रक्षेपण किया गया।

20 फ़रवरी 1987 को हिमाचल प्रदेश भारतीय संघ का 24वाँ राज्य बनाया गया।

20 फ़रवरी 1987 को मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश का राज्य के रूप में उद्घाटन हुआ।

 20 फ़रवरी 1988 को भारतीय अभिनेत्री जिया ख़ान का जन्म हुआ।

20 फ़रवरी 1988 को रियो डी जेनेरो में बाढ़ से 65 लोग मारे गये और एक अस्पताल के 100 से अधिक लोग लापता हुए।

20 फ़रवरी 1989 को आई आर ए द्वारा किये गए एक धमाके में टर्नहिल में ब्रिटिश सेना की एक बैरक घ्वस्त हो गई।

20 फ़रवरी 1999 को भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान की ऐतिहासिक बस यात्रा की।

20 फ़रवरी 1999 को दूरदर्शन पर खेल चैनल शुरू हुआ।

20 फ़रवरी 2000 को भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी ने ब्रिटेन छोड़कर न्यूयार्क में बसने का निश्चय किया।

20 फ़रवरी 2001 को लिथुवानिया के राष्ट्रपति एडमकस भारत पहुँचे और दोनों देशों में तीन समझौते हुए।

20 फ़रवरी 2001 को भाकपा के वरिष्ठ नेता इन्द्रजीत गुप्त का निधन हुआ।

20 फ़रवरी 2002 को काहिरा (मिस्र) में चलती ट्रेन में आग लगने से 373 लोग मरे।

20 फ़रवरी 2003 को ईरान में विमान दुर्घटना में 302 लोग मारे गए।

20 फ़रवरी 2007 को यूरोपीय संघ कार्बन डाई आक्साइड के उत्सर्जन को 2010 तक 20 फ़रवरी 20 प्रतिशत कम करने पर सहमत हुए।

20 फ़रवरी 2008 को रक्षा सौदे में ऑफ़सेट नीति को मंज़ूरी मिली।

20 फ़रवरी 2008 को भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई में चार सरकारी बैंको ने प्राथमिकी ॠण दरों में 0.25.-0.50% तक कटौती की।

20 फ़रवरी 2008 को अमेरिका में राष्ट्रपति पद के दावेदार बराम ओबामा ने अपनी नौवीं जीत दर्ज की।

20 फ़रवरी 2009 को भ्रष्टाचार के आरोप में कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायधीश सौमित्र सेन के ख़िलाफ़ महाभियोग चला।

 20 फ़रवरी 2015 को स्विट्जरलैंड के राफ्ज शहर में दो ट्रेनों की टक्कर में 49 लोगों की मौत हुई।

19 फ़रवरी का इतिहास

19 फ़रवरी ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 51वॉ दिन है, साल में अभी 315 दिन बाकी है ।

19 फ़रवरी 1389 को दिल्ली के सुल्तान गयासुद्दीन तुग़लक़ द्वितीय की हत्या हुई।

20 फरवरी का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

19 फ़रवरी 1473 को प्रसिद्ध यूरोपिय खगोलशास्त्री व गणितज्ञ निकोलस कॉपरनिकस का जन्म हुआ।

19 फ़रवरी 1570 को फ़्रांसीसी सेना की मदद से एंजाऊ के ड्यूक ने दक्षिणी नीदरलैंड पर हमला किया।

19 फ़रवरी 1618 को वेनिस शांति संधि के तहत वेनिस और आस्ट्रेलिया का युद्ध समाप्त हुआ।

19 फ़रवरी 1630 को गुरिल्ला युद्ध के जन्म दाता शिवाजी का जन्म जुन्नेर में हुआ।

19 फ़रवरी 1674 को ब्रिटिश फ़ौजें डच युद्ध से हट गईं।

19 फ़रवरी 1717 को अंग्रेज़ अभिनेता तथा मंच संचालक डेविड गैरिक का जन्म हुआ।

19 फ़रवरी 1719 को मुग़ल शासक फर्रुख सियर की हत्या कर दी गई।

19 फ़रवरी 1807 को तुर्की के साथ युद्ध में रूस को मदद देने ब्रिटिश सैनिक पहुँचे।

19 फ़रवरी 1891 को अमृत बाज़ार पत्रिका का प्रकाशन दैनिक के रूप में हुआ।

19 फ़रवरी 1895 को हिन्दी के जाने माने प्रकाशक मुंशी नवलकिशोर का निधन हुआ।

फ़रवरी में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

19 फ़रवरी 1898 को राजस्थान के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा समाज सेवक गोकुलभाई भट्ट का जन्म हुआ।

19 फ़रवरी 1915 को गोपाल कृष्ण गोखले का निधन हुआ।

19 फ़रवरी 1925 को भारत के सुप्रसिद्ध शिल्पकार राम वी. सुतार का जन्म हुआ।

19 फ़रवरी 1942 को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उत्तरी ऑस्ट्रेलियाई शहर डार्विन पर जापानी लड़ाकू विमानों के हमले में 243 लोग मारे गए।

