12 जून का इतिहास

12 जून ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 163वाँ (लीप वर्ष में 164वाँ) दिन है, साल में अभी 202 दिन बाकी है।

12 जून को हर साल विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाया जाता है।

12 जून 1665 को न्यू एम्स्टर्डम कानूनी तौर पर ब्रिटेन का हिस्सा बना और योर्क के ड्यूक के नाम पर इसका नाम न्यूयॉर्क रखा गया।

13 जून का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

12 जून 1691 को पोप अलेक्जेंडर (आठवें) के जगह इन्नोसेंट (बारहवें) पोप बने।

12 जून 1787 को अमेरिका में सीनेटर के लिए 30 वर्ष की न्यूनतम आयु सीमा कानून पारित हुआ।

12 जून 1889 को उत्तरी आयरलैंड के आर्माग में ट्रेन दुर्घटना में 88 लोग मरे।

12 जून 1926 को ब्राजील ने लीग ऑफ नेशन से बाहर आने का फैसला किया।

12 जून 1929 को ऐनी फ्रैंक का जन्म हुआ ।

12 जून 1932 को मशहूर भरत नाट्यम नर्तकी और अभिनेत्री पद्मिनि का जन्म हुआ।

12 जून 1937 को सोवियत यूनियन में आठ आर्मी वालों को मारा गया।

12 जून 1952 को तत्कालीन सोवियत संघ ने जापान के साथ शांति संधि को अवैध घोषित किया।

जून में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

12 जून 1957 को पाकिस्तान के मशहूर बल्लेबाज जावेद मियांदाद का जन्म हुआ।

12 जून 1964 को दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन करने वाले नेता नेल्सन मंडेला को उम्र कैद की सजा सुनाई गई।

12 जून 1972 को महात्मा गांधी की जीवनी के लेखक डी.जी. तेंदुलकर का निधन हुआ।

12 जून 1975 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनावी भ्रष्टाचार में दोषी करार दिया गया।

12 जून 1991 को बोरिस येल्तसिन तत्कालीन रूसी गणराज्य के राष्ट्रपति बने।

11 जून का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

12 जून 1994 को दुनिया के सबसे बड़े टिवनजेट विमान बोइंग 777 ने पहली उड़ान भरी।

12 जून 2002 को विश्व बालश्रम निषेध दिवस की शुरुआ की गई।

12 जून 2015 को चंडीगढ़ के प्रसिद्ध 'रॉक गार्डन' के शिल्पकार पद्मश्री नेक चन्द सैनी का निधन हुआ।

12 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

12 जनवरी का इतिहास    12 फरवरी का इतिहास

12 मार्च का इतिहास         12 अप्रैल का इतिहास

12 मई का इतिहास          12 जून का इतिहास

12 जुलाई का इतिहास      12 अगस्त का इतिहास

12 सितम्बर का इतिहास   12 अक्टूबर का इतिहास

12 नवम्बर का इतिहास     12 दिसम्बर का इतिहास