31 अगस्त का इतिहास

31 अगस्त ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 243वॉ (लीप ईयर में 244वॉ) दिन है, साल में अभी 122 दिन बाकी है।
25 अगस्त से 8 सितम्बर तक राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जाता है।

31 अगस्त 1871 को भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैयद हसन इमाम का जन्म हुआ।

31 अगस्त 1881 को अमेरिका में पहली बार टेनिस चैंपियनशिप खेला गया।

31 अगस्त 1887 को काइनेटोस्कोप का थॉमस एडीसन द्वारा पेटेंट कराया गया। इस उपकरण का इस्तेमाल फिल्मों के निर्माण के लिए किया गया था।

31 अगस्त 1919  को प्रसिद्ध कवयित्री, उपन्यासकार और निबंधकार अमृता प्रीतम जन्म हुआ था।

31 अगस्त 1919 को अमेरिका मे कम्युनिस्ट पार्टी का गठन हुआ।

31 अगस्त 1920 को डेट्रायट में रेडियो पर पहली बार समाचार प्रसारित किया गया।

31अगस्त 1940 को मराठी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार शिवाजी सावंत का जन्म हुआ।

31 अगस्त 1947 को हंगरी में सत्ता पर कम्युनिस्टों ने अधिकार कर लिया।

31 अगस्त 1956 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने राज्य पुनर्गठन विधेयक को मंजूरी दी।

31 अगस्त 1957 को पूर्वी एशिया में मलेशिया को ब्रिटिश साम्राज्य से स्वाधीनता मिली।

31 अगस्त 1959 को अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी सैंडी कुफैक्स ने एक नेशनल लीग रिकॉर्ड बनाया।

31 अगस्त 1962 को प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ पल्लम राजू का जन्म हुआ।

31 अगस्त 1962 को कैरेबियाई देश टोबैगो एवं त्रिनिदाद ब्रिटेन से स्वतंत्र हुए।

31 अगस्त 1963 को बंगाली फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक, लेखक और अभिनेता ऋतुपर्णो घोष का जन्म कोलकाता में हुआ।

31 अगस्त 1964 को कैलिफोर्निया आधिकारिक रूप से अमेरिका का सबसे अधिक जनसंख्या वाला प्रांत बना।

31 अगस्त 1968 को भारत में टू-स्टेज राउंडिंग रॉकेट रोहिणी-एमएसवी-1 का सफल प्रक्षेपण किया गया।

31 अगस्त 1978 को प्रसिद्ध संघर्षकर्ता और विद्वान इमाम मूसा सद्र लीबिया की अपनी यात्रा के दौरान रहस्यमयी ढंग से लापता हो गए।

31 अगस्त 1983 को भारत के उपग्रह इनसेट-1 बी को अमेरिका के अंतरिक्ष शटल चैलेंजर से प्रसारित किया गया।

31 अगस्त 1990 को पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने राजनीतिक और कानूनी व्यवस्था के तालमेल के लिए एक संधि पर हस्ताक्षर किए गए।

31 अगस्त 1991 को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की,वे अलग होनेवाले नौवें और 10वें गणराज्य थे।

31 अगस्त 1993 को रूस ने लिथुआनिया से अपने आखिरी सैनिकों को वापस बुलाया।

31 अगस्त 1994 को आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने ब्रिटेन को उत्तरी आयरलैंड से हटाने के लिए 25 साल के लंबे सशस्त्र संघर्ष के बाद युद्ध विराम की घोषणा की थी।


31 अगस्त 1995 को पहली बार एमनेस्टी इंटरनेशनल ने चीन में मानवाधिकार पर आपत्ति दर्ज किया।

31 अगस्त 1996 को ब्रिटेन की लेबर पार्टी ने भी भारत की तर्ज पर सी.टी.बी.टी. के उस प्रावधान का विरोध किया, जिसमें निरस्त्रीकरण सम्मेलन के सदस्य देशों को संधि पर हस्ताक्षर करना आवश्यक है।

31 अगस्त 1996 को इराक के पूर्व तानाशाह सद्दाम की सेना ने इराक़ के स्वायत्तता प्राप्त इलाक़े कुर्दिस्तान की राजधानी अरबिल पर चढ़ाई कर दी।

31 अगस्त 1997 को वेल्स ब्रिटेन की राजकुमारी और राजकुमार  चार्ल्स की पूर्व पत्नी डायना और उनके प्रेमी डोडी अल-फायद पेरिस में एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

31 अगस्त 1998 को उत्तरी कोरिया ने जापान पर बैलिस्टिक मिसाइल दागा।

31 अगस्त 1998 को रूसी राष्ट्रपति येल्तसिन द्वारा नियुक्त प्रधानमंत्री विक्टर चेर्नोमीर्दिन की नियुक्ति को रूसी संसद निम्न सदन ड्यूमा ने अस्वीकृत किया।

31 अगस्त 1999 को पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता के लिए शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न जनमत संग्रह पर संयुक्त राष्ट्र और पश्चिमी देशों ने संतोष जताया।

31 अगस्त 2002 को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया।

31 अगस्त 2004 को इतालवी जनरल गिदो पामेरी को भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक समूह का एक साल के लिए प्रधान सैन्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया।

31 अगस्त 2005 को ईराक़ की राजधानी बगदाद में अल-आईम्माह पुल पर मची भगदड़ में 1,199 लोगों की मौत हो गई।

31 अगस्त 2007 को ब्रिटेन में प्रिंस डायना की 10वीं वर्षगांठ मनायी गई।

31 अगस्त 2008 को सरकार ने अमरनाथ भूमि विवाद को सुलझाया।

31 अगस्त 2009 को जनता दल (यूनाइटेड) की राष्ट्रीय परिषद के नई दिल्ली में आयोजिय सम्मेलन में शरद यादव को पुनः सार्वसम्मति से पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया।

31 अगस्त 2009 को भारत के सामाजिक कार्यकर्ता दीप जोशी सहित एशिया की छ: हस्तियों को वर्ष 2009 के 'रेमन मैग्सेसे पुरस्कार' से मनीला में सम्मानित किया गया।

31 अगस्त 2010 को इराक़ में 2003 से जारी अमरीकी सैन्य अतिक्रमण आधिकारिक रूप से समाप्त कर दिया गया।

31 अगस्त 2010 को भारतीय संसद ने परमाणु संयंत्र में किसी दुर्घटना की स्थिति में शीघ्र मुआवजा सुनिश्चित करने वाला परमाणु जन दायित्व विधेयक पारित किया।

31 अगस्त 2016 को पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात उर्दू कवि कश्मीरी लाल ज़ाकिर का निधन हुआ।

31 अगस्त 2018 को चौथा बिम्सटेक सम्मेलन नेपाल की राजधानी काठमांडू में संपन्न हो गया।

31 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

                  31 जनवरी का इतिहास

31 मार्च का इतिहास          31 मई का इतिहास

31 जुलाई का इतिहास      31 अगस्त का इतिहास

31 अक्टूबर का इतिहास    31 दिसम्बर का इतिहास