19 फ़रवरी 1930 को दक्षिण भारतीय फ़िल्म निर्देशक के विश्वनाथ का जन्म हुआ।

19 फ़रवरी 1959 को साइप्रस की स्वतंत्रता के बारे में यूनान, तुर्की और ब्रिटेन के बीच एक समझौता हुआ।

19 फ़रवरी 1963 को सोवियत संघ क्यूबा से अपने काफ़ी सैनिक हटाने के बारे में सहमत हुआ।

19 फ़रवरी 1964 को फ़िल्म अभिनेत्री सोनू वालिया का जन्म हुआ।

19 फ़रवरी 1978 को प्रसिद्ध गायक पंकज मलिक का निधन हुआ।

19 फ़रवरी 1986 को देश में पहली बार कम्प्यूटरी कृत रेलवे आरक्षण टिकट की शुरुआत हुई।

19 फ़रवरी 1989 को लेबनान में गृहयुद्ध समाप्त करने के उद्देश्य से मुस्लिम और ईसाई नेता अरब लीग से बातचीत करने कुवैत गए।

19 फ़रवरी 1991 को प्रदर्शनकारियों ने रोमानिया के राष्ट्रपति इयान इलूफू के इस्तीफ़े की मांग की।


19 फ़रवरी 1993 को हैतो के पास समुद्र में 1500 यात्रियों सहित एक जहाज़ डूबा।

19 फ़रवरी 1997 को चीनी राजनीति के शिखर पुरुष देंग थ्याओं फिंग का निधन हुआ।

19 फ़रवरी 1999 को डेनमार्क के वैज्ञानिक डॉक्टर लेन वेस्टरगार्ड ने वाशिंगटन में प्रकाश की गति धीमी करने में सफलता पाई।

19 फ़रवरी 2000 को तुवालू संयुक्त राष्ट्र का 189वां सदस्य बना।

19 फ़रवरी 2001 को ब्राजील की जेलों में दंगे के कारण 8 लोग मरे और 7000 लोगों को क़ैदियों ने बंधक बनाया।

19 फ़रवरी 2001 को तालिबान लादेन के प्रत्यर्पण को तैयार हो गया।

19 फ़रवरी 2003 को इंडोनेशिया की संसद ने जून 2004 में होने वाले आम चुनाव में हर पार्टी को 30 फीसदी टिकट महिला उम्मीदवार को देने संबंधी व्यवस्था दी।

19 फ़रवरी 2003 को संयुक्त अरब अमीरात ने दाऊद के भाई इक़बाल शेख़ व उसके सहयोगी एजाज पठान को भारत को सौंपा।

19 फ़रवरी 2004 को कीटनाशकों और औद्योगिक रसायनों पर प्रतिबंध लगाने वाली स्टॉकहोम संधि का विश्व के 50 से ज़्यादा देशों द्वारा अनुमोदन किया गया।

19 फ़रवरी 2006 को पाकिस्तान ने हत्फ़ द्वितीय (अब्दाली) मिसाइल का परीक्षण किया।

19 फ़रवरी 2007 को भारत-बांग्लादेश में आतंकवाद का मुकाबला करने पर सहमति बनी।

19 फ़रवरी 2007 को गाड़ी नंबर 9001 अप अटारी स्पेशल समझौता एक्सप्रेस में विस्फोट के बाद लगी आग में 68 यात्री मारे गए।

19 फ़रवरी 2008 को संस्कृत कवि स्वामी श्रीरामभद्राचार्य को उनके महांकाव्य श्री भार्वराधवीयम के लिए वाचस्पति सम्मान प्रदान किया गया।

19 फ़रवरी 2008 को पाकिस्तान में हुए आम चुनाव में राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ को करारी शिकस्त मिली।

19 फ़रवरी 2008 को फ़िदेल कास्त्रो ने क्यूबा के राष्ट्रपति का पद तथा सैन्य प्रमुख का पद छोड़ा।

19 फ़रवरी 2009 को केन्द्र सरकार ने उस विधेयक को समाप्त करने का निर्णय किया जिसमें 47 उत्कृष्ट शैक्षिक संस्थानों को आरक्षण के दायरे से बाहर रखने की व्यवस्था की गई थी।

19 फ़रवरी 2012 को मैक्सिको के न्यूवो लियोन के जेल  में दंगे होने की वजह से 44 लोग मारे गए।

19 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

19 जनवरी का इतिहास    19 फरवरी का इतिहास

19 मार्च का इतिहास         19 अप्रैल का इतिहास  

19 मई का इतिहास           19 जून का इतिहास 

19 जुलाई का इतिहास      19 अगस्त का इतिहास    
19 सितम्बर का इतिहास   19 अक्टूबर का इतिहास

19 नवम्बर का इतिहास     19 दिसम्बर का इतिहास